Shuru
Apke Nagar Ki App…
हैप्पी बर्थडे पुतर जी भगवान जी आप को सारी खुशियां दे हैप्पी बर्थडे
Rani Kasyap
हैप्पी बर्थडे पुतर जी भगवान जी आप को सारी खुशियां दे हैप्पी बर्थडे
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- हैप्पी बर्थडे पुतर जी भगवान जी आप को सारी खुशियां दे हैप्पी बर्थडे1
- 👁️ तीसरी आँख | अटल जी की पुण्यतिथि आज अटल जी की तस्वीर पर फूल चढ़ेंगे… लेकिन शायद सबसे जरूरी है—उस आईने के सामने खड़ा होना, जिसमें अटल जी नहीं, आज की राजनीति दिखाई देती है। क्योंकि सवाल यह नहीं कि अटल जी कितने महान थे। सवाल यह है— उनके जाने के बाद हमने उनकी “अटलियत” में से कितना बचाया? 🎙️ 2 मिनट 35 सेकंड। एक श्रद्धांजलि नहीं… आज की राजनीति के सामने रखा गया आईना। देखिए। शायद अटल जी को याद करने से ज्यादा— खुद को देखने की जरूरत है। - #तीसरीआँख #अटलजी1
- फरसगांव में उम्मीद संस्था ने निकाली भव्य एकता यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा नगर फरसगांव में उम्मीद संस्था ने निकाली भव्य एकता यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा नगर फरसगांव :- नगर में उम्मीद सामाजिक संस्था द्वारा पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भव्य एकता यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में बड़ी संख्या में बच्चे और युवा अपने साइकिल एवं मोटरसाइकिल के साथ शामिल हुए। डीजे पर बज रहे देशभक्ति गीतों के बीच प्रतिभागी उत्साह के साथ झूमते नजर आए, जिससे पूरे नगर का माहौल देशभक्ति से सराबोर हो गया। एकता यात्रा की शुरुआत के.वी. जनरल स्टोर से हुई, जो नगर के हाई स्कूल तक पहुंची। यहां विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के बाद एकता यात्रा पुनः हाई स्कूल से रवाना होकर के.वी. जनरल स्टोर पहुंची। इस दौरान उम्मीद सामाजिक संस्था एवं के.वी. जनरल स्टोर के संचालक फिरोज मेमन द्वारा एकता यात्रा में शामिल सभी प्रतिभागियों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई। आयोजकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक शामिल होने वाले सभी बच्चों, युवाओं एवं नगरवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता, भाईचारे और देशभक्ति की भावना को मजबूत करते हैं।2
- सुनिये क्या कहा सुकमा पुलिस अधीक्षक महोदय ने...... नक्सल मक्त गावों में आजादी के बार पहली बार स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त धुम -धाम से मनाया गया सुनिये क्या कहा पुलिस अधीक्षक महोदय ने...... नक्सल मक्त गावों में आजादी के बार पहली बार स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त धुम -धाम से मनाया गया1
- जिले में हर्षाेल्लास से मनाई गई 80वें स्वतंत्रता दिवस राज्यसभा सांसद श्री देवेंद्र प्रताप सिंह ने किया ध्वजारोहण और ली परेड की सलामी शहीद परीवार के परिजनों को मुख्य अतिथि ने शॉल और श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित जिले में हर्षाेल्लास से मनाई गई 80वें स्वतंत्रता दिवस राज्यसभा सांसद श्री देवेंद्र प्रताप सिंह ने किया ध्वजारोहण और ली परेड की सलामी शहीद परीवार के परिजनों को मुख्य अतिथि ने शॉल और श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित सुकमा- राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस की 80वें वर्षगांठ सुकमा जिले में पूरे हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई। हर वर्ष की भांति इस बार भी मुख्य समारोह जिला मुख्यालय के मिनी स्टेडियम सुकमा में आयोजित किया गया। इस जिलास्तरीय कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। मुख्य अतिथि ने कलेक्टर श्री अमित कुमार और पुलिस अधीक्षक श्री मयंक गुर्जर के साथ परेड का निरीक्षण किया। साथ ही एकता और अखंडता का संदेश देते रंग-बिरंगे गुब्बारे नील गगन में छोड़े गए। राष्ट्रगान के साथ ही हर्ष फायर किया गया। स्वतंत्रता दिवस समारोह में परेड कमांडर के रूप में श्री रवि उपाध्याय और 2 वाईसी सूबेदार श्री रमेश पुरेना ने प्लाटून का नेतृत्व किया। समारोह में शामिल शहीदों के परिजनों को मुख्य अतिथि द्वारा शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। मुख्य समारोह में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को मुख्य अतिथि ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संदेश का वाचन करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस का यह पावन पर्व माँ भारती की वंदना का दिन है। आज हम भारत माता के उन सभी महान सपूतों को नमन कर रहे हैं, जिन्होंने देश की आज़ादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। आज का दिन देश की एकता, अखण्डता की गौरवशाली यात्रा से प्रेरणा लेकर यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करने का है। भारत का महान स्वतंत्रता संग्राम महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, डॉ. भीमराव अंबेडकर, वीर सावरकर सहित असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान की अमर गाथा है। स्वतंत्रता के इस पावन अवसर पर हम धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा, शहीद वीर नारायण सिंह और वीर गुंडाधुर के संघर्ष को श्रद्धापूर्वक नमन करते हैं। माओवाद से मुक्त होकर बस्तर के हर कोने में लोग तिरंगा यात्रा के जरिए स्वतंत्रता का उत्सव मना रहे हैं। बस्तर की सर्वांगीण प्रगति, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व वाली डबल इंजन सरकार के सबसे बड़े लक्ष्यों में शामिल है। इसका जीवंत उदाहरण है जगदलपुर में राष्ट्रीय स्तर की मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक का आयोजन, जिसमें केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी सहित चार राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने सहभागिता की। अब बस्तर के नवनिर्माण का स्वर्णिम समय है। 