logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

निकाय चुनाव को लेकर लालसोट में पुलिस का फ्लैग मार्च, निडर होकर मतदान का दिया संदेश लालसोट। आगामी निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को कस्बा लालसोट में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने आम मतदाताओं को बिना किसी भय या दबाव के अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व डीएसपी सत्यनारायण यादव ने किया। इस दौरान लालसोट सीआई हरलाल मीणा सहित समस्त थाना पुलिस जाप्ता मौजूद रहा। पुलिस अधिकारियों ने आमजन से कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक मतदाता निडर होकर मतदान केंद्र पर पहुंचे और लोकतंत्र के इस पर्व में अपने मत का प्रयोग करें। पुलिस ने फ्लैग मार्च के माध्यम से मतदाताओं को उनकी सुरक्षा एवं संरक्षा का भरोसा दिलाया। साथ ही स्पष्ट संदेश दिया कि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि, भय या दबाव को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस की मौजूदगी से कस्बे में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आमजन में विश्वास का संदेश भी गया। ग्राउंड रिपोर्ट : खेमराज जोशी शुरू न्यूज़ 💥📍

4 hrs ago
user_Khemraj Joshi
Khemraj Joshi
Yoga instructor राहुवास, दौसा, राजस्थान•
4 hrs ago

निकाय चुनाव को लेकर लालसोट में पुलिस का फ्लैग मार्च, निडर होकर मतदान का दिया संदेश लालसोट। आगामी निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को कस्बा लालसोट में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों

एवं जवानों ने आम मतदाताओं को बिना किसी भय या दबाव के अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व डीएसपी सत्यनारायण यादव ने किया। इस दौरान लालसोट सीआई हरलाल मीणा सहित समस्त थाना पुलिस जाप्ता मौजूद रहा। पुलिस अधिकारियों ने आमजन से

कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक मतदाता निडर होकर मतदान केंद्र पर पहुंचे और लोकतंत्र के इस पर्व में अपने मत का प्रयोग करें। पुलिस ने फ्लैग मार्च के माध्यम से मतदाताओं को उनकी सुरक्षा एवं संरक्षा का भरोसा दिलाया। साथ ही

1a9365c1-f4e6-4218-bcb0-faf0bfcf3cab

स्पष्ट संदेश दिया कि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि, भय या दबाव को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस की मौजूदगी से कस्बे में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आमजन में विश्वास का संदेश भी गया। ग्राउंड रिपोर्ट : खेमराज जोशी शुरू न्यूज़ 💥📍

More news from राजस्थान and nearby areas
  • नगरपालिका चुनाव को लेकर दौसा में पुलिस का फ्लैग मार्च, भयमुक्त मतदान का दिया संदेश दौसा। आगामी नगरपालिका चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से दौसा शहर में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने शहर के प्रमुख मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों में भ्रमण कर कानून-व्यवस्था का संदेश दिया। फ्लैग मार्च में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शंकर लाल, सीओ कपिल गुप्ता, डीएसपी बृजेश कुमार, कोतवाली थाना प्रभारी भगवान सहाय, यातायात प्रभारी गोपाल शर्मा, सदर थाना प्रभारी युधिष्ठिर तथा महिला थाना प्रभारी राजेश कुमार सहित पुलिस जाप्ता शामिल रहा। पुलिस अधिकारियों ने आमजन को निष्पक्ष एवं निर्भीक होकर मतदान करने का संदेश दिया। साथ ही चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अवांछित गतिविधि पर पुलिस की सतर्क निगरानी रहने की बात कही। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने शहर में अपनी मौजूदगी दर्ज कराते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लिया। रिपोर्ट : खेमराज जोशी शुरू न्यूज़ 💥📍
    1
    नगरपालिका चुनाव को लेकर दौसा में पुलिस का फ्लैग मार्च, भयमुक्त मतदान का दिया संदेश
