Shuru
Apke Nagar Ki App…
गंगापुर सिटी में नगर निकाय चुनाव 2026 प्रचार में झौकी ताकत नुक्कड़ सभाएं करके मतदाताओं को लुभाया
Anil Kumar journalist
गंगापुर सिटी में नगर निकाय चुनाव 2026 प्रचार में झौकी ताकत नुक्कड़ सभाएं करके मतदाताओं को लुभाया
More news from Rajasthan and nearby areas
- सरकार के रोजगार मेले से नौकरी मिली, दिल्ली पहुंचकर कैद होने का आरोप जवाबदेही किसकी ? सरकार के रोजगार मेले से नौकरी मिली, दिल्ली पहुंचकर कैद होने का आरोप जवाबदेही किसकी ?1
- मंडावरी में पुलिस का फ्लैग मार्च, भयमुक्त मतदान का दिया संदेश नगरपालिका चुनाव से पहले सड़कों पर दिखा पुलिस का शक्ति प्रदर्शन, गड़बड़ी करने वालों को सख्त कार्रवाई की चेतावनी मंडावरी। दौसा जिले में स्थानीय निकाय चुनाव 2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। 11 सितंबर को होने वाले मंडावरी नगरपालिका चुनाव को लेकर गुरुवार शाम करीब 6:30 बजे पुलिस ने कस्बे में फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक राजेंद्र शर्मा ने किया। फ्लैग मार्च नगरपालिका मंडावरी कार्यालय से शुरू होकर पावर हाउस की गली, मुख्य बाजार, सीताराम जी मंदिर चौक, पंसारी गली, मस्जिद मोहल्ला, खुमार मोहल्ला, शीतला माता रोड, मुरली मनोहर जी मंदिर होते हुए बस स्टैंड पहुंचा और वापस नगरपालिका कार्यालय पहुंचकर संपन्न हुआ। फ्लैग मार्च में पुलिस उपाधीक्षक राजेंद्र शर्मा, पापड़दा थाना पुलिस निरीक्षक जांजेराम , मंडावरी थाना अधिकारी जगदीश प्रधान सहित बड़ी संख्या में पुलिस जवान शामिल रहे। सैकड़ों पुलिसकर्मियों का अनुशासित एवं व्यवस्थित तरीके से कस्बे की प्रमुख सड़कों से गुजरना आमजन के बीच सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम का संदेश देता नजर आया। मतदाताओं से निडर होकर मतदान की अपील पुलिस ने आमजन और मतदाताओं को संदेश दिया कि वे किसी भी भय, दबाव या प्रलोभन के बिना अपने मताधिकार का स्वतंत्र रूप से प्रयोग करें। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी, मतदाताओं को डराने-धमकाने, धन या शराब बांटकर मतदाताओं को प्रभावित करने अथवा कानून-व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गड़बड़ी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई फ्लैग मार्च के माध्यम से असामाजिक तत्वों को भी साफ संदेश दिया गया कि चुनाव में किसी भी तरह की गड़बड़ी फैलाने का प्रयास करने वालों के खिलाफ कानून के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने संकेत दिया कि व्यक्ति कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने अथवा कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश पर पुलिस सख्ती से कार्रवाई करेगी। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस की मौजूदगी से कस्बे में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आमजन में विश्वास का माहौल नजर आया।2
- नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 जिला निर्वाचन अधिकारी ने दूसरे चरण की चुनाव तैयारियों एवं मतदान दलों की रवानगी व्यवस्था का जायजा लिया अंतिम प्रशिक्षण के बाद आवश्यक निर्वाचन सामग्री के साथ मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुए मतदान दल दौसा, 10 सितंबर। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के द्वितीय चरण के तहत 11 सितंबर को होने वाले मतदान को लेकर गुरुवार को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा ने विभिन्न नगरीय निकाय क्षेत्रों में चुनाव तैयारियों एवं मतदान दलों की रवानगी व्यवस्था का जायजा लिया। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सौम्या झा ने दौसा एवं लवाण में मतदान दलों के द्वितीय एवं अंतिम प्रशिक्षण में शामिल होकर मतदान कार्मिकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने मतदान दलों की रवानगी व्यवस्था, निर्वाचन सामग्री के वितरण तथा मतदान केंद्रों पर की गई तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान कार्मिकों से कहा कि निर्वाचन कार्य में पूरी सावधानी एवं सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें तथा किसी भी प्रकार की तकनीकी त्रुटि अथवा लापरवाही से बचें। उन्होंने अतिआत्मविश्वास से बचते हुए निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ही मतदान कार्य संपादित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मतदान प्रक्रिया के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा