logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*“श्री रामलला दर्शन योजना” के तहत मनेंद्रगढ़ से श्रद्धालुओं का दल अयोध्या रवाना* *49 श्रद्धालु विशेष रेल से करेंगे अयोध्या धाम की यात्रा, 21 से 24 अप्रैल तक रहेगा प्रवास* *एमसीबी/21 अप्रैल 2026/* छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी “श्री रामलला दर्शन (अयोध्या धाम) योजना” के अंतर्गत मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले से चयनित श्रद्धालुओं का दल आज असीम उत्साह एवं श्रद्धा के साथ अयोध्या धाम के लिए रवाना हुआ। शासन की इस जनकल्याणकारी योजना के माध्यम से आम नागरिकों को भगवान श्रीराम के जन्मस्थल के दर्शन का अवसर प्रदान किया जा रहा है। जिले के नगरीय निकायों एवं जनपद पंचायतों से प्राप्त प्रस्तावों के आधार पर कुल 57 श्रद्धालुओं की सूची तैयार कर छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड को प्रेषित की गई थी, जिनमें से 49 श्रद्धालु यात्रा के लिए रवाना हुए। जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ से श्रद्धालुओं का दल बस द्वारा अंबिकापुर के लिए प्रस्थान किया, जहां से वे विशेष रेल के माध्यम से अयोध्या धाम पहुंचेंगे। 21 से 24 अप्रैल 2026 तक प्रस्तावित इस यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के ठहरने, भोजन, दर्शन, सुरक्षा एवं चिकित्सकीय सुविधाओं की समुचित व्यवस्था शासन एवं जिला प्रशासन द्वारा सुनिश्चित की गई है। साथ ही यात्रा दल के साथ एक एस्कॉर्ट अधिकारी की भी तैनाती की गई है, जो पूरी यात्रा के दौरान व्यवस्थाओं का सतत पर्यवेक्षण करेंगे। *श्रद्धालुओं में उत्साह, भक्ति का माहौल* अयोध्या के लिए रवाना होते समय श्रद्धालुओं के चेहरों पर उत्साह एवं भक्ति भाव स्पष्ट रूप से झलक रहा था। श्रद्धालुओं ने इस अवसर के लिए शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह यात्रा उनके जीवन का एक अविस्मरणीय आध्यात्मिक अनुभव सिद्ध होगी। राम धुन, भजन एवं जयघोषों के बीच पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। *आध्यात्मिकता और सांस्कृतिक मूल्यों से जुड़ाव का प्रयास* “श्री रामलला दर्शन योजना” का उद्देश्य नागरिकों को केवल धार्मिक यात्रा कराना ही नहीं, बल्कि उन्हें भारतीय संस्कृति, आस्था और आध्यात्मिक परंपराओं से जोड़ना भी है। अयोध्या धाम में श्रीरामलला के दर्शन श्रद्धालुओं के जीवन में नई ऊर्जा एवं सकारात्मकता का संचार करेंगे। यह योजना राज्य में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में उभर रही है।

2 hrs ago
user_Sacchi Gathna
Sacchi Gathna
Advertising Photographer चिरमिरी, मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, छत्तीसगढ़•
2 hrs ago
596fed81-bf13-4dbe-a107-ddecfb875c4b

