logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मध्यस्थता से पिघली मनमुटाव की बर्फ, फिर साथ रहने को राजी हुए प्रीति और कमलेश जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पहल से बिखरता परिवार फिर जुड़ा, मुकदमा वापस लेकर दंपती ने खुशी-खुशी साथ जीवन बिताने का लिया निर्णय देवरिया। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार चलाए जा रहे ‘राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान’ के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देवरिया ने मध्यस्थता के माध्यम से एक बिखरते परिवार को फिर से जोड़ने में सफलता हासिल की है। जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देवरिया धनेन्द्र प्रताप सिंह के मार्गदर्शन एवं सचिव अर्चना-द्वितीय के नेतृत्व में पारिवारिक विवादों का निस्तारण मध्यस्थता के माध्यम से कराया जा रहा है। इसी क्रम में अपर प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय (कक्ष संख्या-02), देवरिया शिखा रानी जायसवाल द्वारा संदर्भित भरण-पोषण वाद संख्या-1953/2025, धारा-144 बीएनएसएस, प्रीति देवी बनाम कमलेश रजक, को सौहार्दपूर्ण समाधान के लिए मध्यस्थता केंद्र भेजा गया। मध्यस्थता केंद्र में नियुक्त मध्यस्थ बीनू वर्मा ने प्रभावी ढंग से दोनों पक्षों के बीच संवाद स्थापित कराया और उन्हें वैवाहिक एवं पारिवारिक दायित्वों का बोध कराया। मध्यस्थता के दौरान दोनों के बीच चल रहा मनमुटाव दूर हुआ और रिश्ते में फिर से विश्वास कायम हुआ। मध्यस्थता के परिणामस्वरूप प्रीति और कमलेश ने बिना किसी दबाव के स्वेच्छा से मुकदमा वापस लेने तथा एक साथ हंसी-खुशी जीवन बिताने पर सहमति जताई। इस पहल से एक परिवार टूटने से बच गया। मध्यस्थता से समय और धन दोनों की बचत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अर्चना-द्वितीय ने आमजन से अपील की कि वे आपसी एवं अदालती विवादों को यथासंभव मध्यस्थता के माध्यम से सुलझाने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि मध्यस्थता न केवल समय और धन की बचत करती है, बल्कि टूटते रिश्तों को बचाकर समाज में शांति और सौहार्द कायम करने का प्रभावी माध्यम भी है।

4 hrs ago
user_अवनीश शंकर राय
अवनीश शंकर राय
Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago
937b6166-284e-44ce-b4eb-150c7a5d298e

मध्यस्थता से पिघली मनमुटाव की बर्फ, फिर साथ रहने को राजी हुए प्रीति और कमलेश जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पहल से बिखरता परिवार फिर जुड़ा, मुकदमा वापस लेकर दंपती ने खुशी-खुशी साथ जीवन बिताने का लिया निर्णय देवरिया। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार चलाए जा रहे ‘राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान’ के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देवरिया ने मध्यस्थता के माध्यम से एक बिखरते परिवार को फिर से जोड़ने में सफलता हासिल की है। जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देवरिया धनेन्द्र प्रताप सिंह के मार्गदर्शन एवं सचिव अर्चना-द्वितीय के नेतृत्व में

ccb923cc-cfb6-47d2-b8ec-40e1edbc4d30

पारिवारिक विवादों का निस्तारण मध्यस्थता के माध्यम से कराया जा रहा है। इसी क्रम में अपर प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय (कक्ष संख्या-02), देवरिया शिखा रानी जायसवाल द्वारा संदर्भित भरण-पोषण वाद संख्या-1953/2025, धारा-144 बीएनएसएस, प्रीति देवी बनाम कमलेश रजक, को सौहार्दपूर्ण समाधान के लिए मध्यस्थता केंद्र भेजा गया। मध्यस्थता केंद्र में नियुक्त मध्यस्थ बीनू वर्मा ने प्रभावी ढंग से दोनों पक्षों के बीच संवाद स्थापित कराया और उन्हें वैवाहिक एवं पारिवारिक दायित्वों का बोध कराया। मध्यस्थता के दौरान दोनों के बीच चल रहा मनमुटाव दूर हुआ और रिश्ते में फिर से विश्वास कायम हुआ। मध्यस्थता के परिणामस्वरूप प्रीति

16aa45f6-3a8d-4caf-8cc6-d66e847ed2f2

