logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कुआँ खेड़ा गाँव मे अधेड़ की कुल्हाड़ी मारकर की हत्या, भांडेर अस्पताल हुआ शव का पोस्टमार्टम भांडेर अनुभाग के दुरसड़ा थाना क्षेत्र के कुआखेड़ा गांव में अधेड़ कोमल पाल पिता चैनू पाल की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी गई। उनका शव गांव के ही विनय समाधिया के घर के बंद कमरे में खून से लथपथ मिला। मामले में पुलिस ने आरोपी विनय समाधिया पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस ने बुधवार शाम साढ़े 04 बजे भांडेर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। जानकारी के अनुसार मृतक के शरीर पर कुल्हाड़ी के तीन वार के निशान बताए जा रहे हैं। दो वार गर्दन के पीछे और एक वार सिर के पास कान के नजदीक किया गया।

1 hr ago
user_Shahid Qureshi
Shahid Qureshi
दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
1 hr ago

कुआँ खेड़ा गाँव मे अधेड़ की कुल्हाड़ी मारकर की हत्या, भांडेर अस्पताल हुआ शव का पोस्टमार्टम भांडेर अनुभाग के दुरसड़ा थाना क्षेत्र के कुआखेड़ा गांव में अधेड़ कोमल पाल पिता चैनू पाल की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी गई। उनका शव गांव के ही विनय समाधिया के घर के बंद कमरे में खून से लथपथ मिला। मामले में पुलिस ने आरोपी विनय समाधिया पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस ने बुधवार शाम साढ़े 04 बजे भांडेर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। जानकारी के अनुसार मृतक के शरीर पर कुल्हाड़ी के तीन वार के निशान बताए जा रहे हैं। दो वार गर्दन के पीछे और एक वार सिर के पास कान के नजदीक किया गया।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • दतिया में आवारा सांडों का आतंक, राहगीरों में बढ़ा खतरा—राजगढ़ चौराहे का वीडियो वायरल दतिया में आवारा सांडों का आतंक, राहगीरों में बढ़ा खतरा—राजगढ़ चौराहे का वीडियो वायरल दतिया। शहर में आवारा मवेशियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। खासकर आवारा सांडों की आपसी लड़ाई के चलते राहगीरों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। आए दिन सांडों की लड़ाई में लोगों के घायल होने और गंभीर हादसों की घटनाएं सामने आती रहती हैं। बुधवार सुबह से सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो दतिया के प्रमुख राजगढ़ चौराहा एवं पीतांबरा पीठ मंदिर के आसपास मंगलवार रात 9 बजे के आसपास का बताया जा रहा है, जिसमें दो आवारा सांड आपस में भिड़ते और एक-दूसरे से उलझते नजर आ रहे हैं। सांडों की लड़ाई देखकर सड़क से गुजर रहे लोगों ने अपने वाहन रोक दिए और पीछे हट गए। लोगों को डर था कि कहीं सांडों की लड़ाई की चपेट में वे न आ जाएं। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर के चौराहों और गलियों में आए दिन ऐसे नजारे देखने को मिलते हैं। आवारा सांडों के कारण जहां वाहन चालकों और दुकानदारों को आर्थिक नुकसान का खतरा बना रहता है, वहीं पैदल राहगीरों और खासकर बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी हुई है। कुछ दिन पहले भी दो आवारा सांड लड़ते-लड़ते एक दुकान में घुस गए थे, जिससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई थी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि लगातार ऐसी घटनाएं होने के बावजूद नगर पालिका प्रशासन द्वारा आवारा मवेशियों को लेकर प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि शहर की सड़कों और प्रमुख चौराहों से आवारा सांडों एवं मवेशियों को हटाने के लिए अभियान चलाया जाए, ताकि किसी बड़े हादसे से पहले समस्या का समाधान हो सके।
    1
    दतिया में आवारा सांडों का आतंक, राहगीरों में बढ़ा खतरा—राजगढ़ चौराहे का वीडियो वायरल
दतिया में आवारा सांडों का आतंक, राहगीरों में बढ़ा खतरा—राजगढ़ चौराहे का वीडियो वायरल
