logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दतिया में आवारा सांडों का आतंक, राहगीरों में बढ़ा खतरा—राजगढ़ चौराहे का वीडियो वायरल दतिया में आवारा सांडों का आतंक, राहगीरों में बढ़ा खतरा—राजगढ़ चौराहे का वीडियो वायरल दतिया। शहर में आवारा मवेशियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। खासकर आवारा सांडों की आपसी लड़ाई के चलते राहगीरों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। आए दिन सांडों की लड़ाई में लोगों के घायल होने और गंभीर हादसों की घटनाएं सामने आती रहती हैं। बुधवार सुबह से सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो दतिया के प्रमुख राजगढ़ चौराहा एवं पीतांबरा पीठ मंदिर के आसपास मंगलवार रात 9 बजे के आसपास का बताया जा रहा है, जिसमें दो आवारा सांड आपस में भिड़ते और एक-दूसरे से उलझते नजर आ रहे हैं। सांडों की लड़ाई देखकर सड़क से गुजर रहे लोगों ने अपने वाहन रोक दिए और पीछे हट गए। लोगों को डर था कि कहीं सांडों की लड़ाई की चपेट में वे न आ जाएं। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर के चौराहों और गलियों में आए दिन ऐसे नजारे देखने को मिलते हैं। आवारा सांडों के कारण जहां वाहन चालकों और दुकानदारों को आर्थिक नुकसान का खतरा बना रहता है, वहीं पैदल राहगीरों और खासकर बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी हुई है। कुछ दिन पहले भी दो आवारा सांड लड़ते-लड़ते एक दुकान में घुस गए थे, जिससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई थी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि लगातार ऐसी घटनाएं होने के बावजूद नगर पालिका प्रशासन द्वारा आवारा मवेशियों को लेकर प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि शहर की सड़कों और प्रमुख चौराहों से आवारा सांडों एवं मवेशियों को हटाने के लिए अभियान चलाया जाए, ताकि किसी बड़े हादसे से पहले समस्या का समाधान हो सके।

1 hr ago
user_RAVIDEEP LITORIYA
RAVIDEEP LITORIYA
दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
1 hr ago

दतिया में आवारा सांडों का आतंक, राहगीरों में बढ़ा खतरा—राजगढ़ चौराहे का वीडियो वायरल दतिया में आवारा सांडों का आतंक, राहगीरों में बढ़ा खतरा—राजगढ़ चौराहे का वीडियो वायरल दतिया। शहर में आवारा मवेशियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। खासकर आवारा सांडों की आपसी लड़ाई के चलते राहगीरों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। आए दिन सांडों की लड़ाई में लोगों के घायल होने और गंभीर हादसों की घटनाएं सामने आती रहती हैं। बुधवार सुबह से सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो दतिया के प्रमुख राजगढ़ चौराहा एवं पीतांबरा पीठ मंदिर के आसपास मंगलवार रात 9 बजे के आसपास का बताया जा रहा है, जिसमें दो आवारा सांड आपस में भिड़ते और एक-दूसरे से उलझते नजर आ रहे हैं। सांडों की लड़ाई देखकर सड़क से गुजर रहे लोगों ने अपने वाहन रोक दिए और पीछे हट गए। लोगों को डर था कि कहीं सांडों की लड़ाई की चपेट में वे न आ जाएं। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर के चौराहों और गलियों में आए दिन ऐसे नजारे देखने को मिलते हैं। आवारा सांडों के कारण जहां वाहन चालकों और दुकानदारों को आर्थिक नुकसान का खतरा बना रहता है, वहीं पैदल राहगीरों और खासकर बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी हुई है। कुछ दिन पहले भी दो आवारा सांड लड़ते-लड़ते एक दुकान में घुस गए थे, जिससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई थी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि लगातार ऐसी घटनाएं होने के बावजूद नगर पालिका प्रशासन द्वारा आवारा मवेशियों को लेकर प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि शहर की सड़कों और प्रमुख चौराहों से आवारा सांडों एवं मवेशियों को हटाने के लिए अभियान चलाया जाए, ताकि किसी बड़े हादसे से पहले समस्या का समाधान हो सके।