logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

श्री श्री 1008 श्री जुगल किशोर जु सरकार पन्ना धाम बुधवार शाम के दिव्य दर्शन और आरती 🙏🙏 श्री श्री 1008 श्री जुगल किशोर जु सरकार🙏🙏

5 hrs ago
user_Om prakash dwivedi
Om prakash dwivedi
Advertising Photographer देवेंद्रनगर, पन्ना, मध्य प्रदेश•
5 hrs ago

श्री श्री 1008 श्री जुगल किशोर जु सरकार पन्ना धाम बुधवार शाम के दिव्य दर्शन और आरती 🙏🙏 श्री श्री 1008 श्री जुगल किशोर जु सरकार🙏🙏

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • श्री श्री 1008 श्री जुगल किशोर जु सरकार पन्ना धाम बुधवार शाम के दिव्य दर्शन और आरती 🙏🙏 श्री श्री 1008 श्री जुगल किशोर जु सरकार🙏🙏
    1
    श्री श्री 1008 श्री जुगल किशोर जु सरकार पन्ना धाम बुधवार शाम के दिव्य दर्शन और आरती 🙏🙏
श्री श्री 1008 श्री जुगल किशोर जु
सरकार🙏🙏
    user_Om prakash dwivedi
    Om prakash dwivedi
    Advertising Photographer देवेंद्रनगर, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • देवेंद्रनगर तहसील में जन्म प्रमाण पत्र के नाम पर ₹6 हजार मांगने का आरोप देवेंद्रनगर तहसील में जन्म प्रमाण पत्र के नाम पर ₹6 हजार मांगने का आरोप ग्रामीण ने वकील पर ₹4 हजार लेने और दो माह बाद ₹2 हजार अतिरिक्त मांगने का लगाया आरोप; खाली पन्नों पर पहले से नोटरी किए जाने के दावों ने उठाए सवाल देवेंद्रनगर (पन्ना)। देवेंद्रनगर तहसील परिसर में जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर कथित अवैध वसूली और नोटरी प्रक्रिया को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। ग्राम देवरी रनवाहा निवासी रामस्वरूप उपाध्याय ने आरोप लगाया है कि उनके बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए एक वकील ने उनसे ₹4,000 लिए। उनका कहना है कि करीब दो माह बीत जाने के बाद भी काम पूरा नहीं हुआ और अब प्रमाण पत्र बनवाने के लिए ₹2,000 अतिरिक्त मांगे जा रहे हैं। ग्रामीण ने पूरे मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। तहसीलदार के समक्ष कि गईं शिकायत रामस्वरूप उपाध्याय का कहना है कि उन्होंने मामले की जानकारी देवेंद्रनगर तहसीलदार को भी दी। उनका आरोप है कि शिकायत के बावजूद उन्हें अब तक कार्रवाई के संबंध में कोई स्पष्ट जानकारी या ठोस आश्वासन नहीं मिला है। खाली पन्नों पर पहले से नोटरी किए जाने का दावा इसी बीच तहसील परिसर में नोटरी प्रक्रिया को लेकर भी कई सवाल उठाए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों द्वारा आरोप लगाया जा रहा है कि कुछ स्थानों पर खाली स्टाम्प पर पहले से नोटरी की सील और हस्ताक्षर कर रखे जाते हैं तथा जरूरत पड़ने पर उन पर संबंधित दस्तावेज तैयार किए जाते हैं। यदि ऐसा हो रहा है तो यह गंभीर जांच का विषय है, क्योंकि नोटरी प्रक्रिया में दस्तावेज की सत्यता, पक्षकारों की उपस्थिति और निर्धारित कानूनी प्रक्रिया का पालन महत्वपूर्ण होता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि संबंधित अधिकारियों द्वारा तहसील परिसर और आसपास के स्थानों का औचक निरीक्षण किया जाए तो कथित अनियमितताओं की वास्तविक स्थिति सामने आ सकती है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए। जन्म प्रमाण पत्र के लिए कथित रूप से ली गई राशि, अतिरिक्त ₹2,000 की मांग और नोटरी संबंधी आरोपों की जांच के साथ-साथ तहसील परिसर में दस्तावेजी कार्य करने वाले लोगों की वैधता और अधिकृत नोटरी व्यवस्था की भी पड़ताल की जाए। अब देखना यह होगा कि जिला प्रशासन इस शिकायत को कितनी गंभीरता से लेता है और जांच के बाद क्या कार्रवाई सामने आती है।
    4
    देवेंद्रनगर तहसील में जन्म प्रमाण पत्र के नाम पर ₹6 हजार मांगने का आरोप
देवेंद्रनगर तहसील में जन्म प्रमाण पत्र के नाम पर ₹6 हजार मांगने का आरोप
ग्रामीण ने वकील पर ₹4 हजार लेने और दो माह बाद ₹2 हजार अतिरिक्त मांगने का लगाया आरोप; 
