logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 जिला निर्वाचन अधिकारी ने दूसरे चरण की चुनाव तैयारियों एवं मतदान दलों की रवानगी व्यवस्था का जायजा लिया अंतिम प्रशिक्षण के बाद आवश्यक निर्वाचन सामग्री के साथ मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुए मतदान दल दौसा, 10 सितंबर। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के द्वितीय चरण के तहत 11 सितंबर को होने वाले मतदान को लेकर गुरुवार को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा ने विभिन्न नगरीय निकाय क्षेत्रों में चुनाव तैयारियों एवं मतदान दलों की रवानगी व्यवस्था का जायजा लिया। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सौम्या झा ने दौसा एवं लवाण में मतदान दलों के द्वितीय एवं अंतिम प्रशिक्षण में शामिल होकर मतदान कार्मिकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने मतदान दलों की रवानगी व्यवस्था, निर्वाचन सामग्री के वितरण तथा मतदान केंद्रों पर की गई तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान कार्मिकों से कहा कि निर्वाचन कार्य में पूरी सावधानी एवं सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें तथा किसी भी प्रकार की तकनीकी त्रुटि अथवा लापरवाही से बचें। उन्होंने अतिआत्मविश्वास से बचते हुए निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ही मतदान कार्य संपादित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मतदान प्रक्रिया के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा करते हुए कहा कि मतदान प्रारंभ होने से पूर्व मॉक पोल की प्रक्रिया नियमानुसार पूर्ण करें तथा मॉक पोल के बाद मशीन को क्लियर करना सुनिश्चित करें। आवश्यक स्थानों पर संबंधित कार्मिकों के हस्ताक्षर करवाने के साथ ही निर्धारित समय का विशेष ध्यान रखें, ताकि मतदान प्रक्रिया में किसी प्रकार की तकनीकी अथवा प्रक्रियात्मक त्रुटि की संभावना न रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने इसके पश्चात लालसोट एवं रामगढ़ पचवारा नगरीय निकाय क्षेत्रों का दौरा कर संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों के साथ चुनाव तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा मतदान प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी रूप से संपन्न कराने के निर्देश दिए।

5 hrs ago
user_सुरज पोसवाल
सुरज पोसवाल
Priest सिकराय, दौसा, राजस्थान•
5 hrs ago

नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 जिला निर्वाचन अधिकारी ने दूसरे चरण की चुनाव तैयारियों एवं मतदान दलों की रवानगी व्यवस्था का जायजा लिया अंतिम प्रशिक्षण के बाद आवश्यक निर्वाचन सामग्री के साथ मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुए मतदान दल दौसा, 10 सितंबर। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के द्वितीय चरण के तहत 11 सितंबर को होने वाले मतदान को लेकर गुरुवार को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा ने विभिन्न नगरीय निकाय क्षेत्रों में चुनाव तैयारियों एवं मतदान दलों की रवानगी व्यवस्था का जायजा लिया। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सौम्या झा ने दौसा एवं लवाण में मतदान दलों के द्वितीय एवं अंतिम प्रशिक्षण में शामिल होकर मतदान कार्मिकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने मतदान दलों की रवानगी व्यवस्था, निर्वाचन सामग्री के वितरण तथा मतदान केंद्रों पर की गई तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान कार्मिकों से कहा कि निर्वाचन कार्य में पूरी सावधानी एवं सतर्कता के साथ अपने