*“श्री रामलला दर्शन योजना” के तहत मनेंद्रगढ़ से श्रद्धालुओं का दल अयोध्या रवाना* *49 श्रद्धालु विशेष रेल से करेंगे अयोध्या धाम की यात्रा, 21 से 24 अप्रैल तक रहेगा प्रवास* *एमसीबी/21 अप्रैल 2026/* छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी “श्री रामलला दर्शन (अयोध्या धाम) योजना” के अंतर्गत मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले से चयनित श्रद्धालुओं का दल आज असीम उत्साह एवं श्रद्धा के साथ अयोध्या धाम के लिए रवाना हुआ। शासन की इस जनकल्याणकारी योजना के माध्यम से आम नागरिकों को भगवान श्रीराम के जन्मस्थल के दर्शन का अवसर प्रदान किया जा रहा है। जिले के नगरीय निकायों एवं जनपद पंचायतों से प्राप्त प्रस्तावों के आधार पर कुल 57 श्रद्धालुओं की सूची तैयार कर छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड को प्रेषित की गई थी, जिनमें

67731f97-f97a-404d-ba6f-5de13dfd1f25

से 49 श्रद्धालु यात्रा के लिए रवाना हुए। जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ से श्रद्धालुओं का दल बस द्वारा अंबिकापुर के लिए प्रस्थान किया, जहां से वे विशेष रेल के माध्यम से अयोध्या धाम पहुंचेंगे। 21 से 24 अप्रैल 2026 तक प्रस्तावित इस यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के ठहरने, भोजन, दर्शन, सुरक्षा एवं चिकित्सकीय सुविधाओं की समुचित व्यवस्था शासन एवं जिला प्रशासन द्वारा सुनिश्चित की गई है। साथ ही यात्रा दल के साथ एक एस्कॉर्ट अधिकारी की भी तैनाती की गई है, जो पूरी यात्रा के दौरान व्यवस्थाओं का सतत पर्यवेक्षण करेंगे। *श्रद्धालुओं में उत्साह, भक्ति का माहौल* अयोध्या के लिए रवाना होते समय श्रद्धालुओं के चेहरों पर उत्साह एवं भक्ति भाव स्पष्ट रूप से झलक रहा था। श्रद्धालुओं

dce8d6ec-f5ab-4662-8119-f0aeeddc0a05

ने इस अवसर के लिए शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह यात्रा उनके जीवन का एक अविस्मरणीय आध्यात्मिक अनुभव सिद्ध होगी। राम धुन, भजन एवं जयघोषों के बीच पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। *आध्यात्मिकता और सांस्कृतिक मूल्यों से जुड़ाव का प्रयास* “श्री रामलला दर्शन योजना” का उद्देश्य नागरिकों को केवल धार्मिक यात्रा कराना ही नहीं, बल्कि उन्हें भारतीय संस्कृति, आस्था और आध्यात्मिक परंपराओं से जोड़ना भी है। अयोध्या धाम में श्रीरामलला के दर्शन श्रद्धालुओं के जीवन में नई ऊर्जा एवं सकारात्मकता का संचार करेंगे। यह योजना राज्य में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में उभर रही है।

More news from Manendragarh Chirimiri Bharatpur and nearby areas
  • ​ महेन्द्र शुक्ला ​मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (छत्तीसगढ़) ​छत्तीसगढ़ सरकार जहां गरीबों और वंचितों को खाद्य सुरक्षा देने के बड़े-बड़े वादे कर रही है, वहीं ज़मीनी स्तर पर दबंग राशन दुकानदार गरीबों के हक पर डाका डाल रहे हैं। ताज़ा मामला ग्राम पंचायत उजियारपुर (तहसील मनेंद्रगढ़) से सामने आया है, जहाँ एक दिव्यांग व्यक्ति पिछले 15 महीनों से अपने हक के राशन के लिए भटक रहा है। ​क्या है पूरा मामला? ​ग्राम उजियारपुर निवासी जयपाल सिंह, जो शारीरिक रूप से दिव्यांग हैं, ने कलेक्टर/जनदर्शन अधिकारी को सौंपे शिकायती पत्र में उचित मूल्य दुकान संचालक चंद्र प्रकाश साहू पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जयपाल सिंह के अनुसार, उनके प्राथमिकता राशन कार्ड पर नियमानुसार 35 किलो