नगरपालिका चुनाव को लेकर दौसा में पुलिस का फ्लैग मार्च, भयमुक्त मतदान का दिया संदेश दौसा। आगामी नगरपालिका चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से दौसा शहर में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने शहर के प्रमुख मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों में भ्रमण कर कानून-व्यवस्था का संदेश दिया। फ्लैग मार्च में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शंकर लाल, सीओ कपिल गुप्ता, डीएसपी बृजेश कुमार, कोतवाली थाना प्रभारी भगवान सहाय, यातायात प्रभारी गोपाल शर्मा, सदर थाना प्रभारी युधिष्ठिर तथा महिला थाना प्रभारी राजेश कुमार सहित पुलिस जाप्ता शामिल रहा। पुलिस अधिकारियों ने आमजन को निष्पक्ष एवं निर्भीक होकर मतदान करने का संदेश दिया। साथ ही चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अवांछित गतिविधि पर पुलिस की सतर्क निगरानी रहने की बात कही। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने शहर में अपनी मौजूदगी दर्ज कराते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लिया। रिपोर्ट : खेमराज जोशी शुरू न्यूज़ 💥📍
नगरपालिका चुनाव को लेकर दौसा में पुलिस का फ्लैग मार्च, भयमुक्त मतदान का दिया संदेश दौसा। आगामी नगरपालिका चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से दौसा शहर में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने शहर के प्रमुख मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों में भ्रमण कर कानून-व्यवस्था का संदेश दिया। फ्लैग मार्च में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शंकर लाल, सीओ कपिल गुप्ता, डीएसपी बृजेश कुमार, कोतवाली थाना प्रभारी भगवान सहाय, यातायात प्रभारी गोपाल शर्मा, सदर थाना प्रभारी युधिष्ठिर तथा महिला थाना प्रभारी राजेश कुमार सहित पुलिस जाप्ता शामिल रहा। पुलिस अधिकारियों ने आमजन को निष्पक्ष एवं निर्भीक होकर मतदान करने का संदेश दिया। साथ ही चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अवांछित गतिविधि पर पुलिस की सतर्क निगरानी रहने की बात कही। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने शहर में अपनी मौजूदगी दर्ज कराते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लिया। रिपोर्ट : खेमराज जोशी शुरू न्यूज़ 💥📍
- गंगापुर सिटी में नगर निकाय चुनाव 2026 प्रचार में झौकी ताकत नुक्कड़ सभाएं करके मतदाताओं को लुभाया1
- करौली जिले के सभी सम्मानित मतदाताओं से अपील कल 11 सितंबर को घर से निकलकर लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी निभाएं और कांग्रेस के सभी प्रत्याशियों को अपना अमूल्य मत एवं समर्थन देकर भारी मतों से विजयी बनाएं। आपका एक वोट, करौली के विकास और मजबूत भविष्य का आधार है। घनश्याम महर विधायक, टोडाभीम जिला अध्यक्ष करौली करौली जिले के सभी सम्मानित मतदाताओं से अपील कल 11 सितंबर को घर से निकलकर लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी निभाएं और कांग्रेस के सभी प्रत्याशियों को अपना अमूल्य मत एवं समर्थन देकर भारी मतों से विजयी बनाएं। आपका एक वोट, करौली के विकास और मजबूत भविष्य का आधार है। घनश्याम महर विधायक, टोडाभीम जिला अध्यक्ष करौली1