दौसा। आगामी नगरपालिका चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से दौसा शहर में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने शहर के प्रमुख मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों में भ्रमण कर कानून-व्यवस्था का संदेश दिया।
फ्लैग मार्च में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शंकर लाल, सीओ कपिल गुप्ता, डीएसपी बृजेश कुमार, कोतवाली थाना प्रभारी भगवान सहाय, यातायात प्रभारी गोपाल शर्मा, सदर थाना प्रभारी युधिष्ठिर तथा महिला थाना प्रभारी राजेश कुमार सहित पुलिस जाप्ता शामिल रहा।
पुलिस अधिकारियों ने आमजन को निष्पक्ष एवं निर्भीक होकर मतदान करने का संदेश दिया। साथ ही चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अवांछित गतिविधि पर पुलिस की सतर्क निगरानी रहने की बात कही। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने शहर में अपनी मौजूदगी दर्ज कराते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लिया।
रिपोर्ट : खेमराज जोशी शुरू न्यूज़ 💥📍
    user_Khemraj Joshi
    Khemraj Joshi
    Yoga instructor राहुवास, दौसा, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • लालसोट: नगर निकाय चुनाव–2026 की समीक्षा बैठक उपखंड कार्यालय में आयोजित उपखंड कार्यालय लालसोट में रिटर्निंग अधिकारी (RO) विजेंद्र कुमार मीणा की अध्यक्षता में नगर निकाय चुनाव–2026 को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में 10 सितम्बर को आयोजित होने वाले ईवीएम (EVM) वितरण एवं संग्रहण की तैयारियों का जायजा लिया गया। RO मीणा ने निर्देश दिए: नियमों का पालन: ईवीएम वितरण व संग्रहण में चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों की अक्षरशः पालना हो। पारदर्शिता व अनुशासन:चुनावी कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी, सभी कार्मिक निष्पक्षता से दायित्व निभाएं। मूलभूत सुविधाएं -सेक्टर मजिस्ट्रेट मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें।
    1
    लालसोट: नगर निकाय चुनाव–2026 की समीक्षा बैठक उपखंड कार्यालय में आयोजित
उपखंड कार्यालय लालसोट में रिटर्निंग अधिकारी (RO)  विजेंद्र कुमार मीणा की अध्यक्षता में नगर निकाय चुनाव–2026 को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में 10 सितम्बर को आयोजित होने वाले ईवीएम (EVM) वितरण एवं संग्रहण की तैयारियों का जायजा लिया गया। 
RO मीणा ने निर्देश दिए:
नियमों का पालन: ईवीएम वितरण व संग्रहण में चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों की अक्षरशः पालना हो।
पारदर्शिता व अनुशासन:चुनावी कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी, सभी कार्मिक निष्पक्षता से दायित्व निभाएं।
मूलभूत सुविधाएं -सेक्टर मजिस्ट्रेट मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें।
    user_Girdhari lal Sahu
    Girdhari lal Sahu
    लालसोट, दौसा, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • बिहार: निर्माणाधीन पुल का लॉन्चर गिरा, 7 मजदूर घायल बिहार के वैशाली जिले में भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत बन रही फोरलेन सड़क पर निर्माणाधीन पुल का भारी लॉन्चर गिर गया है. इस हादसे में 7 मजदूर घायल हो गए हैं. घायलों में 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है. हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने निर्माण कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाया है
    1
    बिहार: निर्माणाधीन पुल का
लॉन्चर गिरा, 7 मजदूर घायल

बिहार के वैशाली जिले में भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत बन रही फोरलेन सड़क पर निर्माणाधीन पुल का भारी लॉन्चर गिर गया है. इस हादसे में 7 मजदूर घायल हो गए हैं. घायलों में 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है. हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने निर्माण कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाया है
    user_Yogesh Kumar Gupta
    Yogesh Kumar Gupta