चावल मिलना चाहिए, लेकिन पिछले 15 महीनों से दुकानदार उन्हें केवल 10 किलो चावल ही दे रहा है। ​अधिकारी के निर्देश के बाद भी दुकानदार के तेवर बरकरार ​पीड़ित ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने खाद्य अधिकारी से मौखिक शिकायत की थी। अधिकारी ने फोन पर दुकान संचालक को पूरा राशन देने का निर्देश भी दिया, लेकिन दबंग दुकानदार पर इसका कोई असर नहीं हुआ। दुकानदार ने पीड़ित को राशन देने से साफ मना कर दिया और कथित तौर पर चुनौती देते हुए कहा— "मैं चावल नहीं दूंगा, जहाँ शिकायत करना है कर दो, मैं किसी से नहीं डरता।" ​दिव्यांग की गुहार: "10 किलो में कैसे पलेगा 3 सदस्यों का परिवार?" ​दिव्यांग जयपाल सिंह ने भावुक होते हुए बताया कि उनके परिवार में 3 सदस्य हैं। आज की महंगाई में मात्र 10 किलो चावल में पूरे महीने का गुजारा करना असंभव है। उन्होंने प्रशासन से निम्नलिखित मांगें की हैं: ​दोषी दुकान संचालक के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए। ​पिछले 15 महीनों का बकाया 375 किलो चावल का भुगतान किया जाए। ​भविष्य में हर माह पूरा 35 किलो राशन मिलना सुनिश्चित किया जाए। ​प्रशासनिक उदासीनता पर सवाल ​यह घटना न केवल एक दुकानदार की मनमानी को दर्शाती है, बल्कि स्थानीय प्रशासन की निगरानी प्रणाली पर भी सवालिया निशान लगाती है। क्या एक दिव्यांग व्यक्ति को अपना हक पाने के लिए ऐसे ही दर-दर भटकना पड़ेगा? अब देखना यह है कि प्रशासन इस मामले में कितनी तत्परता से न्याय प्रदान करता है। ​दिनांक: 21/04/2026 प्रार्थी: जयपाल सिंह, ग्राम पंचायत उजियारपुर।
    3
    ​
महेन्द्र शुक्ला 
​मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (छत्तीसगढ़)
​छत्तीसगढ़ सरकार जहां गरीबों और वंचितों को खाद्य सुरक्षा देने के बड़े-बड़े वादे कर रही है, वहीं ज़मीनी स्तर पर दबंग राशन दुकानदार गरीबों के हक पर डाका डाल रहे हैं। ताज़ा मामला ग्राम पंचायत उजियारपुर (तहसील मनेंद्रगढ़) से सामने आया है, जहाँ एक दिव्यांग व्यक्ति पिछले 15 महीनों से अपने हक के राशन के लिए भटक रहा है।
​क्या है पूरा मामला?
​ग्राम उजियारपुर निवासी जयपाल सिंह, जो शारीरिक रूप से दिव्यांग हैं, ने कलेक्टर/जनदर्शन अधिकारी को सौंपे शिकायती पत्र में उचित मूल्य दुकान संचालक चंद्र प्रकाश साहू पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जयपाल सिंह के अनुसार, उनके प्राथमिकता राशन कार्ड पर नियमानुसार 35 किलो चावल मिलना चाहिए, लेकिन पिछले 15 महीनों से दुकानदार उन्हें केवल 10 किलो चावल ही दे रहा है।
​अधिकारी के निर्देश के बाद भी दुकानदार के तेवर बरकरार
​पीड़ित ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने खाद्य अधिकारी से मौखिक शिकायत की थी। अधिकारी ने फोन पर दुकान संचालक को पूरा राशन देने का निर्देश भी दिया, लेकिन दबंग दुकानदार पर इसका कोई असर नहीं हुआ। दुकानदार ने पीड़ित को राशन देने से साफ मना कर दिया और कथित तौर पर चुनौती देते हुए कहा— "मैं चावल नहीं दूंगा, जहाँ शिकायत करना है कर दो, मैं किसी से नहीं डरता।"
​दिव्यांग की गुहार: "10 किलो में कैसे पलेगा 3 सदस्यों का परिवार?"
