नरसिंहपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' गोष्ठी; कांग्रेस और विपक्ष पर बरसे एमपी वेयरहाउसिंग चेयरमैन संजय नागायच एंकर -नरसिंहपुर जिले के तेंदूखेड़ा में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान के अंतर्गत विधानसभा स्तरीय प्रमुख नागरिक व बुद्धिजीवी गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में मध्य प्रदेश वेयरहाउसिंग एवं लॉजिस्टिक्स कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष संजय नागायच, स्थानीय विधायक और भाजपा जिलाध्यक्ष सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। मीडिया से बातचीत करते हुए संजय नागायच ने विपक्ष, कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर देश में भ्रम, अराजकता और हिंसा फैलाने की कोशिश की जा रही है। गोष्ठी को संबोधित करने पहुंचे संजय नागायच ने कहा कि लोकतंत्र में हर नागरिक को अपनी बात रखने और अभिव्यक्ति की आजादी है, लेकिन इसके आड़ में देश, समाज या सरकार के खिलाफ अराजकता और हिंसा फैलाने की छूट किसी को नहीं दी जा सकती। उन्होंने आरोप लगाया कि विदेशी फंडिंग और असामाजिक ताकतों के जरिए देश के माहौल को बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है, जिसका जनता के बीच पर्दाफाश होना जरूरी है। वहीं वोट चोरी के आरोपों पर पलटवार करते हुए उन्होंने राहुल गांधी को सांसद पद से इस्तीफा देकर अपनी पार्टी की राज्य सरकारों को दोबारा चुनाव में उतारने की चुनौती दी। उन्होंने कर्नाटक एमएलसी चुनाव का उदाहरण देते हुए कहा कि बैलेट पेपर से हुए चुनाव में भी जनता ने कांग्रेस को नकारते हुए भाजपा को जीत दिलाई है।

- आगामी त्योहारों के मद्देनजर नरसिंहपुर जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। मिलावटी मिठाइयों और अमानक खाद्य सामग्रियों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। *रामकिशन कुशवाहा की रिपोर्ट*1
- नरसिंहपुर में युवकों ने छात्र को बेल्ट से पीटाः आरोपियों ने पिटाई VIDEO भी बनाया, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल1
- *ब्रेकिंग न्यूज़ | पोलखोल न्यूज़* *कलेक्ट्रेट में घंटों से डटे किसान, कलेक्टर रजनी सिंह को ज्ञापन सौंपने पर अड़े!* *आखिर ज्ञापन को लेकर कलेक्टर रजनी सिंह ने क्या कहा? किसानों ने क्या रखी अपनी बात?* नरसिंहपुर ! 4 नवंबर 2026 कलेक्ट्रेट में घंटों से डटे किसान, कलेक्टर रजनी सिंह को ज्ञापन सौंपने पर अड़े! नरसिंहपुर में 6 सूत्रीय मांगों को लेकर राष्ट्रवादी किसान आर्मी संगठन के पदाधिकारी एवं किसानों का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन। गन्ने का ₹600 प्रति क्विंटल भाव, ₹100 बोनस, फसल मुआवजा और खाद की उपलब्धता सहित कई मांगों को लेकर किसान घंटों तक कार्यालय में बैठे रहे। आखिर ज्ञापन को लेकर कलेक्टर रजनी सिंह ने क्या कहा? किसानों ने क्या रखी अपनी बात? देखिए किसानों की पूरी बात और कलेक्ट्रेट से पूरी खबर… सिर्फ पोलखोल न्यूज़ पर।1
- नरसिंहपुर के खमतरा का ओवरब्रिज हो गया हे चालू रेलवे गेट से मिला छुटकारा दादा महाराज गोटेगांव जबलपुर जाना हुआ अब सरल घंटो खडे रहना पडता था अब जाना हुआ आसान1
- पप्पू विश्वकर्मा छतरपुर की श्रद्धांजलि सभा में दमोह धार नरसिंहपुर गाडरवारा बासौदा से समाज बंधु शामिल हुए एवं श्रद्धांजलि अर्पित कर तेरहवीं भी को लेकर कुछ चर्चाएं हुई तेरह वी का बंद करने का निर्णय लिया और पप्पू भैया के बच्चों के पढ़ाई के लिए कुछ एक अच्छी राशि प्रदान कर पप्पूभाई को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की1
- नरसिंहपुर-संयुक्त किसान मोर्चा ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन,गन्ने का दाम ₹600 करने समेत रखीं 6 प्रमुख मांगें संयुक्त किसान मोर्चा और संगठन ने कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम बुधवार एक ज्ञापन सौंपकर किसानों की ज्वलंत समस्याओं के समाधान की मांग की है। संगठन ने गन्ने का लाभकारी मूल्य 600 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित करने और चुनावी घोषणा के अनुसार 100 रुपये प्रति क्विंटल बोनस देने की मांग उठाई है। इसके साथ ही, किसानों ने खराब हुई सोयाबीन व उड़द फसल का तुरंत मुआवजा व बीमा राशि देने, जंगली सूअरों के आतंक से फसलों की सुरक्षा करने, महाकौशल शुगर मिल (बचई) से 14 दिनों के भीतर गन्ना भुगतान सुनिश्चित कराने और क्षेत्र में यूरिया व डीएपी खाद की पर्याप्त एवं पारदर्शी आपूर्ति करने की मांग प्रमुखता से की है।1
- EXPRESS MP CG NEWS1
- नरसिंहपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' गोष्ठी; कांग्रेस और विपक्ष पर बरसे एमपी वेयरहाउसिंग चेयरमैन संजय नागायच एंकर -नरसिंहपुर जिले के तेंदूखेड़ा में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान के अंतर्गत विधानसभा स्तरीय प्रमुख नागरिक व बुद्धिजीवी गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में मध्य प्रदेश वेयरहाउसिंग एवं लॉजिस्टिक्स कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष संजय नागायच, स्थानीय विधायक और भाजपा जिलाध्यक्ष सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। मीडिया से बातचीत करते हुए संजय नागायच ने विपक्ष, कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर देश में भ्रम, अराजकता और हिंसा फैलाने की कोशिश की जा रही है। गोष्ठी को संबोधित करने पहुंचे संजय नागायच ने कहा कि लोकतंत्र में हर नागरिक को अपनी बात रखने और अभिव्यक्ति की आजादी है, लेकिन इसके आड़ में देश, समाज या सरकार के खिलाफ अराजकता और हिंसा फैलाने की छूट किसी को नहीं दी जा सकती। उन्होंने आरोप लगाया कि विदेशी फंडिंग और असामाजिक ताकतों के जरिए देश के माहौल को बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है, जिसका जनता के बीच पर्दाफाश होना जरूरी है। वहीं वोट चोरी के आरोपों पर पलटवार करते हुए उन्होंने राहुल गांधी को सांसद पद से इस्तीफा देकर अपनी पार्टी की राज्य सरकारों को दोबारा चुनाव में उतारने की चुनौती दी। उन्होंने कर्नाटक एमएलसी चुनाव का उदाहरण देते हुए कहा कि बैलेट पेपर से हुए चुनाव में भी जनता ने कांग्रेस को नकारते हुए भाजपा को जीत दिलाई है।1