*डिलीवरी के बाद बढ़ी ब्लीडिंग, रेफर के दौरान महिला की मौत* *आए दिन बड़ी लापरवाहियों के कारण जा रही महिलाओं की जान* *अम्बेडकरनगर* बसखारी थाना क्षेत्र के बुकिया गांव की 26 वर्षीय महिला प्रियंका की शुक्रवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के मुताबिक महिला पिछले तीन दिनों से नव जीवन हॉस्पिटल में भर्ती थी, जहां उसकी डिलीवरी कराई गई थी। परिजनों का आरोप है कि डिलीवरी के बाद महिला की हालत बिगड़ गई और अत्यधिक ब्लीडिंग शुरू हो गई, जिसे अस्पताल के डॉक्टर नियंत्रित नहीं कर सके। बताया जा रहा है कि हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते सही उपचार और निगरानी होती तो महिला की जान बच सकती थी। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन व संबंधित डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई और अस्पताल को बंद कराने की मांग की है। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। क्षेत्रीय लोगों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। *ब्यूरो रिपोर्ट वैभव सिंह* ✍️
*डिलीवरी के बाद बढ़ी ब्लीडिंग, रेफर के दौरान महिला की मौत* *आए दिन बड़ी लापरवाहियों के कारण जा रही महिलाओं की जान* *अम्बेडकरनगर* बसखारी थाना क्षेत्र के बुकिया गांव की 26 वर्षीय महिला प्रियंका की शुक्रवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के मुताबिक महिला पिछले तीन दिनों से नव जीवन हॉस्पिटल में भर्ती थी, जहां उसकी डिलीवरी कराई गई थी। परिजनों का आरोप है कि डिलीवरी के बाद महिला की हालत बिगड़ गई और अत्यधिक ब्लीडिंग शुरू हो गई, जिसे अस्पताल के डॉक्टर नियंत्रित नहीं कर सके। बताया जा रहा है कि हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने
महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते सही उपचार और निगरानी होती तो महिला की जान बच सकती थी। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन व संबंधित डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई और अस्पताल को बंद कराने की मांग की है। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। क्षेत्रीय लोगों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। *ब्यूरो रिपोर्ट वैभव सिंह* ✍️
- भाई मेरे कुछ नहीं करना है आप को अपना चेहरा भी नहीं लाना है सोशल मीडिया के सामने बस दिमाग चलाओ और इस तरह का वीडियो बनाओ AI से और कमाओ यूट्यूब और इंस्टाग्राम से पैसे नसीम अहमद 84529594601
- अम्बेडकरनगर- बसखारी बाजार में स्थित नव जीवन क्लिनिक में ऑपरेशन के बाद बिगड़ी प्रसूता की हालत,,,,,,,, लखनऊ ले जाते समय रास्ते में हुई प्रसूता की मौत,,,,,,,,,,,,,, बसखारी थाना क्षेत्र के बुकिया निवासी संदीप की पत्नी प्रियंका की मौत से परिजनों में आक्रोश,,,,,,,,,,,,, शुक्रवार की देर रात परिजनों नें अस्पताल के बाहर शव रखकर किया कार्रवाई की मांग,,,,,,,, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा,,,,,,,,,,,1
- एक पिता जो यादव सामाज से होने के बाद भी अपनी बेटी का विवाह S.C सामाज में कर रहे है ऐसे पिता को दिल से सेलूट है अब हमारा देश सुधर रहा है जय भीम जय संविधान1
- अंबेडकर नगर न्यूज़ ईमानदारी के नारे तले दरकता पंचायत भवन, बसखारी के टड़वा दरब में गुणवत्ता पर सवाल अंबेडकर नगर। विकासखंड बसखारी की ग्राम सभा टड़वा दरब में बने पंचायत भवन पर दीवारों में लिखे बड़े-बड़े आदर्श वाक्य अब खुद व्यवस्था पर तंज कसते नजर आ रहे हैं। पंचायत भवन की दीवार पर मोटे अक्षरों में लिखा है— “ईमानदारी पूर्वक किया गया काम मन और आत्मा को सुकून देता है”, लेकिन हकीकत यह है कि भवन बने कुछ ही दिन बीते हैं और उसकी हालत इस कथन को झुठलाती दिखाई दे रही है। पंचायत भवन की फर्श पर लगी टाइल्स जगह-जगह से टूटकर बाहर निकल रही हैं। टाइल्स के नीचे से जो सामग्री दिखाई दे रही है, वह निर्माण गुणवत्ता की पोल खोल रही है। बालू की अधिकता और सीमेंट की कमी के कारण ईंटों की पकड़ कमजोर हो गई है, जिससे दीवारों में दरारें साफ नजर आने लगी हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर निर्माण में मानक और गुणवत्ता का ध्यान रखा गया होता तो इतनी जल्दी भवन की हालत खराब नहीं होती। ग्रामीणों के बीच यह चर्चा आम है कि निर्माण कार्य में जिस “ईमानदारी” का दावा किया गया है, वह सिर्फ दीवारों पर लिखे शब्दों तक ही सीमित रह गई। हालात यह हैं कि सीमेंट और ईंटों का मेल ही ठीक से नहीं हो पा रहा, मानो खुद निर्माण सामग्री भी इस ईमानदारी पर सवाल उठा रही हो। इतना ही नहीं, पंचायत भवन की साफ-सफाई व्यवस्था भी बदहाल है। ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव की तरह ही सफाई कर्मी और पंचायत सहायक की “ईमानदारी” भी चर्चाओं में है। सफाई कर्मियों द्वारा नियमित सफाई न किए जाने के कारण पंचायत भवन के मुख्य द्वार पर कूड़े का अंबार लगा रहता है। भवन के कमरों के अंदर भी दूर से ही गंदगी साफ दिखाई देती है। पंचायत सहायक के कक्ष में कुर्सियों और फर्श पर जमी धूल-मिट्टी यह बताने के लिए काफी है कि इन कमरों का शायद ही नियमित उपयोग होता हो। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत भवन, जो गांव के विकास और प्रशासन का केंद्र होना चाहिए, वह खुद उपेक्षा और लापरवाही का शिकार बन गया है। ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों से मांग की है कि पंचायत भवन निर्माण की जांच कराई जाए, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई हो और सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए, ताकि सरकारी धन का सही उपयोग हो सके और पंचायत भवन वास्तव में गांव की सेवा का केंद्र बन सके।1
- गंगा तट मारकंडेय महादेव1
- मनरेगा,राज्यवित्त व 15 वां वित से लगभग 2.50 करोड़ की कार्ययोजना को मिली स्वीकृती समाज कल्याण एवं विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं पर हुई चर्चा जल जीवन मिशन,विद्युत विभाग एवं अस्पताल की प्रमुख समस्याओं को जनप्रतिनिधियों ने प्रमुखता से उठाया लंभुआ,सुल्तानपुर। विकास खण्ड लंभुआ में ब्लॉक परिसर के सामुदायिक मिलन केंद्र में क्षेत्र पंचायत की सामान्य बैठक,बैठक एजेंडा के तहत ब्लॉक प्रमुख की अध्यक्षता में आयोजित की गई है।बैठक में मनरेगा,राज्यवित्त व 15 वां वित से लगभग 2.50 करोड़ की कार्ययोजना स्वीकृत की गई। बैठक का संचालन कर रहे मनीष पांडे द्वारा विकास विभाग द्वारा विकास खंड लंभुआ से संचालित पूर्ण हुई योजना एवं प्रस्तावित कार्यों की बिन्दुवार विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। बैठक में प्रधान वा क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने जल जीवन मिशन,विद्युत विभाग व अस्पताल की मनमानी तरीके से हो रहे कार्यों को प्रमुखता से अधिकारियों को अवगत कराया और वहीं इस दौरान समाज कल्याण एवं विकास विभाग,बाल विकास विभाग,पशु चिकित्सालय विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं विकसित भारत जी राम जी पर विस्तृत चर्चा हुई। वहीं बैठक के मुख्य अतिथि रहे विधायक सीताराम वर्मा ने बैठक को संबोधित करते हुए संचालित योजनाओं पर चर्चा करते हुए जनप्रतिनिधियों को शिक्षा पर जोर देते हुए अभिभावक के साथ लोगों को जागरूक करने एवं बच्चों को यूनिफॉर्म में स्कूल भेजने का आवाहन किया। वहीं बैठक के बाद विधायक निधि से बना खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय का विधायक ने उद्घाटन भी किया गया। बैठक में ब्लॉक प्रमुख डॉ कुंवर बहादुर सिंह,प्रधान संघ अध्यक्ष कैलाश चंद दुबे,प्रधान प्रसून मालवीय,प्रधान प्रतिनिधि देवी सिंह,प्रधान शेर बहादुर यादव, रणविजय सिंह उर्फ चंचल,रोहित सिंह,प्रधान प्रतिनिधि शुभम सोनकर,क्षेत्र पंचायत सदस्य सोनू सिंह,अवनीश सिंह एवं खंड विकास अधिकारी अजीत सिंह,एडियो पंचायत प्रदीप यादव समेत सैकड़ों संख्या में लोग बैठक में मौजूद रहे।4
- *डिलीवरी के बाद बढ़ी ब्लीडिंग, रेफर के दौरान महिला की मौत* *आए दिन बड़ी लापरवाहियों के कारण जा रही महिलाओं की जान* *अम्बेडकरनगर* बसखारी थाना क्षेत्र के बुकिया गांव की 26 वर्षीय महिला प्रियंका की शुक्रवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के मुताबिक महिला पिछले तीन दिनों से नव जीवन हॉस्पिटल में भर्ती थी, जहां उसकी डिलीवरी कराई गई थी। परिजनों का आरोप है कि डिलीवरी के बाद महिला की हालत बिगड़ गई और अत्यधिक ब्लीडिंग शुरू हो गई, जिसे अस्पताल के डॉक्टर नियंत्रित नहीं कर सके। बताया जा रहा है कि हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते सही उपचार और निगरानी होती तो महिला की जान बच सकती थी। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन व संबंधित डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई और अस्पताल को बंद कराने की मांग की है। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। क्षेत्रीय लोगों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। *ब्यूरो रिपोर्ट वैभव सिंह* ✍️2
- Post by शुरू न्यूज़ चैनल उत्तर प्रदेश1
- Post by अमनपटेल A1