दतिया। शहर में आवारा मवेशियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। खासकर आवारा सांडों की आपसी लड़ाई के चलते राहगीरों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। आए दिन सांडों की लड़ाई में लोगों के घायल होने और गंभीर हादसों की घटनाएं सामने आती रहती हैं।
बुधवार सुबह से सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।  वीडियो दतिया के प्रमुख राजगढ़ चौराहा एवं पीतांबरा पीठ मंदिर के आसपास मंगलवार रात 9 बजे के आसपास का बताया जा रहा है, जिसमें दो आवारा सांड आपस में भिड़ते और एक-दूसरे से उलझते नजर आ रहे हैं।
सांडों की लड़ाई देखकर सड़क से गुजर रहे लोगों ने अपने वाहन रोक दिए और पीछे हट गए। लोगों को डर था कि कहीं सांडों की लड़ाई की चपेट में वे न आ जाएं। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर के चौराहों और गलियों में आए दिन ऐसे नजारे देखने को मिलते हैं।
आवारा सांडों के कारण जहां वाहन चालकों और दुकानदारों को आर्थिक नुकसान का खतरा बना रहता है, वहीं पैदल राहगीरों और खासकर बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी हुई है। कुछ दिन पहले भी दो आवारा सांड लड़ते-लड़ते एक दुकान में घुस गए थे, जिससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई थी।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि लगातार ऐसी घटनाएं होने के बावजूद नगर पालिका प्रशासन द्वारा आवारा मवेशियों को लेकर प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि शहर की सड़कों और प्रमुख चौराहों से आवारा सांडों एवं मवेशियों को हटाने के लिए अभियान चलाया जाए, ताकि किसी बड़े हादसे से पहले समस्या का समाधान हो सके।
    user_RAVIDEEP LITORIYA
    RAVIDEEP LITORIYA
    दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • शिवपुरी मेडिकल कॉलेज फर्जीवाड़े के बाद अब दतिया मेडिकल कॉलेज की नियुक्तियों पर उठे सवाल,हाईकोर्ट के फैसले से मचा हड़कंप,दतिया में 2018-2019 में हुई नियुक्तियों की उच्च स्तरीय जांच की मांग तेज। दतिया | मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ द्वारा हाल ही में श्रीमंत विजयाराजे सिंधिया मेडिकल कॉलेज, शिवपुरी की एक नियुक्ति को लेकर दिए गए कड़े फैसले के बाद चिकित्सा शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। न्यायालय ने शिवपुरी में वर्ष 2018 में कम्युनिटी मेडिसिन (सामुदायिक चिकित्सा) विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर की गई नियुक्ति को अवैध ठहराते हुए तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है। इस ऐतिहासिक फैसले के बाद अब दतिया मेडिकल कॉलेज में वर्ष 2018-2019 के दौरान हुई असिस्टेंट प्रोफेसरों और अन्य शैक्षणिक पदों की नियुक्तियों पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।  *शिवपुरी का फैसला बना नज़ीर* हाईकोर्ट ने अपने आदेश में स्पष्ट किया है कि शिवपुरी में नियुक्त किए गए असिस्टेंट प्रोफेसर (प्रतिवादी क्रमांक 5) के पास मेडिकल काउंसिल के 2017 के नियमों के तहत अनिवार्य न्यूनतम योग्यता (एमडी/एमएस के बाद एक साल का सीनियर रेजिडेंट का अनुभव) नहीं थी। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि बचाव में सरकार और कॉलेज प्रबंधन ने न्यायालय में झूठा और भ्रामक तर्क दिया कि उस समय कम्युनिटी मेडिसिन में सीनियर रेजिडेंट का पद ही अस्तित्व में नहीं था। लेकिन दस्तावेजों से साबित हो गया कि देश के अन्य मान्यता प्राप्त संस्थानों में यह पद मौजूद था।  *दतिया मेडिकल कॉलेज पर क्यों उठ रहे हैं सवाल?