logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कल से लगातार न्यूज चैनलों पर सेवड़ा विधायक प्रदीप अग्रवाल एवं संत श्री नसरोल सरकार सीताराम महाराज जी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है... कुछ लोग फेसबुक पर भागवत कथा के दौरान संत से आशीर्वाद प्राप्त करने वाला मेरे वीडियो पर गलत कमेंट कर रहे है,श्री सीताराम जी महाराज नसरोल सरकार एक सिद्ध मूर्ति संत है इस प्रकार का आशीर्वाद देना उनके स्वभाव में ही है जो लोग उन्हें जानते हैं वह सब समझते हैं जो नहीं जानते हैं संत की मार डांट भी एक आशीर्वाद स्वरूप ही समझना चाहिए, कभी भी किसी भी संत के बारे में गलत टीका टिप्पणी नहीं करना चाहिए, मैं सभी से हाथ जोड़कर विनती करता हूं कि हमारे परमहंस संत श्री सीताराम जी महाराज के बारे में कोई गलत टिप्पणी न करें।। धन्यवाद ... जय श्री राम जय माई की 🙏🙏💐💐 सेवक प्रदीप अग्रवाल, विधायक सेवड़ा

2 hrs ago
user_प्रवीण कुमार श्रीवास्तव
प्रवीण कुमार श्रीवास्तव
पत्रकार Indergarh, Datia•
2 hrs ago

कल से लगातार न्यूज चैनलों पर सेवड़ा विधायक प्रदीप अग्रवाल एवं संत श्री नसरोल सरकार सीताराम महाराज जी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है... कुछ लोग फेसबुक पर भागवत कथा के दौरान संत से आशीर्वाद प्राप्त करने वाला मेरे वीडियो पर गलत कमेंट कर रहे है,श्री सीताराम जी महाराज नसरोल सरकार एक सिद्ध मूर्ति संत है इस प्रकार का आशीर्वाद देना उनके स्वभाव में ही है जो लोग उन्हें जानते हैं वह सब समझते हैं जो नहीं जानते हैं संत की मार डांट भी एक आशीर्वाद स्वरूप ही समझना चाहिए, कभी भी किसी भी संत के बारे में गलत टीका टिप्पणी नहीं करना चाहिए, मैं सभी से हाथ जोड़कर विनती करता हूं कि हमारे परमहंस संत श्री सीताराम जी महाराज के बारे में कोई गलत टिप्पणी न करें।। धन्यवाद ... जय श्री राम जय माई की 🙏🙏💐💐 सेवक प्रदीप अग्रवाल, विधायक सेवड़ा

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • Post by Saurabh gautam
    1
    Post by Saurabh gautam
    user_Saurabh gautam
    Saurabh gautam
    पिछोर (डबरा), ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • दतिया--------जिले में अवैध खनन के खिलाफ कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर के आदेश पर 9 आरोपियों पर कुल 2 करोड़ 25 लाख रुपये का भारी जुर्माना लगाया गया है। कलेक्टर के निर्देश पर खनिज विभाग की जांच में गिर्द क्षेत्र की निजी भूमि पर बिना अनुमति बड़े पैमाने पर पत्थर और बोल्डर का उत्खनन उजागर हुआ। जांच में करीब 15 हजार घन मीटर खनिज की अवैध खुदाई सामने आई, जबकि असनई तालाब के पास बड़े स्तर पर भंडारण भी पाया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े ने रॉयल्टी का 15 गुना अर्थदंड और पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति मिलाकर यह जुर्माना तय किया है। कलेक्टर ने साफ निर्देश दिए हैं कि अवैध खनन करने वालों पर अब कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी। कलेक्टर ने खनिज अधिकारी को आगे की कानूनी प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए हैं, जिसमें संपत्ति जब्ती जैसी कार्रवाई भी शामिल हो सकती है। जिले में कलेक्टर की इस सख्ती से अवैध खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है।
    1
    दतिया--------जिले में अवैध खनन के खिलाफ कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर के आदेश पर 9 आरोपियों पर कुल 2 करोड़ 25 लाख रुपये का भारी जुर्माना लगाया गया है।
कलेक्टर के निर्देश पर खनिज विभाग की जांच में गिर्द क्षेत्र की निजी भूमि पर बिना अनुमति बड़े पैमाने पर पत्थर और बोल्डर का उत्खनन उजागर हुआ। जांच में करीब 15 हजार घन मीटर खनिज की अवैध खुदाई सामने आई, जबकि असनई तालाब के पास बड़े स्तर पर भंडारण भी पाया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े ने रॉयल्टी का 15 गुना अर्थदंड और पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति मिलाकर यह जुर्माना तय किया है। कलेक्टर ने साफ निर्देश दिए हैं कि अवैध खनन करने वालों पर अब कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी।
कलेक्टर ने खनिज अधिकारी को आगे की कानूनी प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए हैं, जिसमें संपत्ति जब्ती जैसी कार्रवाई भी शामिल हो सकती है। जिले में कलेक्टर की इस सख्ती से अवैध खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है।
