Shuru
Apke Nagar Ki App…
एक नाथ साधु बाबा भड़का धर्मेंद्र हुड्डा के लिए किया संत रामपाल जी महाराज जी का समर्थन
MANNU SIDAR ji
एक नाथ साधु बाबा भड़का धर्मेंद्र हुड्डा के लिए किया संत रामपाल जी महाराज जी का समर्थन
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- एक नाथ साधु बाबा भड़का धर्मेंद्र हुड्डा के लिए किया संत रामपाल जी महाराज जी का समर्थन2
- Sarangarh news : साइबर ठगी पर बड़ा प्रहार! सरकार का बड़ा अभियान शुरू,,,अब ऐसे बचें ऑनलाइन ठगी से साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने और आम लोगों को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ पुलिस ने ‘साइबर जागृति अभियान’ शुरू किया है। छत्तीसगढ़ को साइबर अपराध मुक्त बनाने के संकल्प के साथ यह अभियान 15 अगस्त से 2 अक्टूबर 2026 तक सात सप्ताह चलेगा। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा ने प्रेस वार्ता के दौरान जिला स्तरीय अभियान की औपचारिक शुरुआत की। इस दौरान अभियान की लिंक और QR कोड जारी किया गया। अभियान की शुरुआत के मौके पर एसपी सुनील शर्मा ने खुद अपने मोबाइल से QR कोड स्कैन कर सेल्फी ली और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। उन्होंने जिलावासियों से भी ‘साइबर जागृति की एक सेल्फी’ लेकर सोशल मीडिया पर शेयर करने की अपील की। एसपी ने कहा कि जिस तरह देश की आजादी के लिए करोड़ों देशवासियों ने एकजुट होकर लड़ाई लड़ी थी, उसी तरह आज साइबर अपराध के खिलाफ भी सभी को एकजुट होना होगा। उन्होंने आमजन से साइबर जागरूकता अभियान से जुड़कर पुलिस का सहयोग करने की अपील की। अभियान के दौरान स्कूल-कॉलेजों में डिजिटल सतर्कता और ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम होंगे। बैंकिंग एवं वित्तीय संस्थानों में वित्तीय धोखाधड़ी और UPI सुरक्षा की जानकारी दी जाएगी। वरिष्ठ नागरिकों को डिजिटल अरेस्ट और फर्जी कॉल से बचाव के प्रति जागरूक किया जाएगा। महिलाओं और सामुदायिक समूहों के बीच स्मार्टफोन प्राइवेसी और सुरक्षित ब्राउजिंग को लेकर जानकारी साझा की जाएगी। रोजगार कार्यालयों, ITI और कौशल विकास केंद्रों में जॉब फ्रॉड और फिशिंग से बचने के उपाय बताए जाएंगे। आम जनता को डेटा प्राइवेसी और सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल के प्रति भी जागरूक किया जाएगा। अभियान के अंतिम चरण में ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों में ‘साइबर मुक्त छत्तीसगढ़’ संकल्प कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। गांधी जयंती यानी 2 अक्टूबर को अभियान का समापन होगा। जिला पुलिस की ओर से चौक-चौराहों, बाजारों, पार्कों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर-बैनर के साथ QR कोड लगाए जाएंगे। स्थानीय थानों, व्हाट्सऐप ग्रुपों और सोशल मीडिया के माध्यम से भी अभियान का व्यापक प्रचार किया जाएगा। अभियान में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स, व्यापारी, जनप्रतिनिधि और कलाकारों को भी जोड़ा जाएगा। पुलिस का उद्देश्य जिले के अधिक से अधिक लोगों तक साइबर सुरक्षा का संदेश पहुंचाना और नागरिकों को ऑनलाइन ठगी से सतर्क करना है।1
- तिरंगे की शान के साथ गौसेवा का संकल्प! पशु औषधालय फगुरम छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता दिवस पर गरिमामय ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित हुआ। गोपाल गौ सेवा समिति के अध्यक्ष दीपक कुमार डनसेना, कोषाध्यक्ष उपेंद्र तिवारी, श्री रामेश्वर पटेल पशु-चिकित्सक,सक्रिय सदस्य सोहन दास एवं भूतपूर्व परिचारक, छेदीलाल यादव की उपस्थिति रही। राष्ट्रगान और भारत माता के जयघोष के बाद प्रसाद वितरण हुआ तथा लावारिस एवं दुर्घटनाग्रस्त गौ माताओं के उपचार हेतु समिति को दवाइयां प्रदान की गईं। राष्ट्रभक्ति के साथ गौसेवा यही संकल्प,यही सम्मान! तिरंगे की शान के साथ गौसेवा का संकल्प! पशु औषधालय फगुरम छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता दिवस पर गरिमामय ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित हुआ। गोपाल गौ सेवा समिति के अध्यक्ष दीपक कुमार डनसेना, कोषाध्यक्ष उपेंद्र तिवारी, श्री रामेश्वर पटेल पशु-चिकित्सक,सक्रिय सदस्य सोहन दास एवं भूतपूर्व परिचारक, छेदीलाल यादव की उपस्थिति रही। राष्ट्रगान और भारत माता के जयघोष के बाद प्रसाद वितरण हुआ तथा लावारिस एवं दुर्घटनाग्रस्त गौ माताओं के उपचार हेतु समिति को दवाइयां प्रदान की गईं। राष्ट्रभक्ति के साथ गौसेवा यही संकल्प,यही सम्मान!1
- डभरा के कृष्णा पैलेस में सावन ब्यूटी अवार्ड शो 2026 का आयोजन जारी। डभरा के कृष्णा पैलेस में सावन ब्यूटी अवार्ड शो 2026 का आयोजन जारी। सक्ती जिले के डभरा में मुख्य अतिथियों की उपस्थिति में कार्यक्रम चल रहा। कार्यक्रम को लेकर प्रतिभागियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा।1
- जिला मुख्यालय सक्ती में गरिमामय ढंग से मनाया गया 80 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह,सांसद लोकसभा क्षेत्र जांजगीर - चांपा श्रीमती कमलेश जांगड़े ने किया जिला स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण। जिला मुख्यालय सक्ती में गरिमामय ढंग से मनाया गया 80 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह,सांसद लोकसभा क्षेत्र जांजगीर - चांपा श्रीमती कमलेश जांगड़े ने किया जिला स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण।1
- Post by Shubham Mishra1
- चक्रपाणि स्कूल ग्राउंड में गूंजा मलखंब का दमखम, तालियों से झूम उठा मैदान बलौदाबाजार। चक्रपाणि स्कूल ग्राउंड में मलखंब खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से ऐसा समां बांधा कि पूरा मैदान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। नन्हे खिलाड़ियों के हैरतअंगेज करतबों ने दर्शकों का मन मोह लिया। जिला स्तरीय और संभाग स्तरीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन के बाद अब इन प्रतिभावान खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। कोच एवं जिला खेल अधिकारी के अथक प्रयासों का परिणाम है कि मलखंब के क्षेत्र में जिले के खिलाड़ी लगातार सफलता हासिल कर बलौदाबाजार का नाम रोशन कर रहे हैं। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने साबित कर दिया कि जिले की प्रतिभाएं अब राज्य स्तर पर भी अपनी पहचान बनाने को तैयार हैं।4
- Post by Shubham Mishra1