खाली पन्नों पर पहले से नोटरी किए जाने के दावों ने उठाए सवाल
देवेंद्रनगर (पन्ना)। देवेंद्रनगर तहसील परिसर में जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर कथित अवैध वसूली और नोटरी प्रक्रिया को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। ग्राम देवरी रनवाहा निवासी रामस्वरूप उपाध्याय ने आरोप लगाया है कि उनके बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए एक वकील ने उनसे ₹4,000 लिए। उनका कहना है कि करीब दो माह बीत जाने के बाद भी काम पूरा नहीं हुआ और अब प्रमाण पत्र बनवाने के लिए ₹2,000 अतिरिक्त मांगे जा रहे हैं।
ग्रामीण ने पूरे मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।
तहसीलदार के समक्ष कि गईं शिकायत
रामस्वरूप उपाध्याय का कहना है कि उन्होंने मामले की जानकारी देवेंद्रनगर तहसीलदार को भी दी। उनका आरोप है कि शिकायत के बावजूद उन्हें अब तक कार्रवाई के संबंध में कोई स्पष्ट जानकारी या ठोस आश्वासन नहीं मिला है।
खाली पन्नों पर पहले से नोटरी किए जाने का दावा
इसी बीच तहसील परिसर में नोटरी प्रक्रिया को लेकर भी कई सवाल उठाए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों द्वारा आरोप लगाया जा रहा है कि कुछ स्थानों पर खाली स्टाम्प पर पहले से नोटरी की सील और हस्ताक्षर कर रखे जाते हैं तथा जरूरत पड़ने पर उन पर संबंधित दस्तावेज तैयार किए जाते हैं।
यदि ऐसा हो रहा है तो यह गंभीर जांच का विषय है, क्योंकि नोटरी प्रक्रिया में दस्तावेज की सत्यता, पक्षकारों की उपस्थिति और निर्धारित कानूनी प्रक्रिया का पालन महत्वपूर्ण होता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि संबंधित अधिकारियों द्वारा तहसील परिसर और आसपास के स्थानों का औचक निरीक्षण किया जाए तो कथित अनियमितताओं की वास्तविक स्थिति सामने आ सकती है।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए। जन्म प्रमाण पत्र के लिए कथित रूप से ली गई राशि, अतिरिक्त ₹2,000 की मांग और नोटरी संबंधी आरोपों की जांच के साथ-साथ तहसील परिसर में दस्तावेजी कार्य करने वाले लोगों की वैधता और अधिकृत नोटरी व्यवस्था की भी पड़ताल की जाए।
अब देखना यह होगा कि जिला प्रशासन इस शिकायत को कितनी गंभीरता से लेता है और जांच के बाद क्या कार्रवाई सामने आती है।
    user_Ashok Vishwakarma
    Ashok Vishwakarma
    Local News Reporter देवेंद्रनगर, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • *NH-39 की बदहाली के खिलाफ देवेंद्रनगर में आक्रोश* *तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, 20 सितंबर तक काम शुरू करने का अल्टीमेटम — मांग पूरी नहीं हुई तो रविवार को 11 बजे से NH-39 जाम और देवेंद्रनगर बंद* 💥 *देवेंद्रनगर* लंबे समय से जर्जर हालत में पड़ी NH-39 सड़क को लेकर अब देवेंद्रनगर के नागरिकों का आक्रोश खुलकर सामने आने लगा है। सड़क की बदहाली से परेशान नगरवासियों ने सड़क पर एकजुट होकर विरोध दर्ज कराया और अपनी प्रमुख मांगों को लेकर तहसीलदार महोदय को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से लोगों ने मांग की कि NH-39 का निर्माण/सुदृढ़ीकरण शीघ्र शुरू कराया जाए, ताकि रोजाना इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों, यात्रियों, व्यापारियों और आम नागरिकों को राहत मिल सके। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को 20 सितंबर तक का अल्टीमेटम दिया है। उनका कहना है कि यदि निर्धारित समय तक सड़क का काम धरातल पर शुरू नहीं किया गया तो 20 सितंबर, रविवार को सुबह 11 बजे से NH-39 को जाम कर दिया जाएगा और देवेंद्रनगर पूर्ण बंद रखा जाएगा। इस आंदोलन में व्यापार मंडल ने भी सक्रिय भागीदारी की है। व्यापारियों और नगरवासियों का कहना है कि खराब सड़क का सीधा असर व्यापार, आवागमन और आम जनजीवन पर पड़ रहा है। लगातार खराब सड़क पर सफर करने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और लोगों का कहना है कि धूल, गड्ढों तथा खराब आवागमन का असर स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है। 