* शिवपुरी के इस मामले ने एक बड़े घोटाले की ओर इशारा किया है। जानकारों का मानना है कि वर्ष 2018-2019 के दौरान ही दतिया मेडिकल कॉलेज में भी बड़े पैमाने पर भर्तियां की गई थीं। आशंका जताई जा रही है कि दतिया में भी: कई उम्मीदवारों को बिना आवश्यक 'सीनियर रेजिडेंट' अनुभव के सीधे असिस्टेंट प्रोफेसर बना दिया गया था | अनुभव प्रमाणपत्रों के सत्यापन में उसी तरह की लापरवाही या "अनदेखी " की गई थी ,जैसी शिवपुरी मेडिकल कॉलेज के मामले में उजागर हुई है।  नियमों को ताक पर रखकर चहेतों को उपकृत किया गया था | *होना क्या चाहिए* उच्च स्तरीय जांच समिति का हो गठन: चिकित्सा शिक्षा विभाग (DME) और राज्य शासन को तुरंत एक निष्पक्ष जांच कमेटी बनानी चाहिए जो दतिया मेडिकल कॉलेज की 2018-19 की सभी नियुक्तियों की फाइलें खंगाले। दस्तावेजों का हो पुनर्सत्यापन: यह सुनिश्चित किया जाए कि दतिया में नियुक्त किसी भी प्रोफेसर ने नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) के नियमों का उल्लंघन कर नौकरी तो नहीं पाई है। दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई: यदि दतिया में भी बिना अनुभव वाले लोगों को नियुक्त किया गया है, तो न केवल उनकी नियुक्तियां रद्द हों, बल्कि ऐसा करने वाले तत्कालीन चयन समिति के अधिकारियों पर भी धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया जाए। शिवपुरी का मामला तो सिर्फ एक बानगी है; अगर दतिया मेडिकल कॉलेज की फाइलों की धूल झड़ी, तो कई और चौंकाने वाले नाम सामने आ सकते हैं। अब देखना यह है कि शासन इस मामले में स्वतः संज्ञान लेकर दतिया में जांच के आदेश देता है, या फिर किसी और को न्याय के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ेगा|
    1
    शिवपुरी मेडिकल कॉलेज फर्जीवाड़े के बाद अब दतिया मेडिकल कॉलेज की नियुक्तियों पर उठे सवाल,हाईकोर्ट के फैसले से मचा हड़कंप,दतिया में 2018-2019 में हुई नियुक्तियों की उच्च स्तरीय जांच की मांग तेज।
दतिया | मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ द्वारा हाल ही में श्रीमंत विजयाराजे सिंधिया मेडिकल कॉलेज, शिवपुरी की एक नियुक्ति को लेकर दिए गए कड़े फैसले के बाद चिकित्सा शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। न्यायालय ने शिवपुरी में वर्ष 2018 में कम्युनिटी मेडिसिन (सामुदायिक चिकित्सा) विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर की गई नियुक्ति को अवैध ठहराते हुए तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है। इस ऐतिहासिक फैसले के बाद अब दतिया मेडिकल कॉलेज में वर्ष 2018-2019 के दौरान हुई असिस्टेंट प्रोफेसरों और अन्य शैक्षणिक पदों की नियुक्तियों पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। 
*शिवपुरी का फैसला बना नज़ीर*
हाईकोर्ट ने अपने आदेश में स्पष्ट किया है कि शिवपुरी में नियुक्त किए गए असिस्टेंट प्रोफेसर (प्रतिवादी क्रमांक 5) के पास मेडिकल काउंसिल के 2017 के नियमों के तहत अनिवार्य न्यूनतम योग्यता (एमडी/एमएस के बाद एक साल का सीनियर रेजिडेंट का अनुभव) नहीं थी। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि बचाव में सरकार और कॉलेज प्रबंधन ने न्यायालय में झूठा और भ्रामक तर्क दिया कि उस समय कम्युनिटी मेडिसिन में सीनियर रेजिडेंट का पद ही अस्तित्व में नहीं था। लेकिन दस्तावेजों से साबित हो गया कि देश के अन्य मान्यता प्राप्त संस्थानों में यह पद मौजूद था।  
*दतिया मेडिकल कॉलेज पर क्यों उठ रहे हैं सवाल?*
शिवपुरी के इस मामले ने एक बड़े घोटाले की ओर इशारा किया है। जानकारों का मानना है कि वर्ष 2018-2019 के दौरान ही दतिया मेडिकल कॉलेज में भी बड़े पैमाने पर भर्तियां की गई थीं। आशंका जताई जा रही है कि दतिया में भी:
कई उम्मीदवारों को बिना आवश्यक 'सीनियर रेजिडेंट' अनुभव के सीधे असिस्टेंट प्रोफेसर बना दिया गया था |
अनुभव प्रमाणपत्रों के सत्यापन में उसी तरह की लापरवाही या "अनदेखी " की गई थी ,जैसी शिवपुरी मेडिकल कॉलेज के मामले में उजागर हुई है।  
नियमों को ताक पर रखकर चहेतों को उपकृत किया गया था |