- जयपुर की प्रताप नगर थाना पुलिस ने शहर के अलग-अलग इलाकों में मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह के दो बदमाशों को किया गिरफ्तार जयपुर की प्रताप नगर थाना पुलिस ने शहर के अलग-अलग इलाकों में मोटरसाइकिल चोरी करने वाले कीड़ों के दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है। वही डीसीपी पूर्व रंजीता शर्मा ने प्रेस वार्ता आयोजित कर मामले का खुलासा करते जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शहर में बढ़ती वाहन चोरी की वारदातों के बाद एक स्पेशल टीम गठित कर मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों के आसपास के इलाके में लगे सैकड़ो सीसीटीवी फुटेज करने के बाद गिरोह के दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी शेर सिंह और कमलजीत को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने प्रारंभिक पूछताछ में 80 से अधिक चोरी की वारदात करना कबूल किया है। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की 51 मोटरसाइकिल भी बरामद की है। फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस पूछताछ करने में जुटी हुई है पुलिस की पूछताछ में अन्य वारदातों का खुलासा होने की संभावना है।1
- ⚠️ AI Photo Trend के चक्कर में कहीं आपका DATA खतरे में तो नहीं? 📸🔐 80 के दशक की पुरानी यादों जैसा लुक देने वाला AI Photo Trend इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग अपनी तस्वीरों को AI की मदद से रेट्रो और बॉलीवुड स्टाइल में बदल रहे हैं। ❤️📸 लेकिन ट्रेंड के पीछे भागने से पहले अपनी डिजिटल सुरक्षा का ध्यान रखें। 🛡️ #AIPhotoTrend #AIPhotos #digitalsafety #CityCablenewsjaipur1
- सेंट्रल पार्क से CA का फिल्मी स्टाइल में अपहरण ! मर्सिडीज से दिल्ली रोड ले जा रहे थे बदमाश, हादसे के बाद फरार जयपुर में दिनदहाड़े CA के अपहरण से सनसनी जयपुर के पॉश सेंट्रल पार्क इलाके से चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) के अपहरण की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बदमाश CA को जबरन मर्सिडीज कार में बैठाकर दिल्ली रोड की ओर ले गए। रास्ते में आमेर क्षेत्र की ओर कार की एक वाहन से टक्कर हो गई। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए और CA की जान बच गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। दिनदहाड़े पॉश इलाके से अपहरण की इस वारदात ने जयपुर की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।1
- जैप्टो के डार्क स्टोर पर खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई,1550 पैकेट डेयरी उत्पाद, 100 किलो डैमेज और 7 किलो एक्सपायरी खाद्य सामग्री मौके पर नष्ट जयपुर, 10 सितंबर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के निर्देशन में प्रदेशभर में चलाए जा रहे “शुद्ध आहार–मिलावट पर वार” अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में जयपुर के जगतपुरा स्थित जैप्टो के डार्क स्टोर पर केंद्रीय दल ने औचक निरीक्षण कर बड़ी कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान करीब 1550 पैकेट डेयरी उत्पाद, 100 किलोग्राम क्षतिग्रस्त खाद्य सामग्री तथा 7 किलोग्राम अवधि पार खाद्य सामग्री मौके पर ही नष्ट करवाई गई। प्रमुख शासन सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्रीमती गायत्री राठौड़ के निर्देश एवं आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण श्री अविचल चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में संयुक्त आयुक्त श्री विजय प्रकाश शर्मा की मौजूदगी में जयपुर मुख्यालय की केंद्रीय टीम द्वारा रामनगरिया विस्तार, ए-ब्लॉक स्थित मैसर्स जे.डी.