​दिव्यांग जयपाल सिंह ने भावुक होते हुए बताया कि उनके परिवार में 3 सदस्य हैं। आज की महंगाई में मात्र 10 किलो चावल में पूरे महीने का गुजारा करना असंभव है। उन्होंने प्रशासन से निम्नलिखित मांगें की हैं:
​दोषी दुकान संचालक के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए।
​पिछले 15 महीनों का बकाया 375 किलो चावल का भुगतान किया जाए।
​भविष्य में हर माह पूरा 35 किलो राशन मिलना सुनिश्चित किया जाए।
​प्रशासनिक उदासीनता पर सवाल
​यह घटना न केवल एक दुकानदार की मनमानी को दर्शाती है, बल्कि स्थानीय प्रशासन की निगरानी प्रणाली पर भी सवालिया निशान लगाती है। क्या एक दिव्यांग व्यक्ति को अपना हक पाने के लिए ऐसे ही दर-दर भटकना पड़ेगा? अब देखना यह है कि प्रशासन इस मामले में कितनी तत्परता से न्याय प्रदान करता है।
​दिनांक: 21/04/2026
प्रार्थी: जयपाल सिंह, ग्राम पंचायत उजियारपुर।
    user_Mahendra Shukla
    Mahendra Shukla
    Newspaper publisher Manendragarh, Manendragarh Chirimiri Bharatpur•
    17 min ago
  • एमसीबी जिले में ग्रीष्मावकाश के दौरान छात्रों की प्रतिभा निखारने के लिए “ज्ञान शिखर: कौन बनेगा विजेता” समर प्रतियोगिता 2026 आयोजित की जाएगी। कलेक्टर के निर्देश पर कक्षा 9वीं से 12वीं तक के शासकीय विद्यालयों के छात्र इसमें भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता का पहला चरण 27 अप्रैल को विकासखंड स्तर पर होगा, जबकि जिला स्तरीय फिनाले 6 मई को मनेन्द्रगढ़ में आयोजित होगा। प्रतियोगिता में सामान्य ज्ञान, तर्कशक्ति और निर्णय क्षमता पर आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और ‘हॉट सीट’ राउंड शामिल रहेगा। विजेता को ‘जिला ज्ञान रत्न’ की उपाधि, नकद पुरस्कार व ट्रॉफी मिलेगी। भागीदारी निःशुल्क है, आवेदन विद्यालय के माध्यम से ही होंगे।
    1
    एमसीबी जिले में ग्रीष्मावकाश के दौरान छात्रों की प्रतिभा निखारने के लिए “ज्ञान शिखर: कौन बनेगा विजेता” समर प्रतियोगिता 2026 आयोजित की जाएगी। कलेक्टर के निर्देश पर कक्षा 9वीं से 12वीं तक के शासकीय विद्यालयों के छात्र इसमें भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता का पहला चरण 27 अप्रैल को विकासखंड स्तर पर होगा, जबकि जिला स्तरीय फिनाले 6 मई को मनेन्द्रगढ़ में आयोजित होगा।
प्रतियोगिता में सामान्य ज्ञान, तर्कशक्ति और निर्णय क्षमता पर आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और ‘हॉट सीट’ राउंड शामिल रहेगा। विजेता को ‘जिला ज्ञान रत्न’ की उपाधि, नकद पुरस्कार व ट्रॉफी मिलेगी। भागीदारी निःशुल्क है, आवेदन विद्यालय के माध्यम से ही होंगे।
    user_Ashok Shrivastava Khabar Fast
    Ashok Shrivastava Khabar Fast
    Local News Reporter Manendragarh, Manendragarh Chirimiri Bharatpur•
    2 hrs ago
  • Post by Manoj shrivastav
    1
    Post by Manoj shrivastav
    user_Manoj shrivastav
    Manoj shrivastav
    चिरमिरी, मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, छत्तीसगढ़•
    17 hrs ago
  • कोरिया जिले के जमगहना NH 43 सड़क पर भीषण सड़क हादसा हुआ जिसमें दो कार आमने-सामने से टकराई घायलों को जिला अस्पताल बैकुंठपुर ले जाया गया
    1
    कोरिया जिले के जमगहना NH 43 सड़क पर भीषण सड़क हादसा हुआ जिसमें दो कार आमने-सामने से टकराई घायलों को जिला अस्पताल बैकुंठपुर ले जाया गया
    user_Sawan kumar
    Sawan kumar
    चिरमिरी, मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, छत्तीसगढ़•