और कमलेश ने बिना किसी दबाव के स्वेच्छा से मुकदमा वापस लेने तथा एक साथ हंसी-खुशी जीवन बिताने पर सहमति जताई। इस पहल से एक परिवार टूटने से बच गया। मध्यस्थता से समय और धन दोनों की बचत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अर्चना-द्वितीय ने आमजन से अपील की कि वे आपसी एवं अदालती विवादों को यथासंभव मध्यस्थता के माध्यम से सुलझाने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि मध्यस्थता न केवल समय और धन की बचत करती है, बल्कि टूटते रिश्तों को बचाकर समाज में शांति और सौहार्द कायम करने का प्रभावी माध्यम भी है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • प्रशासन और पुलिस का मिला सहयोग उमर खान और फैजान खान ने बताया कि पर्व के दौरान तहसीलदार श्याम सिंह उईके, राजस्व निरीक्षक, थाना प्रभारी हरिओम पटेल एवं पुलिस टीम का भरपूर सहयोग मिला। कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। ईद मिलादुन्नबी पर चिचोली में निकला जुलूस, हुआ भव्य स्वागत बैतूल/चिचोली। बैतूल जिले सहित चिचोली क्षेत्र में ईद मिलादुन्नबी का पर्व मुस्लिम समाज द्वारा बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया, जिसका नगरवासियों, धार्मिक संस्थाओं तथा भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूलों की वर्षा कर स्वागत किया। विशेष नमाज़ और अमन-चैन की दुआ अजहर खान ने बताया कि जामा मस्जिद और नूरी मस्जिद में मुस्लिम समाज के लोग एकत्रित हुए और विशेष नमाज़ अदा की। नमाज़ के बाद देश और चिचोली क्षेत्र में अमन-चैन, शांति और खुशहाली के लिए दुआ मांगी गई। जुलूस का जगह-जगह स्वागत दोनों मस्जिदों के मौलानाओं की मौजूदगी में डीजे के साथ जुलूस निकाला गया। जुलूस का नगरवासियों और विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं ने स्वागत किया। भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी फूल बरसाकर जुलूस का स्वागत किया तथा एक-दूसरे से गले मिलकर ईद मिलादुन्नबी की बधाई दी। लंगर का आयोजन नगर के खारी मोहल्ले में अजहर उर्फ अमन खान की ओर से विशेष लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भोजन ग्रहण किया। मरीजों को फल और बिस्किट वितरित बरकाती युवा टीम के इमरान खान, अमन खान, सोमी खान, दानिश खान और जुनैद खान ने अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल, बिस्किट आदि वितरित किए और इंसानियत एवं भाईचारे का संदेश दिया। प्रशासन और पुलिस का मिला सहयोग उमर खान और फैजान खान ने बताया कि पर्व के दौरान तहसीलदार श्याम सिंह उईके, राजस्व निरीक्षक, थाना प्रभारी हरिओम पटेल एवं पुलिस टीम का भरपूर सहयोग मिला। कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। इस अवसर पर सज्जू खान, मकबूल खान, नजीर खान, वसीम खान, सलीम खान, शेख पप्पू, अकरम खान, मेहफूज खान, समीउल्लाह खान सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग मौजूद रहे। रिपोर्ट: राजेंद्र प्रसाद यादव, संवाददाता, चिचोली जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24
    2
    प्रशासन और पुलिस का मिला सहयोग
उमर खान और फैजान खान ने बताया कि पर्व के दौरान तहसीलदार श्याम सिंह उईके, राजस्व निरीक्षक, थाना प्रभारी हरिओम पटेल एवं पुलिस टीम का भरपूर सहयोग मिला। कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।
ईद मिलादुन्नबी पर चिचोली में निकला जुलूस, हुआ भव्य स्वागत
बैतूल/चिचोली। बैतूल जिले सहित चिचोली क्षेत्र में ईद मिलादुन्नबी का पर्व मुस्लिम समाज द्वारा बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया, जिसका नगरवासियों, धार्मिक संस्थाओं तथा भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूलों की वर्षा कर स्वागत किया।
विशेष नमाज़ और अमन-चैन की दुआ
अजहर खान ने बताया कि जामा मस्जिद और नूरी मस्जिद में मुस्लिम समाज के लोग एकत्रित हुए और विशेष नमाज़ अदा की। नमाज़ के बाद देश और चिचोली क्षेत्र में अमन-चैन, शांति और खुशहाली के लिए दुआ मांगी गई।
जुलूस का जगह-जगह स्वागत
दोनों मस्जिदों के मौलानाओं की मौजूदगी में डीजे के साथ जुलूस निकाला गया। जुलूस का नगरवासियों और विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं ने स्वागत किया। भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी फूल बरसाकर जुलूस का स्वागत किया तथा एक-दूसरे से गले मिलकर ईद मिलादुन्नबी की बधाई दी।
लंगर का आयोजन
नगर के खारी मोहल्ले में अजहर उर्फ अमन खान की ओर से विशेष लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भोजन ग्रहण किया।
मरीजों को फल और बिस्किट वितरित
बरकाती युवा टीम के इमरान खान, अमन खान, सोमी खान, दानिश खान और जुनैद खान ने अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल, बिस्किट आदि वितरित किए और इंसानियत एवं भाईचारे का संदेश दिया।
प्रशासन और पुलिस का मिला सहयोग
उमर खान और फैजान खान ने बताया कि पर्व के दौरान तहसीलदार श्याम सिंह उईके, राजस्व निरीक्षक, थाना प्रभारी हरिओम पटेल एवं पुलिस टीम का भरपूर सहयोग मिला। कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।