    user_P Goyal
    P Goyal
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • दतिया में गुरुवार की रात्रि को एक गंभीर हादसा देखने को मिला । जहां भांडेर क्षेत्र के ग्राम बीकर के आड़े गोला के पास तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिलों के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में कुल पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल जिला चिकित्सालय दतिया में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार, एक मोटरसाइकिल पर सवार अवधेश जोशी, मोहित और प्रतीक्षा घायल हुए हैं, जबकि दूसरी मोटरसाइकिल पर भोगीराम बघेल और उनकी पत्नी सुखदेवी सवार थे, जो हादसे में बुरी तरह घायल हो गए। यह दुर्घटना भांडेर क्षेत्र के ग्राम बीकर के आड़े गोला के पास हुई बताई जा रही है। फिलहाल हादसे के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है, लेकिन तेज रफ्तार और सड़क पर अंधेरा को इसकी मुख्य वजह माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
    1
    दतिया में गुरुवार की रात्रि को एक गंभीर हादसा देखने को मिला । जहां भांडेर क्षेत्र के ग्राम बीकर के आड़े गोला के पास तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिलों के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में कुल पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 
घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल जिला चिकित्सालय दतिया में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
जानकारी के अनुसार, एक मोटरसाइकिल पर सवार अवधेश जोशी, मोहित और प्रतीक्षा घायल हुए हैं, जबकि दूसरी मोटरसाइकिल पर भोगीराम बघेल और उनकी पत्नी सुखदेवी सवार थे, जो हादसे में बुरी तरह घायल हो गए।
यह दुर्घटना भांडेर क्षेत्र के ग्राम बीकर के आड़े गोला के पास हुई बताई जा रही है। फिलहाल हादसे के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है, लेकिन तेज रफ्तार और सड़क पर अंधेरा को इसकी मुख्य वजह माना जा रहा है।
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
    user_Jitendra
    Jitendra
    दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • भांडेर में अभिभाषक संघ की साधारण सभा की बैठक शुक्रवार दोपहर 02 बजे न्यायालय के अधिवक्ता कक्ष में आयोजित की गई। जिसमें नए तहसील एवं एसडीओ न्यायालय भवन में अधिवक्ताओं के लिए पर्याप्त स्थान न होने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। बैठक में अधिवक्ताओं ने बताया कि नए परिसर में न तो उनके बैठने की व्यवस्था है और न ही पक्षकारों के लिए उचित स्थान उपलब्ध है, जिससे प्रकरणों की तैयारी, लिखापढ़ी और पैरवी में गंभीर असुविधा हो रही है। अधिवक्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि टेबल-कुर्सी लगाने पर राजस्व अधिकारियों ने रोक लगाई और सामान बाहर रखवा दिया। साथ ही कॉज लिस्ट भी नियमित जारी नहीं हो रही, जिससे पक्षकारों को जानकारी नहीं मिल पा रही है। समस्या के समाधान तक अधिवक्ताओं ने राजस्व न्यायालयों में कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया है।
    1
    भांडेर में अभिभाषक संघ की साधारण सभा की बैठक शुक्रवार दोपहर 02 बजे न्यायालय के अधिवक्ता कक्ष में आयोजित की गई। जिसमें नए तहसील एवं एसडीओ न्यायालय भवन में अधिवक्ताओं के लिए पर्याप्त स्थान न होने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। बैठक में अधिवक्ताओं ने बताया कि नए परिसर में न तो उनके बैठने की व्यवस्था है और न ही पक्षकारों के लिए उचित स्थान उपलब्ध है, जिससे प्रकरणों की तैयारी, लिखापढ़ी और पैरवी में गंभीर असुविधा हो रही है।
अधिवक्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि टेबल-कुर्सी लगाने पर राजस्व अधिकारियों ने रोक लगाई और सामान बाहर रखवा दिया। साथ ही कॉज लिस्ट भी नियमित जारी नहीं हो रही, जिससे पक्षकारों को जानकारी नहीं मिल पा रही है। समस्या के समाधान तक अधिवक्ताओं ने राजस्व न्यायालयों में कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया है।
    user_Shahid Qureshi
    Shahid Qureshi
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Post by रियल न्यूज
    1
    Post by रियल न्यूज
    user_रियल न्यूज
    रियल न्यूज
    Court reporter दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • Post by AD SINGH DHAKAD
    1
    Post by AD SINGH DHAKAD