ebf08a65-4f0f-418a-94e2-d55c5a30ab65

दायित्वों का निर्वहन करें तथा किसी भी प्रकार की तकनीकी त्रुटि अथवा लापरवाही से बचें। उन्होंने अतिआत्मविश्वास से बचते हुए निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ही मतदान कार्य संपादित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मतदान प्रक्रिया के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा करते हुए कहा कि मतदान प्रारंभ होने से पूर्व मॉक पोल की प्रक्रिया नियमानुसार पूर्ण करें तथा मॉक पोल के बाद मशीन को क्लियर करना सुनिश्चित करें। आवश्यक स्थानों पर संबंधित कार्मिकों के हस्ताक्षर करवाने के साथ ही निर्धारित समय का विशेष ध्यान रखें, ताकि मतदान प्रक्रिया में किसी प्रकार की तकनीकी अथवा प्रक्रियात्मक त्रुटि की संभावना न रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने इसके पश्चात लालसोट एवं रामगढ़ पचवारा नगरीय निकाय क्षेत्रों का दौरा कर संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों के साथ चुनाव तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा मतदान प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी रूप से संपन्न कराने के निर्देश दिए।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 जिला निर्वाचन अधिकारी ने दूसरे चरण की चुनाव तैयारियों एवं मतदान दलों की रवानगी व्यवस्था का जायजा लिया अंतिम प्रशिक्षण के बाद आवश्यक निर्वाचन सामग्री के साथ मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुए मतदान दल दौसा, 10 सितंबर। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के द्वितीय चरण के तहत 11 सितंबर को होने वाले मतदान को लेकर गुरुवार को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा ने विभिन्न नगरीय निकाय क्षेत्रों में चुनाव तैयारियों एवं मतदान दलों की रवानगी व्यवस्था का जायजा लिया। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सौम्या झा ने दौसा एवं लवाण में मतदान दलों के द्वितीय एवं अंतिम प्रशिक्षण में शामिल होकर मतदान कार्मिकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने मतदान दलों की रवानगी व्यवस्था, निर्वाचन सामग्री के वितरण तथा मतदान केंद्रों पर की गई तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान कार्मिकों से कहा कि निर्वाचन कार्य में पूरी सावधानी एवं सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें तथा किसी भी प्रकार की तकनीकी त्रुटि अथवा लापरवाही से बचें। उन्होंने अतिआत्मविश्वास से बचते हुए निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ही मतदान कार्य संपादित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मतदान प्रक्रिया के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा करते हुए कहा कि मतदान प्रारंभ होने से पूर्व मॉक पोल की प्रक्रिया नियमानुसार पूर्ण करें तथा मॉक पोल के बाद मशीन को क्लियर करना सुनिश्चित करें। आवश्यक स्थानों पर संबंधित कार्मिकों के हस्ताक्षर करवाने के साथ ही निर्धारित समय का विशेष ध्यान रखें, ताकि मतदान प्रक्रिया में किसी प्रकार की तकनीकी अथवा प्रक्रियात्मक त्रुटि की संभावना न रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने इसके पश्चात लालसोट एवं रामगढ़ पचवारा नगरीय निकाय क्षेत्रों का दौरा कर संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों के साथ चुनाव तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा मतदान प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी रूप से संपन्न कराने के निर्देश दिए।
