logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

10 hrs ago
user_Vajid Patel
Vajid Patel
बड़नगर, उज्जैन, मध्य प्रदेश•
10 hrs ago

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • Post by Vajid Patel
    1
    Post by Vajid Patel
    user_Vajid Patel
    Vajid Patel
    बड़नगर, उज्जैन, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • इंदौर में चलती कार में लगी आग:बॉम्बे हॉस्पिटल के पास हादसा 🔥 CNG कार में शॉर्ट सर्किट की आशंका, परिवार बाल-बाल बचा 🚨👮🏻‍♂️ मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले से रिपोर्टर जितेन्द्र कुमार पाटीदार की विशेष रिपोर्ट,📌📍
    1
    इंदौर में चलती कार में लगी आग:बॉम्बे हॉस्पिटल के पास हादसा 🔥 CNG कार में शॉर्ट सर्किट की आशंका, परिवार बाल-बाल बचा 🚨👮🏻‍♂️
मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले से रिपोर्टर जितेन्द्र कुमार पाटीदार की विशेष रिपोर्ट,📌📍
    user_Jitendra Patidar
    Jitendra Patidar
    Local News Reporter Sawer, Bhopal•
    1 hr ago
  • वर्ल्ड हेरिटेज डे: रोशनी से जगमगाया जहाज महलः कल मिलेगा स्मारकों में मुफ्त प्रवेश; यूनेस्को सूची के लिए प्रशासन ने भेजे नए प्रस्ताव राहुल सेन मांडव मो 9669141814 मांडू न्यूज/विश्व विरासत दिवस पर शनिवार को मांडू के सभी केंद्रीय संरक्षित स्मारकों में पर्यटकों का प्रवेश निशुल्क रहेगा। भारतीय पुरातत्व विभाग इस दिन पर सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए विशेष आयोजन कर रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार रात जहाज महल को विद्युत रोशनी से रोशन किया गया। इंदौर कमिश्नर और धार कलेक्टर ने भेजे प्रस्ताव तत्कालीन इंदौर संभाग आयुक्त दीपक सिंह और तत्कालीन धार कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने मांडू को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल कराने के लिए शासन को कई प्रस्ताव भेजे हैं। मांडू वर्तमान में यूनेस्को की संभावित सूची में शामिल है। प्रशासन अब इसे पूर्ण विश्व धरोहर का दर्जा दिलाने के लिए तकनीकी डोजियर तैयार करने के प्रयासों में जुटा है।मांडू में होंगी विविध गतिविधियां विश्व धरोहर दिवस पर मांडू में हेरिटेज वॉक, चित्रकला, वाद-विवाद और फोटो प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इन आयोजनों का उद्देश्य मांडू की प्राचीन वास्तुकला, जल प्रबंधन प्रणालियों और सांस्कृतिक विरासत के प्रति आमजन को जागरूक करना है। एएसआई इस बार 'विरासत और जलवायु' विषय पर ध्यान केंद्रित कर रहा है।61 केंद्रीय और 14 राज्य संरक्षित स्मारक मौजूद ऐतिहासिक नगरी मांडू में बाज बहादुर-रानी रूपमती महल, हिंडोला महल, अशर्फी महल और होशंगशाह के मकबरे सहित कुल 61 केंद्रीय पुरातत्व विभाग के संरक्षित स्मारक हैं। इसके अलावा राज्य पुरातत्व विभाग के भी 14 स्मारक यहां स्थित हैं। मांडू को यूनेस्को की सूची में शामिल करने के लिए वर्ष 1998 से संघर्ष जारी है।प्राचीन जल संरचनाओं के संरक्षण पर विशेष फोकस पुरातत्वविद और एएसआई भोपाल मंडल के अधीक्षक डॉ. मनोज कुमार कुर्मी ने बताया कि मांडू की प्राचीन जल संरचनाएं विश्व में अद्वितीय हैं। विभाग इन जलस्रोतों और स्मारकों के समूह को आधार बनाकर एक सशक्त प्रस्तुतिकरण तैयार कर रहा है। यूनेस्को में भारत का प्रतिनिधित्व एएसआई द्वारा किया जाता है, जिससे मांडू की दावेदारी अब और मजबूत हुई है।
    4
    वर्ल्ड हेरिटेज डे: रोशनी से जगमगाया जहाज महलः कल मिलेगा स्मारकों में मुफ्त प्रवेश; यूनेस्को सूची के लिए प्रशासन ने भेजे नए प्रस्ताव
राहुल सेन मांडव 
मो 9669141814
मांडू न्यूज/विश्व विरासत दिवस पर शनिवार को मांडू के सभी केंद्रीय संरक्षित स्मारकों में पर्यटकों का प्रवेश निशुल्क रहेगा। भारतीय पुरातत्व विभाग इस दिन पर सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए विशेष आयोजन कर रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार रात जहाज महल को विद्युत रोशनी से रोशन किया गया।
इंदौर कमिश्नर और धार कलेक्टर ने भेजे प्रस्ताव
