पुलिस गाड़ियां दौड़ा रही, चोर मजे ले रहे! अनिल गुप्ता के घर से जेवरात-नकदी गायब देवरिया जिले के बरहज थाना क्षेत्र के मेंहीअवा गांव में एक बार फिर चोरों ने दहशत फैला दी है। अनिल गुप्ता पुत्र रामकृष्ण गुप्ता के घर को चोरों ने अपना निशाना बनाया। रात के अंधेरे में चोर घर में घुसे और लाखों रुपये मूल्य के जेवरात व नकदी चुरा ले गए। घर को पूरी तरह खंगालकर वारदात अंजाम दी गई। पीड़ित अनिल गुप्ता ने सुबह बरहज पुलिस को इसकी सूचना दी। बरहज थाना प्रभारी विशाल कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना का संज्ञान ले लिया गया है। पुलिस टीम जांच में जुटी है, फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों और अन्य तकनीकी टीमों की मदद से सुराग जुटाए जा रहे हैं। हालांकि, अभी तक चोरों की कोई ठोस गिरफ्तारी नहीं हुई है। यह घटना अकेली नहीं है। बरहज थाना क्षेत्र में पिछले कुछ समय से चोरी की वारदातें लगातार बढ़ रही हैं। आए दिन घरों, दुकानों और यहां तक कि मंदिरों में चोरी की खबरें सामने आ रही हैं। लोग रात में सोते वक्त भी डर के साए में जी रहे हैं। कई मामलों में चोर दीवार फोड़कर, ताले तोड़कर या खिड़कियों से घुसकर माल उठा ले जाते हैं। स्थानीय लोग आरोप लगा रहे हैं कि पुलिस दिन-रात गश्त कर रही है, सैकड़ों लीटर डीजल भरकर गाड़ियां दौड़ा रही है, लेकिन चोरों पर लगाम नहीं लग पा रही। चोर बेखौफ होकर वारदातें अंजाम दे रहे हैं और पुलिस की कार्रवाई सिर्फ कागजी दिखाई दे रही है। हाल के कुछ मामलों में पुलिस ने चोरी के गिरोहों को पकड़ा और लाखों की नकदी-जेवरात बरामद किए हैं, लेकिन समस्या जड़ से खत्म नहीं हो रही।

- Post by Namrata Shukla1
- बिल्थरा रोड स्थित स्वर्णकार समाज द्वारा मंगलवार को भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में समाज के गणमान्य लोगों की उपस्थिति में सांस्कृतिक कार्यक्रमों व प्रीतिभोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी प्रेम व भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंचासीन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण के साथ किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि होली मिलन जैसे आयोजन समाज में एकता, सौहार्द और भाईचारे को मजबूत करने का कार्य करते हैं। समारोह में उपस्थित लोगों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद लिया और एक-दूसरे को होली की बधाई दी। अंत में सभी आगंतुकों के लिए प्रीतिभोज की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम में समाज के कई गणमान्य लोग, पदाधिकारी व बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।4
- *दिनांक 18 मार्च 2026 को आयोजित होने वाले रोजगार मेले के संबंध में मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह अशोक मद्धेशिया ब्यूरो चीफ देवरिया3
- 📢 मेगा रोजगार मेला – देवरिया 2026 📅 दिनांक: 18 मार्च 2026 ⏰ समय: प्रातः 09:00 बजे से 📍 स्थान: राजकीय आईटीआई परिसर, देवरिया 💼 विशेष आकर्षण: 🔹 इस रोजगार मेले में विभिन्न क्षेत्रों की लगभग 30 प्रतिष्ठित कंपनियाँ भाग लेंगी। 🔹 देवरिया एवं आसपास के जिलों के लिए प्रमुख अवसर: • ICICI बैंक – रिलेशनशिप मैनेजर • टीम लीज़ सर्विसेज – मीटर इंस्टॉलेशन • केमिकल्स एंड एलाइड प्रोडक्ट्स, देवरिया • फॉरेवर डिस्टलरी – एप्रेंटिस • क्वेस कॉर्प – रायबरेली, गोंडा (टेक्निकल वैकेंसी) • LIC – बैंक सखी • आरोहण फाइनैंशियल सर्विसेज • सत्या माइक्रो • उत्तर प्रदेश रोडवेज – चालक भर्ती 🏢 अन्य प्रमुख कंपनियाँ: टाटा मोटर्स (लखनऊ/पंतनगर), अशोक लीलैंड (पंतनगर), एल एंड टी, टेरियर सिक्योरिटी, उद्योगटेक वेंचर्स, लर्नर्न आदि 🎓 योग्यता: ✔ हाईस्कूल / इंटरमीडिएट ✔ आईटीआई / डिप्लोमा ✔ स्नातक / स्नातकोत्तर ✔ तकनीकी एवं गैर-तकनीकी अभ्यर्थी 📄 साथ लाएँ आवश्यक दस्तावेज़: • अपडेटेड बायोडाटा / रिज्यूमे • शैक्षिक प्रमाण पत्रों की प्रतियाँ • आधार कार्ड • पासपोर्ट साइज फोटो 📢 महत्वपूर्ण सूचना: 👉 अभ्यर्थी सेवायोजन पोर्टल पर पंजीकरण कराकर रोजगार मेले में अवश्य भाग लें और इस अवसर का लाभ उठाएँ।1