*होना क्या चाहिए*
उच्च स्तरीय जांच समिति का हो गठन: चिकित्सा शिक्षा विभाग (DME) और राज्य शासन को तुरंत एक निष्पक्ष जांच कमेटी बनानी चाहिए जो दतिया मेडिकल कॉलेज की 2018-19 की सभी नियुक्तियों की फाइलें खंगाले।
दस्तावेजों का हो पुनर्सत्यापन: यह सुनिश्चित किया जाए कि दतिया में नियुक्त किसी भी प्रोफेसर ने नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) के नियमों का उल्लंघन कर नौकरी तो नहीं पाई है।
दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई: यदि दतिया में भी बिना अनुभव वाले लोगों को नियुक्त किया गया है, तो न केवल उनकी नियुक्तियां रद्द हों, बल्कि ऐसा करने वाले तत्कालीन चयन समिति के अधिकारियों पर भी धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया जाए।
शिवपुरी का मामला तो सिर्फ एक बानगी है; अगर दतिया मेडिकल कॉलेज की फाइलों की धूल झड़ी, तो कई और चौंकाने वाले नाम सामने आ सकते हैं। अब देखना यह है कि शासन इस मामले में स्वतः संज्ञान लेकर दतिया में जांच के आदेश देता है, या फिर किसी और को न्याय के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ेगा|
    user_Vikas Sen
    Vikas Sen
    Photographer दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • बबीना थाना क्षेत्र अंतर्गत भेल चौकी क्षेत्र में महिमा ढाबा के पास बुधवार की रात भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार और अनियंत्रित कंटेनर ने बाइक सवारों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक कंटेनर के अगले हिस्से फंस गई और दो लोगों को मौके पर ही मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना पाकर थानाध्यक्ष राहुल सिंह राठौर भेल चौकी प्रभारी सोनू श्रीवास्तव, इस आई अनुज सिंह हेड कांस्टेबल विकास पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे एवं एंबुलेंस की मदद से झांसी मेडिकल कॉलेज भेजा गया
    4
    बबीना थाना क्षेत्र अंतर्गत भेल चौकी क्षेत्र में महिमा ढाबा के पास बुधवार की रात भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार और अनियंत्रित कंटेनर ने बाइक सवारों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक कंटेनर के अगले हिस्से फंस गई और दो लोगों को मौके पर ही मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना पाकर थानाध्यक्ष राहुल सिंह राठौर भेल चौकी प्रभारी सोनू श्रीवास्तव, इस आई अनुज सिंह हेड कांस्टेबल विकास पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे एवं एंबुलेंस की मदद से झांसी मेडिकल कॉलेज भेजा गया
    user_Abhishek Jain
    Abhishek Jain
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • दतिया पहुंचने पर पाल समाज के लोगों को पुलिस द्वारा रोकने पर हुई बहस दुरसडा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुआं खेड़ा गांव के कोमल पाल मृतक को दतिया पुलिस अधीक्षक के बंगले पर लेकर जा रहे पाल समाज के लोगों को पुलिस द्वारा दतिया नगर में रोकने पर जमकर हुई बहस काफी देर बाद दतिया पुलिस अधीक्षक के बंगले पर पहुंचे मृतक कोमल पाल को लेकर परिजन एवं पाल समाज के लोग वही दतिया पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल ने पाल समाज के लोगों को हर संभव मदद एवं आरोपियों को जल्द पकड़ने का दिया आश्वासन
    1
    दतिया पहुंचने पर पाल समाज के लोगों को पुलिस द्वारा रोकने पर हुई बहस
दुरसडा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुआं खेड़ा गांव के कोमल पाल मृतक को दतिया पुलिस अधीक्षक के बंगले पर लेकर जा रहे पाल समाज के लोगों को पुलिस द्वारा दतिया नगर में रोकने पर जमकर हुई बहस काफी देर बाद दतिया पुलिस अधीक्षक के बंगले पर पहुंचे मृतक कोमल पाल को लेकर परिजन एवं पाल समाज के लोग वही दतिया पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल ने पाल समाज के लोगों को हर संभव मदद एवं आरोपियों को जल्द पकड़ने का दिया आश्वासन