    पत्रकार बस्सी, जयपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • गंगापुर सिटी: ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाती गाड़ी पर सवाल पूछने पर भड़के कोतवाली CI, पत्रकार से की बदतमीजी गंगापुर सिटी: ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाती गाड़ी पर सवाल पूछने पर भड़के कोतवाली CI, पत्रकार से की बदतमीजी गंगापुर सिटी। कानून का पाठ पढ़ाने वाली खाकी पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। शहर के व्यस्त मार्ग पर ट्रैफिक नियमों को ताक पर रखकर खड़ी एक संदिग्ध गाड़ी को लेकर जब मीडियाकर्मी ने सवाल किया, तो कोतवाली थानाधिकारी (CI) करण सिंह अपना आपा खो बैठे और पत्रकार से अभद्रता पर उतर आए। आरोप है कि मौके पर मौजूद वाहन बिना नंबर प्लेट और काली फिल्म चढ़ा हुआ था, जिसे कथित तौर पर स्पेशल टीम (DST) का बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मुख्य सड़क पर बीचों-बीच खड़ी इस गाड़ी की वजह से लंबा जाम लग गया और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जब मौके पर मौजूद एक स्थानीय पत्रकार ने बिना नंबर प्लेट और शीशों पर लगी काली फिल्म को लेकर कोतवाली सीआई से जानकारी चाही, तो जवाब देने के बजाय अधिकारी भड़क गए और सीधे मुंह बात करने से इनकार करते हुए तीखी नोंकझोंक करने लगे। नियम लागू करने वाले ही उड़ा रहे धज्जियां सुप्रीम कोर्ट और मोटर वाहन अधिनियम के तहत वाहनों पर काली फिल्म लगाना पूरी तरह प्रतिबंधित है, साथ ही बिना नंबर प्लेट वाहन का संचालन भी गैर-कानूनी है। ऐसे में शहर के बीचों-बीच पुलिस की नाक के नीचे इस तरह का वाहन खड़ा होना और सवाल पूछने पर जिम्मेदार अधिकारी का आक्रामक रुख अपनाना पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब लोकतंत्र के चौथे स्तंभ यानी पत्रकारों के साथ जिम्मेदार अधिकारी इस तरह का व्यवहार कर रहे हैं, तो आम जनता के साथ थाने में क्या सुलूक होता होगा, इसका अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। पत्रकार संगठनों में रोष, उच्चाधिकारियों से जांच की मांग घटना के बाद स्थानीय मीडियाकर्मियों और सामाजिक संगठनों में गहरा आक्रोश है। मामले को लेकर पत्रकार संगठनों ने जिले के उच्च पुलिस अधिकारियों से संपर्क साधते हुए घटना की निष्पक्ष जांच और दोषी अधिकारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की है। मामले में उच्चाधिकारियों की प्रतिक्रिया का इंतजार है।
    1
    गंगापुर सिटी: ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाती गाड़ी पर सवाल पूछने पर भड़के कोतवाली CI, पत्रकार से की बदतमीजी
गंगापुर सिटी: ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाती गाड़ी पर सवाल पूछने पर भड़के कोतवाली CI, पत्रकार से की बदतमीजी
गंगापुर सिटी। कानून का पाठ पढ़ाने वाली खाकी पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। शहर के व्यस्त मार्ग पर ट्रैफिक नियमों को ताक पर रखकर खड़ी एक संदिग्ध गाड़ी को लेकर जब मीडियाकर्मी ने सवाल किया, तो कोतवाली थानाधिकारी (CI) करण सिंह अपना आपा खो बैठे और पत्रकार से अभद्रता पर उतर आए। आरोप है कि मौके पर मौजूद वाहन बिना नंबर प्लेट और काली फिल्म चढ़ा हुआ था, जिसे कथित तौर पर स्पेशल टीम (DST) का बताया जा रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मुख्य सड़क पर बीचों-बीच खड़ी इस गाड़ी की वजह से लंबा जाम लग गया और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जब मौके पर मौजूद एक स्थानीय पत्रकार ने बिना नंबर प्लेट और शीशों पर लगी काली फिल्म को लेकर कोतवाली सीआई से जानकारी चाही, तो जवाब देने के बजाय अधिकारी भड़क गए और सीधे मुंह बात करने से इनकार करते हुए तीखी नोंकझोंक करने लगे।
नियम लागू करने वाले ही उड़ा रहे धज्जियां