💥 *सवाल यह कि आखिर कब सुधरेगी NH-39?* सरकारी ई-प्रोक्योरमेंट रिकॉर्ड के अनुसार बमीठा से सतना तक NH-39 के लगभग 97.84 किलोमीटर हिस्से के सुदृढ़ीकरण के लिए लगभग ₹51.69 करोड़ से अधिक का टेंडर जारी किया गया था। रिकॉर्ड में यह कार्य Ministry of Road Transport and Highways के अंतर्गत दर्ज है। ऐसे में स्थानीय लोगों का सवाल है कि जब सड़क के सुदृढ़ीकरण की प्रक्रिया आगे बढ़ चुकी है, तो जमीनी स्तर पर काम कब शुरू होगा और जनता को राहत कब मिलेगी? लोगों का कहना है कि राष्ट्रीय राजमार्ग होने के कारण इस मार्ग से बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं। ऐसे में सड़क की खराब स्थिति केवल देवेंद्रनगर की समस्या नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के आवागमन से जुड़ा गंभीर मुद्दा है। 💥*सांसद-विधायक से भी हस्तक्षेप की मांग* नगरवासियों ने इस मामले में सांसद और विधायक से भी सक्रिय हस्तक्षेप करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि उन्होंने जनप्रतिनिधियों को अपना प्रतिनिधि चुनकर जिम्मेदारी सौंपी है और अब उन्हें उम्मीद है कि वे NH-39 की समस्या को संबंधित विभाग और सरकार के समक्ष मजबूती से उठाकर सड़क निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराने में भूमिका निभाएंगे। विरोध कर रहे लोगों का कहना है कि सरकार और प्रशासन को जनता की परेशानी को गंभीरता से लेना चाहिए। सड़क पर गड्ढों और जर्जर स्थिति के कारण होने वाली परेशानियों के बीच अब लोगों का धैर्य जवाब देने लगा है। 💥*20 सितंबर पर टिकी निगाहें* फिलहाल प्रशासन को दिए गए अल्टीमेटम के बाद 20 सितंबर का दिन महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यदि तब तक सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो नगरवासियों और व्यापार मंडल द्वारा घोषित सड़क जाम एवं देवेंद्रनगर बंद के आंदोलन का असर व्यापक हो सकता है। अब देखना यह है कि 20 सितंबर से पहले प्रशासन और संबंधित सड़क निर्माण एजेंसी इस मामले में क्या कदम उठाती है और NH-39 पर काम कब शुरू होता है। *पन्ना ब्यूरो चीफ राहुल मिश्रा
    1
    *NH-39 की बदहाली के खिलाफ देवेंद्रनगर में आक्रोश*
*तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, 20 सितंबर तक काम शुरू करने का अल्टीमेटम — मांग पूरी नहीं हुई तो रविवार को 11 बजे से NH-39 जाम और देवेंद्रनगर बंद*
💥
*देवेंद्रनगर* लंबे समय से जर्जर हालत में पड़ी NH-39 सड़क को लेकर अब देवेंद्रनगर के नागरिकों का आक्रोश खुलकर सामने आने लगा है। सड़क की बदहाली से परेशान नगरवासियों ने सड़क पर एकजुट होकर विरोध दर्ज कराया और अपनी प्रमुख मांगों को लेकर तहसीलदार महोदय को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से लोगों ने मांग की कि NH-39 का निर्माण/सुदृढ़ीकरण शीघ्र शुरू कराया जाए, ताकि रोजाना इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों, यात्रियों, व्यापारियों और आम नागरिकों को राहत मिल सके।
प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को 20 सितंबर तक का अल्टीमेटम दिया है। उनका कहना है कि यदि निर्धारित समय तक सड़क का काम धरातल पर शुरू नहीं किया गया तो 20 सितंबर, रविवार को सुबह 11 बजे से NH-39 को जाम कर दिया जाएगा और देवेंद्रनगर पूर्ण बंद रखा जाएगा।
इस आंदोलन में व्यापार मंडल ने भी सक्रिय भागीदारी की है। व्यापारियों और नगरवासियों का कहना है कि खराब सड़क का सीधा असर व्यापार, आवागमन और आम जनजीवन पर पड़ रहा है। लगातार खराब सड़क पर सफर करने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और लोगों का कहना है कि धूल, गड्ढों तथा खराब आवागमन का असर स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है।
💥 *सवाल यह कि आखिर कब सुधरेगी NH-39?*