- Post by RISHI RAI1
- जनपद में इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री और देवरिया के प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह एक शिक्षक प्रतिनिधिमंडल के सदस्य पर नाराज होते हुए नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में मंत्री एक व्यक्ति को हड़काते हुए कहते सुनाई दे रहे हैं कि “तुम नेतागिरी ज्यादा कर रहे हो, यहां से बाहर जाओ।” बताया जा रहा है कि यह वीडियो करीब दो सप्ताह पुराना है और पीडब्ल्यूडी (PWD) के डाक बंगले का है। उस समय गोरखपुर में एक शिक्षक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया था, जिसमें एक बीएसए और एक बाबू पर आरोप लगाए गए थे। इसी घटना को लेकर नाराज शिक्षक संघ के पदाधिकारी प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह को ज्ञापन देने पहुंचे थे। जानकारी के मुताबिक, बैठक के दौरान शिक्षकों से जुड़े मुद्दों को लेकर चर्चा हो रही थी। इसी बीच किसी बात को लेकर शिक्षक प्रतिनिधिमंडल के एक सदस्य और मंत्री के बीच कहासुनी हो गई, जिसके बाद माहौल गरमा गया और प्रभारी मंत्री नाराज हो गए। इस दौरान बैठक में बीजेपी जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह समेत अन्य लोग भी मौजूद थे। मंत्री के नाराज होने के बाद कुछ देर के लिए वहां तनावपूर्ण स्थिति बन गई, हालांकि बाद में मौजूद लोगों ने माहौल को शांत कराया। वहीं बैठक में मौजूद किसी व्यक्ति ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक और शैक्षिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। हालांकि इस वायरल वीडियो को लेकर अभी तक प्रभारी मंत्री या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।1
- - आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा' में लहराया परचम देवरिया । अशोक इंटर कॉलेज बरपार, देवरिया की होनहार छात्रा सुरभि पटेल पुत्री उपेंद्र सिंह ने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा (NMMS) 2025-26 में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त कर अपने परिवार और विद्यालय का नाम रोशन किया है। उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकारी (PNP) द्वारा घोषित परिणामों के अनुसार, सुरभि ने मेरिट सूची में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया है। *शिक्षा के प्रति समर्पण का परिणाम* कक्षा 8 की छात्रा सुरभि पटेल शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही हैं। उनकी इस सफलता पर विद्यालय के प्रबंधक श्री जयशंकर मणि त्रिपाठी, प्रधानाचार्य नीरज कुमार श्रीवास्तव एवं अन्य सभी शिक्षकों ने खुशी व्यक्त की। विद्यालय के राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा के नोडल अधिकारी डॉ. नवीन गुप्ता ने बताया कि सुरभि ने कठिन परिश्रम और नियमित अभ्यास से यह मुकाम हासिल किया है। इस परीक्षा में मानसिक योग्यता परीक्षा (MAT) और शैक्षिक अभिरुचि परीक्षा (SAT) जैसे कठिन चरणों को पार करना होता है, जिसमें सुरभि ने बेहतर प्रदर्शन किया। *मिलेगी 48,000 रुपये की छात्रवृत्ति* इस सफलता के बाद सुरभि पटेल अब भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा दी जाने वाली छात्रवृत्ति के लिए पात्र हो गई हैं। उन्हें अब कक्षा 9 से 12 तक प्रति वर्ष 12,000 रुपये (यानी 1,000 रुपये प्रति माह) की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। चार वर्षों में उन्हें कुल 48,000 रुपये की सहायता मिलेगी, जिससे उनकी आगे की पढ़ाई सुगम हो सकेगी। *भविष्य के लिए प्रेरणा* सुरभि की इस उपलब्धि पर उनके माता-पिता ने हर्ष जताया और कहा कि उनकी बेटी का लक्ष्य भविष्य में उच्च शिक्षा प्राप्त कर समाज की सेवा करना है। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री नीरज कुमार श्रीवास्तव ने सुरभि को बधाई देते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि अन्य छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।2
- Post by Namrata Shukla1