सुप्रीम कोर्ट और मोटर वाहन अधिनियम के तहत वाहनों पर काली फिल्म लगाना पूरी तरह प्रतिबंधित है, साथ ही बिना नंबर प्लेट वाहन का संचालन भी गैर-कानूनी है। ऐसे में शहर के बीचों-बीच पुलिस की नाक के नीचे इस तरह का वाहन खड़ा होना और सवाल पूछने पर जिम्मेदार अधिकारी का आक्रामक रुख अपनाना पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगाता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जब लोकतंत्र के चौथे स्तंभ यानी पत्रकारों के साथ जिम्मेदार अधिकारी इस तरह का व्यवहार कर रहे हैं, तो आम जनता के साथ थाने में क्या सुलूक होता होगा, इसका अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है।
पत्रकार संगठनों में रोष, उच्चाधिकारियों से जांच की मांग
घटना के बाद स्थानीय मीडियाकर्मियों और सामाजिक संगठनों में गहरा आक्रोश है। मामले को लेकर पत्रकार संगठनों ने जिले के उच्च पुलिस अधिकारियों से संपर्क साधते हुए घटना की निष्पक्ष जांच और दोषी अधिकारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की है। मामले में उच्चाधिकारियों की प्रतिक्रिया का इंतजार है।
    user_Ramsingh Meena
    Ramsingh Meena
    तालावारा, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 जिला निर्वाचन अधिकारी ने दूसरे चरण की चुनाव तैयारियों एवं मतदान दलों की रवानगी व्यवस्था का जायजा लिया अंतिम प्रशिक्षण के बाद आवश्यक निर्वाचन सामग्री के साथ मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुए मतदान दल दौसा, 10 सितंबर। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के द्वितीय चरण के तहत 11 सितंबर को होने वाले मतदान को लेकर गुरुवार को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा ने विभिन्न नगरीय निकाय क्षेत्रों में चुनाव तैयारियों एवं मतदान दलों की रवानगी व्यवस्था का जायजा लिया। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सौम्या झा ने दौसा एवं लवाण में मतदान दलों के द्वितीय एवं अंतिम प्रशिक्षण में शामिल होकर मतदान कार्मिकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने मतदान दलों की रवानगी व्यवस्था, निर्वाचन सामग्री के वितरण तथा मतदान केंद्रों पर की गई तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान कार्मिकों से कहा कि निर्वाचन कार्य में पूरी सावधानी एवं सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें तथा किसी भी प्रकार की तकनीकी त्रुटि अथवा लापरवाही से बचें। उन्होंने अतिआत्मविश्वास से बचते हुए निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ही मतदान कार्य संपादित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मतदान प्रक्रिया के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा करते हुए कहा कि मतदान प्रारंभ होने से पूर्व मॉक पोल की प्रक्रिया नियमानुसार पूर्ण करें तथा मॉक पोल के बाद मशीन को क्लियर करना सुनिश्चित करें। आवश्यक स्थानों पर संबंधित कार्मिकों के हस्ताक्षर करवाने के साथ ही निर्धारित समय का विशेष ध्यान रखें, ताकि मतदान प्रक्रिया में किसी प्रकार की तकनीकी अथवा प्रक्रियात्मक त्रुटि की संभावना न रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने इसके पश्चात लालसोट एवं रामगढ़ पचवारा नगरीय निकाय क्षेत्रों का दौरा कर संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों के साथ चुनाव तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा मतदान प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी रूप से संपन्न कराने के निर्देश दिए।
    2
    नगरीय निकाय आम चुनाव-2026
जिला निर्वाचन अधिकारी ने दूसरे चरण की चुनाव तैयारियों एवं मतदान दलों की रवानगी व्यवस्था का जायजा लिया
 अंतिम प्रशिक्षण के बाद आवश्यक निर्वाचन सामग्री के साथ मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुए मतदान दल
दौसा, 10 सितंबर। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के द्वितीय चरण के तहत 11 सितंबर को होने वाले मतदान को लेकर गुरुवार को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा ने विभिन्न नगरीय निकाय क्षेत्रों में चुनाव तैयारियों एवं मतदान दलों की रवानगी व्यवस्था का जायजा लिया।