सरकारी ई-प्रोक्योरमेंट रिकॉर्ड के अनुसार बमीठा से सतना तक NH-39 के लगभग 97.84 किलोमीटर हिस्से के सुदृढ़ीकरण के लिए लगभग ₹51.69 करोड़ से अधिक का टेंडर जारी किया गया था। रिकॉर्ड में यह कार्य Ministry of Road Transport and Highways के अंतर्गत दर्ज है।
ऐसे में स्थानीय लोगों का सवाल है कि जब सड़क के सुदृढ़ीकरण की प्रक्रिया आगे बढ़ चुकी है, तो जमीनी स्तर पर काम कब शुरू होगा और जनता को राहत कब मिलेगी?
लोगों का कहना है कि राष्ट्रीय राजमार्ग होने के कारण इस मार्ग से बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं। ऐसे में सड़क की खराब स्थिति केवल देवेंद्रनगर की समस्या नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के आवागमन से जुड़ा गंभीर मुद्दा है।
💥*सांसद-विधायक से भी हस्तक्षेप की मांग*
नगरवासियों ने इस मामले में सांसद और विधायक से भी सक्रिय हस्तक्षेप करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि उन्होंने जनप्रतिनिधियों को अपना प्रतिनिधि चुनकर जिम्मेदारी सौंपी है और अब उन्हें उम्मीद है कि वे NH-39 की समस्या को संबंधित विभाग और सरकार के समक्ष मजबूती से उठाकर सड़क निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराने में भूमिका निभाएंगे।
विरोध कर रहे लोगों का कहना है कि सरकार और प्रशासन को जनता की परेशानी को गंभीरता से लेना चाहिए। सड़क पर गड्ढों और जर्जर स्थिति के कारण होने वाली परेशानियों के बीच अब लोगों का धैर्य जवाब देने लगा है।
💥*20 सितंबर पर टिकी निगाहें*
फिलहाल प्रशासन को दिए गए अल्टीमेटम के बाद 20 सितंबर का दिन महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यदि तब तक सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो नगरवासियों और व्यापार मंडल द्वारा घोषित सड़क जाम एवं देवेंद्रनगर बंद के आंदोलन का असर व्यापक हो सकता है।
अब देखना यह है कि 20 सितंबर से पहले प्रशासन और संबंधित सड़क निर्माण एजेंसी इस मामले में क्या कदम उठाती है और NH-39 पर काम कब शुरू होता है।
*पन्ना ब्यूरो चीफ राहुल मिश्रा
    user_Patrakaar Rahul Mishra
    Patrakaar Rahul Mishra
    Voice of people पन्ना, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • *पन्ना - पानी में जलती चिताएँ और ₹12.50 लाख का पेच।* *पन्ना के अजयगढ़ में केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट बना आदिवासियों का नासूर।* *कागजी दावों और जमीनी हकीकत की जंग।* *पांचवें दिन भी जारी विस्थापितो जलसत्याग्रह एवं चिता आंदोलन।* *देखते रहिए मध्य प्रदेश का सबसे प्रतिष्ठित सेटेलाइट न्यूज़ चैनल*👇 🌹*सी न्यूज़ भारत🌹* *CONTACT US - 9926868786* *C New BARAT से* *जिला ब्यूरो - रफी सिद्दीकी*
    1
    *पन्ना - पानी में जलती चिताएँ और ₹12.50 लाख का पेच।*

*पन्ना के अजयगढ़ में केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट बना आदिवासियों का नासूर।*

*कागजी दावों और जमीनी हकीकत की जंग।*

*पांचवें दिन भी जारी विस्थापितो जलसत्याग्रह एवं चिता आंदोलन।*

*देखते रहिए मध्य प्रदेश का सबसे प्रतिष्ठित सेटेलाइट न्यूज़ चैनल*👇
   🌹*सी न्यूज़ भारत🌹*

*CONTACT US - 9926868786*
*C New BARAT से*
 *जिला ब्यूरो -  रफी सिद्दीकी*
    user_Rafi siddiqui
    Rafi siddiqui
    Awadhi Restaurant पन्ना, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • पन्ना की धरती ने उगला 27.29 कैरेट का बेशकीमती हीरा स्लग: एनएमडीसी की मझगवां हीरा खनन परियोजना में मिली बड़ी कामयाबी एंकर: पन्ना की धरती एक बार फिर अपने बेशकीमती हीरे की चमक से सुर्खियों में है। एनएमडीसी लिमिटेड की मझगवां हीरा खनन परियोजना में 27.29 कैरेट का बहुमूल्य हीरा प्राप्त हुआ है। यह हीरा 15 सितंबर 2026 को खनन के दौरान मिला है। वीओ: पन्ना। मध्यप्रदेश का पन्ना जिला देश और दुनिया में अपने प्राकृतिक हीरों के लिए जाना जाता है। इसी पहचान को एक बार फिर मजबूती देते हुए एनएमडीसी लिमिटेड की हीरा खनन परियोजना, मझगवां में 27.29 कैरेट का बेशकीमती हीरा मिला है। 