एस. मार्केटिंग के वेयरहाउस का निरीक्षण किया गया। *तापमान मानकों की अनदेखी, 1550 पैकेट डेयरी उत्पाद नष्ट* निरीक्षण के दौरान कोल्ड रूम एवं डीप फ्रीजर में डेयरी उत्पादों के सुरक्षित भंडारण के लिए निर्धारित तापमान मानकों का पालन नहीं पाया गया। मौके पर तापमान 6 से 14 डिग्री सेल्सियस तक पाया गया। स्थिति को देखते हुए सरस एवं अमूल के दूध, दही और छाछ के करीब 1550 पैकेट मौके पर ही नष्ट करवाए गए। *डैमेज एवं एक्सपायरी सामग्री भी मिली* वेयरहाउस में करीब 100 किलोग्राम क्षतिग्रस्त खाद्य सामग्री बिना ‘नॉट फॉर सेल’ टैग के रखी मिली। इसे भी मौके पर ही नष्ट करवाया गया। इसके अलावा बिक्री के लिए रखी करीब 7 किलोग्राम अवधि पार खाद्य सामग्री भी मिली, जिसमें मूसली, कैंडी एवं भुजिया शामिल थे। विभागीय टीम ने इसे जब्त कर मौके पर ही नष्ट करवाया। *स्वच्छता व्यवस्था में भी गंभीर कमियां* निरीक्षण के दौरान डार्क स्टोर एवं कोल्ड रूम के आसपास पान मसाला एवं जर्दा थूकने के निशान पाए गए। दीवारों पर गंदगी एवं थूक के निशान भी मिले। खाद्य सामग्री रखने के लिए लगाए गए कई लोहे के रैक टूटे हुए, गंदे एवं जंग लगे पाए गए। अधिकारियों ने स्टोर प्रबंधन को खाद्य पदार्थों के सुरक्षित भंडारण, तापमान नियंत्रण एवं स्वच्छता व्यवस्था में तत्काल सुधार के निर्देश दिए। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच के लिए केंद्रीय टीम ने स्टोर मैनेजर श्री कैलाश चन्द मीना की मौजूदगी में पिंटोला पीनट बटर एवं हनी के सैंपल लिए। दोनों सैंपल को जांच के लिए राज्य केंद्रीय खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट में किसी प्रकार की मिलावट अथवा खाद्य पदार्थ निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों के तहत संबंधित फर्म के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। *प्रतिदिन करीब 500 ऑर्डर, व्यवस्था सुधारने के निर्देश* संयुक्त आयुक्त श्री विजय प्रकाश शर्मा ने डार्क स्टोर संचालक को नोटिस जारी कर खाद्य पदार्थों के भंडारण, तापमान नियंत्रण एवं स्वच्छता व्यवस्था में तत्काल सुधार के निर्देश दिए। अधिकारियों के अनुसार इस डार्क स्टोर से प्रतिदिन करीब 500 ऑर्डर की डिलीवरी की जाती है। विभाग ने स्पष्ट किया कि ऑनलाइन माध्यम से खाद्य पदार्थों की डिलीवरी करने वाले स्टोर्स एवं वेयरहाउस पर भी खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता मानकों का पालन अनिवार्य है। मानकों की अनदेखी पाए जाने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। “शुद्ध आहार–मिलावट पर वार” अभियान के तहत ऐसी कार्रवाई पूरे प्रदेश में लगातार जारी रहेगी।1
- निकाय चुनाव को लेकर लालसोट में पुलिस का फ्लैग मार्च, निडर होकर मतदान का दिया संदेश लालसोट। आगामी निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को कस्बा लालसोट में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने आम मतदाताओं को बिना किसी भय या दबाव के अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व डीएसपी सत्यनारायण यादव ने किया। इस दौरान लालसोट सीआई हरलाल मीणा सहित समस्त थाना पुलिस जाप्ता मौजूद रहा। पुलिस अधिकारियों ने आमजन से कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक मतदाता निडर होकर मतदान केंद्र पर पहुंचे और लोकतंत्र के इस पर्व में अपने मत का प्रयोग करें। पुलिस ने फ्लैग मार्च के माध्यम से मतदाताओं को उनकी सुरक्षा एवं संरक्षा का भरोसा दिलाया। साथ ही स्पष्ट संदेश दिया कि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि, भय या दबाव को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस की मौजूदगी से कस्बे में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आमजन में विश्वास का संदेश भी गया। ग्राउंड रिपोर्ट : खेमराज जोशी शुरू न्यूज़ 💥📍4
- कोटा चित्तौड़गढ़ रेल खंड पर अंतर रेलवे संरक्षा आडिट टीम ने किया विस्तृत निरीक्षण रेल पथ समपार फाटक स्टेशन पुल, विद्युत एवं परिचालक व्यवस्था की संरक्षा मानको की जांच1
- आचार संहिता के बीच शराब की बिक्री का आरोप सामने आया है #शराबकेठेके #झोटवाड़ा #जयपुर #CityCablenewsjaipur1