Shuru
Apke Nagar Ki App…
सुनिये क्या कहा सुकमा पुलिस अधीक्षक महोदय ने...... नक्सल मक्त गावों में आजादी के बार पहली बार स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त धुम -धाम से मनाया गया सुनिये क्या कहा पुलिस अधीक्षक महोदय ने...... नक्सल मक्त गावों में आजादी के बार पहली बार स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त धुम -धाम से मनाया गया
Shnakar kumar miahra
सुनिये क्या कहा सुकमा पुलिस अधीक्षक महोदय ने...... नक्सल मक्त गावों में आजादी के बार पहली बार स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त धुम -धाम से मनाया गया सुनिये क्या कहा पुलिस अधीक्षक महोदय ने...... नक्सल मक्त गावों में आजादी के बार पहली बार स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त धुम -धाम से मनाया गया
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- आजादी के 79 वर्ष बाद नक्सल मुक्त सुकमा के 50 गांवों में पहली बार लहराया तिरंगा गुंजा भारत माता की जय का नारा राट्रीय आजादी के 79 वर्ष बाद नक्सल मुक्त सुकमा के 50 गांवों में पहली बार लहराया तिरंगा गुंजा भारत माता की जय का नारा राट्रीय सुकमा - आजादी के 79 वर्ष बाद सुकमा जिले के सुदूर और अति दुर्गम 50 गांवों में इस स्वतंत्रता दिवस पर पहली बार तिरंगा शान से लहराया। जिन इलाकों में कभी नक्सलियों का काला झंडा दिखाई देता था, वहीं इस बार भारत माता की जय के नारों के बीच राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। गांवों में राष्ट्रगान गूंजा और ग्रामीणों ने उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया। चिंतागुफा, चिंतलनार, जगरगुंडा, किस्टाराम और कोंटा सहित जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के दूरस्थ गांवों में ग्रामीणों ने एकजुट होकर तिरंगा फहराया। सालातोंग, पालोडी, भीमापुरम और मरकागुड़ा जैसे सुदूर इलाकों में भी पहली बार स्वतंत्रता दिवस का यह आयोजन ग्रामीणों के लिए ऐतिहासिक रहा। सुकमा जिले के 31 मार्च के बाद नक्सल गतिविधियों से मुक्त होने के बाद अब इन इलाकों में बदलाव दिखाई देने लगा है। सुरक्षा के साथ विकास की पहुंच भी बढ़ रही है। सड़क, बिजली और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं पर काम किया जा रहा है। ग्रामीणों के बीच राष्ट्रीय एकता और लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति विश्वास भी मजबूत हो रहा है।वही गांव में भारत माता की जय का नारा गूंज रहा था जवानों के साथ बच्चे और ग्रामीण राट्रीय गान गा रहे थे बदलाव की तस्वीर नजर आ रही थी बाईट- मयंक गुजर एसपी सुकमा सुकमा एसपी मयंक गुजर ने कहा कि सुकमा अब नक्सल मुक्त हो गया है। जिले के 50 गांवों में पहली बार तिरंगा फहराया जाना बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति दी जा रही है। सड़क, बिजली और स्कूल जैसी सुविधाएं गांवों तक पहुंचाई जा रही हैं। सुदूर अंचल में पहली बार तिरंगा फहराए जाने का यह दृश्य नक्सल प्रभावित रहे इलाकों में बदलते हालात और नई उम्मीद की तस्वीर पेश करता नजर आया। कभी जहां भय का माहौल था, वहीं अब भारत माता की जय के नारों के साथ तिरंगा लहराता दिखाई दिया। बाईट1 -ग्रामीण बाईट 2- ग्रामीण4
- ग्राम पांडे आठगांव में सरस्वती साइकिल योजना के तहत छात्राओं को साइकिल वितरण ग्राम पांडे आठगांव में सरस्वती साइकिल योजना के तहत छात्राओं को साइकिल वितरण फरसगांव :- ब्लॉक के ग्राम पांडे आठगांव में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम के बाद सरस्वती साइकिल योजना के तहत नव छात्राओं को साइकिलों का वितरण किया गया। साइकिल मिलने से छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर ग्राम के समस्त गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान भाजपा मंडल फरसगांव के अध्यक्ष धनराज पांडे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली सरकार देश की बेटियों को आगे बढ़ाने और उनके लिए शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए कई योजनाएं संचालित कर रही है। सरस्वती साइकिल योजना भी ऐसी ही महत्वपूर्ण योजना है, जिसका लाभ बेटियों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि साइकिल मिलने से छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा होगी और वे अपनी पढ़ाई को बेहतर तरीके से जारी रख सकेंगी। सरकार का उद्देश्य बेटियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाकर उन्हें सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है।2
- कोंडागांव: केशकाल में शान से लहराया तिरंगा, विधायक नीलकंठ टेकाम ने किया ध्वजारोहण केशकाल में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विधायक नीलकंठ टेकाम ने विधायक कार्यालय में ध्वजारोहण किया। इसके बाद अटल चौक पहुंचकर भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और नगर पंचायत के कार्यक्रम में शामिल हुए। शासकीय कन्या शाला केशकाल में मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण कर मुख्यमंत्री के स्वतंत्रता दिवस संदेश का वाचन किया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।1
