विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर विशेष आयोजन विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर विशेष आयोजन *विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर विशेष आयोजन* **मानसिक समस्याओं पर खुलकर बात करना कमजोरी नहीं, मदद पाने की दिशा में बड़ा कदम: डॉ. मीना** करौली |10 सितंबर। विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के अवसर पर जिला मानसिक स्वास्थ्य इकाई एवं मनोचिकित्सा विभाग, मेडिकल कॉलेज के समन्वित सहयोग से विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस दौरान नर्सिंग महाविद्यालय में संगोष्ठी और मनोचिकित्सा विभाग में मानसिक स्वास्थ्य परिचर्चा का आयोजन कर उपस्थित लोगों को आत्महत्या रोकथाम की सामूहिक शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष मनोरोग डॉ. प्रेमराज मीना, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. संतोष गुप्ता, चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. जीतेन्द्र मीना, डॉ. आदर्श जिंदल, डॉ. अपूर्वा सिंह सहित साइकेट्रिक नर्स गौरव गोयल, सीआरए गौरव शर्मा व नर्सिंग स्टाफ उपस्थित रहा। संगोष्ठी में वक्ताओं ने नर्सिंग विद्यार्थियों को आत्महत्या के शुरुआती संकेतों को पहचानने और संकट की स्थिति में व्यक्ति को अकेला न छोड़कर समय पर विशेषज्ञ सहायता दिलाने की आवश्यकता पर जोर दिया। परिचर्चा के दौरान अस्पताल में उपचाररत मरीजों व उनके परिजनों को मानसिक तनाव एवं भावनात्मक संकट की पहचान करने के संबंध में जानकारी दी गई। प्रभारी मनोचिकित्सक डॉ प्रेमराज मीना ने बताया कि मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर खुलकर बात करना कमजोरी नहीं, बल्कि सहायता प्राप्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर सरकार की टेली-मानस हेल्पलाइन 14416 के बारे में भी विस्तार से बताया गया, ताकि संकट के समय कोई भी व्यक्ति तुरंत विशेषज्ञ सहायता प्राप्त कर सके। सीएमएचओ डॉ. सतीश मीना ने बताया कि आत्महत्या की रोकथाम केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि हमारी सामूहिक सामाजिक जिम्मेदारी है। संवेदनशील संवाद, समय पर पहचान, भावनात्मक सहयोग और उचित उपचार के माध्यम से अनेक अनमोल जिंदगियों को बचाया जा सकता है। *पहचानें ये चेतावनी संकेत, बचाएं अनमोल जिंदगी* मनोचिकित्सकों के अनुसार यदि कोई व्यक्ति अत्यधिक निराशा की बातें करे, खुद को दूसरों पर बोझ बताए, अचानक सामाजिक दूरी बना ले या सोशल मीडिया पर विदाई जैसे संदेश साझा करने लगे, तो ये गंभीर चेतावनी संकेत हो सकते हैं। ऐसी स्थिति में व्यक्ति की बात को बिना किसी पूर्वाग्रह के ध्यान से सुनना चाहिए, उसे अकेला नहीं छोड़ना चाहिए और तुरंत टेली-मानस हेल्पलाइन 14416 या किसी विशेषज्ञ चिकित्सक से संपर्क कर काउंसलिंग दिलवानी चाहिए।

- सरकार के रोजगार मेले से नौकरी मिली, दिल्ली पहुंचकर कैद होने का आरोप जवाबदेही किसकी ? सरकार के रोजगार मेले से नौकरी मिली, दिल्ली पहुंचकर कैद होने का आरोप जवाबदेही किसकी ?1
- जिले के 4 ब्लॉक में शुक्रवार को निःशुल्क बांझपन निवारण शिविर लगेंगे *सवाई माधोपुर, राजस्थान सरकार पशुओं में बांझपन की समस्या से निजात दिलाने तथा पशुधन की उत्पादकता और विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राजस्थान पशुधन विकास बोर्ड (आरएलडीबी) के माध्यम से राष्ट्रीय गोकुल मिशन के तहत शुक्रवार, 11 सितम्बर जिले के पशुपालकों को चार ब्लॉकों में एक दिवसीय निःशुल्क बांझ निवारण एवं पशु चिकित्सा शिविर आयोजित करेगी। पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. राजीव गर्ग ने बताया कि ये शिविर प्रातः 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक किए जाएंगे। शिविरों में पशुपालकों को विशेषज्ञ पशु चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ पशुओं में बांझपन की समस्या की जांच, उपचार एवं आवश्यक परामर्श दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि ब्लॉक सवाई माधोपुर के सूरवाल, बामनवास के शफीपुरा, मलारना डूंगर में ग्राम पंचायत मलारना डूंगर तथा खण्डार के फलौदी में शिविर आयोजित किए जाएंगे। पशुपालक अपने पशुओं को शिविर में लाकर इन निःशुल्क सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। *शिविर में पशुओं के लिए निःशुल्क सुविधाएं:-* शिविरों में विशेष रूप से गाय एवं भैंस सहित अन्य पशुओं में बांझपन की गहन जांच एवं उपचार, गर्भ परीक्षण, आवश्यक दवाइयों का निःशुल्क वितरण, पशुओं के लिए कृमिनाशक दवा एवं खनिज मिश्रण का वितरण किया जाएगा। इसके साथ ही, पशुपालकों को पशुओं के स्वास्थ्य, प्रजनन क्षमता एवं बेहतर पशुपालन संबंधी आवश्यक चिकित्सकीय सलाह भी दी जाएगी। पशुपालन विभाग ने अधिक से अधिक पशुपालकों को इन शिविरों में पहुंचकर अपने पशुओं का समय पर उपचार एवं स्वास्थ्य परीक्षण करवाने की अपील की है। उन्होंने संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंचों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी शिविरों के बारे में व्यापक प्रचार-प्रसार करने का आग्रह किया है। ---000---1
- गंगापुर सिटी में नगर निकाय चुनाव 2026 प्रचार में झौकी ताकत नुक्कड़ सभाएं करके मतदाताओं को लुभाया1
- गंगापुर सिटी: ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाती गाड़ी पर सवाल पूछने पर भड़के कोतवाली CI, पत्रकार से की बदतमीजी गंगापुर सिटी: ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाती गाड़ी पर सवाल पूछने पर भड़के कोतवाली CI, पत्रकार से की बदतमीजी गंगापुर सिटी। कानून का पाठ पढ़ाने वाली खाकी पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। शहर के व्यस्त मार्ग पर ट्रैफिक नियमों को ताक पर रखकर खड़ी एक संदिग्ध गाड़ी को लेकर जब मीडियाकर्मी ने सवाल किया, तो कोतवाली थानाधिकारी (CI) करण सिंह अपना आपा खो बैठे और पत्रकार से अभद्रता पर उतर आए। आरोप है कि मौके पर मौजूद वाहन बिना नंबर प्लेट और काली फिल्म चढ़ा हुआ था, जिसे कथित तौर पर स्पेशल टीम (DST) का बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मुख्य सड़क पर बीचों-बीच खड़ी इस गाड़ी की वजह से लंबा जाम लग गया और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जब मौके पर मौजूद एक स्थानीय पत्रकार ने बिना नंबर प्लेट और शीशों पर लगी काली फिल्म को लेकर कोतवाली सीआई से जानकारी चाही, तो जवाब देने के बजाय अधिकारी भड़क गए और सीधे मुंह बात करने से इनकार करते हुए तीखी नोंकझोंक करने लगे। नियम लागू करने वाले ही उड़ा रहे धज्जियां सुप्रीम कोर्ट और मोटर वाहन अधिनियम के तहत वाहनों पर काली फिल्म लगाना पूरी तरह प्रतिबंधित है, साथ ही बिना नंबर प्लेट वाहन का संचालन भी गैर-कानूनी है। ऐसे में शहर के बीचों-बीच पुलिस की नाक के नीचे इस तरह का वाहन खड़ा होना और सवाल पूछने पर जिम्मेदार अधिकारी का आक्रामक रुख अपनाना पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब लोकतंत्र के चौथे स्तंभ यानी पत्रकारों के साथ जिम्मेदार अधिकारी इस तरह का व्यवहार कर रहे हैं, तो आम जनता के साथ थाने में क्या सुलूक होता होगा, इसका अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। पत्रकार संगठनों में रोष, उच्चाधिकारियों से जांच की मांग घटना के बाद स्थानीय मीडियाकर्मियों और सामाजिक संगठनों में गहरा आक्रोश है। मामले को लेकर पत्रकार संगठनों ने जिले के उच्च पुलिस अधिकारियों से संपर्क साधते हुए घटना की निष्पक्ष जांच और दोषी अधिकारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की है। मामले में उच्चाधिकारियों की प्रतिक्रिया का इंतजार है।1
- बाड़ी नगर पालिका चुनाव 2026, दूसरे चरण का मतदान कल नागरिकों को आश्वस्त करने के लिए पुलिस का फ्लैग मार्च बाड़ी नगर पालिका चुनाव 2026, दूसरे चरण का मतदान कल, नागरिकों को आश्वस्त करने के लिए पुलिस का फ्लैग मार्च, एडिशनल एसपी श्रवण कुमार के नेतृत्व में निकली पुलिस, विभिन्न वार्डो में जाकर नागरिकों को किया आश्वस्त, बिना भय के निष्पक्ष करें मतदान, पोलिंग पार्टियों पहुंची बूथों पर, शुक्रवार सुबह 7बजे से शाम 6 बजे तक होगा मतदान।2
