Shuru
Apke Nagar Ki App…
मनेन्द्रगढ़ में ‘ज्ञान शिखर’ समर प्रतियोगिता 2026, 27 अप्रैल से शुरू—छात्रों को मिलेगा प्रतिभा दिखाने का मौका एमसीबी जिले में ग्रीष्मावकाश के दौरान छात्रों की प्रतिभा निखारने के लिए “ज्ञान शिखर: कौन बनेगा विजेता” समर प्रतियोगिता 2026 आयोजित की जाएगी। कलेक्टर के निर्देश पर कक्षा 9वीं से 12वीं तक के शासकीय विद्यालयों के छात्र इसमें भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता का पहला चरण 27 अप्रैल को विकासखंड स्तर पर होगा, जबकि जिला स्तरीय फिनाले 6 मई को मनेन्द्रगढ़ में आयोजित होगा। प्रतियोगिता में सामान्य ज्ञान, तर्कशक्ति और निर्णय क्षमता पर आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और ‘हॉट सीट’ राउंड शामिल रहेगा। विजेता को ‘जिला ज्ञान रत्न’ की उपाधि, नकद पुरस्कार व ट्रॉफी मिलेगी। भागीदारी निःशुल्क है, आवेदन विद्यालय के माध्यम से ही होंगे।
Ashok Shrivastava Khabar Fast
मनेन्द्रगढ़ में ‘ज्ञान शिखर’ समर प्रतियोगिता 2026, 27 अप्रैल से शुरू—छात्रों को मिलेगा प्रतिभा दिखाने का मौका एमसीबी जिले में ग्रीष्मावकाश के दौरान छात्रों की प्रतिभा निखारने के लिए “ज्ञान शिखर: कौन बनेगा विजेता” समर प्रतियोगिता 2026 आयोजित की जाएगी। कलेक्टर के निर्देश पर कक्षा 9वीं से 12वीं तक के शासकीय विद्यालयों के छात्र इसमें भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता का पहला चरण 27 अप्रैल को विकासखंड स्तर पर होगा, जबकि जिला स्तरीय फिनाले 6 मई को मनेन्द्रगढ़ में आयोजित होगा। प्रतियोगिता में सामान्य ज्ञान, तर्कशक्ति और निर्णय क्षमता पर आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और ‘हॉट सीट’ राउंड शामिल रहेगा। विजेता को ‘जिला ज्ञान रत्न’ की उपाधि, नकद पुरस्कार व ट्रॉफी मिलेगी। भागीदारी निःशुल्क है, आवेदन विद्यालय के माध्यम से ही होंगे।
More news from Manendragarh Chirimiri Bharatpur and nearby areas
- छत्तीसगढ़ के पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं सरगुजा महाराज टी.एस. सिंहदेव (टी.एस. बाबा) का एमसीबी जिले के नागपुर चौराहे पर आगमन हुआ, जहां कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और आमजन द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला और बड़ी संख्या में लोग स्वागत के लिए पहुंचे। कार्यक्रम में पूर्व विधायक गुलाब कमरो, जिला अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, वरिष्ठ कांग्रेसी रमेश चंद्र सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजेश साहू, पूर्व नपा अध्यक्ष प्रभा पटेल, कृष्ण मुरारी तिवारी, रफीक मेमन, सौरव मिश्रा और रामनरेश पटेल सहित महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस व एनएसयूआई के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान उमड़े जनसमर्थन को कांग्रेस नेताओं ने जनता के विश्वास का प्रतीक बताया।1
- महेन्द्र शुक्ला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (छत्तीसगढ़) छत्तीसगढ़ सरकार जहां गरीबों और वंचितों को खाद्य सुरक्षा देने के बड़े-बड़े वादे कर रही है, वहीं ज़मीनी स्तर पर दबंग राशन दुकानदार गरीबों के हक पर डाका डाल रहे हैं। ताज़ा मामला ग्राम पंचायत उजियारपुर (तहसील मनेंद्रगढ़) से सामने आया है, जहाँ एक दिव्यांग व्यक्ति पिछले 15 महीनों से अपने हक के राशन के लिए भटक रहा है। क्या है पूरा मामला? ग्राम उजियारपुर निवासी जयपाल सिंह, जो शारीरिक रूप से दिव्यांग हैं, ने कलेक्टर/जनदर्शन अधिकारी को सौंपे शिकायती पत्र में उचित मूल्य दुकान संचालक चंद्र प्रकाश साहू पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जयपाल सिंह के अनुसार, उनके प्राथमिकता राशन कार्ड पर नियमानुसार 35 किलो चावल मिलना चाहिए, लेकिन पिछले 15 महीनों से दुकानदार उन्हें केवल 10 किलो चावल ही दे रहा है। अधिकारी के निर्देश के बाद भी दुकानदार के तेवर बरकरार पीड़ित ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने खाद्य अधिकारी से मौखिक शिकायत की थी। अधिकारी ने फोन पर दुकान संचालक को पूरा राशन देने का निर्देश भी दिया, लेकिन दबंग दुकानदार पर इसका कोई असर नहीं हुआ। दुकानदार ने पीड़ित को राशन देने से साफ मना कर दिया और कथित तौर पर चुनौती देते हुए कहा— "मैं चावल नहीं दूंगा, जहाँ शिकायत करना है कर