बीजाडांडी के सुखलाल बने आत्मनिर्भरता के प्रतीक, मिला सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार मछली, रेशम और मशरूम पालन से बदली किस्मत बीजाडांडी के सुखलाल बने आत्मनिर्भरता के प्रतीक, मिला सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार बीजाडांडी विकासखंड स्थित ग्राम मगरधा के प्रगतिशील किसान सुखलाल उईके ने मात्र 1.20 हेक्टेयर भूमि पर समन्वित कृषि का अनूठा मॉडल अपनाकर आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश की है। उनके इस उत्कृष्ट कार्य व नवाचार के लिए उन्हें आत्मा योजना के तहत सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। सुखलाल पारंपरिक खेती के साथ-साथ खेत-तालाब योजना से मत्स्य पालन, मशरूम उत्पादन और रेशम पालन कर रहे हैं, जिससे उन्हें हजारों रुपये की अतिरिक्त आय हो रही है। इसके अलावा वे फलदार बगीचे, सब्जियां और औषधीय फसल अश्वगंधा की खेती भी कर रहे हैं। आज वे अन्य किसानों को भी रेशम पालन हेतु प्रशिक्षित कर मुनाफे की खेती के लिए प्रेरित कर रहे हैं। सुखलाल का कहना है कि यदि किसान पारंपरिक फसल चक्र से बाहर निकलकर समन्वित कृषि अपनाएं और विभागीय योजनाओं का लाभ लें, तो कम रकबे में भी बेहतर मुनाफा कमाया जा सकता है। 00000000000000000000000000000000
बीजाडांडी के सुखलाल बने आत्मनिर्भरता के प्रतीक, मिला सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार मछली, रेशम और मशरूम पालन से बदली किस्मत बीजाडांडी के सुखलाल बने आत्मनिर्भरता के प्रतीक, मिला सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार बीजाडांडी विकासखंड स्थित ग्राम मगरधा के प्रगतिशील किसान सुखलाल उईके ने मात्र 1.20 हेक्टेयर भूमि पर समन्वित कृषि का अनूठा मॉडल अपनाकर आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश की है। उनके इस उत्कृष्ट कार्य व नवाचार के लिए उन्हें आत्मा योजना के तहत सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। सुखलाल पारंपरिक खेती के साथ-साथ खेत-तालाब योजना से मत्स्य पालन, मशरूम उत्पादन और रेशम पालन कर रहे हैं, जिससे उन्हें हजारों रुपये की अतिरिक्त आय हो रही है। इसके अलावा वे फलदार बगीचे, सब्जियां और औषधीय फसल अश्वगंधा की खेती भी कर रहे हैं। आज वे अन्य किसानों को भी रेशम पालन हेतु प्रशिक्षित कर मुनाफे की खेती के लिए प्रेरित कर रहे हैं। सुखलाल का कहना है कि यदि किसान पारंपरिक फसल चक्र से बाहर निकलकर समन्वित कृषि अपनाएं और विभागीय योजनाओं का लाभ लें, तो कम रकबे में भी बेहतर मुनाफा कमाया जा सकता है। 00000000000000000000000000000000
- नैनपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी, 9 लाख 25 हजार की चोरी का खुलासा। दो आरोपी गिरफ्तार, बाइक और मोबाइल बरामद, फरार आरोपियों की तलाश जारी।1
- युवाओं के भविष्य की सुरक्षा के लिए बड़ा कदम, परीक्षा अपराधों पर लगेगी लगाम प्रधानमंत्री के नेतृत्व में युवाओं के भविष्य की सुरक्षा की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। नए विधेयक के जरिए पेपर लीक माफिया और परीक्षा संबंधी अपराधों पर सख्त अंकुश लगाया जाएगा। साथ ही, विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का रास्ता भी साफ होगा।1
- डिंडौरी, 31 जुलाई 2026। कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने उद्यानिकी विभाग की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और निर्धारित लक्ष्यों की समय-सीमा में शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को कलेक्टर सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा करते हुए अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने और योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के 50-50 प्रकरणों की बिंदुवार समीक्षा की गई। कलेक्टर ने कहा कि सभी पात्र किसानों तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचे, इसके लिए अधिकारी पूरी गंभीरता के साथ कार्य करें और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। समीक्षा के दौरान प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना (पीएमएफएमई) वर्ष 2026-27 की प्रगति का आकलन किया गया। कलेक्टर ने लाभान्वित किसानों की नामवार जानकारी प्राप्त की तथा किसानों द्वारा लगाए गए फसल एवं फलदार पौधों की स्थिति की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में मिशन फॉर इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट ऑफ हॉर्टिकल्चर (एमआईडीएच) के अंतर्गत संचालित पुष्प क्षेत्र विस्तार योजना की विकासखंडवार समीक्षा भी की गई। इसके अलावा जैविक खेती योजना, बागवानी यंत्रीकरण योजना, फसलोत्तर प्रबंधन घटक तथा मसाला क्षेत्र विस्तार योजना के क्रियान्वयन की प्रगति पर भी विस्तार से चर्चा हुई। कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी उद्यानिकी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए पात्र किसानों को समय पर लाभान्वित किया जाए। उन्होंने कहा कि योजनाओं की नियमित समीक्षा, सतत मॉनिटरिंग और समयबद्ध कार्रवाई के माध्यम से निर्धारित लक्ष्यों को हर हाल में पूरा किया जाए, ताकि जिले के अधिक से अधिक किसानों को शासन की योजनाओं का लाभ मिल सके।1