    2
    नगरीय निकाय आम चुनाव-2026
जिला निर्वाचन अधिकारी ने दूसरे चरण की चुनाव तैयारियों एवं मतदान दलों की रवानगी व्यवस्था का जायजा लिया
 अंतिम प्रशिक्षण के बाद आवश्यक निर्वाचन सामग्री के साथ मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुए मतदान दल
दौसा, 10 सितंबर। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के द्वितीय चरण के तहत 11 सितंबर को होने वाले मतदान को लेकर गुरुवार को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा ने विभिन्न नगरीय निकाय क्षेत्रों में चुनाव तैयारियों एवं मतदान दलों की रवानगी व्यवस्था का जायजा लिया।
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सौम्या झा ने दौसा एवं लवाण में मतदान दलों के द्वितीय एवं अंतिम प्रशिक्षण में शामिल होकर मतदान कार्मिकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने मतदान दलों की रवानगी व्यवस्था, निर्वाचन सामग्री के वितरण तथा मतदान केंद्रों पर की गई तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान कार्मिकों से कहा कि निर्वाचन कार्य में पूरी सावधानी एवं सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें तथा किसी भी प्रकार की तकनीकी त्रुटि अथवा लापरवाही से बचें। उन्होंने अतिआत्मविश्वास से बचते हुए निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ही मतदान कार्य संपादित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने मतदान प्रक्रिया के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा करते हुए कहा कि मतदान प्रारंभ होने से पूर्व मॉक पोल की प्रक्रिया नियमानुसार पूर्ण करें तथा मॉक पोल के बाद मशीन को क्लियर करना सुनिश्चित करें। आवश्यक स्थानों पर संबंधित कार्मिकों के हस्ताक्षर करवाने के साथ ही निर्धारित समय का विशेष ध्यान रखें, ताकि मतदान प्रक्रिया में किसी प्रकार की तकनीकी अथवा प्रक्रियात्मक त्रुटि की संभावना न रहे।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने इसके पश्चात लालसोट एवं रामगढ़ पचवारा नगरीय निकाय क्षेत्रों का दौरा कर संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों के साथ चुनाव तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा मतदान प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी रूप से संपन्न कराने के निर्देश दिए।
    user_सुरज पोसवाल
    सुरज पोसवाल
    Priest सिकराय, दौसा, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • लम्पी बीमारी लगातार बढ़ रही गायों में अधिक प्रकोप देखने को मिल रहा सिकराय क्षेत्र में लगातार लम्पी बीमारी बढ़ती जा रही है जिसके कारण गायों में यह है बीमारी अधिक हो रही है कई पशुपालक इस बीमारी के कारण परेशान नजर आने लगे हैं लेकिन पशुपालन विभाग की ओर से किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है गुरुवार को महिला शांति देवी अपनी गाय को लेकर सिकराय अस्पताल पहुंची लेकिन पशु अस्पताल में कोई भी डॉक्टर इलाज करने के लिए नहीं मिला
    1
    लम्पी बीमारी लगातार बढ़ रही गायों में अधिक प्रकोप देखने को मिल रहा
सिकराय क्षेत्र में लगातार लम्पी बीमारी बढ़ती जा रही है जिसके कारण गायों में यह है बीमारी अधिक हो रही है कई पशुपालक इस बीमारी के कारण परेशान नजर आने लगे हैं लेकिन पशुपालन विभाग की ओर से किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है गुरुवार को महिला शांति देवी अपनी गाय को लेकर सिकराय अस्पताल पहुंची लेकिन पशु अस्पताल में कोई भी डॉक्टर इलाज करने के लिए नहीं मिला