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सौम्या झा ने दौसा एवं लवाण में मतदान दलों के द्वितीय एवं अंतिम प्रशिक्षण में शामिल होकर मतदान कार्मिकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने मतदान दलों की रवानगी व्यवस्था, निर्वाचन सामग्री के वितरण तथा मतदान केंद्रों पर की गई तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान कार्मिकों से कहा कि निर्वाचन कार्य में पूरी सावधानी एवं सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें तथा किसी भी प्रकार की तकनीकी त्रुटि अथवा लापरवाही से बचें। उन्होंने अतिआत्मविश्वास से बचते हुए निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ही मतदान कार्य संपादित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने मतदान प्रक्रिया के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा करते हुए कहा कि मतदान प्रारंभ होने से पूर्व मॉक पोल की प्रक्रिया नियमानुसार पूर्ण करें तथा मॉक पोल के बाद मशीन को क्लियर करना सुनिश्चित करें। आवश्यक स्थानों पर संबंधित कार्मिकों के हस्ताक्षर करवाने के साथ ही निर्धारित समय का विशेष ध्यान रखें, ताकि मतदान प्रक्रिया में किसी प्रकार की तकनीकी अथवा प्रक्रियात्मक त्रुटि की संभावना न रहे।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने इसके पश्चात लालसोट एवं रामगढ़ पचवारा नगरीय निकाय क्षेत्रों का दौरा कर संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों के साथ चुनाव तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा मतदान प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी रूप से संपन्न कराने के निर्देश दिए।
    user_सुरज पोसवाल
    सुरज पोसवाल
    Priest सिकराय, दौसा, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • लम्पी बीमारी लगातार बढ़ रही गायों में अधिक प्रकोप देखने को मिल रहा सिकराय क्षेत्र में लगातार लम्पी बीमारी बढ़ती जा रही है जिसके कारण गायों में यह है बीमारी अधिक हो रही है कई पशुपालक इस बीमारी के कारण परेशान नजर आने लगे हैं लेकिन पशुपालन विभाग की ओर से किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है गुरुवार को महिला शांति देवी अपनी गाय को लेकर सिकराय अस्पताल पहुंची लेकिन पशु अस्पताल में कोई भी डॉक्टर इलाज करने के लिए नहीं मिला
    1
    लम्पी बीमारी लगातार बढ़ रही गायों में अधिक प्रकोप देखने को मिल रहा
सिकराय क्षेत्र में लगातार लम्पी बीमारी बढ़ती जा रही है जिसके कारण गायों में यह है बीमारी अधिक हो रही है कई पशुपालक इस बीमारी के कारण परेशान नजर आने लगे हैं लेकिन पशुपालन विभाग की ओर से किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है गुरुवार को महिला शांति देवी अपनी गाय को लेकर सिकराय अस्पताल पहुंची लेकिन पशु अस्पताल में कोई भी डॉक्टर इलाज करने के लिए नहीं मिला
    user_पुष्पेन्द्र घूमना
    पुष्पेन्द्र घूमना
    Sikrai, Dausa•
    6 hrs ago
  • जिले के 4 ब्लॉक में शुक्रवार को निःशुल्क बांझपन निवारण शिविर लगेंगे *सवाई माधोपुर, राजस्थान सरकार पशुओं में बांझपन की समस्या से निजात दिलाने तथा पशुधन की उत्पादकता और विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राजस्थान पशुधन विकास बोर्ड (आरएलडीबी) के माध्यम से राष्ट्रीय गोकुल मिशन के तहत शुक्रवार, 11 सितम्बर जिले के पशुपालकों को चार ब्लॉकों में एक दिवसीय निःशुल्क बांझ निवारण एवं पशु चिकित्सा शिविर आयोजित करेगी। पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. राजीव गर्ग ने बताया कि ये शिविर प्रातः 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक किए जाएंगे। शिविरों में पशुपालकों को विशेषज्ञ पशु चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ पशुओं में बांझपन की समस्या की जांच, उपचार एवं आवश्यक परामर्श दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि ब्लॉक सवाई माधोपुर के सूरवाल, बामनवास के शफीपुरा, मलारना डूंगर में ग्राम पंचायत मलारना डूंगर तथा खण्डार के फलौदी में शिविर आयोजित किए जाएंगे। पशुपालक