'नियद नेल्ला नार 2.0' और 'बस्तर मुन्ने अभियान' के जरिए हम विकास योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा रहे हैं। 31 योजनाओं और 14 सामुदायिक सुविधाओं के शत-प्रतिशत सेचुरेशन से हम बस्तर संभाग के 39 लाख से अधिक लोगों को लाभान्वित कर रहे हैं। बस्तर में नक्सल हिंसा के चलते बंद पड़े स्कूलों को हमने दोबारा प्रारंभ कराया। साथ ही 36 नए स्कूल भी स्वीकृत किए हैं। ओरछा और जगरगुंडा जैसे सुदूर क्षेत्रों में हम एजुकेशन सिटी विकसित कर रहे हैं। परेड एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सीनियर विंग परेड में प्रथम स्थान सीआरपीएफ, द्वितीय जिला महिला पुलिस बल और तृतीय डीआरजी को मिला। जूनियर विंग में आईएमएसटी स्कूल सुकमा ने प्रथम, कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय सुकमा ने द्वितीय, पीएमश्री बालक स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में कस्तूरबा गांधी विद्यालय सुकमा ने प्रथम, पोटाकेबिन स्कूल सुकमा ने द्वितीय और पोटा केबिन स्कूल सुकमा ने तृतीय स्थान हासिल किया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण इस अवसर पर पहली बार कोटवारों ने जवानों के साथ परेड में हिस्सा लिया और भारत की एकता, अखंडता एवं देशभक्ति को नमन किया। समारोह में जिला सीईओ मुकुन्द ठाकुर, डीएफओ अक्षय भोंसले, राज्य महिला आयोग सदस्य सुश्री दीपिका सोरी, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री धनीराम बारसे, सांसद प्रतिनिधि अरूण सिंह भदौरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मंगम्मा सोयम, उपाध्यक्ष श्री महेश कुंजाम, नगरपालिका अध्यक्ष श्री हुंगाराम मरकाम, जिला पंचायत सदस्य श्री हुंगाराम मरकाम, जनपद अध्यक्ष सुकमा श्री संतोष इड़ो सहित अनेक पार्षदगण, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।3
- केशकाल: स्वतंत्रता दिवस पर टाटामारी में उमड़ा जनसैलाब, हजारों पर्यटकों के बीच रिद्धि ठक्कर को दी श्रद्धांजलि केशकाल: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इको पर्यटन स्थल टाटामारी में हजारों पर्यटकों की भीड़ उमड़ी। बड़ी संख्या में बाइक राइडर्स भी टाटामारी पहुंचे। मुंबई से बस्तर टूर पर आई बाइक राइडर रिद्धि ठक्कर का चारामा घाट में सड़क हादसे में निधन हो गया था, जिन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए छत्तीसगढ़ के विभिन्न संभागों से बाइक राइडर्स शामिल हुए। वहीं पर्यटकों की भारी भीड़ के चलते टाटामारी मार्ग पर ट्रैफिक जाम की स्थिति भी बनी रही।1
- तिरंगे की जगह BJP का झंडा!' वायरल वीडियो से मचा सियासी तूफान, पड़ताल में सामने आई पूरी सच्चाई . धमतरी। स्वतंत्रता दिवस पर कुरूद विधायक एवं पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो के साथ दावा किया गया कि उन्होंने 15 अगस्त को तिरंगे की जगह भाजपा का झंडा फहरा दिया। हालांकि, तथ्य जांच में यह दावा पूरी तरह भ्रामक निकला। जांच में सामने आया कि 15 अगस्त को धमतरी के एकलव्य खेल मैदान में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में अजय चंद्राकर ने विधिवत राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया, परेड की सलामी ली और कार्यक्रम को संबोधित किया। वायरल वीडियो की तुलना करने पर स्पष्ट हुआ कि वह 22 मार्च 2026 को भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग का पुराना वीडियो है, जिसे गलत संदर्भ में साझा किया गया। मामले के बाद अजय चंद्राकर ने इसे भ्रम फैलाने की साजिश बताया, जबकि भाजपा ने भ्रामक पोस्ट प्रसारित करने वालों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।1
- ग्राम पांडे आठगांव में सरस्वती साइकिल योजना के तहत छात्राओं को साइकिल वितरण ग्राम पांडे आठगांव में सरस्वती साइकिल योजना के तहत छात्राओं को साइकिल वितरण फरसगांव :- ब्लॉक के ग्राम पांडे आठगांव में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम के बाद सरस्वती साइकिल योजना के तहत नव छात्राओं को साइकिलों का वितरण किया गया। साइकिल मिलने से छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर ग्राम के समस्त गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान भाजपा मंडल फरसगांव के अध्यक्ष धनराज पांडे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली सरकार देश की बेटियों को आगे बढ़ाने और उनके लिए शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए कई योजनाएं संचालित कर रही है। सरस्वती साइकिल योजना भी ऐसी ही महत्वपूर्ण योजना है, जिसका लाभ बेटियों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि साइकिल मिलने से छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा होगी और वे अपनी पढ़ाई को बेहतर तरीके से जारी रख सकेंगी। सरकार का उद्देश्य बेटियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाकर उन्हें सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है।2