दो, मैं किसी से नहीं डरता।" दिव्यांग की गुहार: "10 किलो में कैसे पलेगा 3 सदस्यों का परिवार?" दिव्यांग जयपाल सिंह ने भावुक होते हुए बताया कि उनके परिवार में 3 सदस्य हैं। आज की महंगाई में मात्र 10 किलो चावल में पूरे महीने का गुजारा करना असंभव है। उन्होंने प्रशासन से निम्नलिखित मांगें की हैं: दोषी दुकान संचालक के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए। पिछले 15 महीनों का बकाया 375 किलो चावल का भुगतान किया जाए। भविष्य में हर माह पूरा 35 किलो राशन मिलना सुनिश्चित किया जाए। प्रशासनिक उदासीनता पर सवाल यह घटना न केवल एक दुकानदार की मनमानी को दर्शाती है, बल्कि स्थानीय प्रशासन की निगरानी प्रणाली पर भी सवालिया निशान लगाती है। क्या एक दिव्यांग व्यक्ति को अपना हक पाने के लिए ऐसे ही दर-दर भटकना पड़ेगा? अब देखना यह है कि प्रशासन इस मामले में कितनी तत्परता से न्याय प्रदान करता है। दिनांक: 21/04/2026 प्रार्थी: जयपाल सिंह, ग्राम पंचायत उजियारपुर।3
- Post by Manoj shrivastav1
- कोरिया जिले के जमगहना NH 43 सड़क पर भीषण सड़क हादसा हुआ जिसमें दो कार आमने-सामने से टकराई घायलों को जिला अस्पताल बैकुंठपुर ले जाया गया1
- मुख्य सड़क की जर्जर स्थिति बेहद गंभीर समस्या है और प्रशासन की यह अनदेखी किसी बड़ी दुर्घटना को निमंत्रण दे सकती है।1
- कापू में दिल दहला देने वाली वारदात: मां ने ढाई साल के बेटे की पत्थर से हत्या, आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ जिले के कापू थाना क्षेत्र से एक बेहद सनसनीखेज और हृदय विदारक मामला सामने आया है, जहां एक मां ने अपने ही ढाई साल के मासूम बेटे की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है। गुमशुदगी और अपहरण की कहानी से पुलिस को किया गुमराह मृतक अनुज मंझवार के पिता बोधसाय मंझवार ने 19 अप्रैल को थाना कापू में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी सोनमती मंझवार बच्चों के साथ घर से गायब हो गई थी। बाद में आरोपी महिला ने अपहरण जैसी कहानी बनाकर पुलिस और परिजनों को गुमराह करने की कोशिश की। जंगल की खाई में मिला मासूम का शव परिजनों और ग्रामीणों की तलाश के दौरान रानीगौवा पहाड़ के पास खून के निशान मिले। पास की खाई में खोजबीन करने पर मासूम अनुज का शव बरामद हुआ, जिसके सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई। पुलिस पूछताछ में टूटी आरोपी की चुप्पी कापू पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर आरोपी महिला को हिरासत में लेकर वैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की। शुरुआत में वह गुमराह करती रही, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। गुस्से में किया खौफनाक कदम पूछताछ में महिला ने बताया कि वह अपने बच्चों के साथ मायके जा रही थी। रास्ते में बेटे के न चलने पर गुस्से में आकर उसने उसे जमीन पर पटक दिया और पत्थर से वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने जुटाए अहम सबूत पुलिस ने आरोपी के बयान का वीडियोग्राफी कराया और उसे घटनास्थल ले जाकर हत्या में प्रयुक्त पत्थर सहित अन्य साक्ष्य जब्त किए। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। एसएसपी का सख्त संदेश एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि इस तरह के जघन्य अपराध समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं। रायगढ़ पुलिस हर मामले की वैज्ञानिक जांच कर दोषियों को कानून के दायरे में लाने के लिए प्रतिबद्ध है।1
- आज का लाइव दर्शन बाबा बैद्यनाथ धाम ।1
- एमसीबी जिले में ग्रीष्मावकाश के दौरान छात्रों की प्रतिभा निखारने के लिए “ज्ञान शिखर: कौन बनेगा विजेता” समर प्रतियोगिता 2026 आयोजित की जाएगी। कलेक्टर के निर्देश पर कक्षा 9वीं से 12वीं तक के शासकीय विद्यालयों के छात्र इसमें भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता का पहला चरण 27 अप्रैल को विकासखंड स्तर पर होगा, जबकि जिला स्तरीय फिनाले 6 मई को मनेन्द्रगढ़ में आयोजित होगा। प्रतियोगिता में सामान्य ज्ञान, तर्कशक्ति और निर्णय क्षमता पर आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और ‘हॉट सीट’ राउंड शामिल रहेगा। विजेता को ‘जिला ज्ञान रत्न’ की उपाधि, नकद पुरस्कार व ट्रॉफी मिलेगी। भागीदारी निःशुल्क है, आवेदन विद्यालय के माध्यम से ही होंगे।1