logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भीलवाड़ा में ANTF और तस्करों के बीच देर रात मुठभेड़, पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक तस्कर ढेर, साथी गिरफ्तार भीलवाड़ा। जिले के पुर थाना क्षेत्र स्थित बाईपास पर बुधवार देर रात एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और डोडा-चूरा तस्करों के बीच हुई मुठभेड़ में एक तस्कर की मौत हो गई, जबकि उसका साथी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस के अनुसार कार्रवाई के दौरान तस्करों ने पहले ANTF टीम पर फायरिंग की, जिसके बाद आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान एक आरोपी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ANTF को सूचना मिली थी कि प्रतापगढ़ जिले की ओर से बड़ी मात्रा में अफीम डोडा-चूरा जोधपुर ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर टीम पुर बाईपास क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों पर निगरानी रख रही थी। इसी दौरान एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक वाहन को भगाकर फरार होने लगा। ANTF की टीम ने पीछा किया तो कार सवार तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई गोलीबारी के बावजूद ANTF टीम ने संयम रखते हुए आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। इस दौरान जोधपुर जिले के डांगियावास थाना क्षेत्र के रामड़ावास निवासी गणपत (35) पुत्र आलाराम गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल महात्मा गांधी चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। मुठभेड़ के दौरान कार में सवार दूसरा आरोपी महेंद्र गोदारा, निवासी भोपालगढ़ (जोधपुर), भागने का प्रयास कर रहा था, लेकिन ANTF के जवानों ने घेराबंदी कर उसे मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर तस्करी के पूरे नेटवर्क और अन्य साथियों की जानकारी जुटा रही है। मुठभेड़ में स्विफ्ट कार का अगला शीशा गोलियां लगने से क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई और शहर सहित आसपास के थानों से अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर बुलाया गया। देर रात पुलिस अधीक्षक सागर राणा और डीएसपी राहुल जोशी पुर थाना पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि तस्करों के साथ एक अन्य वाहन भी चल रहा था, जिसमें मादक पदार्थ हो सकते हैं। पुलिस फरार आरोपियों और संभावित वाहन की तलाश में जुटी हुई है। पूरे मामले की जांच जारी है। यह जानकारी भीलवाड़ा पुलिस से गुरुवार सुबह करीब 11 बजे मिली

11 hrs ago
user_Puneet jain
Puneet jain
भीलवाड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
11 hrs ago

भीलवाड़ा में ANTF और तस्करों के बीच देर रात मुठभेड़, पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक तस्कर ढेर, साथी गिरफ्तार भीलवाड़ा। जिले के पुर थाना क्षेत्र स्थित बाईपास पर बुधवार देर रात एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और डोडा-चूरा तस्करों के बीच हुई मुठभेड़ में एक तस्कर की मौत हो गई, जबकि उसका साथी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस के अनुसार कार्रवाई के दौरान तस्करों ने पहले ANTF टीम पर फायरिंग की, जिसके बाद आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान एक आरोपी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ANTF को सूचना मिली थी कि प्रतापगढ़ जिले की ओर से बड़ी मात्रा में अफीम डोडा-चूरा जोधपुर ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर टीम पुर बाईपास क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों पर निगरानी रख रही थी। इसी दौरान एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक वाहन को भगाकर फरार होने लगा। ANTF की टीम ने पीछा किया तो कार सवार तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई गोलीबारी के बावजूद ANTF टीम ने संयम रखते हुए आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। इस दौरान जोधपुर जिले के डांगियावास थाना क्षेत्र के रामड़ावास निवासी गणपत (35) पुत्र आलाराम गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल महात्मा गांधी चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। मुठभेड़ के दौरान कार में सवार दूसरा आरोपी महेंद्र गोदारा, निवासी भोपालगढ़ (जोधपुर), भागने का प्रयास कर रहा था, लेकिन ANTF के जवानों ने घेराबंदी कर उसे मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर तस्करी के पूरे नेटवर्क और अन्य साथियों की जानकारी जुटा रही है। मुठभेड़ में स्विफ्ट कार का अगला शीशा गोलियां लगने से क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई और शहर सहित आसपास के थानों से अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर बुलाया गया। देर रात पुलिस अधीक्षक सागर राणा और डीएसपी राहुल जोशी पुर थाना पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि तस्करों के साथ एक अन्य वाहन भी चल रहा था, जिसमें मादक पदार्थ हो सकते हैं। पुलिस फरार आरोपियों और संभावित वाहन की तलाश में जुटी हुई है। पूरे मामले की जांच जारी है। यह जानकारी भीलवाड़ा पुलिस से गुरुवार सुबह करीब 11 बजे मिली

More news from राजस्थान and nearby areas
  • न्यायालय के आदेश पर 12 महिला-पुरुषों के खिलाफ एफआईआर दर्ज राशमी में जमीन विवाद मामले में बड़ा मोड़, न्यायालय के आदेश पर 12 आरोपियों के विरुद्ध स्त्री लज्जा भंग, मारपीट, जबरन कब्जे के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज
    1
    न्यायालय के आदेश पर 12 महिला-पुरुषों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
राशमी में जमीन विवाद मामले में बड़ा मोड़, न्यायालय के आदेश पर 12 आरोपियों के विरुद्ध स्त्री लज्जा भंग, मारपीट, जबरन कब्जे के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज
    user_Hello Chittorgarh News
    Hello Chittorgarh News
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • सुनो दर्द की कहानी खुद की जुबानी आयुष हॉस्पिटल आकाशवाणी चौराहा गांधी नगर चितौड़गढ़
    1
    सुनो दर्द की कहानी खुद की जुबानी आयुष हॉस्पिटल आकाशवाणी चौराहा गांधी नगर चितौड़गढ़
    user_Dr CP Patel 8302083835 आयुष हॉ
    Dr CP Patel 8302083835 आयुष हॉ
    Ayurvedic Practitioner Kapasan, Chittorgarh•
    4 hrs ago
  • जेल में रंगरैलियां मनाने का वीडियो वायरल मामला तत्कालीन जेलर सहित 4 कार्मिक निलंबित जेल डीजी ने दिया आदेश
    1
    जेल में रंगरैलियां मनाने का वीडियो वायरल मामला तत्कालीन जेलर सहित 4 कार्मिक निलंबित जेल डीजी ने दिया आदेश
    user_आदर्श न्यूज़
    आदर्श न्यूज़
    Advertising agency भोपालसागर, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • #चित्तौड़गढ़# जिला जेल में बंदियों के मोबाइल चलाने, दाल-बाटी पार्टी करने और वीडियो वायरल होने के मामले में जेल प्रशासन ने कार्रवाई की है। तत्कालीन डिप्टी जेलर ऊंकारलाल जोशी, हवलदार महेंद्र मीणा, प्रहरी रईस मोहम्मद, महिला प्रहरी सुनीता जाट सहित कुल चार कार्मिकों को निलंबित कर दिया गया। प्रारंभिक जांच में महिला प्रहरी सुनीता जाट ने पूछताछ के दौरान बंदियों को कीपैड मोबाइल उपलब्ध कराने की बात स्वीकार की है। वहीं घटना