logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

केशकाल: तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आई मवेशी, मौके पर हुई मौत केशकाल क्षेत्र के NH-30 पर सिंगनपुर से गरखा के बीच तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पार कर रही एक मवेशी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मवेशी की मौके पर ही तड़प-तड़प कर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मवेशी के मालिक ने ट्रक को दूर से देखकर रोकने का प्रयास किया, लेकिन तेज रफ्तार होने के कारण ट्रक चालक समय रहते वाहन को नियंत्रित नहीं कर सका। स्थानीय लोगों ने NH-30 पर तेज रफ्तार वाहनों की गति पर नियंत्रण और मवेशियों की सुरक्षा के लिए उचित व्यवस्था की मांग की है।

21 hrs ago
user_Tomesh Rana
Tomesh Rana
Local News Reporter फरसगाँव, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
21 hrs ago

केशकाल: तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आई मवेशी, मौके पर हुई मौत केशकाल क्षेत्र के NH-30 पर सिंगनपुर से गरखा के बीच तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पार कर रही एक मवेशी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मवेशी की मौके पर ही तड़प-तड़प कर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मवेशी के मालिक ने ट्रक को दूर से देखकर रोकने का प्रयास किया, लेकिन तेज रफ्तार होने के कारण ट्रक चालक समय रहते वाहन को नियंत्रित नहीं कर सका। स्थानीय लोगों ने NH-30 पर तेज रफ्तार वाहनों की गति पर नियंत्रण और मवेशियों की सुरक्षा के लिए उचित व्यवस्था की मांग की है।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • केशकाल: स्वतंत्रता दिवस पर टाटामारी में उमड़ा जनसैलाब, हजारों पर्यटकों के बीच रिद्धि ठक्कर को दी श्रद्धांजलि केशकाल: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इको पर्यटन स्थल टाटामारी में हजारों पर्यटकों की भीड़ उमड़ी। बड़ी संख्या में बाइक राइडर्स भी टाटामारी पहुंचे। मुंबई से बस्तर टूर पर आई बाइक राइडर रिद्धि ठक्कर का चारामा घाट में सड़क हादसे में निधन हो गया था, जिन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए छत्तीसगढ़ के विभिन्न संभागों से बाइक राइडर्स शामिल हुए। वहीं पर्यटकों की भारी भीड़ के चलते टाटामारी मार्ग पर ट्रैफिक जाम की स्थिति भी बनी रही।
    1
    केशकाल: स्वतंत्रता दिवस पर टाटामारी में उमड़ा जनसैलाब, हजारों पर्यटकों के बीच रिद्धि ठक्कर को दी श्रद्धांजलि
केशकाल: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इको पर्यटन स्थल टाटामारी में हजारों पर्यटकों की भीड़ उमड़ी। बड़ी संख्या में बाइक राइडर्स भी टाटामारी पहुंचे। मुंबई से बस्तर टूर पर आई बाइक राइडर रिद्धि ठक्कर का चारामा घाट में सड़क हादसे में निधन हो गया था, जिन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए छत्तीसगढ़ के विभिन्न संभागों से बाइक राइडर्स शामिल हुए। वहीं पर्यटकों की भारी भीड़ के चलते टाटामारी मार्ग पर ट्रैफिक जाम की स्थिति भी बनी रही।
    user_Tomesh Rana
    Tomesh Rana
    Local News Reporter फरसगाँव, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
    17 hrs ago