    user_AD SINGH DHAKAD
    AD SINGH DHAKAD
    Local News Reporter दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • दतिया। जिले के ग्राम पहाड़ी में आपसी विवाद के चलते एक बुजुर्ग सहित तीन लोगों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। फरियादी बादाम सिंह यादव (73) ने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। फरियादी के अनुसार, घटना गुरुवार की शाम जब वह अपने घर पर मौजूद थे। इसी दौरान उनके भतीजे कल्लन उर्फ रामप्रकाश यादव के ससुर इमरत सिंह यादव, साला राज यादव (निवासी खिरिया) तथा कन्हई यादव व आशाराम यादव (निवासी गालियां) वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। गाली देने से मना करने पर आरोपियों ने डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान राज यादव ने बादाम सिंह के सिर पर वार किया, जिससे उन्हें गंभीर चोट आई और खून निकल आया। बीच-बचाव करने आए कल्लन उर्फ रामप्रकाश यादव को भी डंडा मारकर घायल कर दिया गया, वहीं बहू मंजू यादव के साथ भी मारपीट की गई, जिससे उनके हाथ और कंधे में चोट आई। और जाते-जाते आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    1
    दतिया। जिले के ग्राम पहाड़ी में आपसी विवाद के चलते एक बुजुर्ग सहित तीन लोगों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। फरियादी बादाम सिंह यादव (73) ने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है।
फरियादी के अनुसार, घटना गुरुवार की शाम  जब वह अपने घर पर मौजूद थे। इसी दौरान उनके भतीजे कल्लन उर्फ रामप्रकाश यादव के ससुर इमरत सिंह यादव, साला राज यादव (निवासी खिरिया) तथा कन्हई यादव व आशाराम यादव (निवासी गालियां) वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे।
गाली देने से मना करने पर आरोपियों ने डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान राज यादव ने बादाम सिंह के सिर पर वार किया, जिससे उन्हें गंभीर चोट आई और खून निकल आया। बीच-बचाव करने आए कल्लन उर्फ रामप्रकाश यादव को भी डंडा मारकर घायल कर दिया गया, वहीं बहू मंजू यादव के साथ भी मारपीट की गई, जिससे उनके हाथ और कंधे में चोट आई।
और जाते-जाते आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    user_Jitendra
    Jitendra
    दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • दतिया जिले के प्रसिद्ध पंडोखर धाम में आयोजित 30वें श्रीराम महायज्ञ एवं महोत्सव के अंतर्गत दंगल प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया। कार्यक्रम का उद्घाटन गुरुवार रात साढ़े 09 बजे पंडोखर धाम के पीठाधीश्वर गुरुशरण महाराज एवं संतों ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर क्षेत्रभर से आए पहलवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने दांव-पेच का शानदार प्रदर्शन किया। दंगल प्रतियोगिता 27 अप्रैल तक लगातार आयोजित की जाएगी, जिसमें विभिन्न आयु वर्ग के पहलवान अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। खास बात यह रही कि छोटे-छोटे पहलवानों ने भी अखाड़े में उतरकर बेहतरीन कुश्ती का प्रदर्शन किया, जिससे दर्शक काफी प्रभावित हुए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं दर्शक मौजूद रहे और उन्होंने पहलवानों का उत्साहवर्धन किया। महोत्सव के इस आयोजन से क्षेत्र में खेल और पारंपरिक कुश्ती को बढ़ावा मिल रहा है।
    1
    दतिया जिले के प्रसिद्ध पंडोखर धाम में आयोजित 30वें श्रीराम महायज्ञ एवं महोत्सव के अंतर्गत दंगल प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया। कार्यक्रम का उद्घाटन गुरुवार रात साढ़े 09 बजे पंडोखर धाम के पीठाधीश्वर गुरुशरण महाराज एवं संतों ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर क्षेत्रभर से आए पहलवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने दांव-पेच का शानदार प्रदर्शन किया।
दंगल प्रतियोगिता 27 अप्रैल तक लगातार आयोजित की जाएगी, जिसमें विभिन्न आयु वर्ग के पहलवान अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। खास बात यह रही कि छोटे-छोटे पहलवानों ने भी अखाड़े में उतरकर बेहतरीन कुश्ती का प्रदर्शन किया, जिससे दर्शक काफी प्रभावित हुए।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं दर्शक मौजूद रहे और उन्होंने पहलवानों का उत्साहवर्धन किया। महोत्सव के इस आयोजन से क्षेत्र में खेल और पारंपरिक कुश्ती को बढ़ावा मिल रहा है।
    user_Shahid Qureshi
    Shahid Qureshi