के समय ड्यूटी पर मौजूद अन्य कार्मिकों को लापरवाही और पर्याप्त निगरानी नहीं रखने के आरोप में निलंबित किया गया है। पूरे मामले में बंदियों और जेल कर्मियों से पूछताछ जारी है। जेल में वायरल हुए तीन वीडियो में बंदी मोबाइल फोन का उपयोग करते, राजस्थानी गीतों पर नाचते और दाल-बाटी की पार्टी करते दिखाई दिए थे। वीडियो सामने आने के बाद जेल परिसर में तलाशी अभियान चलाया गया, चित्तौड़गढ़ जिला जेल में बंदियों के मोबाइल चलाने, दाल-बाटी पार्टी करने और वीडियो वायरल होने के मामले में जेल प्रशासन ने कार्रवाई की है। तत्कालीन डिप्टी जेलर ऊंकारलाल जोशी, हवलदार महेंद्र मीणा, प्रहरी रईस मोहम्मद, महिला प्रहरी सुनीता जाट सहित कुल चार कार्मिकों को निलंबित कर दिया गया। प्रारंभिक जांच में महिला प्रहरी सुनीता जाट ने पूछताछ के दौरान बंदियों को कीपैड मोबाइल उपलब्ध कराने की बात स्वीकार की है। वहीं घटना के समय ड्यूटी पर मौजूद अन्य कार्मिकों को लापरवाही और पर्याप्त निगरानी नहीं रखने के आरोप में निलंबित किया गया है। पूरे मामले में बंदियों और जेल कर्मियों से पूछताछ जारी है। जेल में वायरल हुए तीन वीडियो में बंदी मोबाइल फोन का उपयोग करते, राजस्थानी गीतों पर नाचते और दाल-बाटी की पार्टी करते दिखाई दिए थे। वीडियो सामने आने के बाद जेल परिसर में तलाशी अभियान चलाया गया, जिसमें पहले एक एंड्रॉयड और एक कीपैड मोबाइल बरामद हुए। इसके दो दिन बाद फिर एक कीपैड मोबाइल दूध की थैली में छिपा हुआ मिला, जिससे जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए थे। जांच का एक अहम पहलू जेल में हुई दाल-बाटी पार्टी भी रही। जेल में बंदियों के भोजन के लिए निर्धारित भोजन सारणी में दाल-बाटी शामिल नहीं है। इसके बावजूद वीडियो में कई बंदी एक साथ दाल-बाटी खाते दिखाई दिए। वीडियो में दिखाई दे रही भोजन की मात्रा भी निर्धारित संख्या से अधिक प्रतीत हो रही है, जिससे यह जांच का विषय बन गया है कि यह भोजन बंदियों तक कैसे पहुंचा। जेलर बीना मीणा ने बताया कि वायरल वीडियो में बंदी अभद्र भाषा का प्रयोग करते दिखाई दे रहे हैं, जो अनुचित है। उन्होंने कहा कि जिस दिन वीडियो बनाया गया, उस दिन जेल स्टाफ के विदाई कार्यक्रम के लिए दाल-बाटी तैयार कराई गई थी, बंदियों के लिए नहीं। मोबाइल बरामदगी, वायरल वीडियो और कर्मचारियों की भूमिका को लेकर विभागीय जांच जारी है तथा आरोपियों से लगातार पूछताछ की जा रही है। बताया गया कि ऊंकारलाल का तबादला पहले ही अलवर व महेंद्रसिंह का तबादला उदयपुर हो चुका है। जांच के लिए जेल विभाग ने उच्चाधिकारियों को भी भेजा था। जिला कारागृह में बंदियों द्वारा जेल परिसर में वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने अब तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एएसपी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि गत 24 जुलाई को जिला कारागृह के कारापाल लोक उज्जवल सिंह राठौड़ ने प्रकरण दर्ज करवाया था। वायरल वीडियो में नजर आ रहे बंदियों से पूछताछ करने पर ए वार्ड के सेल नं. 3 में विचाराधीन बंदी मोहित पुत्र दलवीर सिंह की निशानदेही पर ए वार्ड के सेल्स के सामने एसटीडी कक्ष के अंदर स्टोर रूम से मोबाइल फोन जब्त किया। पुलिस ने बताया कि मोहित पुत्र दलवीर सिंह निवासी फरसमान खास थाना मेहम जिला रोहतक (हरियाणा), भैरूलाल गुर्जर पुत्र हेमराज निवासी दौला जी खेड़ा थाना गंगरार, सत्यनारायण पुत्र उदयराम गुर्जर निवासी बेंठा थाना गंगरार, प्रहलाद राय गुर्जर पुत्र भंवरलाल निवासी मायराघाटा थाना विजयनगर, शोभालाल पुत्र नन्दलाल उर्फ नन्दा निवासी बेंठा थाना गंगरार, विनोद गुर्जर पुत्र रतनलाल निवासी महादेव वाली गली कान्या खेड़ी थाना हमीरगढ़ जिला भीलवाड़ा, हर्षवर्धन सिंह पुत्र केसर सिंह राजपूत निवासी सिंघाना तहसील राशमी, नारायणलाल पुत्र जमनालाल सुथार निवासी जयसिंहपुरा थाना बस्सी, दशरथ पुत्र मांगीलाल गुर्जर निवासी सांगरिया थाना निकुम्भ तथा मनोहरलाल पुत्र किशनलाल जाट निवासी हाथियाना थाना कपासन को गिरफ्तार किया जा चुका है।