    user_पत्रकार जितेंद्र सिंह कौरव
    पत्रकार जितेंद्र सिंह कौरव
    Voice of people भांडेर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बबीना, झांसी। झांसी-बबीना मार्ग के बहुप्रतीक्षित सड़क चौड़ीकरण कार्य का शुभारंभ बुधवार को विधिवत भूमि पूजन के साथ हो गया। बबीना विधायक राजीव सिंह परिछा ने पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य की शुरुआत कराई। अतिक्रमणकारियों में हड़कंप, झांसी-बबीना मार्ग के चौड़ीकरण का भूमि पूजन बबीना, झांसी। झांसी-बबीना मार्ग के बहुप्रतीक्षित सड़क चौड़ीकरण कार्य का शुभारंभ बुधवार को विधिवत भूमि पूजन के साथ हो गया। बबीना विधायक राजीव सिंह परिछा ने पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य की शुरुआत कराई। भूमि पूजन कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों, भाजपा कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। सड़क चौड़ीकरण की खबर से ही मार्ग पर अतिक्रमण कर बैठे लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। गौरतलब है कि बबीना से झांसी को जोड़ने वाले इस मुख्य मार्ग के चौड़ीकरण की मांग क्षेत्रवासी लंबे समय से कर रहे थे। संकरी सड़क के कारण आए दिन जाम और हादसों की स्थिति बनी रहती थी। इस अवसर पर विधायक राजीव सिंह परिछा ने कहा, "क्षेत्र में बेहतर आवागमन और मूलभूत सुविधाओं का विस्तार हमारी पहली प्राथमिकता है। इस सड़क के चौड़ा होने से बबीना क्षेत्र के हजारों लोगों को झांसी आने-जाने में बड़ी राहत मिलेगी। विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए लगातार प्रयास जारी हैं।" सड़क चौड़ीकरण कार्य शुरू होने पर स्थानीय लोगों ने खुशी जताते हुए विधायक और प्रशासन का आभार व्यक्त किया। भूमि पूजन के दौरान लोगों ने क्षेत्र की अन्य समस्याओं को भी जनप्रतिनिधियों के सामने रखा।
    4
    बबीना, झांसी। झांसी-बबीना मार्ग के बहुप्रतीक्षित सड़क चौड़ीकरण कार्य का शुभारंभ बुधवार को विधिवत भूमि पूजन के साथ हो गया। बबीना विधायक राजीव सिंह परिछा ने पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य की शुरुआत कराई।
अतिक्रमणकारियों में हड़कंप, झांसी-बबीना मार्ग के चौड़ीकरण का भूमि पूजन
बबीना, झांसी। झांसी-बबीना मार्ग के बहुप्रतीक्षित सड़क चौड़ीकरण कार्य का शुभारंभ बुधवार को विधिवत भूमि पूजन के साथ हो गया। बबीना विधायक राजीव सिंह परिछा ने पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य की शुरुआत कराई।
भूमि पूजन कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों, भाजपा कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। सड़क चौड़ीकरण की खबर से ही मार्ग पर अतिक्रमण कर बैठे लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।
गौरतलब है कि बबीना से झांसी को जोड़ने वाले इस मुख्य मार्ग के चौड़ीकरण की मांग क्षेत्रवासी लंबे समय से कर रहे थे। संकरी सड़क के कारण आए दिन जाम और हादसों की स्थिति बनी रहती थी।
इस अवसर पर विधायक राजीव सिंह परिछा ने कहा, "क्षेत्र में बेहतर आवागमन और मूलभूत सुविधाओं का विस्तार हमारी पहली प्राथमिकता है। इस सड़क के चौड़ा होने से बबीना क्षेत्र के हजारों लोगों को झांसी आने-जाने में बड़ी राहत मिलेगी। विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए लगातार प्रयास जारी हैं।"
सड़क चौड़ीकरण कार्य शुरू होने पर स्थानीय लोगों ने खुशी जताते हुए विधायक और प्रशासन का आभार व्यक्त किया। भूमि पूजन के दौरान लोगों ने क्षेत्र की अन्य समस्याओं को भी जनप्रतिनिधियों के सामने रखा।
    user_प्रदीप यादव दादा पत्रकार बबीना
    प्रदीप यादव दादा पत्रकार बबीना
