logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*53.90 लाख की धोखाधड़ी में वांछित आरोपी को देवसरा पुलिस ने किया गिरफ्तार* प्रतापगढ़/देवसरा:-माइक्रो फाइनेंस कंपनी में फर्जी दस्तावेज तैयार कर 138 सदस्यों के नाम पर 53 लाख 90 हजार रुपये की धोखाधड़ी व गबन के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी सुल्तानपुर जिले के चांदा थाना क्षेत्र के भीटी गांव निवासी संतोष कुमार यादव (29) है। पुलिस ने उसे सोमवार को चांदा-कादीपुर मार्ग पर भीटी गांव के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, आशीर्वाद माइक्रो फाइनेंस लिमिटेड की ढकवा शाखा में आठ मार्च से 26 जून 2025 के बीच 18 गांवों के 138 सदस्यों के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर रकम की हेराफेरी की गई थी। इस मामले में क्षेत्रीय प्रबंधक ज्ञानेंद्र यादव की तहरीर पर शाखा प्रबंधक वेद प्रकाश श्रीवास्तव, उप शाखा प्रबंधक कौस्तुभ उपाध्याय, फील्ड स्टाफ सिद्धार्थ यादव, सूरज कुमार सरोज, संतोष कुमार यादव सहित बाहरी दलालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से संतोष कुमार यादव वांछित चल रहा था। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देश पर वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत आसपुर देवसरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। थाना अध्यक्ष आसपुर देवसरा राकेश चौरसिया की सक्रिय टीम जिसके द्वारा गिरप्तारकीय गया उसमें उपनिरीक्षक हरेंद्र नारायण राय, कांस्टेबल नीरज पटेल, अरविंद यादव, सोम चौहान, महिला कांस्टेबल बिंदू कुमारी और चालक कांस्टेबल वीरेंद्र कुमार शामिल रहे।

1 day ago
user_पवन कुमार (पत्रकार)
पवन कुमार (पत्रकार)
प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
1 day ago
8faee67c-4bf5-4af6-95f6-9baaa6aa11f1

*53.90 लाख की धोखाधड़ी में वांछित आरोपी को देवसरा पुलिस ने किया गिरफ्तार* प्रतापगढ़/देवसरा:-माइक्रो फाइनेंस कंपनी में फर्जी दस्तावेज तैयार कर 138 सदस्यों के नाम पर 53 लाख 90 हजार रुपये की धोखाधड़ी व गबन के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी सुल्तानपुर जिले के चांदा थाना क्षेत्र के भीटी गांव निवासी संतोष कुमार यादव (29) है। पुलिस ने उसे सोमवार को चांदा-कादीपुर मार्ग पर भीटी गांव के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, आशीर्वाद माइक्रो फाइनेंस लिमिटेड की ढकवा शाखा में आठ मार्च से 26 जून 2025 के बीच 18 गांवों के 138 सदस्यों के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर रकम की हेराफेरी की गई थी। इस मामले में क्षेत्रीय प्रबंधक ज्ञानेंद्र यादव की तहरीर पर शाखा प्रबंधक वेद प्रकाश श्रीवास्तव, उप शाखा प्रबंधक कौस्तुभ उपाध्याय, फील्ड स्टाफ सिद्धार्थ यादव, सूरज कुमार सरोज, संतोष कुमार यादव सहित बाहरी दलालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से संतोष कुमार यादव वांछित चल रहा था। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देश पर वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत आसपुर देवसरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। थाना अध्यक्ष आसपुर देवसरा राकेश चौरसिया की सक्रिय टीम जिसके द्वारा गिरप्तारकीय गया उसमें उपनिरीक्षक हरेंद्र नारायण राय, कांस्टेबल नीरज पटेल, अरविंद यादव, सोम चौहान, महिला कांस्टेबल बिंदू कुमारी और चालक कांस्टेबल वीरेंद्र कुमार शामिल रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Pratapgarh: ऑपरेशन सजग के तहत SP दीपक भूकर की आमजन से अपील, कानून-व्यवस्था को लेकर दिया बड़ा बयान ऑपरेशन सजग के तहत आमजन को सतर्क एवं जागरूक रहने तथा जनपद में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के संबंध में—पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर की बाइट।
    1
    Pratapgarh: ऑपरेशन सजग के तहत SP दीपक भूकर की आमजन से अपील, कानून-व्यवस्था को लेकर दिया बड़ा बयान
ऑपरेशन सजग के तहत आमजन को सतर्क एवं जागरूक रहने तथा जनपद में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के संबंध में—पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर की बाइट।
    user_VBed Vyas