    21 hrs ago
  • मुख्य सड़क की जर्जर स्थिति बेहद गंभीर समस्या है और प्रशासन की यह अनदेखी किसी बड़ी दुर्घटना को निमंत्रण दे सकती है।
    1
    मुख्य सड़क की जर्जर स्थिति बेहद गंभीर समस्या है और प्रशासन की यह अनदेखी किसी बड़ी दुर्घटना को निमंत्रण दे सकती है।
    user_Ravindra chaturvedi News india
    Ravindra chaturvedi News india
    कोटमा, अनूपपुर, मध्य प्रदेश•
    51 min ago
  • कापू में दिल दहला देने वाली वारदात: मां ने ढाई साल के बेटे की पत्थर से हत्या, आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ जिले के कापू थाना क्षेत्र से एक बेहद सनसनीखेज और हृदय विदारक मामला सामने आया है, जहां एक मां ने अपने ही ढाई साल के मासूम बेटे की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है। गुमशुदगी और अपहरण की कहानी से पुलिस को किया गुमराह मृतक अनुज मंझवार के पिता बोधसाय मंझवार ने 19 अप्रैल को थाना कापू में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी सोनमती मंझवार बच्चों के साथ घर से गायब हो गई थी। बाद में आरोपी महिला ने अपहरण जैसी कहानी बनाकर पुलिस और परिजनों को गुमराह करने की कोशिश की। जंगल की खाई में मिला मासूम का शव परिजनों और ग्रामीणों की तलाश के दौरान रानीगौवा पहाड़ के पास खून के निशान मिले। पास की खाई में खोजबीन करने पर मासूम अनुज का शव बरामद हुआ, जिसके सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई। पुलिस पूछताछ में टूटी आरोपी की चुप्पी कापू पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर आरोपी महिला को हिरासत में लेकर वैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की। शुरुआत में वह गुमराह करती रही, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। गुस्से में किया खौफनाक कदम पूछताछ में महिला ने बताया कि वह अपने बच्चों के साथ मायके जा रही थी। रास्ते में बेटे के न चलने पर गुस्से में आकर उसने उसे जमीन पर पटक दिया और पत्थर से वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने जुटाए अहम सबूत पुलिस ने आरोपी के बयान का वीडियोग्राफी कराया और उसे घटनास्थल ले जाकर हत्या में प्रयुक्त पत्थर सहित अन्य साक्ष्य जब्त किए। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। एसएसपी का सख्त संदेश एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि इस तरह के जघन्य अपराध समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं। रायगढ़ पुलिस हर मामले की वैज्ञानिक जांच कर दोषियों को कानून के दायरे में लाने के लिए प्रतिबद्ध है।
    1
    कापू में दिल दहला देने वाली वारदात: मां ने ढाई साल के बेटे की पत्थर से हत्या, आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़ जिले के कापू थाना क्षेत्र से एक बेहद सनसनीखेज और हृदय विदारक मामला सामने आया है, जहां एक मां ने अपने ही ढाई साल के मासूम बेटे की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है।
गुमशुदगी और अपहरण की कहानी से पुलिस को किया गुमराह
मृतक अनुज मंझवार के पिता बोधसाय मंझवार ने 19 अप्रैल को थाना कापू में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी सोनमती मंझवार बच्चों के साथ घर से गायब हो गई थी। बाद में आरोपी महिला ने अपहरण जैसी कहानी बनाकर पुलिस और परिजनों को गुमराह करने की कोशिश की।
जंगल की खाई में मिला मासूम का शव