    user_पुष्पेन्द्र घूमना
    पुष्पेन्द्र घूमना
    Sikrai, Dausa•
    5 hrs ago
  • करौली जिले के सभी सम्मानित मतदाताओं से अपील कल 11 सितंबर को घर से निकलकर लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी निभाएं और कांग्रेस के सभी प्रत्याशियों को अपना अमूल्य मत एवं समर्थन देकर भारी मतों से विजयी बनाएं। आपका एक वोट, करौली के विकास और मजबूत भविष्य का आधार है। घनश्याम महर विधायक, टोडाभीम जिला अध्यक्ष करौली करौली जिले के सभी सम्मानित मतदाताओं से अपील कल 11 सितंबर को घर से निकलकर लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी निभाएं और कांग्रेस के सभी प्रत्याशियों को अपना अमूल्य मत एवं समर्थन देकर भारी मतों से विजयी बनाएं। आपका एक वोट, करौली के विकास और मजबूत भविष्य का आधार है। घनश्याम महर विधायक, टोडाभीम जिला अध्यक्ष करौली
    1
    करौली जिले के सभी सम्मानित मतदाताओं से अपील

कल 11 सितंबर को घर से निकलकर लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी निभाएं और कांग्रेस के सभी प्रत्याशियों को अपना अमूल्य मत एवं समर्थन देकर भारी मतों से विजयी बनाएं।

आपका एक वोट, करौली के विकास और मजबूत भविष्य का आधार है।

घनश्याम महर
विधायक, टोडाभीम
जिला अध्यक्ष करौली
करौली जिले के सभी सम्मानित मतदाताओं से अपील
कल 11 सितंबर को घर से निकलकर लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी निभाएं और कांग्रेस के सभी प्रत्याशियों को अपना अमूल्य मत एवं समर्थन देकर भारी मतों से विजयी बनाएं।
आपका एक वोट, करौली के विकास और मजबूत भविष्य का आधार है।
घनश्याम महर
विधायक, टोडाभीम
जिला अध्यक्ष करौली
    user_Kailash sattavan
    Kailash sattavan
    Repoter टोडाभीम, करौली, राजस्थान•
    53 min ago
  • 📢 स्कूल में पढ़ाई के समय बच्चों के हाथ में बाल्टी! आखिर बच्चों से क्यों कराया जा रहा है खाना लाने का काम? नमस्कार साथियों, मैं हूँ राजवीर ब्लॉगर। आज ग्राम हड़िया के महात्मा गांधी स्कूल में देखने को मिला कि कुछ बच्चे स्कूल से बाहर खाना लेने के लिए बाल्टी लेकर जाते नजर आए। बच्चों से पूछने पर उन्होंने बताया कि उन्हें गुरुजी ने भेजा है। सवाल यह है कि अगर पढ़ाई के समय बच्चों को इस तरह के कामों के लिए बाहर भेजा जाएगा, तो उनकी पढ़ाई पर इसका क्या असर पड़ेगा? बच्चों का मुख्य उद्देश्य शिक्षा प्राप्त करना है। यह किसी व्यक्ति विशेष पर आरोप नहीं, बल्कि स्कूल की व्यवस्था और बच्चों की शिक्षा से जुड़ा एक जरूरी सवाल है। ग्रामवासी और जिम्मेदार अधिकारी इस मामले पर ध्यान दें और बच्चों की पढ़ाई को प्राथमिकता दी जाए। आपका क्या कहना है? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं। #ग्रामहड़िया #स्कूलग्राउंडरिपोर्ट #बच्चोंकीशिक्षा #शिक्षाव्यवस्था #SchoolGroundReport #Education #RajveerBlogger #गांवकीआवाज #जनहित
    1
    📢 स्कूल में पढ़ाई के समय बच्चों के हाथ में बाल्टी! आखिर बच्चों से क्यों कराया जा रहा है खाना लाने का काम?
नमस्कार साथियों, मैं हूँ राजवीर ब्लॉगर। आज ग्राम हड़िया के महात्मा गांधी स्कूल में देखने को मिला कि कुछ बच्चे स्कूल से बाहर खाना लेने के लिए बाल्टी लेकर जाते नजर आए। बच्चों से पूछने पर उन्होंने बताया कि उन्हें गुरुजी ने भेजा है।
सवाल यह है कि अगर पढ़ाई के समय बच्चों को इस तरह के कामों के लिए बाहर भेजा जाएगा, तो उनकी पढ़ाई पर इसका क्या असर पड़ेगा? बच्चों का मुख्य उद्देश्य शिक्षा प्राप्त करना है।
