Shuru
Apke Nagar Ki App…
अस्पताल में जच्चा बच्चा की गर्मी से हालत बेहाल , जनरेटर रखा प्रदर्शनी के लिए डबरा (ग्वालियर) मध्य प्रदेश अस्पताल में जच्चा बच्चा की गर्मी से हालत बेहाल , जनरेटर रखा प्रदर्शनी के लिए डबरा सिविल हॉस्पिटल हमेशा कुछ ना कुछ विषयों को लेकर चर्चा में रहा है आज डबरा में अघोषित कटौती के कारण वार्ड में सुबह से लाइट नहीं थी जिसके कारण जच्चा और बच्चा की हालत बेहाल हो गई और परिजन कहीं हाथ के पंखे से और कहीं फाइल से अपने बच्चों की हवा करते नजर आए , जबकि देखा जाए तो अस्पताल में सौर पैनल और जनरेटर उपलब्ध है लेकिन वह केवल एक स्टैचू की तरह रखे हुए हैं जिन्हें कभी चालू ही नहीं किया जाता किया जाता है तो केवल अधिकारियों के भ्रमण पर वह भी उन्हें दिखाने के लिए लेकिन आमतौर पर उन्हें केवल दिखावे के लिए रखा गया है ।
Rajesh kumar soni
अस्पताल में जच्चा बच्चा की गर्मी से हालत बेहाल , जनरेटर रखा प्रदर्शनी के लिए डबरा (ग्वालियर) मध्य प्रदेश अस्पताल में जच्चा बच्चा की गर्मी से हालत बेहाल , जनरेटर रखा प्रदर्शनी के लिए डबरा सिविल हॉस्पिटल हमेशा कुछ ना कुछ विषयों को लेकर चर्चा में रहा है आज डबरा में अघोषित कटौती के कारण वार्ड में सुबह से लाइट नहीं थी जिसके कारण जच्चा और बच्चा की हालत बेहाल हो गई और परिजन कहीं हाथ के पंखे से और कहीं फाइल से अपने बच्चों की हवा करते नजर आए , जबकि देखा जाए तो अस्पताल में सौर पैनल और जनरेटर उपलब्ध है लेकिन वह केवल एक स्टैचू की तरह रखे हुए हैं जिन्हें कभी चालू ही नहीं किया जाता किया जाता है तो केवल अधिकारियों के भ्रमण पर वह भी उन्हें दिखाने के लिए लेकिन आमतौर पर उन्हें केवल दिखावे के लिए रखा गया है ।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- पूर्व मंत्री इमरती देवी की बात सुन मुस्कुराने लगे वर्तमान विधायक सुरेश राजे, डबरा (ग्वालियर) मध्य प्रदेश पूर्व मंत्री इमरती देवी की बात सुन मुस्कुराने लगे वर्तमान विधायक सुरेश राजे कम्युनिटी हॉल में प्रशासन द्वारा एक जन समस्या शिविर लगाया गया जिसमें मुख्य रूप से सांसद भारत सिंह कुशवाह ,पूर्व मंत्री इमरती देवी, कांग्रेस के वर्तमान विधायक सुरेश राजे सहित पूरा प्रशासन मौजूद रहा। पूर्व मंत्री इमरती देवी ने मंच से कहा कि जब मैं विधायक थी तो विपक्ष में होते हुए भी बहुत काम करवाए, सत्ता हो या विपक्ष अपने क्षेत्र के काम के लिए मेहनत करना पड़ती है और लाड झगड़कर करवाना पड़ता है। मेरे द्वारा ऐसा कोई काम नहीं था जो मेरी विधानसभा में मेरे द्वारा नहीं करवाया हो, वहीं मंच पर बैठे विधायक सुरेश राजे इन सभी बातों को सुनकर मुस्कान लगे ।1
- बिछोंदना में सास-बहू से मारपीट, रिश्तेदार ने पत्नी और बेटी संग मिलकर हमला करने का आरोपज़ जांच में जुटी भांडेर पुलिस भांडेर। थाना क्षेत्र के बिछोंदना गांव में सास-बहू के साथ तीन लोगों द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता महिला साधना वर्मा ने बुधवार शाम 04 बजे भांडेर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। साधना ने बताया कि उसके रिश्ते के चाचा ससुर उत्तम वर्मा ने अपनी पत्नी और बेटी के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की। मारपीट होते देख जब उसकी सास उसे बचाने के लिए पहुंची तो आरोप है कि तीनों ने मिलकर उसके साथ भी मारपीट कर दी। घटना के बाद दोनों पीड़ित महिलाएं थाने पहुंचीं और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायत मिलने के बाद भांडेर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना के कारणों, विवाद की वजह और आरोपों की जांच कर रही है।1
- कार सवार महिला ने दिखाई ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी कर रहे ए एस आई को दबंगयाईं, बाद में आई अकल ठिकाने.. कार सवार महिला ने दिखाई ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी कर रहे ए एस आई को दबंगयाईं, बाद में आई अकल ठिकाने..1