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • दतिया में आवारा सांडों का आतंक, राहगीरों में बढ़ा खतरा—राजगढ़ चौराहे का वीडियो वायरल दतिया में आवारा सांडों का आतंक, राहगीरों में बढ़ा खतरा—राजगढ़ चौराहे का वीडियो वायरल दतिया। शहर में आवारा मवेशियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। खासकर आवारा सांडों की आपसी लड़ाई के चलते राहगीरों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। आए दिन सांडों की लड़ाई में लोगों के घायल होने और गंभीर हादसों की घटनाएं सामने आती रहती हैं। बुधवार सुबह से सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो दतिया के प्रमुख राजगढ़ चौराहा एवं पीतांबरा पीठ मंदिर के आसपास मंगलवार रात 9 बजे के आसपास का बताया जा रहा है, जिसमें दो आवारा सांड आपस में भिड़ते और एक-दूसरे से उलझते नजर आ रहे हैं। सांडों की लड़ाई देखकर सड़क से गुजर रहे लोगों ने अपने वाहन रोक दिए और पीछे हट गए। लोगों को डर था कि कहीं सांडों की लड़ाई की चपेट में वे न आ जाएं। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर के चौराहों और गलियों में आए दिन ऐसे नजारे देखने को मिलते हैं। आवारा सांडों के कारण जहां वाहन चालकों और दुकानदारों को आर्थिक नुकसान का खतरा बना रहता है, वहीं पैदल राहगीरों और खासकर बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी हुई है। कुछ दिन पहले भी दो आवारा सांड लड़ते-लड़ते एक दुकान में घुस गए थे, जिससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई थी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि लगातार ऐसी घटनाएं होने के बावजूद नगर पालिका प्रशासन द्वारा आवारा मवेशियों को लेकर प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि शहर की सड़कों और प्रमुख चौराहों से आवारा सांडों एवं मवेशियों को हटाने के लिए अभियान चलाया जाए, ताकि किसी बड़े हादसे से पहले समस्या का समाधान हो सके।
    1
    दतिया में आवारा सांडों का आतंक, राहगीरों में बढ़ा खतरा—राजगढ़ चौराहे का वीडियो वायरल
दतिया में आवारा सांडों का आतंक, राहगीरों में बढ़ा खतरा—राजगढ़ चौराहे का वीडियो वायरल
दतिया। शहर में आवारा मवेशियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। खासकर आवारा सांडों की आपसी लड़ाई के चलते राहगीरों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। आए दिन सांडों की लड़ाई में लोगों के घायल होने और गंभीर हादसों की घटनाएं सामने आती रहती हैं।
बुधवार सुबह से सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।  वीडियो दतिया के प्रमुख राजगढ़ चौराहा एवं पीतांबरा पीठ मंदिर के आसपास मंगलवार रात 9 बजे के आसपास का बताया जा रहा है, जिसमें दो आवारा सांड आपस में भिड़ते और एक-दूसरे से उलझते नजर आ रहे हैं।
सांडों की लड़ाई देखकर सड़क से गुजर रहे लोगों ने अपने वाहन रोक दिए और पीछे हट गए। लोगों को डर था कि कहीं सांडों की लड़ाई की चपेट में वे न आ जाएं। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर के चौराहों और गलियों में आए दिन ऐसे नजारे देखने को मिलते हैं।
आवारा सांडों के कारण जहां वाहन चालकों और दुकानदारों को आर्थिक नुकसान का खतरा बना रहता है, वहीं पैदल राहगीरों और खासकर बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी हुई है। कुछ दिन पहले भी दो आवारा सांड लड़ते-लड़ते एक दुकान में घुस गए थे, जिससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई थी।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि लगातार ऐसी घटनाएं होने के बावजूद नगर पालिका प्रशासन द्वारा आवारा मवेशियों को लेकर प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि शहर की सड़कों और प्रमुख चौराहों से आवारा सांडों एवं मवेशियों को हटाने के लिए अभियान चलाया जाए, ताकि किसी बड़े हादसे से पहले समस्या का समाधान हो सके।