करते हुए कहा कि मतदान प्रारंभ होने से पूर्व मॉक पोल की प्रक्रिया नियमानुसार पूर्ण करें तथा मॉक पोल के बाद मशीन को क्लियर करना सुनिश्चित करें। आवश्यक स्थानों पर संबंधित कार्मिकों के हस्ताक्षर करवाने के साथ ही निर्धारित समय का विशेष ध्यान रखें, ताकि मतदान प्रक्रिया में किसी प्रकार की तकनीकी अथवा प्रक्रियात्मक त्रुटि की संभावना न रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने इसके पश्चात लालसोट एवं रामगढ़ पचवारा नगरीय निकाय क्षेत्रों का दौरा कर संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों के साथ चुनाव तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा मतदान प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी रूप से संपन्न कराने के निर्देश दिए।2
- लालसोट: नगर निकाय चुनाव–2026 की समीक्षा बैठक उपखंड कार्यालय में आयोजित उपखंड कार्यालय लालसोट में रिटर्निंग अधिकारी (RO) विजेंद्र कुमार मीणा की अध्यक्षता में नगर निकाय चुनाव–2026 को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में 10 सितम्बर को आयोजित होने वाले ईवीएम (EVM) वितरण एवं संग्रहण की तैयारियों का जायजा लिया गया। RO मीणा ने निर्देश दिए: नियमों का पालन: ईवीएम वितरण व संग्रहण में चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों की अक्षरशः पालना हो। पारदर्शिता व अनुशासन:चुनावी कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी, सभी कार्मिक निष्पक्षता से दायित्व निभाएं। मूलभूत सुविधाएं -सेक्टर मजिस्ट्रेट मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें।1
- लम्पी बीमारी लगातार बढ़ रही गायों में अधिक प्रकोप देखने को मिल रहा सिकराय क्षेत्र में लगातार लम्पी बीमारी बढ़ती जा रही है जिसके कारण गायों में यह है बीमारी अधिक हो रही है कई पशुपालक इस बीमारी के कारण परेशान नजर आने लगे हैं लेकिन पशुपालन विभाग की ओर से किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है गुरुवार को महिला शांति देवी अपनी गाय को लेकर सिकराय अस्पताल पहुंची लेकिन पशु अस्पताल में कोई भी डॉक्टर इलाज करने के लिए नहीं मिला1
- सिंघनियां मे गौठ दंगल का हुआ आयोजन, बाबू महाराज की पूजा अर्चना कर मांगी मन्नतें सिंघनियां मे गौठ दंगल का हुआ आयोजन करौली राजस्थान ग्राम पंचायत सिंघनिया स्थित प्रसिद्ध धर्मस्थल बाबू महाराज मंदिर पर गुरुवार को ग्रामीणों के द्वारा धूमधाम के साथ बाबू महाराज की वार्षिक जात मनाई गई। इस अवसर पर सभी लोगों ने चीनी का भोग लगाकर क्षेत्र के अमन चैन की दुआ मांगी। जानकारी अनुसार बाबू महाराज मंदिर प्रांगण में गौठ दंगल का आयोजन हुआ जिसमें भादौली एवं सिंघनिया के गायक कलाकारों के द्वारा बाबू महाराज के सम्मान में गौठ गायन किया।दंगल मे गौठ प्रेमी मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन पर सभी को चीनी का प्रसाद वितरित किया गया।1
- गंगापुर सिटी में दिगंबर जैन सोशल ग्रुप द्वारा शिक्षक छात्र सम्मान समारोह का किया भव्य आयोजन1
- निकाय चुनाव को लेकर लालसोट में पुलिस का फ्लैग मार्च, निडर होकर मतदान का दिया संदेश लालसोट। आगामी निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को कस्बा लालसोट में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने आम मतदाताओं को बिना किसी भय या दबाव के अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व डीएसपी सत्यनारायण यादव ने किया। इस दौरान लालसोट सीआई हरलाल मीणा सहित समस्त थाना पुलिस जाप्ता मौजूद रहा। पुलिस अधिकारियों ने आमजन से कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक मतदाता निडर होकर मतदान केंद्र पर पहुंचे और लोकतंत्र के इस पर्व में अपने मत का प्रयोग करें। पुलिस ने फ्लैग मार्च के माध्यम से मतदाताओं को उनकी सुरक्षा एवं संरक्षा का भरोसा दिलाया। साथ ही स्पष्ट संदेश दिया कि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि, भय या दबाव को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस की मौजूदगी से कस्बे में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आमजन में विश्वास का संदेश भी गया। ग्राउंड रिपोर्ट : खेमराज जोशी शुरू न्यूज़ 💥📍4
- @मासलपुर के खनपुरा गाँव में आज भाद्रपद मास में 14 (चौदस) को भोमिया बाबा कारस बाबा का मेला लगता है मासलपुर के खनपुरा गाँव में आज भाद्रपद मास में 14 (चौदस) को भोमिया बाबा कारस बाबा का मेला लगता है जहाँ पर भूत प्रेत एलर्जी और भी कई बीमारियों का इलाज होता है1