logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*उनवल पुलिस चौकी के सामने युवक की पिटाई, पत्नी व उसके साथियों पर आरोप* उनवल।खजनी थाना कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़ा करने वाली एक घटना सामने आई है। उनवल पुलिस चौकी के ठीक सामने दिनदहाड़े एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी गई। घायल युवक ने अपनी पत्नी, उसके कथित प्रेमी और अन्य लोगों पर हमले का आरोप लगाया है। घटना को लेकर इलाके में चर्चा का माहौल है। जानकारी के अनुसार थाना खजनी क्षेत्र के पूरासपार गांव निवासी जामवन्त यादव पुत्र राम सजीले यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी पत्नी पूनम देवी ने अपने कथित प्रेमी व उसके साथियों के साथ मिलकर उन पर हमला कराया। पीड़ित के अनुसार इस घटना में पूनम देवी की बहन कौशल्या, सर्वेश यादव व दिनेश यादव (पुत्र भजुराम यादव, निवासी ग्राम परासिया, थाना हरपुर बुदहट) भी शामिल थे। तहरीर के मुताबिक शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे जामवन्त यादव किसी काम से जा रहे थे। जब वह उनवल पुलिस चौकी के सामने पहुंचे, तभी आरोपियों ने उन्हें घेर लिया और लात-घूंसे, थप्पड़ों से मारपीट करने लगे। अचानक हुए हमले से वह सड़क पर गिर पड़े और घायल हो गए। पीड़ित का आरोप है कि वह काफी देर तक मदद के लिए चिल्लाते रहे, लेकिन आसपास मौजूद लोग उनकी सहायता के लिए आगे नहीं आए। किसी तरह आरोपियों से बचकर वह खजनी थाने पहुंचे और पुलिस को लिखित शिकायत दी। जामवन्त यादव का कहना है कि पारिवारिक विवाद और कथित प्रेम संबंध के कारण यह घटना हुई है। मारपीट में वह घायल हो गए, जिनका चिकित्सकीय परीक्षण कराकर उपचार कराया गया है। मामले में खजनी थाने के एसएसआई रामदयाल ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

2 hrs ago
user_रवि चन्द्र पत्रकार
रवि चन्द्र पत्रकार
Nurse सहजनवा, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

*उनवल पुलिस चौकी के सामने युवक की पिटाई, पत्नी व उसके साथियों पर आरोप* उनवल।खजनी थाना कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़ा करने वाली एक घटना सामने आई है। उनवल पुलिस चौकी के ठीक सामने दिनदहाड़े एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी गई। घायल युवक ने अपनी पत्नी, उसके कथित प्रेमी और अन्य लोगों पर हमले का आरोप लगाया है। घटना को लेकर इलाके में चर्चा का माहौल है। जानकारी के अनुसार थाना खजनी क्षेत्र के पूरासपार गांव निवासी जामवन्त यादव पुत्र राम सजीले यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी पत्नी पूनम देवी ने अपने कथित प्रेमी व उसके साथियों के साथ मिलकर उन पर हमला कराया। पीड़ित के अनुसार इस घटना में पूनम देवी की बहन कौशल्या, सर्वेश यादव व दिनेश यादव (पुत्र भजुराम यादव, निवासी ग्राम परासिया, थाना हरपुर बुदहट) भी शामिल थे। तहरीर के मुताबिक शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे जामवन्त यादव किसी काम से जा