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • दतिया। शहर की नगर पालिका में भ्रष्टाचार का एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसने जनहित योजनाओं की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि गरीबों के लिए बनाए जाने वाले शौचालयों के नाम पर लाखों रुपए का घालमेल किया गया, जबकि कई स्थानों पर शौचालयों का निर्माण धरातल पर हुआ ही नहीं। RTI से खुला मामला, विभाग ने नहीं दी जानकारी इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब एक अधिवक्ता द्वारा सूचना के अधिकार (RTI) के तहत नगर पालिका से शौचालय निर्माण से संबंधित जानकारी मांगी गई। आरोप है कि विभाग ने जानकारी देने में टालमटोल की और स्पष्ट विवरण उपलब्ध नहीं कराया। इससे मामले में और अधिक संदेह गहरा गया। कागजों में बने शौचालय, जमीन पर नहीं सूत्रों के मुताबिक, नगर में कई ऐसे शौचालय हैं जिनका रिकॉर्ड में निर्माण दिखाया गया है, लेकिन वास्तविकता में उनका अस्तित्व ही नहीं है। यानी कागजों में निर्माण दिखाकर सरकारी राशि निकाल ली गई और उसका गबन कर लिया गया। सीएमओ बोले — होगी जांच, दोषियों पर कार्रवाई नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) ने मामले को गंभीर बताते हुए जांच कराने की बात कही है। उन्होंने कहा कि यदि जांच में अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित ठेकेदारों और जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जनहित योजनाओं पर उठे सवाल यह मामला सामने आने के बाद नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। आखिर कितनी योजनाएं ऐसी होंगी, जिनमें इसी तरह से भ्रष्टाचार किया गया होगा? गरीबों के लिए चलाई जा रही योजनाओं में इस तरह की लापरवाही और घोटाला प्रशासन की जवाबदेही पर भी सवाल खड़े करता है। प्रशासन से पारदर्शिता की मांग स्थानीय लोगों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। साथ ही दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और सभी जनहित योजनाओं की ऑडिट कराने की भी मांग उठ रही है। अब देखना यह होगा कि जांच में क्या सामने आता है और क्या वाकई जिम्मेदारों पर कार्रवाई होती है या मामला ठंडे बस्ते में चला जाता है।
    2
    दतिया। शहर की नगर पालिका में भ्रष्टाचार का एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसने जनहित योजनाओं की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि गरीबों के लिए बनाए जाने वाले शौचालयों के नाम पर लाखों रुपए का घालमेल किया गया, जबकि कई स्थानों पर शौचालयों का निर्माण धरातल पर हुआ ही नहीं।
RTI से खुला मामला, विभाग ने नहीं दी जानकारी
इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब एक अधिवक्ता द्वारा सूचना के अधिकार (RTI) के तहत नगर पालिका से शौचालय निर्माण से संबंधित जानकारी मांगी गई। आरोप है कि विभाग ने जानकारी देने में टालमटोल की और स्पष्ट विवरण उपलब्ध नहीं कराया। इससे मामले में और अधिक संदेह गहरा गया।
कागजों में बने शौचालय, जमीन पर नहीं
सूत्रों के मुताबिक, नगर में कई ऐसे शौचालय हैं जिनका रिकॉर्ड में निर्माण दिखाया गया है, लेकिन वास्तविकता में उनका अस्तित्व ही नहीं है। यानी कागजों में निर्माण दिखाकर सरकारी राशि निकाल ली गई और उसका गबन कर लिया गया।
सीएमओ बोले — होगी जांच, दोषियों पर कार्रवाई
नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) ने मामले को गंभीर बताते हुए जांच कराने की बात कही है। उन्होंने कहा कि यदि जांच में अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित ठेकेदारों और जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जनहित योजनाओं पर उठे सवाल
यह मामला सामने आने के बाद नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। आखिर कितनी योजनाएं ऐसी होंगी, जिनमें इसी तरह से भ्रष्टाचार किया गया होगा? गरीबों के लिए चलाई जा रही योजनाओं में इस तरह की लापरवाही और घोटाला प्रशासन की जवाबदेही पर भी सवाल खड़े करता है।
प्रशासन से पारदर्शिता की मांग
स्थानीय लोगों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। साथ ही दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और सभी जनहित योजनाओं की ऑडिट कराने की भी मांग उठ रही है।
अब देखना यह होगा कि जांच में क्या सामने आता है और क्या वाकई जिम्मेदारों पर कार्रवाई होती है या मामला ठंडे बस्ते में चला जाता है।
    user_P Goyal
    P Goyal
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.