15 सितंबर को प्राप्त हुए इस हीरे को परियोजना की महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। एनएमडीसी के अनुसार, यह उपलब्धि आधुनिक खनन तकनीक, तकनीकी दक्षता और परियोजना में कार्यरत टीम के समर्पित प्रयासों का परिणाम है। पन्ना की धरती से निकला यह बहुमूल्य रत्न एक बार फिर जिले की हीरा नगरी के रूप में पहचान को सामने लाता है। अब इस हीरे की आगामी प्रक्रिया नियमानुसार की जाएगी। एंकर आउट: पन्ना के हीरों की चमक देश-दुनिया में अपनी अलग पहचान रखती है। 27.29 कैरेट के इस बेशकीमती हीरे ने एक बार फिर पन्ना को सुर्खियों में ला दिया है।
    1
    पन्ना की धरती ने उगला 27.29 कैरेट का बेशकीमती हीरा
स्लग:
एनएमडीसी की मझगवां हीरा खनन परियोजना में मिली बड़ी कामयाबी
एंकर:
पन्ना की धरती एक बार फिर अपने बेशकीमती हीरे की चमक से सुर्खियों में है। एनएमडीसी लिमिटेड की मझगवां हीरा खनन परियोजना में 27.29 कैरेट का बहुमूल्य हीरा प्राप्त हुआ है। यह हीरा 15 सितंबर 2026 को खनन के दौरान मिला है।
वीओ:
पन्ना। मध्यप्रदेश का पन्ना जिला देश और दुनिया में अपने प्राकृतिक हीरों के लिए जाना जाता है। इसी पहचान को एक बार फिर मजबूती देते हुए एनएमडीसी लिमिटेड की हीरा खनन परियोजना, मझगवां में 27.29 कैरेट का बेशकीमती हीरा मिला है।
15 सितंबर को प्राप्त हुए इस हीरे को परियोजना की महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। एनएमडीसी के अनुसार, यह उपलब्धि आधुनिक खनन तकनीक, तकनीकी दक्षता और परियोजना में कार्यरत टीम के समर्पित प्रयासों का परिणाम है।
पन्ना की धरती से निकला यह बहुमूल्य रत्न एक बार फिर जिले की हीरा नगरी के रूप में पहचान को सामने लाता है। अब इस हीरे की आगामी प्रक्रिया नियमानुसार की जाएगी।
एंकर आउट:
पन्ना के हीरों की चमक देश-दुनिया में अपनी अलग पहचान रखती है। 27.29 कैरेट के इस बेशकीमती हीरे ने एक बार फिर पन्ना को सुर्खियों में ला दिया है।
    user_Media panna atul Raikwar
    Media panna atul Raikwar
    पन्ना, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • शुभ बुधवार। मिनी वृंदावन धाम पन्ना भगवान जुगल किशोर महाराज के दर्शन शुभ बुधवार।। मिनी वृंदावन धाम पन्ना भगवान जुगल किशोर महाराज जी के दर्शन प्राप्त करें।
    1
    शुभ बुधवार। मिनी वृंदावन धाम पन्ना भगवान जुगल किशोर महाराज के दर्शन 
शुभ बुधवार।। मिनी वृंदावन धाम पन्ना भगवान जुगल किशोर महाराज जी के दर्शन प्राप्त करें।
    user_Sandeep shukla
    Sandeep shukla
    पत्रकारिता Devendranagar, Panna•
    8 hrs ago
  • सलेहा में महिला से सामूहिक दुष्कर्म दोनों आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफतार सलेहा में महिला से सामूहिक दुष्कर्म दोनों आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफतार
    1
    सलेहा में महिला से सामूहिक दुष्कर्म दोनों आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफतार
सलेहा में महिला से सामूहिक दुष्कर्म दोनों आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफतार
    user_Sandeep shukla
    Sandeep shukla
    पत्रकारिता Devendranagar, Panna•
    7 hrs ago
  • पन्ना पुलिस की बड़ी सफलता: थाना प्रभारी शक्ति प्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 24 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार पन्ना पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू के निर्देशन में सलेहा पुलिस ने महिला से सामूहिक दुष्कर्म के गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी उप निरीक्षक शक्ति प्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने लगातार तलाश और पतारसी करते हुए मुखबिर की सूचना पर आरोपियों को दर्दहाई मोड़, पटना तमोली से दस्तयाब किया। पुलिस की इस कार्रवाई से मामले में आगे की वैधानिक प्रक्रिया का मार्ग प्रशस्त हुआ है। घर में घुसकर वारदात का