    1
    #चित्तौड़गढ़#
जिला जेल में बंदियों के मोबाइल चलाने, दाल-बाटी पार्टी करने और वीडियो वायरल होने के मामले में जेल प्रशासन ने कार्रवाई की है। तत्कालीन डिप्टी जेलर ऊंकारलाल जोशी, हवलदार महेंद्र मीणा, प्रहरी रईस मोहम्मद, महिला प्रहरी सुनीता जाट सहित कुल चार कार्मिकों को निलंबित कर दिया गया।
प्रारंभिक जांच में महिला प्रहरी सुनीता जाट ने पूछताछ के दौरान बंदियों को कीपैड मोबाइल उपलब्ध कराने की बात स्वीकार की है। वहीं घटना के समय ड्यूटी पर मौजूद अन्य कार्मिकों को लापरवाही और पर्याप्त निगरानी नहीं रखने के आरोप में निलंबित किया गया है। पूरे मामले में बंदियों और जेल कर्मियों से पूछताछ जारी है।
जेल में वायरल हुए तीन वीडियो में बंदी मोबाइल फोन का उपयोग करते, राजस्थानी गीतों पर नाचते और दाल-बाटी की पार्टी करते दिखाई दिए थे। वीडियो सामने आने के बाद जेल परिसर में तलाशी अभियान चलाया गया, 

चित्तौड़गढ़
जिला जेल में बंदियों के मोबाइल चलाने, दाल-बाटी पार्टी करने और वीडियो वायरल होने के मामले में जेल प्रशासन ने कार्रवाई की है। तत्कालीन डिप्टी जेलर ऊंकारलाल जोशी, हवलदार महेंद्र मीणा, प्रहरी रईस मोहम्मद, महिला प्रहरी सुनीता जाट सहित कुल चार कार्मिकों को निलंबित कर दिया गया।
प्रारंभिक जांच में महिला प्रहरी सुनीता जाट ने पूछताछ के दौरान बंदियों को कीपैड मोबाइल उपलब्ध कराने की बात स्वीकार की है। वहीं घटना के समय ड्यूटी पर मौजूद अन्य कार्मिकों को लापरवाही और पर्याप्त निगरानी नहीं रखने के आरोप में निलंबित किया गया है। पूरे मामले में बंदियों और जेल कर्मियों से पूछताछ जारी है।
जेल में वायरल हुए तीन वीडियो में बंदी मोबाइल फोन का उपयोग करते, राजस्थानी गीतों पर नाचते और दाल-बाटी की पार्टी करते दिखाई दिए थे। वीडियो सामने आने के बाद जेल परिसर में तलाशी अभियान चलाया गया, जिसमें पहले एक एंड्रॉयड और एक कीपैड मोबाइल बरामद हुए। इसके दो दिन बाद फिर एक कीपैड मोबाइल दूध की थैली में छिपा हुआ मिला, जिससे जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए थे।
जांच का एक अहम पहलू जेल में हुई दाल-बाटी पार्टी भी रही। जेल में बंदियों के भोजन के लिए निर्धारित भोजन सारणी में दाल-बाटी शामिल नहीं है। इसके बावजूद वीडियो में कई बंदी एक साथ दाल-बाटी खाते दिखाई दिए। वीडियो में दिखाई दे रही भोजन की मात्रा भी निर्धारित संख्या से अधिक प्रतीत हो रही है, जिससे यह जांच का विषय बन गया है कि यह भोजन बंदियों तक कैसे पहुंचा।
जेलर बीना मीणा ने बताया कि वायरल वीडियो में बंदी अभद्र भाषा का प्रयोग करते दिखाई दे रहे हैं, जो अनुचित है। उन्होंने कहा कि जिस दिन वीडियो बनाया गया, उस दिन जेल स्टाफ के विदाई कार्यक्रम के लिए दाल-बाटी तैयार कराई गई थी, बंदियों के लिए नहीं। मोबाइल बरामदगी, वायरल वीडियो और कर्मचारियों की भूमिका को लेकर विभागीय जांच जारी है तथा आरोपियों से लगातार पूछताछ की जा रही है। बताया गया कि ऊंकारलाल का तबादला पहले ही अलवर व महेंद्रसिंह का तबादला उदयपुर हो चुका है। जांच के लिए जेल विभाग ने उच्चाधिकारियों को भी भेजा था।