    Local News Reporter झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • झाँसी में SBI के नवनिर्मित प्रशासनिक कार्यालय का भव्य उद्घाटन, सीजीएम दीपेश राज ने काटा फीता झाँसी भारतीय स्टेट बैंक के नवनिर्मित प्रशासनिक कार्यालय (एओ), झाँसी का औपचारिक उद्घाटन आज लखनऊ सर्कल के मुख्य महाप्रबंधक (सीजीएम) श्री दीपेश राज ने किया। उद्घाटन समारोह प्रशासनिक कार्यालय परिसर, ईलाईट-झोंकन बाग रोड, झाँसी में आयोजित किया गया। इस अवसर पर महाप्रबंधक (नेटवर्क) श्री राजीव कुमार विशिष्ट रूप से मौजूद रहे।समारोह में प्रशासनिक कार्यालय, झाँसी के उप महाप्रबंधक (बी एंड ओ) श्री सुबोध कुमार गोप, सहायक महाप्रबंधक (डीवीएएस) श्री अजय दीक्षित सहित बैंक के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में मुख्य प्रबंधक (एचआर एवं प्रशासन) श्रीमती अनिमा गौतम ने सभी अतिथियों एवं अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।झाँसी प्रशासनिक कार्यालय के अंतर्गत बुंदेलखंड क्षेत्र के 10 जिले शामिल हैं। यह कार्यालय इन जिलों में भारतीय स्टेट बैंक की 171 शाखाओं, सीपीसी तथा 5 क्षेत्रीय कार्यालयों के कामकाज का नियंत्रण और समन्वय करेगा। प्रशासनिक कार्यालय की स्थापना से बुंदेलखंड क्षेत्र में बैंकिंग सेवाओं के विस्तार, बेहतर समन्वय और कार्यप्रणाली में तेजी आने की उम्मीद है।झाँसी में एसबीआई के प्रशासनिक कार्यालय की स्थापना बुंदेलखंड के लिए एक महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है। भारतीय स्टेट बैंक इस क्षेत्र में इस स्तर का प्रशासनिक कार्यालय स्थापित करने वाला पहला बैंक है। यह कदम बुंदेलखंड के आर्थिक एवं व्यावसायिक विकास के प्रति बैंक की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।भारतीय स्टेट बैंक के अधिकारियों के अनुसार, इस नए प्रशासनिक कार्यालय के माध्यम से बुंदेलखंड क्षेत्र की जनता और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को और बेहतर, सुगम एवं त्वरित बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में प्रभावी कार्य किया जाएगा।
    2
    झाँसी में SBI के नवनिर्मित प्रशासनिक कार्यालय का भव्य उद्घाटन, सीजीएम दीपेश राज ने काटा फीता
झाँसी भारतीय स्टेट बैंक के नवनिर्मित प्रशासनिक कार्यालय (एओ), झाँसी का औपचारिक उद्घाटन आज लखनऊ सर्कल के मुख्य महाप्रबंधक (सीजीएम) श्री दीपेश राज ने किया। उद्घाटन समारोह प्रशासनिक कार्यालय परिसर, ईलाईट-झोंकन बाग रोड, झाँसी में आयोजित किया गया। इस अवसर पर महाप्रबंधक (नेटवर्क) श्री राजीव कुमार विशिष्ट रूप से मौजूद रहे।समारोह में प्रशासनिक कार्यालय, झाँसी के उप महाप्रबंधक (बी एंड ओ) श्री सुबोध कुमार गोप, सहायक महाप्रबंधक (डीवीएएस) श्री अजय दीक्षित सहित बैंक के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में मुख्य प्रबंधक (एचआर एवं प्रशासन) श्रीमती अनिमा गौतम ने सभी अतिथियों एवं अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।झाँसी प्रशासनिक कार्यालय के अंतर्गत बुंदेलखंड क्षेत्र के 10 जिले शामिल हैं। यह कार्यालय इन जिलों में भारतीय स्टेट बैंक की 171 शाखाओं, सीपीसी तथा 5 क्षेत्रीय कार्यालयों के कामकाज का नियंत्रण और समन्वय करेगा। प्रशासनिक कार्यालय की स्थापना से बुंदेलखंड क्षेत्र में बैंकिंग सेवाओं के विस्तार, बेहतर समन्वय और कार्यप्रणाली में तेजी आने की उम्मीद है।झाँसी में एसबीआई के प्रशासनिक कार्यालय की स्थापना बुंदेलखंड के लिए एक महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है। भारतीय स्टेट बैंक इस क्षेत्र में इस स्तर का प्रशासनिक कार्यालय स्थापित करने वाला पहला बैंक है। यह कदम बुंदेलखंड के आर्थिक एवं व्यावसायिक विकास के प्रति बैंक की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।भारतीय स्टेट बैंक के अधिकारियों के अनुसार, इस नए प्रशासनिक कार्यालय के माध्यम से बुंदेलखंड क्षेत्र की जनता और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को और बेहतर, सुगम एवं त्वरित बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में प्रभावी कार्य किया जाएगा।