परिजनों और ग्रामीणों की तलाश के दौरान रानीगौवा पहाड़ के पास खून के निशान मिले। पास की खाई में खोजबीन करने पर मासूम अनुज का शव बरामद हुआ, जिसके सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई।
पुलिस पूछताछ में टूटी आरोपी की चुप्पी
कापू पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर आरोपी महिला को हिरासत में लेकर वैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की। शुरुआत में वह गुमराह करती रही, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।
गुस्से में किया खौफनाक कदम
पूछताछ में महिला ने बताया कि वह अपने बच्चों के साथ मायके जा रही थी। रास्ते में बेटे के न चलने पर गुस्से में आकर उसने उसे जमीन पर पटक दिया और पत्थर से वार कर हत्या कर दी।
पुलिस ने जुटाए अहम सबूत
पुलिस ने आरोपी के बयान का वीडियोग्राफी कराया और उसे घटनास्थल ले जाकर हत्या में प्रयुक्त पत्थर सहित अन्य साक्ष्य जब्त किए। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
एसएसपी का सख्त संदेश
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि इस तरह के जघन्य अपराध समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं। रायगढ़ पुलिस हर मामले की वैज्ञानिक जांच कर दोषियों को कानून के दायरे में लाने के लिए प्रतिबद्ध है।
    user_Jarif Khan
    Jarif Khan
    अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • आज का लाइव दर्शन बाबा बैद्यनाथ धाम ।
    1
    आज का लाइव दर्शन बाबा बैद्यनाथ धाम ।
    user_Dwarika prasad Yadaw
    Dwarika prasad Yadaw
    हरदीबाजार, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • एमसीबी कलेक्ट्रेट में आयोजित समय-सीमा समीक्षा बैठक में कलेक्टर डी. राहुल वेंकट ने डीएमएफ कार्यों में सख्ती दिखाते हुए नियमों के कड़ाई से पालन के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल खनन प्रभावित क्षेत्रों को सीधे लाभ पहुंचाने वाली परियोजनाएं ही स्वीकृत होंगी, जबकि व्यायामशाला नवीनीकरण, चबूतरा निर्माण, वाहन खरीद जैसे कार्य प्रतिबंधित रहेंगे। कलेक्टर ने सभी विभागों को 15 मई 2026 तक 5 वर्षीय समग्र विकास योजना तैयार कर पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, पंचायत सहित अन्य विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने को कहा गया। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या नियमों की अनदेखी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
    1
    एमसीबी कलेक्ट्रेट में आयोजित समय-सीमा समीक्षा बैठक में कलेक्टर डी. राहुल वेंकट ने डीएमएफ कार्यों में सख्ती दिखाते हुए नियमों के कड़ाई से पालन के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल खनन प्रभावित क्षेत्रों को सीधे लाभ पहुंचाने वाली परियोजनाएं ही स्वीकृत होंगी, जबकि व्यायामशाला नवीनीकरण, चबूतरा निर्माण, वाहन खरीद जैसे कार्य प्रतिबंधित रहेंगे।
कलेक्टर ने सभी विभागों को 15 मई 2026 तक 5 वर्षीय समग्र विकास योजना तैयार कर पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, पंचायत सहित अन्य विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने को कहा गया। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या नियमों की अनदेखी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
    user_Ashok Shrivastava Khabar Fast
    Ashok Shrivastava Khabar Fast
    Local News Reporter Manendragarh, Manendragarh Chirimiri Bharatpur•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.