- केसरा चौराहे पर देवनारायण यात्रा का भव्य स्वागत, हजारों यात्रियों की सेवा में जुटी गांव की बस्ती कुंडा क्षेत्र से श्री देवनारायण महाराज मंदिर जोधपुर के लिए निकली यात्रा, केसरा चौराहे पर राजपूत व गुर्जर समाज ने किया स्वागत केसरा चौराहे पर देवनारायण यात्रा का भव्य स्वागत, हजारों यात्रियों की सेवा में जुटी गांव की बस्ती कुंडा क्षेत्र से श्री देवनारायण महाराज मंदिर जोधपुर के लिए निकली यात्रा, केसरा चौराहे पर राजपूत व गुर्जर समाज ने किया स्वागत मंडावर। उपखंड मुख्यालय के समीप केसरा गांव में नगर कठुंबर-डीग के कुंडा क्षेत्र से श्री देवनारायण महाराज मंदिर, जोधपुर के लिए निकली विशाल यात्रा का केसरा चौराहे पर गांव की बस्ती की ओर से भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। यात्रा में कुंडा क्षेत्र के विभिन्न गांवों से झंडों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। अनुमान के मुताबिक करीब 20 से 30 हजार यात्री इस धार्मिक यात्रा में शामिल होकर श्री देवनारायण महाराज मंदिर जोधपुर पहुंचेंगे। यात्रा के केसरा चौराहे पहुंचने पर गांव के लोगों ने श्रद्धालुओं का गर्मजोशी से स्वागत किया। करीब एक से दो घंटे तक श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था की गई तथा उन्हें नाश्ता एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराकर सेवा की गई। इस दौरान पूरे गांव की बस्ती के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। स्वर्गीय राम सिंह पटेल परिवार की ओर से भी निकाला गया झंडा इस धार्मिक यात्रा में गांव केसरा से स्वर्गीय राम सिंह पटेल के परिवार की ओर से भी एक झंडा ले जाया गया। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं की सेवा करने का अवसर गांव के राजपूत एवं गुर्जर समाज के लोगों को मिला। दोनों समाजों के लोगों ने आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता के साथ यात्रियों की सेवा की। बड़ी संख्या में ग्रामीण रहे मौजूद स्वागत एवं सेवा कार्यक्रम के दौरान जजिया का नगला से ब्रह्म पटेल, बिजेंद्र गुर्जर, धन सिंह गुर्जर सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे। वहीं केसरा गांव से सूबेदार विजय सिंह राजपूत, एफपीएस राशन डीलर मूल सिंह राजपूत, बच्चू सिंह राजपूत सहित राजपूत समाज एवं गुर्जर समाज के लोग तथा गांव-बस्ती के बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। समाजसेवक अवधेश सिंह नरूका ने बताया कि धार्मिक यात्राओं में श्रद्धालुओं की सेवा करना सौभाग्य की बात है। गांव के लोगों ने मिल-जुलकर यात्रियों का स्वागत किया और सामाजिक एकता एवं भाईचारे का संदेश दिया।1
- कोटा चित्तौड़गढ़ रेल खंड पर अंतर रेलवे संरक्षा आडिट टीम ने किया विस्तृत निरीक्षण रेल पथ समपार फाटक स्टेशन पुल, विद्युत एवं परिचालक व्यवस्था की संरक्षा मानको की जांच1
- बाड़ी नगर पालिका चुनाव को लेकर तैयारी पूरी, शुक्रवार को होगा शहर की सरकार को लेकर मतदान बाड़ी नगर पालिका चुनाव को लेकर तैयारी पूरी, शुक्रवार को होगा शहर की सरकार को लेकर मतदान, 44 वार्डो के लिए 50 बूथों पर डाले जाएंगे, 43266 मतदाता करेंगे 179 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला, मतदान दलों को अंतिम प्रशिक्षण के बाद किया रवाना, प्रशिक्षण के दौरान कलेक्टर, एसपी रहे मौजूद, कलेक्टर श्रीनिधी बीटी ने मतदान दलों को दिए स्पष्ट निर्देश, बिना भेदभाव के निष्पक्ष रूप से मतदान को कराए संपन्न, स्ट्रांग रूम और अन्य व्यवस्थाओं का भी लिया जायजा, कुछ क्रिटिकल बूथों का भी किया निरीक्षण, एसडीएम अमित वर्मा,तहसीलदार जगवीर सिंह और नायव टीएस उत्तम चंद बंसल रहे मौजूद।2
- रूपवास: मेडिकल की दुकान पर दवा लेने आए व्यक्ति की खड़ी बाइक में, नशे में धुत बाइक सवार ने टक्कर मारी। दोनों में विवाद के बाद पुलिस ने नशे में धुत बाइक सवार को गिरफ्तार कर लिया।1