रहे थे। जब वह उनवल पुलिस चौकी के सामने पहुंचे, तभी आरोपियों ने उन्हें घेर लिया और लात-घूंसे, थप्पड़ों से मारपीट करने लगे। अचानक हुए हमले से वह सड़क पर गिर पड़े और घायल हो गए। पीड़ित का आरोप है कि वह काफी देर तक मदद के लिए चिल्लाते रहे, लेकिन आसपास मौजूद लोग उनकी सहायता के लिए आगे नहीं आए। किसी तरह आरोपियों से बचकर वह खजनी थाने पहुंचे और पुलिस को लिखित शिकायत दी। जामवन्त यादव का कहना है कि पारिवारिक विवाद और कथित प्रेम संबंध के कारण यह घटना हुई है। मारपीट में वह घायल हो गए, जिनका चिकित्सकीय परीक्षण कराकर उपचार कराया गया है। मामले में खजनी थाने के एसएसआई रामदयाल ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by रवि चन्द्र पत्रकार
    1
    Post by रवि चन्द्र पत्रकार
    user_रवि चन्द्र पत्रकार
    रवि चन्द्र पत्रकार
    Nurse सहजनवा, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • आकाशवाणी, 15 3 2026 ई0, ❤ कपल्स, प्यार करने वालों में लिव ऐन्ड रिलेशन में रहने वालों में ,झगड़ा तो होंगे! होते रहेंगे । 👉🏾 लेकिन याद रखना :- ➡️ गुस्सा करो लेकिन असलील, गंदे शब्दों का प्रयोग मत करो। घाव गुस्से से नहीं, आपकी बातों से लगते हैं। ➡️ नाराज रहो , लेकिन वजह बताओ। कोई भी प्राणी किसी के दिल की बात को नहीं पढ़ सकता ! नहीं जान सकता है। ➡️ बहस हो, "दरवाजे के अंदर हो ", दुनिया को तमाशा मत दिखाओ! ➡️ गलती को देखो, मगर अच्छाइयों को भी याद करो । अच्छाइयों को याद रखो। 👉🏾 रिश्ता किसी एक पल या क्षण में नहीं बनता ❤। ➡️ रूठ जाओ, नाराज रहो, लेकिन! यह मत भूलो कि किसी ने तुम्हारे लिए बहुत कुछ छोड़ा है और बहुत कुछ सहा भी है।
    1
    आकाशवाणी, 
15 3 2026 ई0,
❤ कपल्स, 
प्यार करने वालों में
लिव ऐन्ड रिलेशन में रहने वालों में ,झगड़ा तो होंगे! 
होते रहेंगे । 
👉🏾 लेकिन याद रखना :-
➡️ गुस्सा करो लेकिन असलील, गंदे शब्दों का प्रयोग मत करो। घाव गुस्से से नहीं, आपकी बातों से लगते हैं। 
➡️ नाराज रहो , लेकिन वजह बताओ। कोई भी प्राणी किसी के दिल की बात को नहीं पढ़ सकता !
नहीं जान सकता है। 
➡️ बहस हो, "दरवाजे के अंदर हो ", दुनिया को तमाशा मत दिखाओ! 
➡️ गलती को देखो, मगर अच्छाइयों को भी याद करो । अच्छाइयों को याद रखो। 
👉🏾 रिश्ता किसी एक पल या क्षण में नहीं बनता ❤।
➡️ रूठ जाओ, नाराज रहो, लेकिन! यह मत भूलो  कि किसी ने तुम्हारे लिए बहुत कुछ छोड़ा है और बहुत कुछ सहा भी है।
    user_Kamalakant tiwari
    Kamalakant tiwari
    Journalist खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    18 min ago
  • घर से भागकर शादी करने के बाद ये वाला वीडियो जरूर पोस्ट किया जा रहा है. अब तनु दुबे नाम की लड़की ने, आदित्य यादव नाम के लड़के के साथ भागकर शादी कर ली है और वीडियो जारी कर अपने ससुराल वालों के जान को खतरा बताया है. किसी अनहोनी के लिए अपने परिवार को जिम्मेदार ठहराया है.
    1
    घर से भागकर शादी करने के बाद ये वाला वीडियो जरूर पोस्ट किया जा रहा है. 