आरोप, परिजनों को दी जानकारी थाना सलेहा क्षेत्र निवासी महिला ने 15 सितंबर 2026 को थाने में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई। महिला के अनुसार, 14 सितंबर की रात करीब 11 बजे वह अपने बच्चों के साथ घर में अकेली थी और पक्के कमरे में सो रही थी। इसी दौरान गांव के दो व्यक्ति उसके घर में घुस आए। पीड़िता ने आरोप लगाया कि दोनों आरोपियों ने उसे दबोचकर और मुंह दबाकर बारी-बारी से जबरन दुष्कर्म किया। घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। महिला ने तत्काल अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी तथा फोन के माध्यम से अपने पति को भी घटना के संबंध में बताया। इसके बाद 15 सितंबर को थाना सलेहा पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई। गंभीर मामले को पुलिस अधीक्षक ने लिया संज्ञान में पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना सलेहा में अपराध क्रमांक 271/2026 धारा 332(ख), 70(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया। थाना प्रभारी सलेहा उप निरीक्षक शक्ति प्रकाश पाण्डेय ने प्रकरण की विस्तृत जानकारी पुलिस अधीक्षक पन्ना को दी। पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता नायडू ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। उनके निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना सुश्री वंदना चौहान एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गुनौर श्री राजीव सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी सलेहा उप निरीक्षक शक्ति प्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई। विवेचना से गिरफ्तारी तक, पुलिस टीम की लगातार मेहनत गठित पुलिस टीम द्वारा तत्काल विवेचना प्रारंभ की गई। पीड़िता एवं गवाहों के कथन लेखबद्ध किए गए तथा घटना से संबंधित साक्ष्यों का संकलन किया गया। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम द्वारा लगातार संभावित स्थानों पर पतारसी की गई। विवेचना के दौरान दोनों आरोपियों के विरुद्ध अपराध घटित करना प्रमाणित पाए जाने पर पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर दोनों आरोपियों को दर्दहाई मोड़, पटना तमोली से दस्तयाब किया गया। पूछताछ के उपरांत दोनों आरोपियों को प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया। थाना प्रभारी शक्ति प्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में सराहनीय कार्यवाही गंभीर एवं संवेदनशील मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने में थाना प्रभारी सलेहा उप निरीक्षक शक्ति प्रकाश पाण्डेय की भूमिका महत्वपूर्ण रही। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने समन्वय के साथ कार्य करते हुए विवेचना, साक्ष्य संकलन एवं आरोपियों की पतारसी को प्राथमिकता दी। सराहनीय योगदान: थाना प्रभारी सलेहा उप निरीक्षक शक्ति प्रकाश पाण्डेय, सहायक उप निरीक्षक बाबूलाल प्रजापति, प्रधान आरक्षक आदित्य कुशवाहा, विपिन पाण्डेय, राजकुमार अहिरवार, तेजवती सिंह, आरक्षक गौरव सिंह, विनय वर्मा, शैलेंद्र अहिरवार, अपेक्षा द्विवेदी एवं रोशनी कुशवाहा का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा। पन्ना पुलिस की अपील: महिला संबंधी अपराधों में पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई की जा रही है। किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना की जानकारी होने पर तत्काल नजदीकी पुलिस थाने को सूचना दें।
    2
    पन्ना पुलिस की बड़ी सफलता: थाना प्रभारी शक्ति प्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 24 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