    user_RAVIDEEP LITORIYA
    RAVIDEEP LITORIYA
    दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • ग्राम पंचायत semai जिला दतिया भरी वर्षा होने के कारण पुख्या भर गई है और घरों में पानी भाल चुका है और बहुत परेशानी आ रही हैं साथ ही पशुओं की परेशानी है ग्राम पंचायत semai जिला दतिया भरी वर्षा होने के कारण पुख्या भर गई हैं और घरों में पानी भाल चुका है और बहुत परेशानी आ रही हैं साथ ही पशुओं की परेशानी है आप सभी से नियम करता हो share karo 🙏 इसका निर्धारण करो कलेक्टर के पास शेयर करो
    1
    ग्राम पंचायत semai जिला दतिया भरी वर्षा होने के कारण पुख्या भर गई है और घरों में पानी भाल चुका है और बहुत परेशानी आ रही हैं साथ ही पशुओं की परेशानी है 
ग्राम पंचायत semai जिला दतिया भरी वर्षा होने के कारण पुख्या भर गई हैं और घरों में पानी भाल चुका है और बहुत परेशानी आ रही हैं साथ ही पशुओं की परेशानी है आप सभी से नियम करता हो share karo 🙏 इसका निर्धारण करो कलेक्टर के पास शेयर करो
    user_Sagar Gautam
    Sagar Gautam
    दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • शिवपुरी मेडिकल कॉलेज फर्जीवाड़े के बाद अब दतिया मेडिकल कॉलेज की नियुक्तियों पर उठे सवाल,हाईकोर्ट के फैसले से मचा हड़कंप,दतिया में 2018-2019 में हुई नियुक्तियों की उच्च स्तरीय जांच की मांग तेज। दतिया | मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ द्वारा हाल ही में श्रीमंत विजयाराजे सिंधिया मेडिकल कॉलेज, शिवपुरी की एक नियुक्ति को लेकर दिए गए कड़े फैसले के बाद चिकित्सा शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। न्यायालय ने शिवपुरी में वर्ष 2018 में कम्युनिटी मेडिसिन (सामुदायिक चिकित्सा) विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर की गई नियुक्ति को अवैध ठहराते हुए तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है। इस ऐतिहासिक फैसले के बाद अब दतिया मेडिकल कॉलेज में वर्ष 2018-2019 के दौरान हुई असिस्टेंट प्रोफेसरों और अन्य शैक्षणिक पदों की नियुक्तियों पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।  *शिवपुरी का फैसला बना नज़ीर* हाईकोर्ट ने अपने आदेश में स्पष्ट किया है कि शिवपुरी में नियुक्त किए गए असिस्टेंट प्रोफेसर (प्रतिवादी क्रमांक 5) के पास मेडिकल काउंसिल के 2017 के नियमों के तहत अनिवार्य न्यूनतम योग्यता (एमडी/एमएस के बाद एक साल का सीनियर रेजिडेंट का अनुभव) नहीं थी। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि बचाव में सरकार और कॉलेज प्रबंधन ने न्यायालय में झूठा और भ्रामक तर्क दिया कि उस समय कम्युनिटी मेडिसिन में सीनियर रेजिडेंट का पद ही अस्तित्व में नहीं था। लेकिन दस्तावेजों से साबित हो गया कि देश के अन्य मान्यता प्राप्त संस्थानों में यह पद मौजूद था।  *दतिया मेडिकल कॉलेज पर क्यों उठ रहे हैं सवाल?* शिवपुरी के इस मामले ने एक बड़े घोटाले की ओर इशारा किया है। जानकारों का मानना है कि वर्ष 2018-2019 के दौरान ही दतिया मेडिकल कॉलेज में भी बड़े पैमाने पर भर्तियां की गई थीं। आशंका जताई जा रही है कि दतिया में भी: कई उम्मीदवारों को बिना आवश्यक 'सीनियर रेजिडेंट' अनुभव के सीधे असिस्टेंट प्रोफेसर बना दिया गया था | अनुभव प्रमाणपत्रों के सत्यापन में उसी तरह की लापरवाही या "अनदेखी " की गई थी ,जैसी शिवपुरी मेडिकल कॉलेज के मामले में उजागर हुई है।  