अब तनु दुबे नाम की लड़की ने, आदित्य यादव नाम के लड़के के साथ भागकर शादी कर ली है 
और वीडियो जारी कर अपने ससुराल वालों के जान को खतरा बताया है. किसी अनहोनी के लिए अपने परिवार को जिम्मेदार ठहराया है.
    user_BSNN
    BSNN
    Newspaper publisher वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • “ खलीलाबाद/संत कबीर नगर। नगर में संगीत शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “द म्यूजिक हब” म्यूजिक क्लास का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन वरिष्ठ समाजसेवी एवं भाजपा नेता वैभव चतुर्वेदी द्वारा फीता काटकर किया गया। उद्घाटन के बाद उन्होंने संस्थान का अवलोकन किया और इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि संगीत मनुष्य के जीवन को सकारात्मक दिशा देने का कार्य करता है। इस अवसर पर द म्यूजिक हब के प्रोपराइटर गरिमा पांडे ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य क्षेत्र के बच्चों और युवाओं को संगीत की विभिन्न विधाओं में प्रशिक्षित करना है, यह हमारे गुरु जी का स्वप्न था और उसको साकार करने के लिए वह स्वयं यहां उपस्थित हैं ताकि उनकी प्रतिभा को मंच मिल सके और वे भविष्य में संगीत के क्षेत्र में आगे बढ़ सकें।कार्यक्रम में सिंगर अंशुमन निगार, सिंगर अनमोल, म्यूजिकल टीचर एवं कंपोजर जागृति ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और संगीत के महत्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर पूर्व सभासद रुद्रनाथ मिश्रा, विकास पांडे सहित कई गणमान्य लोग और संगीत प्रेमी मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने संस्थान की इस पहल की सराहना करते हुए इसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
    2
    “
खलीलाबाद/संत कबीर नगर।
नगर में संगीत शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “द म्यूजिक हब” म्यूजिक क्लास का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन वरिष्ठ समाजसेवी एवं भाजपा नेता वैभव चतुर्वेदी द्वारा फीता काटकर किया गया। उद्घाटन के बाद उन्होंने संस्थान का अवलोकन किया और इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि संगीत मनुष्य के जीवन को सकारात्मक दिशा देने का कार्य करता है।
इस अवसर पर द म्यूजिक हब के प्रोपराइटर गरिमा पांडे ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य क्षेत्र के बच्चों और युवाओं को संगीत की विभिन्न विधाओं में प्रशिक्षित करना है, यह हमारे गुरु जी का स्वप्न था और उसको साकार करने के लिए वह स्वयं यहां उपस्थित हैं ताकि उनकी प्रतिभा को मंच मिल सके और वे भविष्य में संगीत के क्षेत्र में आगे बढ़ सकें।कार्यक्रम में सिंगर अंशुमन निगार, सिंगर अनमोल, म्यूजिकल टीचर एवं कंपोजर जागृति ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और संगीत के महत्व पर प्रकाश डाला।
इस मौके पर पूर्व सभासद रुद्रनाथ मिश्रा, विकास पांडे सहित कई गणमान्य लोग और संगीत प्रेमी मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने संस्थान की इस पहल की सराहना करते हुए इसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
    user_खबरें 24
    खबरें 24
    Court reporter खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • संतकबीरनगर। प्रथम पक्ष राधेश्याम पुत्र रामपति निवासी कालीजगदीशपुर थाना महुली जनपद संतकबीरनगर तथा द्वितीय पक्ष विशाल पुत्र रामफलित निवासी कालीजगदीशपुर थाना महुली जनपद संतकबीरनगर के मध्य रंजिश को लेकर विवाद हो गया था, जिसके दौरान मारपीट की घटना घटित हुई। उक्त प्रकरण में थाना महुली पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए अभियुक्त विशाल पुत्र रामफलित को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक ललितकान्त यादव मय हमराह कांस्टेबल सूर्यनारायण गुप्त, थाना महुली जनपद संतकबीर नगर।
    3
    संतकबीरनगर।
प्रथम पक्ष राधेश्याम पुत्र रामपति निवासी कालीजगदीशपुर थाना महुली जनपद संतकबीरनगर तथा द्वितीय पक्ष विशाल पुत्र रामफलित निवासी कालीजगदीशपुर थाना महुली जनपद संतकबीरनगर के मध्य रंजिश को लेकर विवाद हो गया था, जिसके दौरान मारपीट की घटना घटित हुई।