तत्कालीन इंदौर संभाग आयुक्त दीपक सिंह और तत्कालीन धार कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने मांडू को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल कराने के लिए शासन को कई प्रस्ताव भेजे हैं। मांडू वर्तमान में यूनेस्को की संभावित सूची में शामिल है। प्रशासन अब इसे पूर्ण विश्व धरोहर का दर्जा दिलाने के लिए तकनीकी डोजियर तैयार करने के प्रयासों में जुटा है।मांडू में होंगी विविध गतिविधियां
विश्व धरोहर दिवस पर मांडू में हेरिटेज वॉक, चित्रकला, वाद-विवाद और फोटो प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इन आयोजनों का उद्देश्य मांडू की प्राचीन वास्तुकला, जल प्रबंधन प्रणालियों और सांस्कृतिक विरासत के प्रति आमजन को जागरूक करना है। एएसआई इस बार 'विरासत और जलवायु' विषय पर ध्यान केंद्रित कर रहा है।61 केंद्रीय और 14 राज्य संरक्षित स्मारक मौजूद
ऐतिहासिक नगरी मांडू में बाज बहादुर-रानी रूपमती महल, हिंडोला महल, अशर्फी महल और होशंगशाह के मकबरे सहित कुल 61 केंद्रीय पुरातत्व विभाग के संरक्षित स्मारक हैं। इसके अलावा राज्य पुरातत्व विभाग के भी 14 स्मारक यहां स्थित हैं। मांडू को यूनेस्को की सूची में शामिल करने के लिए वर्ष 1998 से संघर्ष जारी है।प्राचीन जल संरचनाओं के संरक्षण पर विशेष फोकस
पुरातत्वविद और एएसआई भोपाल मंडल के अधीक्षक डॉ. मनोज कुमार कुर्मी ने बताया कि मांडू की प्राचीन जल संरचनाएं विश्व में अद्वितीय हैं। विभाग इन जलस्रोतों और स्मारकों के समूह को आधार बनाकर एक सशक्त प्रस्तुतिकरण तैयार कर रहा है। यूनेस्को में भारत का प्रतिनिधित्व एएसआई द्वारा किया जाता है, जिससे मांडू की दावेदारी अब और मजबूत हुई है।
    user_राहुल सेन मांडव
    राहुल सेन मांडव
    Barber Dhar, Madhya Pradesh•
    1 hr ago
  • राजगढ़ से मनावर जा रही एक यात्री बस टांडा घाट में अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे में कई यात्री घायल हो गए हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही रिंगनोद पुलिस चौकी का बल मौके पर पहुंच गया और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, भगवती ट्रैवेल्स की बस राजगढ़ से टांडा मार्ग होते हुए मनावर की ओर जा रही थी। टांडा घाट के प्रारंभिक मोड़ पर बस चालक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे बस खाई में पलट गई। बस में कई यात्री सवार थे, जिनमें से कई को चोटें आई हैं। घटना के बाद राहगीरों और पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को बाहर निकाला और तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पतालों में भेजा जा रहा है। पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है।
    3
    राजगढ़ से मनावर जा रही एक यात्री बस टांडा घाट में अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे में कई यात्री घायल हो गए हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही रिंगनोद पुलिस चौकी का बल मौके पर पहुंच गया और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, भगवती ट्रैवेल्स की बस राजगढ़ से टांडा मार्ग होते हुए मनावर की ओर जा रही थी। टांडा घाट के प्रारंभिक मोड़ पर बस चालक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे बस खाई में पलट गई। बस में कई यात्री सवार थे, जिनमें से कई को चोटें आई हैं। घटना के बाद राहगीरों और पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को बाहर निकाला और तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पतालों में भेजा जा रहा है। पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है।
    user_Himmat barod
    Himmat barod
    Sardarpur, Dhar•
    3 hrs ago
  • *किसानों को राहत... 30 अप्रैल तक करा सकेंगे गेहूं की स्लॉट बुकिंग, सरकार ने 6 दिन बढ़ाई अवधि* मध्य प्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने वाले किसानों के लिए राहत भरी खबर है। किसानों की मांग को देखते हुए सरकार ने स्लॉट बुकिंग की अवधि को 6 दिन और बढ़ा दिया है।
    1
    *किसानों को राहत...  30 अप्रैल तक करा सकेंगे गेहूं की स्लॉट बुकिंग, सरकार ने 6 दिन बढ़ाई अवधि*
मध्य प्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने वाले किसानों के लिए राहत भरी खबर है। किसानों की मांग को देखते हुए सरकार ने स्लॉट बुकिंग की अवधि को 6 दिन और बढ़ा दिया है।
    user_मांगीलाल सोलंकी (पत्रकार)✍️✍️
    मांगीलाल सोलंकी (पत्रकार)✍️✍️