यह किसी व्यक्ति विशेष पर आरोप नहीं, बल्कि स्कूल की व्यवस्था और बच्चों की शिक्षा से जुड़ा एक जरूरी सवाल है। ग्रामवासी और जिम्मेदार अधिकारी इस मामले पर ध्यान दें और बच्चों की पढ़ाई को प्राथमिकता दी जाए।
आपका क्या कहना है? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।
#ग्रामहड़िया #स्कूलग्राउंडरिपोर्ट #बच्चोंकीशिक्षा #शिक्षाव्यवस्था #SchoolGroundReport #Education #RajveerBlogger #गांवकीआवाज #जनहित
    user_राजवीर रौत हड़िया
    राजवीर रौत हड़िया
    Photographer महवा, दौसा, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर विशेष आयोजन विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर विशेष आयोजन *विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर विशेष आयोजन* **मानसिक समस्याओं पर खुलकर बात करना कमजोरी नहीं, मदद पाने की दिशा में बड़ा कदम: डॉ. मीना** करौली |10 सितंबर। विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के अवसर पर जिला मानसिक स्वास्थ्य इकाई एवं मनोचिकित्सा विभाग, मेडिकल कॉलेज के समन्वित सहयोग से विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस दौरान नर्सिंग महाविद्यालय में संगोष्ठी और मनोचिकित्सा विभाग में मानसिक स्वास्थ्य परिचर्चा का आयोजन कर उपस्थित लोगों को आत्महत्या रोकथाम की सामूहिक शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष मनोरोग डॉ. प्रेमराज मीना, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. संतोष गुप्ता, चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. जीतेन्द्र मीना, डॉ. आदर्श जिंदल, डॉ. अपूर्वा सिंह सहित साइकेट्रिक नर्स गौरव गोयल, सीआरए गौरव शर्मा व नर्सिंग स्टाफ उपस्थित रहा। संगोष्ठी में वक्ताओं ने नर्सिंग विद्यार्थियों को आत्महत्या के शुरुआती संकेतों को पहचानने और संकट की स्थिति में व्यक्ति को अकेला न छोड़कर समय पर विशेषज्ञ सहायता दिलाने की आवश्यकता पर जोर दिया। परिचर्चा के दौरान अस्पताल में उपचाररत मरीजों व उनके परिजनों को मानसिक तनाव एवं भावनात्मक संकट की पहचान करने के संबंध में जानकारी दी गई। प्रभारी मनोचिकित्सक डॉ प्रेमराज मीना ने बताया कि मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर खुलकर बात करना कमजोरी नहीं, बल्कि सहायता प्राप्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर सरकार की टेली-मानस हेल्पलाइन 14416 के बारे में भी विस्तार से बताया गया, ताकि संकट के समय कोई भी व्यक्ति तुरंत विशेषज्ञ सहायता प्राप्त कर सके। सीएमएचओ डॉ. सतीश मीना ने बताया कि आत्महत्या की रोकथाम केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि हमारी सामूहिक सामाजिक जिम्मेदारी है। संवेदनशील संवाद, समय पर पहचान, भावनात्मक सहयोग और उचित उपचार के माध्यम से अनेक अनमोल जिंदगियों को बचाया जा सकता है। *पहचानें ये चेतावनी संकेत, बचाएं अनमोल जिंदगी* मनोचिकित्सकों के अनुसार यदि कोई व्यक्ति अत्यधिक निराशा की बातें करे, खुद को दूसरों पर बोझ बताए, अचानक सामाजिक दूरी बना ले या सोशल मीडिया पर विदाई जैसे संदेश साझा करने लगे, तो ये गंभीर चेतावनी संकेत हो सकते हैं। ऐसी स्थिति में व्यक्ति की बात को बिना किसी पूर्वाग्रह के ध्यान से सुनना चाहिए, उसे अकेला नहीं छोड़ना चाहिए और तुरंत टेली-मानस हेल्पलाइन 14416 या किसी विशेषज्ञ चिकित्सक से संपर्क कर काउंसलिंग दिलवानी चाहिए।
    1
    विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर विशेष आयोजन विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर विशेष आयोजन
*विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर विशेष आयोजन*
**मानसिक समस्याओं पर खुलकर बात करना कमजोरी नहीं, मदद पाने की दिशा में बड़ा कदम: डॉ. मीना**
करौली |10 सितंबर। विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के अवसर पर जिला मानसिक स्वास्थ्य इकाई एवं मनोचिकित्सा विभाग, मेडिकल कॉलेज के समन्वित सहयोग से विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस दौरान नर्सिंग महाविद्यालय में संगोष्ठी और मनोचिकित्सा विभाग में मानसिक स्वास्थ्य परिचर्चा का आयोजन कर उपस्थित लोगों को आत्महत्या रोकथाम की सामूहिक शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष मनोरोग डॉ. प्रेमराज मीना, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. संतोष गुप्ता, चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. जीतेन्द्र मीना, डॉ. आदर्श जिंदल, डॉ. अपूर्वा सिंह सहित साइकेट्रिक नर्स गौरव गोयल, सीआरए गौरव शर्मा व नर्सिंग स्टाफ उपस्थित रहा।
संगोष्ठी में वक्ताओं ने नर्सिंग विद्यार्थियों को आत्महत्या के शुरुआती संकेतों को पहचानने और संकट की स्थिति में व्यक्ति को अकेला न छोड़कर समय पर विशेषज्ञ सहायता दिलाने की आवश्यकता पर जोर दिया। परिचर्चा के दौरान अस्पताल में उपचाररत मरीजों व उनके परिजनों को मानसिक तनाव एवं भावनात्मक संकट की पहचान करने के संबंध में जानकारी दी गई।
प्रभारी मनोचिकित्सक डॉ प्रेमराज मीना ने बताया कि मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर खुलकर बात करना कमजोरी नहीं, बल्कि सहायता प्राप्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर सरकार की टेली-मानस हेल्पलाइन 14416 के बारे में भी विस्तार से बताया गया, ताकि संकट के समय कोई भी व्यक्ति तुरंत विशेषज्ञ सहायता प्राप्त कर सके।
सीएमएचओ डॉ. सतीश मीना ने बताया कि आत्महत्या की रोकथाम केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि हमारी सामूहिक सामाजिक जिम्मेदारी है। संवेदनशील संवाद, समय पर पहचान, भावनात्मक सहयोग और उचित उपचार के माध्यम से अनेक अनमोल जिंदगियों को बचाया जा सकता है।
*पहचानें ये चेतावनी संकेत, बचाएं अनमोल जिंदगी* मनोचिकित्सकों के अनुसार यदि कोई व्यक्ति अत्यधिक निराशा की बातें करे, खुद को दूसरों पर बोझ बताए, अचानक सामाजिक दूरी बना ले या सोशल मीडिया पर विदाई जैसे संदेश साझा करने लगे, तो ये गंभीर चेतावनी संकेत हो सकते हैं। ऐसी स्थिति में व्यक्ति की बात को बिना किसी पूर्वाग्रह के ध्यान से सुनना चाहिए, उसे अकेला नहीं छोड़ना चाहिए और तुरंत टेली-मानस हेल्पलाइन 14416 या किसी विशेषज्ञ चिकित्सक से संपर्क कर काउंसलिंग दिलवानी चाहिए।
    user_Hanis Sheikh
    Hanis Sheikh
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • राजगढ़ निकाय चुनाव को लेकर शांतिपूर्ण मतदान के लिए कस्बे में पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया राजगढ़ निकाय चुनाव को लेकर शांतिपूर्ण मतदान के लिए कस्बे में पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया
    1
    राजगढ़ निकाय चुनाव को लेकर शांतिपूर्ण मतदान के लिए कस्बे में पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया
राजगढ़ निकाय चुनाव को लेकर शांतिपूर्ण मतदान के लिए कस्बे में पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया
    user_राजगढ़ समाचार
    राजगढ़ समाचार