  • फरसगांव में उम्मीद संस्था ने निकाली भव्य एकता यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा नगर फरसगांव में उम्मीद संस्था ने निकाली भव्य एकता यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा नगर फरसगांव :- नगर में उम्मीद सामाजिक संस्था द्वारा पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भव्य एकता यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में बड़ी संख्या में बच्चे और युवा अपने साइकिल एवं मोटरसाइकिल के साथ शामिल हुए। डीजे पर बज रहे देशभक्ति गीतों के बीच प्रतिभागी उत्साह के साथ झूमते नजर आए, जिससे पूरे नगर का माहौल देशभक्ति से सराबोर हो गया। एकता यात्रा की शुरुआत के.वी. जनरल स्टोर से हुई, जो नगर के हाई स्कूल तक पहुंची। यहां विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के बाद एकता यात्रा पुनः हाई स्कूल से रवाना होकर के.वी. जनरल स्टोर पहुंची। इस दौरान उम्मीद सामाजिक संस्था एवं के.वी. जनरल स्टोर के संचालक फिरोज मेमन द्वारा एकता यात्रा में शामिल सभी प्रतिभागियों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई। आयोजकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक शामिल होने वाले सभी बच्चों, युवाओं एवं नगरवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता, भाईचारे और देशभक्ति की भावना को मजबूत करते हैं।
    2
    फरसगांव में उम्मीद संस्था ने निकाली भव्य एकता यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा नगर
फरसगांव में उम्मीद संस्था ने निकाली भव्य एकता यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा नगर
फरसगांव :- नगर में उम्मीद सामाजिक संस्था द्वारा पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भव्य एकता यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में बड़ी संख्या में बच्चे और युवा अपने साइकिल एवं मोटरसाइकिल के साथ शामिल हुए। डीजे पर बज रहे देशभक्ति गीतों के बीच प्रतिभागी उत्साह के साथ झूमते नजर आए, जिससे पूरे नगर का माहौल देशभक्ति से सराबोर हो गया।
एकता यात्रा की शुरुआत के.वी. जनरल स्टोर से हुई, जो नगर के हाई स्कूल तक पहुंची। यहां विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के बाद एकता यात्रा पुनः हाई स्कूल से रवाना होकर के.वी. जनरल स्टोर पहुंची।
इस दौरान उम्मीद सामाजिक संस्था एवं के.वी. जनरल स्टोर के संचालक फिरोज मेमन द्वारा एकता यात्रा में शामिल सभी प्रतिभागियों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई। आयोजकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक शामिल होने वाले सभी बच्चों, युवाओं एवं नगरवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता, भाईचारे और देशभक्ति की भावना को मजबूत करते हैं।
    user_रामकुमार भारद्वाज
    रामकुमार भारद्वाज
    कोंडागाँव, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
    22 hrs ago
  • हैप्पी बर्थडे पुतर जी भगवान जी आप को सारी खुशियां दे हैप्पी बर्थडे
    1
    हैप्पी बर्थडे पुतर जी भगवान जी आप को सारी खुशियां दे हैप्पी बर्थडे
    user_Rani Kasyap
    Rani Kasyap
    Adventure Sports Center जगदलपुर, बस्तर, छत्तीसगढ़•
    25 min ago
  • 👁️ तीसरी आँख | अटल जी की पुण्यतिथि आज अटल जी की तस्वीर पर फूल चढ़ेंगे… लेकिन शायद सबसे जरूरी है—उस आईने के सामने खड़ा होना, जिसमें अटल जी नहीं, आज की राजनीति दिखाई देती है। क्योंकि सवाल यह नहीं कि अटल जी कितने महान थे। सवाल यह है— उनके जाने के बाद हमने उनकी “अटलियत” में से कितना बचाया? 🎙️ 2 मिनट 35 सेकंड। एक श्रद्धांजलि नहीं… आज की राजनीति के सामने रखा गया आईना। देखिए। शायद अटल जी को याद करने से ज्यादा— खुद को देखने की जरूरत है। - #तीसरीआँख #अटलजी
    1
    👁️ तीसरी आँख | अटल जी की पुण्यतिथि

आज अटल जी की तस्वीर पर फूल चढ़ेंगे…
लेकिन शायद सबसे जरूरी है—उस आईने के सामने खड़ा होना, जिसमें अटल जी नहीं, आज की राजनीति दिखाई देती है।

क्योंकि सवाल यह नहीं कि अटल जी कितने महान थे।
सवाल यह है—

उनके जाने के बाद हमने उनकी “अटलियत” में से कितना बचाया?