अपने पशुओं को शिविर में लाकर इन निःशुल्क सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। *शिविर में पशुओं के लिए निःशुल्क सुविधाएं:-* शिविरों में विशेष रूप से गाय एवं भैंस सहित अन्य पशुओं में बांझपन की गहन जांच एवं उपचार, गर्भ परीक्षण, आवश्यक दवाइयों का निःशुल्क वितरण, पशुओं के लिए कृमिनाशक दवा एवं खनिज मिश्रण का वितरण किया जाएगा। इसके साथ ही, पशुपालकों को पशुओं के स्वास्थ्य, प्रजनन क्षमता एवं बेहतर पशुपालन संबंधी आवश्यक चिकित्सकीय सलाह भी दी जाएगी। पशुपालन विभाग ने अधिक से अधिक पशुपालकों को इन शिविरों में पहुंचकर अपने पशुओं का समय पर उपचार एवं स्वास्थ्य परीक्षण करवाने की अपील की है। उन्होंने संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंचों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी शिविरों के बारे में व्यापक प्रचार-प्रसार करने का आग्रह किया है। ---000---
    1
    जिले के 4 ब्लॉक में शुक्रवार को निःशुल्क बांझपन निवारण शिविर लगेंगे
*सवाई माधोपुर, राजस्थान सरकार पशुओं में बांझपन की समस्या से निजात दिलाने तथा पशुधन की उत्पादकता और विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राजस्थान पशुधन विकास बोर्ड (आरएलडीबी) के माध्यम से राष्ट्रीय गोकुल मिशन के तहत शुक्रवार, 11 सितम्बर जिले के पशुपालकों को चार ब्लॉकों में एक दिवसीय निःशुल्क बांझ निवारण एवं पशु चिकित्सा शिविर आयोजित करेगी। 
पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. राजीव गर्ग ने बताया कि ये शिविर प्रातः 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक किए जाएंगे। शिविरों में पशुपालकों को विशेषज्ञ पशु चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ पशुओं में बांझपन की समस्या की जांच, उपचार एवं आवश्यक परामर्श दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि ब्लॉक सवाई माधोपुर के सूरवाल, बामनवास के शफीपुरा, मलारना डूंगर में ग्राम पंचायत मलारना डूंगर तथा खण्डार के फलौदी में शिविर आयोजित किए जाएंगे। पशुपालक अपने पशुओं को शिविर में लाकर इन निःशुल्क सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।
*शिविर में पशुओं के लिए निःशुल्क सुविधाएं:-* शिविरों में विशेष रूप से गाय एवं भैंस सहित अन्य पशुओं में बांझपन की गहन जांच एवं उपचार, गर्भ परीक्षण, आवश्यक दवाइयों का निःशुल्क वितरण, पशुओं के लिए कृमिनाशक दवा एवं खनिज मिश्रण का वितरण किया जाएगा। इसके साथ ही, पशुपालकों को पशुओं के स्वास्थ्य, प्रजनन क्षमता एवं बेहतर पशुपालन संबंधी आवश्यक चिकित्सकीय सलाह भी दी जाएगी।
पशुपालन विभाग ने अधिक से अधिक पशुपालकों को इन शिविरों में पहुंचकर अपने पशुओं का समय पर उपचार एवं स्वास्थ्य परीक्षण करवाने की अपील की है। उन्होंने संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंचों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी शिविरों के बारे में व्यापक प्रचार-प्रसार करने का आग्रह किया है।
---000---
    user_Bsmeena
    Bsmeena
    Local News Reporter गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • मंडावरी में पुलिस का फ्लैग मार्च, भयमुक्त मतदान का दिया संदेश नगरपालिका चुनाव से पहले सड़कों पर दिखा पुलिस का शक्ति प्रदर्शन, गड़बड़ी करने वालों को सख्त कार्रवाई की चेतावनी मंडावरी। दौसा जिले में स्थानीय निकाय चुनाव 2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। 11 सितंबर को होने वाले मंडावरी नगरपालिका चुनाव को लेकर गुरुवार शाम करीब 6:30 बजे पुलिस ने कस्बे में फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक राजेंद्र शर्मा ने किया। फ्लैग मार्च नगरपालिका मंडावरी कार्यालय से शुरू होकर पावर हाउस की गली, मुख्य बाजार, सीताराम जी मंदिर चौक, पंसारी गली, मस्जिद मोहल्ला, खुमार मोहल्ला, शीतला माता रोड, मुरली मनोहर जी मंदिर होते हुए बस स्टैंड पहुंचा और वापस नगरपालिका कार्यालय पहुंचकर संपन्न हुआ। फ्लैग मार्च में पुलिस उपाधीक्षक राजेंद्र शर्मा, पापड़दा थाना पुलिस निरीक्षक जांजेराम , मंडावरी थाना अधिकारी जगदीश प्रधान सहित बड़ी संख्या में पुलिस जवान शामिल रहे। सैकड़ों पुलिसकर्मियों का अनुशासित एवं व्यवस्थित तरीके से कस्बे की प्रमुख सड़कों से गुजरना आमजन के बीच सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम का संदेश देता नजर आया। मतदाताओं से निडर होकर मतदान की अपील पुलिस ने आमजन और मतदाताओं को संदेश दिया कि वे किसी भी भय, दबाव या प्रलोभन के बिना अपने मताधिकार का स्वतंत्र रूप से प्रयोग करें। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी, मतदाताओं को डराने-धमकाने, धन या शराब बांटकर मतदाताओं को प्रभावित करने अथवा कानून-व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गड़बड़ी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई फ्लैग मार्च के माध्यम से असामाजिक तत्वों को भी साफ संदेश दिया गया कि चुनाव में किसी भी तरह की गड़बड़ी फैलाने का प्रयास करने वालों के खिलाफ कानून के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने संकेत दिया कि व्यक्ति कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने अथवा कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश पर पुलिस सख्ती से कार्रवाई करेगी। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस की मौजूदगी से कस्बे में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आमजन में विश्वास का माहौल नजर आया।
    2
    मंडावरी में पुलिस का फ्लैग मार्च, भयमुक्त मतदान का दिया संदेश

नगरपालिका चुनाव से पहले सड़कों पर दिखा पुलिस का शक्ति प्रदर्शन, गड़बड़ी करने वालों को सख्त कार्रवाई की चेतावनी


मंडावरी। दौसा जिले में स्थानीय निकाय चुनाव 2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। 11 सितंबर को होने वाले मंडावरी नगरपालिका चुनाव को लेकर गुरुवार शाम करीब 6:30 बजे पुलिस ने कस्बे में फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक राजेंद्र शर्मा ने किया।
फ्लैग मार्च नगरपालिका मंडावरी कार्यालय से शुरू होकर पावर हाउस की गली, मुख्य बाजार, सीताराम जी मंदिर चौक, पंसारी गली, मस्जिद मोहल्ला, खुमार मोहल्ला, शीतला माता रोड, मुरली मनोहर जी मंदिर होते हुए बस स्टैंड पहुंचा और वापस नगरपालिका कार्यालय पहुंचकर संपन्न हुआ।
फ्लैग मार्च में पुलिस उपाधीक्षक राजेंद्र शर्मा, पापड़दा थाना पुलिस निरीक्षक जांजेराम , मंडावरी थाना अधिकारी जगदीश प्रधान सहित बड़ी संख्या में पुलिस जवान शामिल रहे। सैकड़ों पुलिसकर्मियों का अनुशासित एवं व्यवस्थित तरीके से कस्बे की प्रमुख सड़कों से गुजरना आमजन के बीच सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम का संदेश देता नजर आया।
मतदाताओं से निडर होकर मतदान की अपील
पुलिस ने आमजन और मतदाताओं को संदेश दिया कि वे किसी भी भय, दबाव या प्रलोभन के बिना अपने मताधिकार का स्वतंत्र रूप से प्रयोग करें। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी, मतदाताओं को डराने-धमकाने, धन या शराब बांटकर मतदाताओं को प्रभावित करने अथवा कानून-व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
गड़बड़ी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
फ्लैग मार्च के माध्यम से असामाजिक तत्वों को भी साफ संदेश दिया गया कि चुनाव में किसी भी तरह की गड़बड़ी फैलाने का प्रयास करने वालों के खिलाफ कानून के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने संकेत दिया कि व्यक्ति कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने अथवा कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश पर पुलिस सख्ती से कार्रवाई करेगी।
फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस की मौजूदगी से कस्बे में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आमजन में विश्वास का माहौल नजर आया।
    user_Khemraj Joshi
    Khemraj Joshi
    Yoga instructor राहुवास, दौसा, राजस्थान•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.