    राजगढ़, अलवर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • केसरा चौराहे पर देवनारायण यात्रा का भव्य स्वागत, हजारों यात्रियों की सेवा में जुटी गांव की बस्ती कुंडा क्षेत्र से श्री देवनारायण महाराज मंदिर जोधपुर के लिए निकली यात्रा, केसरा चौराहे पर राजपूत व गुर्जर समाज ने किया स्वागत केसरा चौराहे पर देवनारायण यात्रा का भव्य स्वागत, हजारों यात्रियों की सेवा में जुटी गांव की बस्ती कुंडा क्षेत्र से श्री देवनारायण महाराज मंदिर जोधपुर के लिए निकली यात्रा, केसरा चौराहे पर राजपूत व गुर्जर समाज ने किया स्वागत मंडावर। उपखंड मुख्यालय के समीप केसरा गांव में नगर कठुंबर-डीग के कुंडा क्षेत्र से श्री देवनारायण महाराज मंदिर, जोधपुर के लिए निकली विशाल यात्रा का केसरा चौराहे पर गांव की बस्ती की ओर से भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। यात्रा में कुंडा क्षेत्र के विभिन्न गांवों से झंडों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। अनुमान के मुताबिक करीब 20 से 30 हजार यात्री इस धार्मिक यात्रा में शामिल होकर श्री देवनारायण महाराज मंदिर जोधपुर पहुंचेंगे। यात्रा के केसरा चौराहे पहुंचने पर गांव के लोगों ने श्रद्धालुओं का गर्मजोशी से स्वागत किया। करीब एक से दो घंटे तक श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था की गई तथा उन्हें नाश्ता एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराकर सेवा की गई। इस दौरान पूरे गांव की बस्ती के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। स्वर्गीय राम सिंह पटेल परिवार की ओर से भी निकाला गया झंडा इस धार्मिक यात्रा में गांव केसरा से स्वर्गीय राम सिंह पटेल के परिवार की ओर से भी एक झंडा ले जाया गया। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं की सेवा करने का अवसर गांव के राजपूत एवं गुर्जर समाज के लोगों को मिला। दोनों समाजों के लोगों ने आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता के साथ यात्रियों की सेवा की। बड़ी संख्या में ग्रामीण रहे मौजूद स्वागत एवं सेवा कार्यक्रम के दौरान जजिया का नगला से ब्रह्म पटेल, बिजेंद्र गुर्जर, धन सिंह गुर्जर सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे। वहीं केसरा गांव से सूबेदार विजय सिंह राजपूत, एफपीएस राशन डीलर मूल सिंह राजपूत, बच्चू सिंह राजपूत सहित राजपूत समाज एवं गुर्जर समाज के लोग तथा गांव-बस्ती के बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। समाजसेवक अवधेश सिंह नरूका ने बताया कि धार्मिक यात्राओं में श्रद्धालुओं की सेवा करना सौभाग्य की बात है। गांव के लोगों ने मिल-जुलकर यात्रियों का स्वागत किया और सामाजिक एकता एवं भाईचारे का संदेश दिया।
    1
    केसरा चौराहे पर देवनारायण यात्रा का भव्य स्वागत, हजारों यात्रियों की सेवा में जुटी गांव की बस्ती
कुंडा क्षेत्र से श्री देवनारायण महाराज मंदिर जोधपुर के लिए निकली यात्रा, केसरा चौराहे पर राजपूत व गुर्जर समाज ने किया स्वागत
केसरा चौराहे पर देवनारायण यात्रा का भव्य स्वागत, हजारों यात्रियों की सेवा में जुटी गांव की बस्ती
कुंडा क्षेत्र से श्री देवनारायण महाराज मंदिर जोधपुर के लिए निकली यात्रा, केसरा चौराहे पर राजपूत व गुर्जर समाज ने किया स्वागत
मंडावर। उपखंड मुख्यालय के समीप केसरा गांव में नगर कठुंबर-डीग के कुंडा क्षेत्र से श्री देवनारायण महाराज मंदिर, जोधपुर के लिए निकली विशाल यात्रा का केसरा चौराहे पर गांव की बस्ती की ओर से भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। यात्रा में कुंडा क्षेत्र के विभिन्न गांवों से झंडों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। अनुमान के मुताबिक करीब 20 से 30 हजार यात्री इस धार्मिक यात्रा में शामिल होकर श्री देवनारायण महाराज मंदिर जोधपुर पहुंचेंगे।