इस अवसर पर सज्जू खान, मकबूल खान, नजीर खान, वसीम खान, सलीम खान, शेख पप्पू, अकरम खान, मेहफूज खान, समीउल्लाह खान सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट: राजेंद्र प्रसाद यादव, संवाददाता, चिचोली
जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24
    user_जन जन की आवाज न्यूज़ 24
    जन जन की आवाज न्यूज़ 24
    देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    49 min ago
  • चीन के कब्जे वाले तिब्बत से आई बढ़ा ने नेपाल में मचाई तबाही !
    1
    चीन के कब्जे वाले तिब्बत से आई बढ़ा ने नेपाल में मचाई तबाही !
    user_Birendra Kumar Reporter
    Birendra Kumar Reporter
    देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर मझौली राज में तैयारियों का जायजा डीएम मधुसूदन हुल्गी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, हेलीपैड, मंच, पंडाल, पार्किंग और सुरक्षा व्यवस्था समय से पूरी करने के निर्देश देवरिया। जनपद के मझौली राज में आगामी 29 अगस्त को मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने गुरुवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान ग्राम्य विकास राज्यमंत्री एवं सलेमपुर विधायक विजयलक्ष्मी गौतम, भाटपाररानी विधायक सभाकुंवर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने हेलीपैड निर्माण, मंच, पंडाल, पेयजल, स्वच्छता, साफ-सफाई, शौचालय समेत अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को निर्धारित समय से पहले पूरा कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था के साथ सुरक्षा मानकों के अनुरूप पर्याप्त पार्किंग भी सुनिश्चित की जाए। पार्किंग के लिए ऐसे सुविधाजनक स्थल का चयन किया जाए, जिससे कार्यक्रम में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने हेलीपैड निर्माण से जुड़े कार्यों में तेजी लाकर उन्हें समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि जिसे जो दायित्व सौंपा गया है, उसका पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करते हुए सभी तैयारियां निर्धारित समय से पहले पूरी कर ली जाएं। जनप्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक सुझाव दिए। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर, मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता, उप जिलाधिकारी सलेमपुर, उप जिलाधिकारी भाटपाररानी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
    1
    मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर मझौली राज में तैयारियों का जायजा
डीएम मधुसूदन हुल्गी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, हेलीपैड, मंच, पंडाल, पार्किंग और सुरक्षा व्यवस्था समय से पूरी करने के निर्देश
देवरिया। जनपद के मझौली राज में आगामी 29 अगस्त को मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने गुरुवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान ग्राम्य विकास राज्यमंत्री एवं सलेमपुर विधायक विजयलक्ष्मी गौतम, भाटपाररानी विधायक सभाकुंवर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने हेलीपैड निर्माण, मंच, पंडाल, पेयजल, स्वच्छता, साफ-सफाई, शौचालय समेत अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को निर्धारित समय से पहले पूरा कराने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था के साथ सुरक्षा मानकों के अनुरूप पर्याप्त पार्किंग भी सुनिश्चित की जाए। पार्किंग के लिए ऐसे सुविधाजनक स्थल का चयन किया जाए, जिससे कार्यक्रम में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने हेलीपैड निर्माण से जुड़े कार्यों में तेजी लाकर उन्हें समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि जिसे जो दायित्व सौंपा गया है, उसका पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करते हुए सभी तैयारियां निर्धारित समय से पहले पूरी कर ली जाएं। जनप्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक सुझाव दिए।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर, मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता, उप जिलाधिकारी सलेमपुर, उप जिलाधिकारी भाटपाररानी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_अवनीश शंकर राय
    अवनीश शंकर राय