- वार्ड के क्षेत्र में मूलभूत सुविधाएं भी नहीं मिल पा रही है जिसको लेकर परिषद में महिला पार्षद ने सुनाई अपने वार्ड की समस्याएं! वार्ड के क्षेत्र में मूलभूत सुविधाएं भी नहीं मिल पा रही है जिसको लेकर परिषद में महिला पार्षद ने सुनाई अपने वार्ड की समस्याएं!1
- हाईकोर्ट ने शुरू की शहर की सड़कों की गुणवत्ता, सेम्पल लिए तो नगर निगम में खलबली देखें बड़ी खबर हाईकोर्ट ने शुरू की शहर की सड़कों की गुणवत्ता, सेम्पल लिए तो नगर निगम में खलबली देखें बड़ी खबर r1
- दतिया में आवारा सांडों का आतंक, राहगीरों में बढ़ा खतरा—राजगढ़ चौराहे का वीडियो वायरल दतिया में आवारा सांडों का आतंक, राहगीरों में बढ़ा खतरा—राजगढ़ चौराहे का वीडियो वायरल दतिया। शहर में आवारा मवेशियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। खासकर आवारा सांडों की आपसी लड़ाई के चलते राहगीरों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। आए दिन सांडों की लड़ाई में लोगों के घायल होने और गंभीर हादसों की घटनाएं सामने आती रहती हैं। बुधवार सुबह से सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो दतिया के प्रमुख राजगढ़ चौराहा एवं पीतांबरा पीठ मंदिर के आसपास मंगलवार रात 9 बजे के आसपास का बताया जा रहा है, जिसमें दो आवारा सांड आपस में भिड़ते और एक-दूसरे से उलझते नजर आ रहे हैं। सांडों की लड़ाई देखकर सड़क से गुजर रहे लोगों ने अपने वाहन रोक दिए और पीछे हट गए। लोगों को डर था कि कहीं सांडों की लड़ाई की चपेट में वे न आ जाएं। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर के चौराहों और गलियों में आए दिन ऐसे नजारे देखने को मिलते हैं। आवारा सांडों के कारण जहां वाहन चालकों और दुकानदारों को आर्थिक नुकसान का खतरा बना रहता है, वहीं पैदल राहगीरों और खासकर बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी हुई है। कुछ दिन पहले भी दो आवारा सांड लड़ते-लड़ते एक दुकान में घुस गए थे, जिससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई थी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि लगातार ऐसी घटनाएं होने के बावजूद नगर पालिका प्रशासन द्वारा आवारा मवेशियों को लेकर प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि शहर की सड़कों और प्रमुख चौराहों से आवारा सांडों एवं मवेशियों को हटाने के लिए अभियान चलाया जाए, ताकि किसी बड़े हादसे से पहले समस्या का समाधान हो सके।1
- दतिया के भांडेर अनुभाग से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां दुरसड़ा थाना क्षेत्र के कुआंखेड़ा गांव में 56 वर्षीय अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि कोमल पाल नामक अधेड़ मंगलवार शाम गांव के ही विनय समाधिया के साथ पार्टी करने की बात कहकर उसके घर गए थे। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने फोन पर संपर्क किया, तो उन्होंने विनय के घर पर होने की बात कही। बुधवार सुबह जब उनका बेटा उन्हें तलाशते हुए विनय समाधिया के घर पहुंचा, तो बाहर वाले कमरे का शटर थोड़ा खुला मिला। अंदर जाकर देखा तो कोमल पाल कुर्सी पर अचेत अवस्था में मिले। उनके सिर के बाईं ओर और गर्दन पर चोट के निशान थे, जबकि कमरे में काफी मात्रा में खून फैला हुआ था। परिजनों ने कोमल पाल के साथ मारपीट कर हत्या किए जाने की आशंका जताई है और पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। सूचना मिलते ही दुरसड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मौत की असली वजह और घटना के पीछे की पूरी कहानी क्या है, इसका खुलासा पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा। घटना के बाद से पूरे गांव में सनसनी का माहौल है। दतिया के भांडेर अनुभाग से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां दुरसड़ा थाना क्षेत्र के कुआंखेड़ा गांव में 56 वर्षीय अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि कोमल पाल नामक अधेड़ मंगलवार शाम गांव के ही विनय समाधिया के साथ पार्टी करने की बात कहकर उसके घर गए थे। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने फोन पर संपर्क किया, तो उन्होंने विनय के घर पर होने की बात कही। बुधवार सुबह जब उनका बेटा उन्हें तलाशते हुए विनय समाधिया के घर पहुंचा, तो बाहर वाले कमरे का शटर थोड़ा खुला मिला। अंदर जाकर देखा तो कोमल पाल कुर्सी पर अचेत अवस्था में मिले। उनके सिर के बाईं ओर और गर्दन पर चोट के निशान थे, जबकि कमरे में काफी मात्रा में खून फैला हुआ था। परिजनों ने कोमल पाल के साथ मारपीट कर हत्या किए जाने की आशंका जताई है और पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। सूचना मिलते ही दुरसड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मौत की असली वजह और घटना के पीछे की पूरी कहानी क्या है, इसका खुलासा पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा। घटना के बाद से पूरे गांव में सनसनी का माहौल है।1
- दुष्कर्म के आरोप में दो साल से कार्रवाई की गुहार, महिला ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार दतिया। थरेट थाना क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल के समक्ष अपनी शिकायत रखते हुए न्याय की गुहार लगाती नजर आ रही है। महिला ने आरोप लगाया है कि उसके साथ उसके घर में दुष्कर्म किया गया और शिकायत के बावजूद करीब दो साल से मामले में कार्रवाई नहीं हुई। महिला का आरोप है कि उसने मामले को लेकर पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को आवेदन दिए, लेकिन उसकी शिकायत पर सुनवाई नहीं हुई। महिला के अनुसार, थाने पर जाने पर उसे कथित तौर पर लौटा दिया जाता है और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है। महिला ने भगुवापुरा निवासी संतोष डरोर, जो स्कूल बस चालक होने की बात कही जा रही है, पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि आरोपी अभी भी उसके घर आता है और कथित तौर पर वीडियो वायरल करने तथा जान से मारने की धमकी देता है। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उस पर गलत संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया जाता है। महिला का कहना है कि वह पूर्व में कलेक्टर और पुलिस अधिकारियों को भी आवेदन दे चुकी है, लेकिन अब तक उसे न्याय नहीं मिला। वायरल वीडियो में महिला नए पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई और सुरक्षा की उम्मीद जताती दिखाई दे रही है। महिला द्वारा लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी। इधर, आरोपी के स्कूल बस चालक होने के दावे को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। यदि आरोपों की जांच में प्रथमदृष्टया गंभीर तथ्य सामने आते हैं, तो संबंधित प्रशासनिक एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा स्कूल बस चालक के सत्यापन और बच्चों की सुरक्षा से जुड़े पहलुओं पर भी तत्काल संज्ञान लिया जाना जरूरी है। अब देखना होगा कि वायरल वीडियो और महिला की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक एवं जिला प्रशासन क्या कार्रवाई करते हैं।1
- कुआँ खेड़ा गाँव मे अधेड़ की कुल्हाड़ी मारकर की हत्या, भांडेर अस्पताल हुआ शव का पोस्टमार्टम भांडेर अनुभाग के दुरसड़ा थाना क्षेत्र के कुआखेड़ा गांव में अधेड़ कोमल पाल पिता चैनू पाल की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी गई। उनका शव गांव के ही विनय समाधिया के घर के बंद कमरे में खून से लथपथ मिला। मामले में पुलिस ने आरोपी विनय समाधिया पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस ने बुधवार शाम साढ़े 04 बजे भांडेर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। जानकारी के अनुसार मृतक के शरीर पर कुल्हाड़ी के तीन वार के निशान बताए जा रहे हैं। दो वार गर्दन के पीछे और एक वार सिर के पास कान के नजदीक किया गया।1