यात्रा के केसरा चौराहे पहुंचने पर गांव के लोगों ने श्रद्धालुओं का गर्मजोशी से स्वागत किया। करीब एक से दो घंटे तक श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था की गई तथा उन्हें नाश्ता एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराकर सेवा की गई। इस दौरान पूरे गांव की बस्ती के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
स्वर्गीय राम सिंह पटेल परिवार की ओर से भी निकाला गया झंडा
इस धार्मिक यात्रा में गांव केसरा से स्वर्गीय राम सिंह पटेल के परिवार की ओर से भी एक झंडा ले जाया गया। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं की सेवा करने का अवसर गांव के राजपूत एवं गुर्जर समाज के लोगों को मिला। दोनों समाजों के लोगों ने आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता के साथ यात्रियों की सेवा की।
बड़ी संख्या में ग्रामीण रहे मौजूद
स्वागत एवं सेवा कार्यक्रम के दौरान जजिया का नगला से ब्रह्म पटेल, बिजेंद्र गुर्जर, धन सिंह गुर्जर सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे। वहीं केसरा गांव से सूबेदार विजय सिंह राजपूत, एफपीएस राशन डीलर मूल सिंह राजपूत, बच्चू सिंह राजपूत सहित राजपूत समाज एवं गुर्जर समाज के लोग तथा गांव-बस्ती के बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
समाजसेवक अवधेश सिंह नरूका ने बताया कि धार्मिक यात्राओं में श्रद्धालुओं की सेवा करना सौभाग्य की बात है। गांव के लोगों ने मिल-जुलकर यात्रियों का स्वागत किया और सामाजिक एकता एवं भाईचारे का संदेश दिया।
    user_Rajasthan lok news 24x7
    Rajasthan lok news 24x7
    Court reporter मंडावर, दौसा, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • ‌ सिंघनियां मे गौठ दंगल का हुआ आयोजन, बाबू महाराज की पूजा अर्चना कर मांगी मन्नतें ‌ सिंघनियां मे गौठ दंगल का हुआ आयोजन करौली राजस्थान ग्राम पंचायत सिंघनिया स्थित प्रसिद्ध धर्मस्थल बाबू महाराज मंदिर पर गुरुवार को ग्रामीणों के द्वारा धूमधाम के साथ बाबू महाराज की वार्षिक जात मनाई गई। इस अवसर पर सभी लोगों ने चीनी का भोग लगाकर क्षेत्र के अमन चैन की दुआ मांगी। जानकारी अनुसार बाबू महाराज मंदिर प्रांगण में गौठ दंगल का आयोजन हुआ जिसमें भादौली एवं सिंघनिया के गायक कलाकारों के द्वारा बाबू महाराज के सम्मान में गौठ गायन किया।दंगल मे गौठ प्रेमी मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन पर सभी को चीनी का प्रसाद वितरित किया गया।
    1
    ‌ सिंघनियां मे गौठ दंगल का हुआ आयोजन, बाबू महाराज की पूजा अर्चना कर मांगी मन्नतें

‌ सिंघनियां मे गौठ दंगल का हुआ आयोजन
करौली राजस्थान
ग्राम पंचायत सिंघनिया स्थित प्रसिद्ध धर्मस्थल बाबू महाराज मंदिर पर गुरुवार को ग्रामीणों के द्वारा धूमधाम के साथ बाबू महाराज की वार्षिक 
जात मनाई गई। इस अवसर पर सभी लोगों ने चीनी का भोग लगाकर क्षेत्र के अमन चैन की दुआ मांगी। जानकारी अनुसार बाबू महाराज मंदिर प्रांगण में गौठ दंगल का आयोजन हुआ जिसमें भादौली एवं सिंघनिया के गायक कलाकारों के द्वारा बाबू महाराज के सम्मान में गौठ गायन किया।दंगल मे गौठ प्रेमी मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन पर सभी को चीनी का प्रसाद वितरित किया गया।
    user_Kailash sattavan
    Kailash sattavan
    Repoter टोडाभीम, करौली, राजस्थान•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.