पन्ना पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू के निर्देशन में सलेहा पुलिस ने महिला से सामूहिक दुष्कर्म के गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी उप निरीक्षक शक्ति प्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने लगातार तलाश और पतारसी करते हुए मुखबिर की सूचना पर आरोपियों को दर्दहाई मोड़, पटना तमोली से दस्तयाब किया। पुलिस की इस कार्रवाई से मामले में आगे की वैधानिक प्रक्रिया का मार्ग प्रशस्त हुआ है।
घर में घुसकर वारदात का आरोप, परिजनों को दी जानकारी
थाना सलेहा क्षेत्र निवासी महिला ने 15 सितंबर 2026 को थाने में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई। महिला के अनुसार, 14 सितंबर की रात करीब 11 बजे वह अपने बच्चों के साथ घर में अकेली थी और पक्के कमरे में सो रही थी। इसी दौरान गांव के दो व्यक्ति उसके घर में घुस आए। पीड़िता ने आरोप लगाया कि दोनों आरोपियों ने उसे दबोचकर और मुंह दबाकर बारी-बारी से जबरन दुष्कर्म किया।
घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। महिला ने तत्काल अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी तथा फोन के माध्यम से अपने पति को भी घटना के संबंध में बताया। इसके बाद 15 सितंबर को थाना सलेहा पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
गंभीर मामले को पुलिस अधीक्षक ने लिया संज्ञान में
पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना सलेहा में अपराध क्रमांक 271/2026 धारा 332(ख), 70(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया। थाना प्रभारी सलेहा उप निरीक्षक शक्ति प्रकाश पाण्डेय ने प्रकरण की विस्तृत जानकारी पुलिस अधीक्षक पन्ना को दी।
पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता नायडू ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। उनके निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना सुश्री वंदना चौहान एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गुनौर श्री राजीव सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी सलेहा उप निरीक्षक शक्ति प्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई।
विवेचना से गिरफ्तारी तक, पुलिस टीम की लगातार मेहनत
गठित पुलिस टीम द्वारा तत्काल विवेचना प्रारंभ की गई। पीड़िता एवं गवाहों के कथन लेखबद्ध किए गए तथा घटना से संबंधित साक्ष्यों का संकलन किया गया। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम द्वारा लगातार संभावित स्थानों पर पतारसी की गई।
विवेचना के दौरान दोनों आरोपियों के विरुद्ध अपराध घटित करना प्रमाणित पाए जाने पर पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर दोनों आरोपियों को दर्दहाई मोड़, पटना तमोली से दस्तयाब किया गया। पूछताछ के उपरांत दोनों आरोपियों को प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया।
थाना प्रभारी शक्ति प्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में सराहनीय कार्यवाही
गंभीर एवं संवेदनशील मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने में थाना प्रभारी सलेहा उप निरीक्षक शक्ति प्रकाश पाण्डेय की भूमिका महत्वपूर्ण रही। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने समन्वय के साथ कार्य करते हुए विवेचना, साक्ष्य संकलन एवं आरोपियों की पतारसी को प्राथमिकता दी।
सराहनीय योगदान: थाना प्रभारी सलेहा उप निरीक्षक शक्ति प्रकाश पाण्डेय, सहायक उप निरीक्षक बाबूलाल प्रजापति, प्रधान आरक्षक आदित्य कुशवाहा, विपिन पाण्डेय, राजकुमार अहिरवार, तेजवती सिंह, आरक्षक गौरव सिंह, विनय वर्मा, शैलेंद्र अहिरवार, अपेक्षा द्विवेदी एवं रोशनी कुशवाहा का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।
पन्ना पुलिस की अपील: महिला संबंधी अपराधों में पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई की जा रही है। किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना की जानकारी होने पर तत्काल नजदीकी पुलिस थाने को सूचना दें।
    user_पत्रकार अभिषेक मिश्रा
    पत्रकार अभिषेक मिश्रा
    Home Decoration पन्ना, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.