    Advertising agency महिदपुर, उज्जैन, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • सिटी नर्सिंग होम के पास, वार्ड 69, जोन 2 (इंदौर) नगर निगम के कर्मचारी रौनक यादव और आशु पर एक गरीब ठेला संचालक का सामान फेंकने और बदसलूकी करने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़ित का दावा है कि ₹200 की रिश्वत न देने पर उसका ठेला पलट दिया गया। क्या सड़कों पर मेहनत कर पेट पालने वालों के साथ ऐसा व्यवहार जायज है? प्रशासन को इन कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। #Indore #IndoreNews #IndoreCity #NagarNigamIndore #ViralVideo #MadhyaPradesh #Justice #IndoreDiaries #PradeshExpress
    1
    सिटी नर्सिंग होम के पास, वार्ड 69, जोन 2 (इंदौर)
नगर निगम के कर्मचारी रौनक यादव और आशु पर एक गरीब ठेला संचालक का सामान फेंकने और बदसलूकी करने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़ित का दावा है कि ₹200 की रिश्वत न देने पर उसका ठेला पलट दिया गया।
क्या सड़कों पर मेहनत कर पेट पालने वालों के साथ ऐसा व्यवहार जायज है? प्रशासन को इन कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
#Indore #IndoreNews #IndoreCity #NagarNigamIndore #ViralVideo #MadhyaPradesh #Justice #IndoreDiaries #PradeshExpress
    user_Tikhi baat
    Tikhi baat
    News Anchor इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    17 min ago
  • नमस्कार, महू से इस वक्त की एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। बेरछा में हुए जघन्य गैंगरेप कांड के आरोपियों की महू कोर्ट परिसर में जमकर पिटाई हुई है। पेशी के दौरान आक्रोशित वकीलों ने आरोपियों पर हमला बोल दिया, जिसके बाद पुलिस को उन्हें सुरक्षित निकालने के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ी। विस्तार (वॉयसओवर): जानकारी के मुताबिक, बेरछा गैंगरेप मामले को लेकर पूरे इलाके और खासकर वकील समुदाय में भारी आक्रोश पनप रहा था। आज जब पुलिस दल भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच इन आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए महू कोर्ट पहुंचा, तो हालात बेकाबू हो गए। कोर्ट परिसर में पहले से मौजूद वकीलों के सब्र का बांध टूट गया और उन्होंने पुलिस का सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए आरोपियों पर हमला कर दिया। आरोपियों के साथ जमकर मारपीट की गई। स्थिति को बिगड़ता देख वहां मौजूद पुलिसकर्मियों के पसीने छूट गए। पुलिस दल ने कड़ी मशक्कत और सूझबूझ का परिचय देते हुए भीड़ के चंगुल से आरोपियों को बमुश्किल बाहर निकाला और सुरक्षित स्थान पर ले गए।
    1
    नमस्कार, महू से इस वक्त की एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। बेरछा में हुए जघन्य गैंगरेप कांड के आरोपियों की महू कोर्ट परिसर में जमकर पिटाई हुई है। पेशी के दौरान आक्रोशित वकीलों ने आरोपियों पर हमला बोल दिया, जिसके बाद पुलिस को उन्हें सुरक्षित निकालने के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ी।
विस्तार (वॉयसओवर):
जानकारी के मुताबिक, बेरछा गैंगरेप मामले को लेकर पूरे इलाके और खासकर वकील समुदाय में भारी आक्रोश पनप रहा था। आज जब पुलिस दल भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच इन आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए महू कोर्ट पहुंचा, तो हालात बेकाबू हो गए। कोर्ट परिसर में पहले से मौजूद वकीलों के सब्र का बांध टूट गया और उन्होंने पुलिस का सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए आरोपियों पर हमला कर दिया।
आरोपियों के साथ जमकर मारपीट की गई। स्थिति को बिगड़ता देख वहां मौजूद पुलिसकर्मियों के पसीने छूट गए। पुलिस दल ने कड़ी मशक्कत और सूझबूझ का परिचय देते हुए भीड़ के चंगुल से आरोपियों को बमुश्किल बाहर निकाला और सुरक्षित स्थान पर ले गए।
    user_Ck_news
    Ck_news
    Video Creator इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • "मोदी सरकार को पहली बार लगा है धक्का" – महिला आरक्षण और बिल गिरने पर प्रियंका गांधी का प्रहार
    1
    "मोदी सरकार को पहली बार लगा है धक्का" – महिला आरक्षण और बिल गिरने पर प्रियंका गांधी का प्रहार
    user_Tikhi baat
    Tikhi baat
    News Anchor इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.