🎙️ 2 मिनट 35 सेकंड।
एक श्रद्धांजलि नहीं…
आज की राजनीति के सामने रखा गया आईना।

देखिए। शायद अटल जी को याद करने से ज्यादा—
खुद को देखने की जरूरत है।


-
#तीसरीआँख #अटलजी
    user_तीसरी आंख 👁️
    तीसरी आंख 👁️
    Voice of people बस्तर, बस्तर, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
  • तिरंगे की जगह BJP का झंडा!' वायरल वीडियो से मचा सियासी तूफान, पड़ताल में सामने आई पूरी सच्चाई . धमतरी। स्वतंत्रता दिवस पर कुरूद विधायक एवं पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो के साथ दावा किया गया कि उन्होंने 15 अगस्त को तिरंगे की जगह भाजपा का झंडा फहरा दिया। हालांकि, तथ्य जांच में यह दावा पूरी तरह भ्रामक निकला। जांच में सामने आया कि 15 अगस्त को धमतरी के एकलव्य खेल मैदान में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में अजय चंद्राकर ने विधिवत राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया, परेड की सलामी ली और कार्यक्रम को संबोधित किया। वायरल वीडियो की तुलना करने पर स्पष्ट हुआ कि वह 22 मार्च 2026 को भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग का पुराना वीडियो है, जिसे गलत संदर्भ में साझा किया गया। मामले के बाद अजय चंद्राकर ने इसे भ्रम फैलाने की साजिश बताया, जबकि भाजपा ने भ्रामक पोस्ट प्रसारित करने वालों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
    1
    तिरंगे की जगह BJP का झंडा!' वायरल वीडियो से मचा सियासी तूफान, पड़ताल में सामने आई पूरी सच्चाई
.
धमतरी। स्वतंत्रता दिवस पर कुरूद विधायक एवं पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो के साथ दावा किया गया कि उन्होंने 15 अगस्त को तिरंगे की जगह भाजपा का झंडा फहरा दिया। हालांकि, तथ्य जांच में यह दावा पूरी तरह भ्रामक निकला। जांच में सामने आया कि 15 अगस्त को धमतरी के एकलव्य खेल मैदान में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में अजय चंद्राकर ने विधिवत राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया, परेड की सलामी ली और कार्यक्रम को संबोधित किया। वायरल वीडियो की तुलना करने पर स्पष्ट हुआ कि वह 22 मार्च 2026 को भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग का पुराना वीडियो है, जिसे गलत संदर्भ में साझा किया गया। मामले के बाद अजय चंद्राकर ने इसे भ्रम फैलाने की साजिश बताया, जबकि भाजपा ने भ्रामक पोस्ट प्रसारित करने वालों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
    user_यशवंत गंजीर
    यशवंत गंजीर
    Local News Reporter धमतरी, धमतरी, छत्तीसगढ़•
    6 hrs ago
  • शिवनाथ नदी का बढ़ रहा जलस्तर, मौके में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम का अभाव
    1
    शिवनाथ नदी का बढ़ रहा जलस्तर,  मौके में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम का अभाव
    user_Aishwary Shyam
    Aishwary Shyam
    राजनांदगांव, राजनांदगांव, छत्तीसगढ़•
    37 min ago