नियमों को ताक पर रखकर चहेतों को उपकृत किया गया था | *होना क्या चाहिए* उच्च स्तरीय जांच समिति का हो गठन: चिकित्सा शिक्षा विभाग (DME) और राज्य शासन को तुरंत एक निष्पक्ष जांच कमेटी बनानी चाहिए जो दतिया मेडिकल कॉलेज की 2018-19 की सभी नियुक्तियों की फाइलें खंगाले। दस्तावेजों का हो पुनर्सत्यापन: यह सुनिश्चित किया जाए कि दतिया में नियुक्त किसी भी प्रोफेसर ने नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) के नियमों का उल्लंघन कर नौकरी तो नहीं पाई है। दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई: यदि दतिया में भी बिना अनुभव वाले लोगों को नियुक्त किया गया है, तो न केवल उनकी नियुक्तियां रद्द हों, बल्कि ऐसा करने वाले तत्कालीन चयन समिति के अधिकारियों पर भी धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया जाए। शिवपुरी का मामला तो सिर्फ एक बानगी है; अगर दतिया मेडिकल कॉलेज की फाइलों की धूल झड़ी, तो कई और चौंकाने वाले नाम सामने आ सकते हैं। अब देखना यह है कि शासन इस मामले में स्वतः संज्ञान लेकर दतिया में जांच के आदेश देता है, या फिर किसी और को न्याय के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ेगा|
    1
    शिवपुरी मेडिकल कॉलेज फर्जीवाड़े के बाद अब दतिया मेडिकल कॉलेज की नियुक्तियों पर उठे सवाल,हाईकोर्ट के फैसले से मचा हड़कंप,दतिया में 2018-2019 में हुई नियुक्तियों की उच्च स्तरीय जांच की मांग तेज।
दतिया | मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ द्वारा हाल ही में श्रीमंत विजयाराजे सिंधिया मेडिकल कॉलेज, शिवपुरी की एक नियुक्ति को लेकर दिए गए कड़े फैसले के बाद चिकित्सा शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। न्यायालय ने शिवपुरी में वर्ष 2018 में कम्युनिटी मेडिसिन (सामुदायिक चिकित्सा) विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर की गई नियुक्ति को अवैध ठहराते हुए तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है। इस ऐतिहासिक फैसले के बाद अब दतिया मेडिकल कॉलेज में वर्ष 2018-2019 के दौरान हुई असिस्टेंट प्रोफेसरों और अन्य शैक्षणिक पदों की नियुक्तियों पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। 
*शिवपुरी का फैसला बना नज़ीर*
हाईकोर्ट ने अपने आदेश में स्पष्ट किया है कि शिवपुरी में नियुक्त किए गए असिस्टेंट प्रोफेसर (प्रतिवादी क्रमांक 5) के पास मेडिकल काउंसिल के 2017 के नियमों के तहत अनिवार्य न्यूनतम योग्यता (एमडी/एमएस के बाद एक साल का सीनियर रेजिडेंट का अनुभव) नहीं थी। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि बचाव में सरकार और कॉलेज प्रबंधन ने न्यायालय में झूठा और भ्रामक तर्क दिया कि उस समय कम्युनिटी मेडिसिन में सीनियर रेजिडेंट का पद ही अस्तित्व में नहीं था। लेकिन दस्तावेजों से साबित हो गया कि देश के अन्य मान्यता प्राप्त संस्थानों में यह पद मौजूद था।  
*दतिया मेडिकल कॉलेज पर क्यों उठ रहे हैं सवाल?*
शिवपुरी के इस मामले ने एक बड़े घोटाले की ओर इशारा किया है। जानकारों का मानना है कि वर्ष 2018-2019 के दौरान ही दतिया मेडिकल कॉलेज में भी बड़े पैमाने पर भर्तियां की गई थीं। आशंका जताई जा रही है कि दतिया में भी:
कई उम्मीदवारों को बिना आवश्यक 'सीनियर रेजिडेंट' अनुभव के सीधे असिस्टेंट प्रोफेसर बना दिया गया था |
अनुभव प्रमाणपत्रों के सत्यापन में उसी तरह की लापरवाही या "अनदेखी " की गई थी ,जैसी शिवपुरी मेडिकल कॉलेज के मामले में उजागर हुई है।  
नियमों को ताक पर रखकर चहेतों को उपकृत किया गया था |
*होना क्या चाहिए*
उच्च स्तरीय जांच समिति का हो गठन: चिकित्सा शिक्षा विभाग (DME) और राज्य शासन को तुरंत एक निष्पक्ष जांच कमेटी बनानी चाहिए जो दतिया मेडिकल कॉलेज की 2018-19 की सभी नियुक्तियों की फाइलें खंगाले।
दस्तावेजों का हो पुनर्सत्यापन: यह सुनिश्चित किया जाए कि दतिया में नियुक्त किसी भी प्रोफेसर ने नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) के नियमों का उल्लंघन कर नौकरी तो नहीं पाई है।
दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई: यदि दतिया में भी बिना अनुभव वाले लोगों को नियुक्त किया गया है, तो न केवल उनकी नियुक्तियां रद्द हों, बल्कि ऐसा करने वाले तत्कालीन चयन समिति के अधिकारियों पर भी धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया जाए।
शिवपुरी का मामला तो सिर्फ एक बानगी है; अगर दतिया मेडिकल कॉलेज की फाइलों की धूल झड़ी, तो कई और चौंकाने वाले नाम सामने आ सकते हैं। अब देखना यह है कि शासन इस मामले में स्वतः संज्ञान लेकर दतिया में जांच के आदेश देता है, या फिर किसी और को न्याय के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ेगा|
    user_Vikas Sen
    Vikas Sen
    Photographer दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • टोरी गाँव में पति ने पत्नी से मारपीट कर कैंची से काटे बाल, मायके जाने और थाने पहुंचने पर दी गंभीर धमकी, मामला दर्ज पंडोखर थाना क्षेत्र के टौरी गांव में पति द्वारा पत्नी के साथ मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने का मामला सामने आया है। फरियादिया रंजना दोहरे उम्र 30 वर्ष ने अपनी सास प्रेम दोहरे के साथ थाने पहुंचकर पुलिस को शिकायत दी। मामले में पंडोखर पुलिस2 ने मंगलवार शाम 05 बजे आरोपी पति पर मामला दर्ज कर लिया है। महिला ने बताया 17 अगस्त की रात में उसका पति घर आया और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर पति ने उसके साथ मारपीट की, जिससे हाथ में चोट आई। आरोप है कि इसके बाद पति ने कैंची से उसके सिर के बाल काट दिए और धमकी दी कि उसके नाक-कान काटकर मायके छोड़ आएगा। घटना के दौरान सास प्रेम दोहरे मौके पर पहुंची और बीच-बचाव कराया। महिला के अनुसार पति ने उसे मायके जाने या पुलिस में शिकायत करने पर जान से खत्म करने की धमकी भी दी। डर के कारण उसने तत्काल रिपोर्ट नहीं की। बाद में सास ने रिश्तेदारों को घटना की जानकारी दी।
    1
    टोरी गाँव में पति ने पत्नी से मारपीट कर कैंची से काटे बाल, मायके जाने और थाने पहुंचने पर दी गंभीर धमकी, मामला दर्ज
पंडोखर थाना क्षेत्र के टौरी गांव में पति द्वारा पत्नी के साथ मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने का मामला सामने आया है। फरियादिया रंजना दोहरे उम्र 30 वर्ष ने अपनी सास प्रेम दोहरे के साथ थाने पहुंचकर पुलिस को शिकायत दी। मामले में पंडोखर पुलिस2 ने मंगलवार शाम 05 बजे आरोपी पति पर मामला दर्ज कर लिया है।  महिला ने बताया 17 अगस्त की रात में उसका पति घर आया और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर पति ने उसके साथ मारपीट की, जिससे हाथ में चोट आई। आरोप है कि इसके बाद पति ने कैंची से उसके सिर के बाल काट दिए और धमकी दी कि उसके नाक-कान काटकर मायके छोड़ आएगा। घटना के दौरान सास प्रेम दोहरे मौके पर पहुंची और बीच-बचाव कराया। महिला के अनुसार पति ने उसे मायके जाने या पुलिस में शिकायत करने पर जान से खत्म करने की धमकी भी दी। डर के कारण उसने तत्काल रिपोर्ट नहीं की। बाद में सास ने रिश्तेदारों को घटना की जानकारी दी।
    user_Shahid Qureshi
    Shahid Qureshi
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • रतनगढ़ माता धाम पर भक्तों के लिए भंडारे का आयोजन रतनगढ़ माता धाम पर मां के दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए प्रदेश के कोने-कोने से हर सोमवार बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। भक्तों की सेवा और धार्मिक भावना को ध्यान में रखते हुए महामंडलेश्वर मंजू दीदी के आश्रम द्वारा नियमित रूप से भंडारे का आयोजन किया जा रहा है।इसी क्रम में इस बार मोनू जैन, ममता जैन, अजय जैन, अनुराग जैन एवं अमन जैन, अशोकनगर एवं इंदौर द्वारा महामंडलेश्वर मंजू दीदी के आश्रम पर भंडारे का आयोजन कराया गया। भंडारे में माता रानी के दर्शन के लिए पहुंचे बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।