- इस वीडियो में यह व्यक्ति जो बाते बता रहे हैं उसमें कितनी सच्चाई हैं!अपनी राय दीजिए.. कई दशक से लगातार मीडिया ने हमारी ऐसी माइंड प्रोग्रामिंग कर दी है। हमें लगता है जो बात 90% लोग मानते हैं बस वही सही है। भीड़ ही सही है। लेकिन भारत आज भी अंग्रेजों का गुलाम है यह सच्चाई है।1
- एक नाथ साधु बाबा भड़का धर्मेंद्र हुड्डा के लिए किया संत रामपाल जी महाराज जी का समर्थन2
- सुकमा जिला क्रिकेट एसोसिएशन का भव्य शुभारंभ, ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में शहीद जवानों को किया नमन सुकमा जिला क्रिकेट एसोसिएशन का भव्य शुभारंभ, ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में शहीद जवानों को किया नमन सुकमा में आज जिला क्रिकेट एसोसिएशन का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर खेल और देशभक्ति के रंग से सराबोर ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान देश की सेवा करते हुए शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, युवाओं, क्रिकेट प्रेमियों, आयोजकों और पत्रकारों सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। वक्ताओं ने कहा कि खेल युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के साथ ही अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व का गुण विकसित करता है। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के गठन से सुकमा जिले की क्रिकेट प्रतिभाओं को बेहतर मंच और अवसर मिलने की उम्मीद जताई गई। कार्यक्रम के अंत में माहौल और भी खुशनुमा हो गया। जनप्रतिनिधियों, युवाओं, आयोजकों और पत्रकारों ने एक साथ शानदार नृत्य कर कार्यक्रम में उत्साह और उमंग भर दी। सभी ने मिलकर इस आयोजन को यादगार बना दिया। देशभक्ति, खेल भावना और आपसी भाईचारे से भरा यह आयोजन देर तक लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा।1
- तिल्दा और तुलसी समिति में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया तिल्दा-नेवरा। देशभर के साथ तिल्दा और तुलसी समिति में भी आज 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। तिल्दा समिति में प्रबंधक भुवन साहू के नेतृत्व में समिति अध्यक्ष मनहरण वर्मा ने ध्वजारोहण किया। वहीं तुलसी समिति में प्रबंधक महेश शर्मा के नेतृत्व में जनपद पंचायत तिल्दा के सभापति नरसिंग वर्मा ने तिरंगा फहराया। इस अवसर पर तिल्दा जिला सहकारी बैंक के बीएम शोभाराम साहू सहित भालचंद, नोहर यादव, दीपक साहू, किसान वर्मा, लक्ष्मण साहू, पवन बघेल, ओम ठाकुर, राजेंद्र वर्मा, मोराध्वज वर्मा और राजेश वर्मा सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। कार्यक्रम में तुलसी और बारतोरी क्षेत्र के बनट से भी किसान शामिल हुए। ध्वजारोहण के बाद उपस्थित लोगों को सेव-बूंदी का वितरण किया गया। कार्यक्रम में देशभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला।4
- धमधा में जहरीला पानी पीने से 2 भैंसों की मौत, आक्रोशित किसानों ने की मुआवजे और गिरफ्तारी की मांग *धमधा में जहरीला पानी पीने से 2 भैंसों की मौत, आक्रोशित किसानों ने की मुआवजे और गिरफ्तारी की मांग* *दुर्ग।* धमधा थाना क्षेत्र के पेन्ड्री गांव में जहरीला पानी पीने से दो भैंसों की दर्दनाक मौत हो जाने से पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। घटना के बाद गुस्साए किसानों ने सड़क पर उतरकर प्रशासन से मुआवजे और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है। *क्या है पूरा मामला* जानकारी के अनुसार पेन्ड्री गांव के एक किसान ने अपनी भैंसों को चराने के लिए खेत के पास छोड़ा था। चरते-चरते भैंसें गांव के समीप स्थित एक गड्ढे तक पहुंच गईं। इसी गड्ढे में भरा हुआ दूषित/जहरीला पानी पीने के बाद 2 भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई। किसान का कहना है कि गड्ढे का पानी किसी अन्य स्रोत से निकलने वाले केमिकल युक्त गंदे पानी के कारण जहरीला हो गया था। इसकी जानकारी पहले भी ग्रामीणों ने दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। *गांव में आक्रोश, मुआवजे की मांग* घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। आक्रोशित किसान आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और मृत भैंसों का उचित मुआवजा देने की मांग की। किसानों का कहना है कि भैंसें उनकी जीविका का मुख्य साधन हैं। एक-एक भैंस की कीमत लाखों में है। ऐसे में शासन-प्रशासन को तत्काल सहायता राशि देनी चाहिए और पानी को जहरीला करने वाले जिम्मेदार लोगों पर FIR दर्ज कर गिरफ्तारी की जाए।1
- केशकाल: तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आई मवेशी, मौके पर हुई मौत केशकाल क्षेत्र के NH-30 पर सिंगनपुर से गरखा के बीच तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पार कर रही एक मवेशी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मवेशी की मौके पर ही तड़प-तड़प कर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मवेशी के मालिक ने ट्रक को दूर से देखकर रोकने का प्रयास किया, लेकिन तेज रफ्तार होने के कारण ट्रक चालक समय रहते वाहन को नियंत्रित नहीं कर सका। स्थानीय लोगों ने NH-30 पर तेज रफ्तार वाहनों की गति पर नियंत्रण और मवेशियों की सुरक्षा के लिए उचित व्यवस्था की मांग की है।1