    user_Amir Sohail
    Amir Sohail
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • भाजपा कार्यालय में नवनियुक्त एल्डरमैन पार्षदों का भव्य सम्मान, कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी भाजपा कार्यालय में नवनियुक्त एल्डरमैन पार्षदों का भव्य सम्मान, कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी दतिया। दतिया नगर पालिका में छह एल्डरमैन की नियुक्ति के बाद भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। इसी खुशी के अवसर पर भाजपा कार्यालय में नवनियुक्त एल्डरमैन पार्षदों के सम्मान में बुधवार 12:00 बजे के आसपास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त एल्डरमैन पार्षदों का फूल-मालाओं से स्वागत किया और मिठाई खिलाकर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सम्मान समारोह में रामनाथ प्रजापति, श्रीमती मंजू मांझी, दिलीप बाल्मीकि, राघवेंद्र राजा और रामसेवक पाल सहित नवनियुक्त एल्डरमैन पार्षदों का सम्मान किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि नगर पालिका में एल्डरमैन की नियुक्ति से शहर के विकास से जुड़े मुद्दों को और मजबूती के साथ सामने रखने में मदद मिलेगी। कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त एल्डरमैन पार्षदों से अपेक्षा जताई कि वे नगर के विभिन्न वार्डों और आम नागरिकों से जुड़े विषयों को प्राथमिकता से उठाएंगे। साथ ही शहर में मूलभूत सुविधाओं, साफ-सफाई, सड़क, नाली, पेयजल और अन्य विकास कार्यों को गति देने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे। कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया। कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त एल्डरमैन को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे संगठन और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए नगर विकास में योगदान दें। इस अवसर पर विपिन गोस्वामी, विक्रम बुंदेला, रघुवीर कुशवाहा, अतुल भूरे चौधरी, गिन्नी राजा, योगेश सक्सेना, गोविंद ज्ञानानी, जनपद अध्यक्ष पुष्पेंद्र रावत, सतीश यादव, विनय यादव, भगवान सिंह कुशवाहा, भानु ठाकुर, प्रशांत दांगी, पुनीत टिलवानी, डॉ. राजू त्यागी, पवन पहाड़िया, हरिराम पाल, कुलदीप यादव, मीनाक्षी कटारे, कुमकुम रावत और नेहा रजक सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। समारोह के अंत में नवनियुक्त एल्डरमैन पार्षदों ने सम्मान के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और नगर के विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प भी व्यक्त किया।
    1
    भाजपा कार्यालय में नवनियुक्त एल्डरमैन पार्षदों का भव्य सम्मान, कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी
भाजपा कार्यालय में नवनियुक्त एल्डरमैन पार्षदों का भव्य सम्मान, कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी
दतिया। दतिया नगर पालिका में छह एल्डरमैन की नियुक्ति के बाद भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। इसी खुशी के अवसर पर भाजपा कार्यालय में नवनियुक्त एल्डरमैन पार्षदों के सम्मान में बुधवार 12:00 बजे के आसपास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त एल्डरमैन पार्षदों का फूल-मालाओं से स्वागत किया और मिठाई खिलाकर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
सम्मान समारोह में रामनाथ प्रजापति, श्रीमती मंजू मांझी, दिलीप बाल्मीकि, राघवेंद्र राजा और रामसेवक पाल सहित नवनियुक्त एल्डरमैन पार्षदों का सम्मान किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि नगर पालिका में एल्डरमैन की नियुक्ति से शहर के विकास से जुड़े मुद्दों को और मजबूती के साथ सामने रखने में मदद मिलेगी।
कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त एल्डरमैन पार्षदों से अपेक्षा जताई कि वे नगर के विभिन्न वार्डों और आम नागरिकों से जुड़े विषयों को प्राथमिकता से उठाएंगे। साथ ही शहर में मूलभूत सुविधाओं, साफ-सफाई, सड़क, नाली, पेयजल और अन्य विकास कार्यों को गति देने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया। कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त एल्डरमैन को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे संगठन और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए नगर विकास में योगदान दें।
इस अवसर पर विपिन गोस्वामी, विक्रम बुंदेला, रघुवीर कुशवाहा, अतुल भूरे चौधरी, गिन्नी राजा, योगेश सक्सेना, गोविंद ज्ञानानी, जनपद अध्यक्ष पुष्पेंद्र रावत, सतीश यादव, विनय यादव, भगवान सिंह कुशवाहा, भानु ठाकुर, प्रशांत दांगी, पुनीत टिलवानी, डॉ. राजू त्यागी, पवन पहाड़िया, हरिराम पाल, कुलदीप यादव, मीनाक्षी कटारे, कुमकुम रावत और नेहा रजक सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
समारोह के अंत में नवनियुक्त एल्डरमैन पार्षदों ने सम्मान के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और नगर के विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प भी व्यक्त किया।
    user_RAVIDEEP LITORIYA
    RAVIDEEP LITORIYA
    दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • झांसीः पुलिया नबर-9 के पास पति-पत्नी में विवाद, तीन बच्चों संग घर जाने को तैयार नहीं महिला झांसी। पुलिया नंबर-9 स्थित डीजल शेड के पास बुधवार को पति-पत्नी के बीच विवाद का मामला सामने आया। बताया जा रहा है कि पति अपनी पत्नी को घर
    1
    झांसीः पुलिया नबर-9 के पास पति-पत्नी में विवाद, तीन बच्चों संग घर जाने को तैयार नहीं महिला
झांसी। पुलिया नंबर-9 स्थित डीजल शेड के पास बुधवार को पति-पत्नी के बीच विवाद का मामला सामने आया। बताया जा रहा है कि पति अपनी पत्नी को घर
    user_Amir Sohail
    Amir Sohail
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • कुआँ खेड़ा गाँव मे अधेड़ की कुल्हाड़ी मारकर की हत्या, भांडेर अस्पताल हुआ शव का पोस्टमार्टम भांडेर अनुभाग के दुरसड़ा थाना क्षेत्र के कुआखेड़ा गांव में अधेड़ कोमल पाल पिता चैनू पाल की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी गई। उनका शव गांव के ही विनय समाधिया के घर के बंद कमरे में खून से लथपथ मिला। मामले में पुलिस ने आरोपी विनय समाधिया पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस ने बुधवार शाम साढ़े 04 बजे भांडेर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। जानकारी के अनुसार मृतक के शरीर पर कुल्हाड़ी के तीन वार के निशान बताए जा रहे हैं। दो वार गर्दन के पीछे और एक वार सिर के पास कान के नजदीक किया गया।
    1
    कुआँ खेड़ा गाँव मे अधेड़ की कुल्हाड़ी मारकर की हत्या, भांडेर अस्पताल हुआ शव का पोस्टमार्टम
भांडेर अनुभाग के दुरसड़ा थाना क्षेत्र के कुआखेड़ा गांव में अधेड़ कोमल पाल पिता चैनू पाल की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी गई। उनका शव गांव के ही विनय समाधिया के घर के बंद कमरे में खून से लथपथ मिला। मामले में पुलिस ने आरोपी विनय समाधिया पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस ने बुधवार शाम साढ़े 04 बजे भांडेर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। जानकारी के अनुसार मृतक के शरीर पर कुल्हाड़ी के तीन वार के निशान बताए जा रहे हैं। दो वार गर्दन के पीछे और एक वार सिर के पास कान के नजदीक किया गया।
    user_Shahid Qureshi
    Shahid Qureshi
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.