भंडारे के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और धार्मिक आस्था देखने को मिली। आश्रम की ओर से भक्तों को प्रेमपूर्वक भोजन एवं प्रसाद वितरित किया गया। श्रद्धालुओं ने भंडारा आयोजित करने वाले जैन परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए मां रतनगढ़ माता से उनके सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। महामंडलेश्वर मंजू दीदी के आश्रम द्वारा भक्तों की सेवा के लिए किए जा रहे ऐसे आयोजन धार्मिक आस्था के साथ-साथ सेवा, समर्पण और मानवता का संदेश भी देते हैं। रतनगढ़ माता धाम पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भंडारा सेवा एक महत्वपूर्ण धार्मिक परंपरा का रूप लेती जा रही है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में माता रानी के भक्त मौजूद रहे और सभी ने श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ प्रसाद ग्रहण कर मां रतनगढ़ माता का आशीर्वाद प्राप्त किया।
    1
    रतनगढ़ माता धाम पर भक्तों के लिए भंडारे का आयोजन
रतनगढ़ माता धाम पर मां के दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए प्रदेश के कोने-कोने से हर सोमवार बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। भक्तों की सेवा और धार्मिक भावना को ध्यान में रखते हुए महामंडलेश्वर मंजू दीदी के आश्रम द्वारा नियमित रूप से भंडारे का आयोजन किया जा रहा है।इसी क्रम में इस बार मोनू जैन, ममता जैन, अजय जैन, अनुराग जैन एवं अमन जैन, अशोकनगर एवं इंदौर द्वारा महामंडलेश्वर मंजू दीदी के आश्रम पर भंडारे का आयोजन कराया गया। भंडारे में माता रानी के दर्शन के लिए पहुंचे बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।भंडारे के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और धार्मिक आस्था देखने को मिली। आश्रम की ओर से भक्तों को प्रेमपूर्वक भोजन एवं प्रसाद वितरित किया गया। श्रद्धालुओं ने भंडारा आयोजित करने वाले जैन परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए मां रतनगढ़ माता से उनके सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
महामंडलेश्वर मंजू दीदी के आश्रम द्वारा भक्तों की सेवा के लिए किए जा रहे ऐसे आयोजन धार्मिक आस्था के साथ-साथ सेवा, समर्पण और मानवता का संदेश भी देते हैं। रतनगढ़ माता धाम पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भंडारा सेवा एक महत्वपूर्ण धार्मिक परंपरा का रूप लेती जा रही है।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में माता रानी के भक्त मौजूद रहे और सभी ने श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ प्रसाद ग्रहण कर मां रतनगढ़ माता का आशीर्वाद प्राप्त किया।
    user_AD SINGH DHAKAD
    AD SINGH DHAKAD
    Local News Reporter दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • झांसी: युवा समाजसेवी दीपांकर यादव उर्फ मून का जन्मदिन मून सिटी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया झांसी। मून सिटी परिसर में युवा समाजसेवी दीपांकर यादव उर्फ मून का जन्मदिन बेहद हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस खास मौके पर उन्हें बधाई देने के लिए मित्रों, शुभचिंतकों और स्थानीय निवासियों का तांता लगा रहा। कार्यक्रम की शुरुआत केक काटने की रस्म के साथ हुई, जहाँ मौजूद सभी लोगों ने दीपांकर यादव को फूल-मालाएं पहनाकर और मिठाई खिलाकर उनके दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जन्मदिन के इस जश्न में दीपांकर यादव (मून) ने इस अपार प्रेम और स्नेह के लिए उपस्थित सभी अतिथियों और मून सिटी परिवार का दिल से आभार व्यक्त किया।
    4
    झांसी: युवा समाजसेवी दीपांकर यादव उर्फ मून का जन्मदिन मून सिटी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