जिला कारागृह में बंदियों द्वारा जेल परिसर में वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने अब तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एएसपी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि गत 24 जुलाई को जिला कारागृह के कारापाल लोक उज्जवल सिंह राठौड़ ने प्रकरण दर्ज करवाया था। वायरल वीडियो में नजर आ रहे बंदियों से पूछताछ करने पर ए वार्ड के सेल नं. 3 में विचाराधीन बंदी मोहित पुत्र दलवीर सिंह की निशानदेही पर ए वार्ड के सेल्स के सामने एसटीडी कक्ष के अंदर स्टोर रूम से मोबाइल फोन जब्त किया। पुलिस ने बताया कि मोहित पुत्र दलवीर सिंह निवासी फरसमान खास थाना मेहम जिला रोहतक (हरियाणा), भैरूलाल गुर्जर पुत्र हेमराज निवासी दौला जी खेड़ा थाना गंगरार, सत्यनारायण पुत्र उदयराम गुर्जर निवासी बेंठा थाना गंगरार, प्रहलाद राय गुर्जर पुत्र भंवरलाल निवासी मायराघाटा थाना विजयनगर, शोभालाल पुत्र नन्दलाल उर्फ नन्दा निवासी बेंठा थाना गंगरार, विनोद गुर्जर पुत्र रतनलाल निवासी महादेव वाली गली कान्या खेड़ी थाना हमीरगढ़ जिला भीलवाड़ा, हर्षवर्धन सिंह पुत्र केसर सिंह राजपूत निवासी सिंघाना तहसील राशमी, नारायणलाल पुत्र जमनालाल सुथार निवासी जयसिंहपुरा थाना बस्सी, दशरथ पुत्र मांगीलाल गुर्जर निवासी सांगरिया थाना निकुम्भ तथा मनोहरलाल पुत्र किशनलाल जाट निवासी हाथियाना थाना कपासन को गिरफ्तार किया जा चुका है।
    user_J&J live
    J&J live
    भोपालसागर, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • नीमच जिले में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी, वेतन विसंगति और लंबित मांगों को लेकर चल रहा हैं आंदोलन मध्य प्रदेश पटवारी संघ के आह्वान पर नीमच जिले में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल गुरुवार को चौथे दिन भी जारी रही। वेतन विसंगति और लंबित मांगों को लेकर पटवारियों के आंदोलन से राजस्व कामकाज पूरी तरह ठप हो गया है।
    1
    नीमच जिले में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी, वेतन विसंगति और लंबित मांगों को लेकर चल रहा हैं आंदोलन
मध्य प्रदेश पटवारी संघ के आह्वान पर नीमच जिले में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल गुरुवार को चौथे दिन भी जारी रही। वेतन विसंगति और लंबित मांगों को लेकर पटवारियों के आंदोलन से राजस्व कामकाज पूरी तरह ठप हो गया है।
    user_Mehboob mev
    Mehboob mev
    Local News Reporter सिंगोली, नीमच, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • चित्तौड़गढ़ की आज की 8 बड़ी खबरें | 6 अगस्त 2026 👁️👁️👁️ शिवसेना ने 13 लावारिस शवों का किया अंतिम संस्कार, अखंड भारत संकल्प दिवस की तैयारी, कांग्रेस में नई नियुक्तियां, धाकड़ समाज की बैठक, मेवाड़ यूनिवर्सिटी में 'सोलर मैन ऑफ इंडिया' का व्याख्यान सहित आज की 8 बड़ी खबरें
    1
    चित्तौड़गढ़ की आज की 8 बड़ी खबरें | 6 अगस्त 2026 👁️👁️👁️
शिवसेना ने 13 लावारिस शवों का किया अंतिम संस्कार, अखंड भारत संकल्प दिवस की तैयारी, कांग्रेस में नई नियुक्तियां, धाकड़ समाज की बैठक, मेवाड़ यूनिवर्सिटी में 'सोलर मैन ऑफ इंडिया' का व्याख्यान सहित आज की 8 बड़ी खबरें
    user_Hello Chittorgarh News
    Hello Chittorgarh News
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • सरवाड़ अस्पताल के खस्ता हालात से आमजन परेशान, अधिकारी बने अनजान एक तरफ सरकार द्वारा 'डिजिटल इंडिया' और बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाओं के बड़े-बड़े दावे हैं... तो दूसरी तरफ सिस्टम की लाचारी के कारण अस्पतालों में परेशान होते मरीजो की एक कहानी का कड़वा सच। मामला है सरवाड़ के राजकीय चिकित्सालय का। जहाँ इलाज कराने आ रहे मरीजों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यहाँ पिछले कई दिनों से एक्सरे फिल्म ही खत्म है! हैरानी की बात देखिए... फिल्म