- गुरु पूर्णिमा पर जगद्गुरु पंडित बाल गोविंद शास्त्री महाराज का हुआ भव्य सम्मान, शिष्यों ने लिया आशीर्वाद न्यूज़ रिपोर्टर मोहित संघी गुरु पूर्णिमा पर जगद्गुरु पंडित बाल गोविंद शास्त्री महाराज का हुआ भव्य सम्मान, शिष्यों ने लिया आशीर्वाद जबलपुर। भारतीय संस्कृति में गुरु पूर्णिमा का पर्व महर्षि वेदव्यास की जयंती के रूप में मनाया जाता है। यह पावन अवसर गुरु के प्रति श्रद्धा, समर्पण और ज्ञान के महत्व का प्रतीक माना जाता है। इस दिन शिष्य अपने गुरु के प्रति सम्मान व्यक्त कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। इसी क्रम में गुरु पूर्णिमा का पर्व पोली पाथर स्थित जगद्गुरु पंडित बाल गोविंद शास्त्री महाराज के निवास पर श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ मनाया गया। सुबह से ही श्रद्धालुओं एवं शिष्यों का आगमन प्रारंभ हो गया और दिनभर गुरु दर्शन एवं आशीर्वाद का सिलसिला चलता रहा। इस अवसर पर शिष्यों ने जगद्गुरु पंडित बाल गोविंद शास्त्री महाराज का पुष्पमालाओं एवं शॉल से सम्मान किया तथा उनके चरणों में नमन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। गुरुजी ने सभी शिष्यों को धर्म, संस्कार, सदाचार और मानव सेवा के मार्ग पर चलने का संदेश देते हुए उनके सुख, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पूरे आयोजन का वातावरण भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत रहा। उपस्थित श्रद्धालुओं ने गुरु पूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे भारतीय संस्कृति की अमूल्य परंपरा बताया।4
- समर्पित सेवाकाल को मिला सम्मान, भावभीनी विदाई के साथ सेवानिवृत्त हुए नन्दूलाल साहू समर्पित सेवाकाल को मिला सम्मान, भावभीनी विदाई के साथ सेवानिवृत्त हुए नन्दूलाल साहू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरगांव में आयोजित सम्मान समारोह में अधिकारियों, कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं डिंडोरी -- प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरगांव में वर्षों तक निष्ठा, ईमानदारी और सेवाभाव के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने वाले कर्मचारी श्री नन्दूलाल साहू के सेवानिवृत्त होने पर शुक्रवार को गरिमामय सम्मान एवं विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह भावनात्मक माहौल के बीच संपन्न हुआ, जहां स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों तथा परिजनों ने उनके उल्लेखनीय सेवाकाल को याद करते हुए सम्मानपूर्वक विदाई दी। कार्यक्रम में श्री साहू को शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने अपने पूरे सेवाकाल में कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। उनका सहज, सरल और सहयोगी व्यक्तित्व हमेशा सहकर्मियों के लिए प्रेरणादायी रहेगा। शहपुरा विकासखंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. रत्नेश द्विवेदी, चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक साहू एवं डॉ. अंकित पटेल सहित उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि श्री साहू ने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने अपने कार्यों से विभाग की गरिमा बढ़ाई और मरीजों के प्रति संवेदनशीलता एवं सेवा भावना का परिचय दिया। समारोह में उपस्थित सहकर्मियों ने उनके साथ बिताए कार्यकाल की स्मृतियों को साझा करते हुए कहा कि उनका अनुभव, सकारात्मक सोच और टीम भावना सदैव याद की जाएगी। परिजनों एवं जनप्रतिनिधियों ने भी उनके स्वस्थ, सुखमय एवं सक्रिय सेवानिवृत्त जीवन की कामना करते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। विदाई समारोह सम्मान, आत्मीयता और भावनाओं से ओतप्रोत रहा। उपस्थित सभी लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच श्री नन्दूलाल साहू के दीर्घ, निष्कलंक और प्रेरणादायी सेवाकाल को नमन करते हुए उनके जीवन की नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।2
- बीजाडांडी के सुखलाल बने आत्मनिर्भरता के प्रतीक, मिला सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार मछली, रेशम और मशरूम पालन से बदली किस्मत बीजाडांडी के सुखलाल बने आत्मनिर्भरता के प्रतीक, मिला सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार बीजाडांडी विकासखंड स्थित ग्राम मगरधा के प्रगतिशील किसान सुखलाल उईके ने मात्र 1.20 हेक्टेयर भूमि पर समन्वित कृषि का अनूठा मॉडल अपनाकर आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश की है। उनके इस उत्कृष्ट कार्य व नवाचार के लिए उन्हें आत्मा योजना के तहत सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। सुखलाल पारंपरिक खेती के साथ-साथ खेत-तालाब योजना से मत्स्य पालन, मशरूम उत्पादन और रेशम पालन कर रहे हैं, जिससे उन्हें हजारों रुपये की अतिरिक्त आय हो रही है। इसके अलावा वे फलदार बगीचे, सब्जियां और औषधीय फसल अश्वगंधा की खेती भी कर रहे हैं। आज वे अन्य किसानों को भी रेशम पालन हेतु प्रशिक्षित कर मुनाफे की खेती के लिए प्रेरित कर रहे हैं। सुखलाल का कहना है कि यदि किसान पारंपरिक फसल चक्र से बाहर निकलकर समन्वित कृषि अपनाएं और विभागीय योजनाओं का लाभ लें, तो कम रकबे में भी बेहतर मुनाफा कमाया जा सकता है। 000000000000000000000000000000001
- सब्जी से भरा मालवाहक पलटा, बाल-बाल बचा चालक धनपुरी के पास हुआ हादसा, मुख्य मार्ग पर बिखरी सब्जियां सब्जी से भरा मालवाहक पलटा, बाल-बाल बचा चालक धनपुरी के पास हुआ हादसा, मुख्य मार्ग पर बिखरी सब्जियां1