उक्त प्रकरण में थाना महुली पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए अभियुक्त विशाल पुत्र रामफलित को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
उपनिरीक्षक ललितकान्त यादव मय हमराह कांस्टेबल सूर्यनारायण गुप्त, थाना महुली जनपद संतकबीर नगर।
    user_Ashwini Kumar Pandey
    Ashwini Kumar Pandey
    पत्रकार Khalilabad, Sant Kabeer Nagar•
    4 hrs ago
  • गोरखपुर में साइबर फ्रॉड गैंग का खुलासा | 4 आरोपी गिरफ्तार | बैंक खाते से लाखों की ठगी | Khorabar Police Action 2026
    1
    गोरखपुर में साइबर फ्रॉड गैंग का खुलासा | 4 आरोपी गिरफ्तार | बैंक खाते से लाखों की ठगी | Khorabar Police Action 2026
    user_EN Daily National
    EN Daily National
    Journalist वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • डीएम व एसपी ने उ0नि0 नागरिक पुलिस भर्ती-2026 को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत विभिन्न परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण। संत कबीर नगर । जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा उ0नि0 नागरिक पुलिस भर्ती 2026 की लिखित परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से आज जनपद विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मौलाना आजाद इण्टर कॉलेज, एचआर पीजी कॉलेज, राजकीय कन्या इण्टर कॉलेज, नेहरू कृषक इण्टर कॉलेज सहित अन्य परीक्षा केंद्रों पर पहुँचकर वहाँ की सुरक्षा व्यवस्था, व्यवस्थापन एवं परीक्षा संचालन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को परीक्षा की शुचिता बनाए रखने, अभ्यर्थियों के लिए सुगम एवं व्यवस्थित प्रवेश व्यवस्था सुनिश्चित करने, संदिग्ध व्यक्तियों पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने तथा परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ न होने देने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, अनुचित गतिविधि अथवा नकल से संबंधित प्रयासों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी अधिकारीगण पूर्ण सतर्कता, निष्पक्षता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा उ0नि0 नागरिक पुलिस भर्ती 2026 की लिखित परीक्षा को सकुशल एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने हेतु सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
    4
    डीएम व एसपी ने उ0नि0 नागरिक पुलिस भर्ती-2026 को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत विभिन्न परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण।
संत कबीर नगर । जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा उ0नि0 नागरिक पुलिस भर्ती 2026 की लिखित परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से आज जनपद विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान मौलाना आजाद इण्टर कॉलेज, एचआर पीजी कॉलेज, राजकीय कन्या इण्टर कॉलेज, नेहरू कृषक इण्टर कॉलेज सहित अन्य परीक्षा केंद्रों पर पहुँचकर वहाँ की सुरक्षा व्यवस्था, व्यवस्थापन एवं परीक्षा संचालन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को परीक्षा की शुचिता बनाए रखने, अभ्यर्थियों के लिए सुगम एवं व्यवस्थित प्रवेश व्यवस्था सुनिश्चित करने, संदिग्ध व्यक्तियों पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने तथा परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ न होने देने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, अनुचित गतिविधि अथवा नकल से संबंधित प्रयासों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी अधिकारीगण पूर्ण सतर्कता, निष्पक्षता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।
उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा उ0नि0 नागरिक पुलिस भर्ती 2026 की लिखित परीक्षा को सकुशल एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने हेतु सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
    user_Durgesh Mishra
    Durgesh Mishra
    रिपोर्टर खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by रवि चन्द्र पत्रकार
    1
    Post by रवि चन्द्र पत्रकार
    user_रवि चन्द्र पत्रकार
    रवि चन्द्र पत्रकार
    Nurse सहजनवा, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.