झांसी। मून सिटी परिसर में युवा समाजसेवी दीपांकर यादव उर्फ मून का जन्मदिन बेहद हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस खास मौके पर उन्हें बधाई देने के लिए मित्रों, शुभचिंतकों और स्थानीय निवासियों का तांता लगा रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत केक काटने की रस्म के साथ हुई, जहाँ मौजूद सभी लोगों ने दीपांकर यादव को फूल-मालाएं पहनाकर और मिठाई खिलाकर उनके दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जन्मदिन के इस जश्न में  दीपांकर यादव (मून) ने इस अपार प्रेम और स्नेह के लिए उपस्थित सभी अतिथियों और मून सिटी परिवार का दिल से आभार व्यक्त किया।
    user_Amir Sohail
    Amir Sohail
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • भाजपा कार्यालय में नवनियुक्त एल्डरमैन पार्षदों का भव्य सम्मान, कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी भाजपा कार्यालय में नवनियुक्त एल्डरमैन पार्षदों का भव्य सम्मान, कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी दतिया। दतिया नगर पालिका में छह एल्डरमैन की नियुक्ति के बाद भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। इसी खुशी के अवसर पर भाजपा कार्यालय में नवनियुक्त एल्डरमैन पार्षदों के सम्मान में बुधवार 12:00 बजे के आसपास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त एल्डरमैन पार्षदों का फूल-मालाओं से स्वागत किया और मिठाई खिलाकर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सम्मान समारोह में रामनाथ प्रजापति, श्रीमती मंजू मांझी, दिलीप बाल्मीकि, राघवेंद्र राजा और रामसेवक पाल सहित नवनियुक्त एल्डरमैन पार्षदों का सम्मान किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि नगर पालिका में एल्डरमैन की नियुक्ति से शहर के विकास से जुड़े मुद्दों को और मजबूती के साथ सामने रखने में मदद मिलेगी। कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त एल्डरमैन पार्षदों से अपेक्षा जताई कि वे नगर के विभिन्न वार्डों और आम नागरिकों से जुड़े विषयों को प्राथमिकता से उठाएंगे। साथ ही शहर में मूलभूत सुविधाओं, साफ-सफाई, सड़क, नाली, पेयजल और अन्य विकास कार्यों को गति देने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे। कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया। कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त एल्डरमैन को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे संगठन और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए नगर विकास में योगदान दें। इस अवसर पर विपिन गोस्वामी, विक्रम बुंदेला, रघुवीर कुशवाहा, अतुल भूरे चौधरी, गिन्नी राजा, योगेश सक्सेना, गोविंद ज्ञानानी, जनपद अध्यक्ष पुष्पेंद्र रावत, सतीश यादव, विनय यादव, भगवान सिंह कुशवाहा, भानु ठाकुर, प्रशांत दांगी, पुनीत टिलवानी, डॉ. राजू त्यागी, पवन पहाड़िया, हरिराम पाल, कुलदीप यादव, मीनाक्षी कटारे, कुमकुम रावत और नेहा रजक सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। समारोह के अंत में नवनियुक्त एल्डरमैन पार्षदों ने सम्मान के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और नगर के विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प भी व्यक्त किया।
    1
    भाजपा कार्यालय में नवनियुक्त एल्डरमैन पार्षदों का भव्य सम्मान, कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी
भाजपा कार्यालय में नवनियुक्त एल्डरमैन पार्षदों का भव्य सम्मान, कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी
दतिया। दतिया नगर पालिका में छह एल्डरमैन की नियुक्ति के बाद भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। इसी खुशी के अवसर पर भाजपा कार्यालय में नवनियुक्त एल्डरमैन पार्षदों के सम्मान में बुधवार 12:00 बजे के आसपास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त एल्डरमैन पार्षदों का फूल-मालाओं से स्वागत किया और मिठाई खिलाकर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