  • ग्राम रौंदा में घर का ताला तोड़कर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, सोने-चांदी के आभूषण, लैपटॉप, टूल्लू पंप सहित चोरी की संपत्ति बरामद ग्राम रौंदा में घर का ताला तोड़कर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, सोने-चांदी के आभूषण, लैपटॉप, टूल्लू पंप सहित चोरी की संपत्ति बरामद ▪️ *ग्राम रौंदा में घर का ताला तोड़कर अलमारी से नगदी एवं सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया*। ▪️ *पुलिस पूछताछ में आरोपी द्वारा ग्राम रौंदा क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर कुल 05 चोरी की घटनाओं में संलिप्तता स्वीकार की गई।* ▪️ *आरोपी के कब्जे से चोरी के सोने-चांदी के आभूषण, नगदी, लैपटॉप एवं टूल्लू पंप सहित अन्य चोरी की संपत्ति बरामद की गई।* ▪️ *घटना में प्रयुक्त पेचकस-रॉड एवं मोटरसाइकिल को भी पुलिस द्वारा जप्त कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।* मुख्य बिंदु दिनांक 09.08.2026 को प्राप्त चोरी की रिपोर्ट पर थाना धमधा पुलिस द्वारा अपराध पंजीबद्ध कर घटनास्थल निरीक्षण, संदेही की पहचान एवं पूछताछ के माध्यम से प्रकरण का खुलासा किया गया। संक्षिप्त विवरण दिनांक 09.08.2026 को प्रार्थिया शाहजहां बेगम, उम्र 50 वर्ष, निवासी ग्राम रौंदा, थाना धमधा, जिला दुर्ग द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 03.08.2026 को लगभग 12:30 बजे वह अपने घर में ताला लगाकर पिपरिया गई थीं तथा रात्रि वहीं रुकी थीं। दिनांक 04.08.2026 को लगभग 20:00 बजे वापस आने पर घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला तथा अंदर सामान बिखरा हुआ था। जांच करने पर पलंग के गद्दे के नीचे रखी नगदी रकम 5,000 रुपये तथा उसी स्थान पर रखी अलमारी की चाबी गायब मिली। अलमारी खोलने पर अंदर का लॉकर टूटा हुआ था तथा उसमें रखे पुराने इस्तेमाल किए हुए 03 नग सोने के मनके वाली पत्ती, अनुमानित कीमत 30,000 रुपये एवं 01 जोड़ी चांदी की पायल, 13 तोला, अनुमानित कीमत 10,000 रुपये चोरी होना पाया गया। चोरी गई संपत्ति एवं नगदी की कुल कीमत लगभग 45,000 रुपये बताई गई। रिपोर्ट पर थाना धमधा में अपराध क्रमांक 221/2026, धारा 331(4), 305(a) BNS पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान घटनास्थल का निरीक्षण कर संदिग्ध व्यक्तियों के संबंध में जानकारी एकत्र की गई। संदेही करण दास मानिकपुरी से पूछताछ करने पर उसके द्वारा उक्त घटना सहित क्षेत्र में अन्य चोरी की घटनाओं में संलिप्तता स्वीकार की गई। पुलिस पूछताछ एवं आरोपी के मेमोरेण्डम के आधार पर उसके कब्जे से चोरी के सोने-चांदी के आभूषण, लैपटॉप एवं टूल्लू पंप सहित चोरी की संपत्ति बरामद की गई। आरोपी द्वारा वर्ष 2025 में ग्राम रौंदा स्थित पूर्व माध्यमिक शाला का ताला तोड़कर लैपटॉप, चार्जर एवं माउस तथा संत राम देवांगन का टूल्लू पंप चोरी करना भी बताया गया। चोरी की संपत्ति आरोपी के घर में रखी मोटरसाइकिल के टूल बॉक्स से बरामद की गई। आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका) आरोपी द्वारा घरों एवं अन्य स्थानों की निगरानी कर ताला लगा होने की स्थिति का लाभ उठाया जाता था। इसके बाद ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर अलमारी एवं अन्य स्थानों से नगदी तथा आसानी से ले जाई जा सकने वाली कीमती वस्तुओं की चोरी कर उन्हें अपने कब्जे में रखा जाता था। घटना स्थल ग्राम रौंदा, थाना धमधा क्षेत्र, जिला दुर्ग तथा ग्राम रौंदा क्षेत्र के अन्य स्थान। आरोपी का नाम 1. करण दास मानिकपुरी, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम रौंदा, थाना धमधा, जिला दुर्ग। जप्त सामग्री 1. चोरी के सोने-चांदी के आभूषण। 2. नगदी रकम। 3. 01 नग लैपटॉप। 4. 01 नग टूल्लू पंप। 5. घटना में प्रयुक्त 01 पेचकस-रॉड। 6. घटना में प्रयुक्त 01 मोटरसाइकिल। 