न होने की वजह से चिकित्साकर्मी अब मरीजों के एक्सरे की फोटो खींचकर, सीधे चिकित्सा अधिकारी को व्हाट्सएप पर भेज रहे हैं। यानी मरीज को खुद की रिपोर्ट तक नसीब नहीं हो रही। जब इस अव्यवस्था पर अस्पताल के कर्मचारियों से सवाल किया गया, तो उन्होंने बड़ी आसानी से पल्ला झाड़ लिया। कर्मचारियों का कहना है कि उन्होंने ऊपर रिक्वायरमेंट भेज दी है, लेकिन सिस्टम की सुस्ती के कारण सप्लाई ही नहीं आ रही। आपको बता दें कि यह बदहाली सिर्फ सरवाड़ तक सीमित नहीं है। केकड़ी के जिला अस्पताल समेत पूरे इलाके के अन्य राजकीय चिकित्सालयों में भी यही ढर्रा चल रहा है। मरीज दर्द में भटकने को मजबूर हैं। सप्लाई चेन की इस नाकामी का खामियाजा गरीब जनता भुगत रही है। अब बड़ा सवाल यह है कि सिस्टम की नींद कब टूटेगी? और कब इन बेबस मरीजों की पीड़ा सुनकर कोई सकारात्मक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    सरवाड़ अस्पताल के खस्ता हालात से आमजन परेशान, अधिकारी बने अनजान
एक तरफ सरकार द्वारा 'डिजिटल इंडिया' और बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाओं के बड़े-बड़े दावे हैं... तो दूसरी तरफ सिस्टम की लाचारी के कारण अस्पतालों में परेशान होते मरीजो की एक कहानी का कड़वा सच। मामला है सरवाड़ के राजकीय चिकित्सालय का। जहाँ इलाज कराने आ रहे मरीजों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यहाँ पिछले कई दिनों से एक्सरे फिल्म ही खत्म है! हैरानी की बात देखिए... फिल्म न होने की वजह से चिकित्साकर्मी अब मरीजों के एक्सरे की फोटो खींचकर, सीधे चिकित्सा अधिकारी को व्हाट्सएप पर भेज रहे हैं। यानी मरीज को खुद की रिपोर्ट तक नसीब नहीं हो रही। जब इस अव्यवस्था पर अस्पताल के कर्मचारियों से सवाल किया गया, तो उन्होंने बड़ी आसानी से पल्ला झाड़ लिया। कर्मचारियों का कहना है कि उन्होंने ऊपर रिक्वायरमेंट भेज दी है, लेकिन सिस्टम की सुस्ती के कारण सप्लाई ही नहीं आ रही। आपको बता दें कि यह बदहाली सिर्फ सरवाड़ तक सीमित नहीं है। केकड़ी के जिला अस्पताल समेत पूरे इलाके के अन्य राजकीय चिकित्सालयों में भी यही ढर्रा चल रहा है। मरीज दर्द में भटकने को मजबूर हैं। सप्लाई चेन की इस नाकामी का खामियाजा गरीब जनता भुगत रही है। अब बड़ा सवाल यह है कि सिस्टम की नींद कब टूटेगी? और कब इन बेबस मरीजों की पीड़ा सुनकर कोई सकारात्मक कार्रवाई की जाएगी।
    user_Pankaj Kumar Vairagee
    Pankaj Kumar Vairagee
    Local News Reporter सरवाड़•
    5 hrs ago
  • 🚨 भीलवाड़ा में देर रात ENCOUNTER! 🚔 तस्कर ढेर, पुलिस पर हुई थी फायरिंग "भीलवाड़ा से इस वक्त की बड़ी खबर... देर रात पुलिस और मादक पदार्थ तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस के अनुसार नाकाबंदी तोड़कर भाग रहे तस्करों ने फायरिंग की, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में एक तस्कर ढेर हो गया। एक आरोपी गिरफ्तार है, जबकि एक अन्य फरार बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।"
    1
    🚨 भीलवाड़ा में देर रात ENCOUNTER! 🚔 तस्कर ढेर, पुलिस पर हुई थी फायरिंग
"भीलवाड़ा से इस वक्त की बड़ी खबर... देर रात पुलिस और मादक पदार्थ तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस के अनुसार नाकाबंदी तोड़कर भाग रहे तस्करों ने फायरिंग की, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में एक तस्कर ढेर हो गया। एक आरोपी गिरफ्तार है, जबकि एक अन्य फरार बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।"
    user_PRAVIN KUMAR SEN
    PRAVIN KUMAR SEN
    Local News Reporter भीलवाड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.