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • कोतवाली पुलिस ने चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार कोतवाली पुलिस ने चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार उनके पास से कुछ रुपए और सामान किया बरामद, 13.8.2026 की रात्रि को चोरों ने किया था चोरी
    1
    कोतवाली पुलिस ने चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
कोतवाली पुलिस ने चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार उनके पास से कुछ रुपए और सामान किया बरामद, 13.8.2026 की रात्रि को चोरों ने किया था चोरी
    user_Rajesh Ji Public News
    Rajesh Ji Public News
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • जिलाधिकारी ने त्यौहार को देखते हुए अधिकारियों दिया निर्देश देवरिया में त्यौहार को देखते हुए जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने अधिकारियों के साथ बैठक की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
    1
    जिलाधिकारी ने त्यौहार को देखते हुए अधिकारियों दिया निर्देश
देवरिया में त्यौहार को देखते हुए जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने अधिकारियों के साथ बैठक की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
    user_Sunil kumar sharma
    Sunil kumar sharma
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • देवरिया: चोरी के मामले में दो वांछित आरोपी गिरफ्तार, नकदी और आभूषण बरामद देवरिया कोतवाली पुलिस ने चोरी के एक मामले में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की नकदी और आभूषण बरामद किए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, 26 अगस्त 2026 को मुखबिर की सूचना पर पिड़रा गांव के पास से निखिल पटेल और मुकुल कुमार को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उनके पास से 9,820 रुपये नकद, पीली धातु का एक लॉकेट, पीली धातु की एक अंगूठी और सफेद धातु के दो सिक्के बरामद हुए। यह मामला 13 अगस्त की रात का है, जब देवरिया शहर के गरुलपार स्थित मिशन स्कूल के पीछे रहने वाले बलवंत कुमार सिंह के कमरे से सोने का मंगलसूत्र, चेन, लॉकेट, एक जोड़ी बाली और चांदी के सिक्के चोरी हो गए थे। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई गई थी। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। बरामदगी के आधार पर मामले में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
    1
    देवरिया: चोरी के मामले में दो वांछित आरोपी गिरफ्तार, नकदी और आभूषण बरामद
देवरिया कोतवाली पुलिस ने चोरी के एक मामले में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की नकदी और आभूषण बरामद किए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, 26 अगस्त 2026 को मुखबिर की सूचना पर पिड़रा गांव के पास से निखिल पटेल और मुकुल कुमार को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उनके पास से 9,820 रुपये नकद, पीली धातु का एक लॉकेट, पीली धातु की एक अंगूठी और सफेद धातु के दो सिक्के बरामद हुए।
यह मामला 13 अगस्त की रात का है, जब देवरिया शहर के गरुलपार स्थित मिशन स्कूल के पीछे रहने वाले बलवंत कुमार सिंह के कमरे से सोने का मंगलसूत्र, चेन, लॉकेट, एक जोड़ी बाली और चांदी के सिक्के चोरी हो गए थे। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई गई थी।
पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। बरामदगी के आधार पर मामले में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
    user_खबर पूर्वांचल न्यूज
    खबर पूर्वांचल न्यूज
    Media and News देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • वांछित अभियुक्त गिरफ्तार चोरी की नकदी और आभूषण बरामद, करीब पांच लाख रुपये की चोरी का था मामला देवरिया, 26 अगस्त। थाना कोतवाली पुलिस ने चोरी के एक मामले में वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की नकदी और आभूषण बरामद किए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मुखबिर की सूचना पर पिड़रा गांव के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान निखिल पटेल (19) निवासी खरजरवा, थाना कोतवाली और मुकुल कुमार (21) निवासी धनराज छापर, थाना खामपार के रूप में हुई है। इनके पास से 9,820 रुपये नकद, पीली धातु का एक लॉकेट, एक अंगूठी तथा सफेद धातु के दो सिक्के बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक 13 अगस्त की रात गरुलपार क्षेत्र में एक कमरे से मंगलसूत्र, सोने की चेन, दो लॉकेट, सोने की बाली और चांदी के सिक्के चोरी किए गए थे। चोरी हुए सामान की अनुमानित कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई गई थी। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही थी। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजित आर. शंकर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनन्द कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी के पर्यवेक्षण में की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण राय, उपनिरीक्षक अवनीश कुमार सिंह सहित पुलिसकर्मी शामिल रहे।