7. लैपटॉप से संबंधित चार्जर एवं माउस सहित अन्य चोरी की सामग्री। जप्त चोरी की संपत्ति की कुल अनुमानित कीमत लगभग 1,90,000 रुपये बताई गई है। सराहनीय कार्य उक्त कार्यवाही में थाना धमधा पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल निरीक्षण, संदिग्धों की पहचान, लगातार पतासाजी एवं पूछताछ के माध्यम से आरोपी की पहचान कर चोरी की संपत्ति बरामद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई। दुर्ग पुलिस की अपील दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि घर को लंबे समय के लिए बंद कर कहीं बाहर जाते समय आसपास के विश्वसनीय व्यक्तियों एवं पुलिस को आवश्यक जानकारी दें। घर की सुरक्षा के लिए कीमती सामान एवं नगदी सुरक्षित स्थान पर रखें तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। चोरी एवं अन्य अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। —0000—
    3
    ग्राम रौंदा में घर का ताला तोड़कर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, सोने-चांदी के आभूषण, लैपटॉप, टूल्लू पंप सहित चोरी की संपत्ति बरामद
ग्राम रौंदा में घर का ताला तोड़कर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, सोने-चांदी के आभूषण, लैपटॉप, टूल्लू पंप सहित चोरी की संपत्ति बरामद
▪️ *ग्राम रौंदा में घर का ताला तोड़कर अलमारी से नगदी एवं सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया*।
▪️ *पुलिस पूछताछ में आरोपी द्वारा ग्राम रौंदा क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर कुल 05 चोरी की घटनाओं में संलिप्तता स्वीकार की गई।*
▪️ *आरोपी के कब्जे से चोरी के सोने-चांदी के आभूषण, नगदी, लैपटॉप एवं टूल्लू पंप सहित अन्य चोरी की संपत्ति बरामद की गई।*
▪️ *घटना में प्रयुक्त पेचकस-रॉड एवं मोटरसाइकिल को भी पुलिस द्वारा जप्त कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।*
मुख्य बिंदु
दिनांक 09.08.2026 को प्राप्त चोरी की रिपोर्ट पर थाना धमधा पुलिस द्वारा अपराध पंजीबद्ध कर घटनास्थल निरीक्षण, संदेही की पहचान एवं पूछताछ के माध्यम से प्रकरण का खुलासा किया गया।
संक्षिप्त विवरण
दिनांक 09.08.2026 को प्रार्थिया शाहजहां बेगम, उम्र 50 वर्ष, निवासी ग्राम रौंदा, थाना धमधा, जिला दुर्ग द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 03.08.2026 को लगभग 12:30 बजे वह अपने घर में ताला लगाकर पिपरिया गई थीं तथा रात्रि वहीं रुकी थीं। दिनांक 04.08.2026 को लगभग 20:00 बजे वापस आने पर घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला तथा अंदर सामान बिखरा हुआ था।
जांच करने पर पलंग के गद्दे के नीचे रखी नगदी रकम 5,000 रुपये तथा उसी स्थान पर रखी अलमारी की चाबी गायब मिली। अलमारी खोलने पर अंदर का लॉकर टूटा हुआ था तथा उसमें रखे पुराने इस्तेमाल किए हुए 03 नग सोने के मनके वाली पत्ती, अनुमानित कीमत 30,000 रुपये एवं 01 जोड़ी चांदी की पायल, 13 तोला, अनुमानित कीमत 10,000 रुपये चोरी होना पाया गया। चोरी गई संपत्ति एवं नगदी की कुल कीमत लगभग 45,000 रुपये बताई गई।
रिपोर्ट पर थाना धमधा में अपराध क्रमांक 221/2026, धारा 331(4), 305(a) BNS पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान घटनास्थल का निरीक्षण कर संदिग्ध व्यक्तियों के संबंध में जानकारी एकत्र की गई। संदेही करण दास मानिकपुरी से पूछताछ करने पर उसके द्वारा उक्त घटना सहित क्षेत्र में अन्य चोरी की घटनाओं में संलिप्तता स्वीकार की गई।
पुलिस पूछताछ एवं आरोपी के मेमोरेण्डम के आधार पर उसके कब्जे से चोरी के सोने-चांदी के आभूषण, लैपटॉप एवं टूल्लू पंप सहित चोरी की संपत्ति बरामद की गई। आरोपी द्वारा वर्ष 2025 में ग्राम रौंदा स्थित पूर्व माध्यमिक शाला का ताला तोड़कर लैपटॉप, चार्जर एवं माउस तथा संत राम देवांगन का टूल्लू पंप चोरी करना भी बताया गया। चोरी की संपत्ति आरोपी के घर में रखी मोटरसाइकिल के टूल बॉक्स से बरामद की गई।
आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर  विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका)
आरोपी द्वारा घरों एवं अन्य स्थानों की निगरानी कर ताला लगा होने की स्थिति का लाभ उठाया जाता था। इसके बाद ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर अलमारी एवं अन्य स्थानों से नगदी तथा आसानी से ले जाई जा सकने वाली कीमती वस्तुओं की चोरी कर उन्हें अपने कब्जे में रखा जाता था।
घटना स्थल
ग्राम रौंदा, थाना धमधा क्षेत्र, जिला दुर्ग तथा ग्राम रौंदा क्षेत्र के अन्य स्थान।
आरोपी का नाम
1. करण दास मानिकपुरी, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम रौंदा, थाना धमधा, जिला दुर्ग।
जप्त सामग्री
1. चोरी के सोने-चांदी के आभूषण।
2. नगदी रकम।
3. 01 नग लैपटॉप।
4. 01 नग टूल्लू पंप।
5. घटना में प्रयुक्त 01 पेचकस-रॉड।
6. घटना में प्रयुक्त 01 मोटरसाइकिल।
7. लैपटॉप से संबंधित चार्जर एवं माउस सहित अन्य चोरी की सामग्री।
जप्त चोरी की संपत्ति की कुल अनुमानित कीमत लगभग 1,90,000 रुपये बताई गई है।
सराहनीय कार्य
उक्त कार्यवाही में थाना धमधा पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल निरीक्षण, संदिग्धों की पहचान, लगातार पतासाजी एवं पूछताछ के माध्यम से आरोपी की पहचान कर चोरी की संपत्ति बरामद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई।
दुर्ग पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि घर को लंबे समय के लिए बंद कर कहीं बाहर जाते समय आसपास के विश्वसनीय व्यक्तियों एवं पुलिस को आवश्यक जानकारी दें। घर की सुरक्षा के लिए कीमती सामान एवं नगदी सुरक्षित स्थान पर रखें तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। चोरी एवं अन्य अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
—0000—
    user_हेमंत उमरे ,7509375525
    हेमंत उमरे ,7509375525
    दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • कोंडागांव: केशकाल में शान से लहराया तिरंगा, विधायक नीलकंठ टेकाम ने किया ध्वजारोहण केशकाल में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विधायक नीलकंठ टेकाम ने विधायक कार्यालय में ध्वजारोहण किया। इसके बाद अटल चौक पहुंचकर भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और नगर पंचायत के कार्यक्रम में शामिल हुए। शासकीय कन्या शाला केशकाल में मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण कर मुख्यमंत्री के स्वतंत्रता दिवस संदेश का वाचन किया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
    1
    कोंडागांव: केशकाल में शान से लहराया तिरंगा, विधायक नीलकंठ टेकाम ने किया ध्वजारोहण
केशकाल में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विधायक नीलकंठ टेकाम ने विधायक कार्यालय में ध्वजारोहण किया। इसके बाद अटल चौक पहुंचकर भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और नगर पंचायत के कार्यक्रम में शामिल हुए।
शासकीय कन्या शाला केशकाल में मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण कर मुख्यमंत्री के स्वतंत्रता दिवस संदेश का वाचन किया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
    user_Tomesh Rana
    Tomesh Rana
    Local News Reporter फरसगाँव, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.