सम्मान समारोह में रामनाथ प्रजापति, श्रीमती मंजू मांझी, दिलीप बाल्मीकि, राघवेंद्र राजा और रामसेवक पाल सहित नवनियुक्त एल्डरमैन पार्षदों का सम्मान किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि नगर पालिका में एल्डरमैन की नियुक्ति से शहर के विकास से जुड़े मुद्दों को और मजबूती के साथ सामने रखने में मदद मिलेगी।
कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त एल्डरमैन पार्षदों से अपेक्षा जताई कि वे नगर के विभिन्न वार्डों और आम नागरिकों से जुड़े विषयों को प्राथमिकता से उठाएंगे। साथ ही शहर में मूलभूत सुविधाओं, साफ-सफाई, सड़क, नाली, पेयजल और अन्य विकास कार्यों को गति देने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया। कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त एल्डरमैन को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे संगठन और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए नगर विकास में योगदान दें।
इस अवसर पर विपिन गोस्वामी, विक्रम बुंदेला, रघुवीर कुशवाहा, अतुल भूरे चौधरी, गिन्नी राजा, योगेश सक्सेना, गोविंद ज्ञानानी, जनपद अध्यक्ष पुष्पेंद्र रावत, सतीश यादव, विनय यादव, भगवान सिंह कुशवाहा, भानु ठाकुर, प्रशांत दांगी, पुनीत टिलवानी, डॉ. राजू त्यागी, पवन पहाड़िया, हरिराम पाल, कुलदीप यादव, मीनाक्षी कटारे, कुमकुम रावत और नेहा रजक सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
समारोह के अंत में नवनियुक्त एल्डरमैन पार्षदों ने सम्मान के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और नगर के विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प भी व्यक्त किया।
    user_RAVIDEEP LITORIYA
    RAVIDEEP LITORIYA
    दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • पार्टी के बहाने अपने घर ले जाकर 56 वर्षीय अधेड़ की गोलियां एवं धारदार हथियार से की गई हत्या भांडेर अनुभाग के दुरसडा थाना क्षेत्र के कुआं खेड़ा गांव में 56 वर्षीय अधेड़ की गोलियों एवं धारदार हथियार से की गई हत्या, पुलिस जांच में जुटी जानकारी अनुसार 18 अगस्त शाम 7:00 बजे विनय समाधिया कोमल पाल को लेने के लिए उसके घर पहुंचे मृतक कोमल पाल के लड़के जीतू पाल द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि हमारे घर से विनय समाधिया हमारे पिताजी को ले गए थे कि चलो हमारे घर पर और वहां पर पार्टी की जा रही है आज पार्टी हो रही है सो लेने के लिए आए हैं पार्टी के बहाने अपने घर ले जाकर मेरे पिता की हत्या कर दी है सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी।।
    1
    पार्टी के बहाने अपने घर ले जाकर 56 वर्षीय अधेड़ की गोलियां एवं धारदार हथियार से की गई हत्या
भांडेर अनुभाग के दुरसडा थाना क्षेत्र के कुआं खेड़ा गांव में 56 वर्षीय अधेड़ की गोलियों एवं धारदार हथियार से की गई हत्या, पुलिस जांच में जुटी जानकारी अनुसार 18 अगस्त शाम 7:00 बजे विनय समाधिया कोमल पाल को लेने के लिए उसके घर पहुंचे मृतक कोमल पाल के लड़के जीतू पाल द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि हमारे घर से विनय समाधिया हमारे पिताजी को ले गए थे कि चलो हमारे घर पर और वहां पर पार्टी की जा रही है आज पार्टी हो रही है सो लेने के लिए आए हैं पार्टी के बहाने अपने घर ले जाकर मेरे पिता की हत्या कर दी है सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी।।
    user_पत्रकार जितेंद्र सिंह कौरव
    पत्रकार जितेंद्र सिंह कौरव
    Voice of people भांडेर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    48 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.