    2
    वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
चोरी की नकदी और आभूषण बरामद, करीब पांच लाख रुपये की चोरी का था मामला

देवरिया, 26 अगस्त। थाना कोतवाली पुलिस ने चोरी के एक मामले में वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की नकदी और आभूषण बरामद किए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मुखबिर की सूचना पर पिड़रा गांव के पास से गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान निखिल पटेल (19) निवासी खरजरवा, थाना कोतवाली और मुकुल कुमार (21) निवासी धनराज छापर, थाना खामपार के रूप में हुई है। इनके पास से 9,820 रुपये नकद, पीली धातु का एक लॉकेट, एक अंगूठी तथा सफेद धातु के दो सिक्के बरामद किए गए हैं।
पुलिस के मुताबिक 13 अगस्त की रात गरुलपार क्षेत्र में एक कमरे से मंगलसूत्र, सोने की चेन, दो लॉकेट, सोने की बाली और चांदी के सिक्के चोरी किए गए थे। चोरी हुए सामान की अनुमानित कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई गई थी। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही थी।
बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजित आर. शंकर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनन्द कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी के पर्यवेक्षण में की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण राय, उपनिरीक्षक अवनीश कुमार सिंह सहित पुलिसकर्मी शामिल रहे।
    user_Dilip kumar
    Dilip kumar
    Photographer देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति हिरासत में, महिला की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति हिरासत में, महिला की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज देवरिया, 27 अगस्त। थाना खामपार क्षेत्र में दहेज प्रताड़ना और महिला की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार, 26 अगस्त 2026 को महिला के पिता ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी बेटी को पति द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। आरोप है कि चलती गाड़ी से महिला को धक्का दिए जाने के बाद उसकी मृत्यु हो गई। तहरीर के आधार पर थाना खामपार पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति निखिल यादव को हिरासत में ले लिया। पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल पर वर्तमान में शांति एवं कानून-व्यवस्था कायम है। क्षेत्राधिकारी भाटपार रानी श्री मनोज कुमार ने मामले में पुलिस कार्रवाई की जानकारी दी।
    1
    दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति हिरासत में, महिला की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज
दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति हिरासत में, महिला की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज
देवरिया, 27 अगस्त। थाना खामपार क्षेत्र में दहेज प्रताड़ना और महिला की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार, 26 अगस्त 2026 को महिला के पिता ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी बेटी को पति द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। आरोप है कि चलती गाड़ी से महिला को धक्का दिए जाने के बाद उसकी मृत्यु हो गई।
तहरीर के आधार पर थाना खामपार पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति निखिल यादव को हिरासत में ले लिया। पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल पर वर्तमान में शांति एवं कानून-व्यवस्था कायम है।
क्षेत्राधिकारी भाटपार रानी श्री मनोज कुमार ने मामले में पुलिस कार्रवाई की जानकारी दी।
    user_Dilip kumar
    Dilip kumar
    Photographer देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    23 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.