    VBed Vyas
    Lawyer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • रायबरेली के डलमऊ तहसील क्षेत्र के ग्राम भीरा गोविंदपुर (थाना लालगंज) में दलित परिवार की जमीन पर अवैध कब्जे और प्रशासनिक मिलीभगत का मामला सामने आया है, जिसकी शिकायत को लेकर पीड़िता अपने परिवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुँची है। रायबरेली के डलमऊ तहसील क्षेत्र के ग्राम भीरा गोविंदपुर (थाना लालगंज) में दलित परिवार की जमीन पर अवैध कब्जे और प्रशासनिक मिलीभगत का मामला सामने आया है, जिसकी शिकायत को लेकर पीड़िता अपने परिवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुँची है। मुख्य बिंदु भूमि विवाद: पीड़िता का आरोप है कि उसकी जमीन पर पिछले 40 वर्षों से उसका कब्जा था, जिस पर दबंगों द्वारा रातों-रात अवैध निर्माण कराया जा रहा है। प्रशासनिक आरोप: पीड़िता का कहना है कि वर्तमान लेखपाल (जो कथित तौर पर विपक्षी दबंग का रिश्तेदार बताया जा रहा है) और चौकी की पुलिस इस अवैध कब्जे में मदद कर रही है और विरोध करने पर भद्दी-भद्दी गालियाँ दी गईं। न्याय की गुहार: स्थानीय स्तर पर सुनवाई न होने पर पीड़ित परिवार ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुँचकर इंसाफ की गुहार लगाई है।
    1
    रायबरेली के डलमऊ तहसील क्षेत्र के ग्राम भीरा गोविंदपुर (थाना लालगंज) में दलित परिवार की जमीन पर अवैध कब्जे और प्रशासनिक मिलीभगत का मामला सामने आया है, जिसकी शिकायत को लेकर पीड़िता अपने परिवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुँची है।
रायबरेली के डलमऊ तहसील क्षेत्र के ग्राम भीरा गोविंदपुर (थाना लालगंज) में दलित परिवार की जमीन पर अवैध कब्जे और प्रशासनिक मिलीभगत का मामला सामने आया है, जिसकी शिकायत को लेकर पीड़िता अपने परिवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुँची है।
मुख्य बिंदु
भूमि विवाद: पीड़िता का आरोप है कि उसकी जमीन पर पिछले 40 वर्षों से उसका कब्जा था, जिस पर दबंगों द्वारा रातों-रात अवैध निर्माण कराया जा रहा है।
प्रशासनिक आरोप: पीड़िता का कहना है कि वर्तमान लेखपाल (जो कथित तौर पर विपक्षी दबंग का रिश्तेदार बताया जा रहा है) और चौकी की पुलिस इस अवैध कब्जे में मदद कर रही है और विरोध करने पर भद्दी-भद्दी गालियाँ दी गईं।
न्याय की गुहार: स्थानीय स्तर पर सुनवाई न होने पर पीड़ित परिवार ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुँचकर इंसाफ की गुहार लगाई है।
    user_Pankaj
    Pankaj
    Photography studio लालगंज, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • *ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ त्रिसुंडी, अमेठी का 19वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया *अमेठी।* ग्रुप केन्द्र, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल त्रिसुंडी अमेठी का 19वां स्थापना दिवस सोमवार दिनांक 15/09/2026 को मनाया जा रहा है। इस उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। कार्यालय पुलिस उप महानिरीक्षक, ग्रुप केन्द्र अमेठी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार आज दिनांक 15/09/2026 को ग्रुप केन्द्र परिसर में एक भव्य मेले का शुभारम्भ मुख्य अतिथि डीआईजी श्री मदन कुमार द्वारा किया गया। मेले में अधिकारियों एवं कार्मिकों के साथ-साथ उनके परिवार के सदस्यों एवं बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसी क्रम में शहीद स्मारक पर शहीदों को पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी गई। तत्पश्चात क्वार्टर गार्ड पर मुख्य अतिथि श्री मदन कुमार, डीआईजी ग्रुप केन्द्र अमेठी को गार्ड द्वारा सलामी दी गई। इसके बाद डीआईजी महोदय द्वारा स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सैनिक सम्मेलन को संबोधित किया गया। संध्या में खेल-कूद प्रतियोगिता एवं रात्रि में बड़े खाने का आयोजन किया गया है।
    4
    *ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ त्रिसुंडी, अमेठी का 19वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया

*अमेठी।* ग्रुप केन्द्र, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल त्रिसुंडी अमेठी का 19वां स्थापना दिवस सोमवार दिनांक 15/09/2026 को मनाया जा रहा है। इस उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यालय पुलिस उप महानिरीक्षक, ग्रुप केन्द्र अमेठी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार आज दिनांक 15/09/2026 को ग्रुप केन्द्र परिसर में एक भव्य मेले का शुभारम्भ मुख्य अतिथि डीआईजी श्री मदन कुमार द्वारा किया गया। मेले में अधिकारियों एवं कार्मिकों के साथ-साथ उनके परिवार के सदस्यों एवं बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
इसी क्रम में शहीद स्मारक पर शहीदों को पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी गई। तत्पश्चात क्वार्टर गार्ड पर मुख्य अतिथि श्री मदन कुमार, डीआईजी ग्रुप केन्द्र अमेठी को गार्ड द्वारा सलामी दी गई। इसके बाद डीआईजी महोदय द्वारा स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सैनिक सम्मेलन को संबोधित किया गया।
संध्या में खेल-कूद प्रतियोगिता एवं रात्रि में बड़े खाने का आयोजन किया गया है।
    user_M news
    M news
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    11 min ago
  • प्रभारी मंत्री ने सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की समीक्षा की,अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश 17 सितम्बर को शाम 7 बजे ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर विकसित भारत का लिया जाएगा संकल्प जनभागीदारी से सफल होगा सेवा संकल्प अभियान, अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ-प्रभारी मंत्री अमेठी।उत्तर प्रदेश सरकार में महिला कल्याण,बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की राज्यमंत्री तथा जनपद अमेठी की प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने आगामी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले ‘‘सेवा संकल्प अभियान’’ की तैयारियों को लेकर आज विकास भवन सभागार में अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक की।बैठक में अभियान के सफल संचालन, विभिन्न कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन तथा जनसामान्य की अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, विधायक गौरीगंज राकेश प्रताप सिंह, जिलाधिकारी संजय चौहान, पुलिस अधीक्षक सरवणन टी.,मुख्य विकास अधिकारी पूजा साहू,भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन एवं सेवा काल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा नागरिकों को ‘विकसित भारत-2047’ के राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ने के उद्देश्य से ‘‘सेवा संकल्प अभियान’’ का आयोजन किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि जनसेवा,सुशासन और जनभागीदारी को मजबूत करने का एक व्यापक जनआंदोलन है।इसके माध्यम से केंद्र सरकार के 12 वर्षों तथा उत्तर प्रदेश सरकार के 10 वर्षों में हुए विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जाएगी तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने का कार्य भी किया जाएगा। प्रभारी मंत्री ने बताया कि अभियान का शुभारंभ 17 सितम्बर को ‘‘सेवा दिवस-आशीर्वाद का दीया’’ थीम के साथ किया जाएगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए तथा विकसित भारत-2047 के सामूहिक संकल्प के प्रतीक स्वरूप सायं 7 बजे दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।उन्होंने बताया कि केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित परिवारों सहित आम नागरिक अपने घरों, प्रतिष्ठानों,सरकारी भवनों,विकास परियोजनाओं,सार्वजनिक स्थलों तथा आवासों पर दीप जलाकर राष्ट्र निर्माण के इस अभियान में सहभागिता करेंगे।साथ ही जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों,युवाओं,स्वयंसेवी संस्थाओं एवं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स से ‘आशीर्वाद का दीया’ के साथ अपने फोटो एवं वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करने की अपील भी की गई है।बैठक के दौरान प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक विकास खण्ड में एक सप्ताह तक विशेष शिविर आयोजित किए जाएं, जिनमें आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप लोगों को उनके द्वार पर ही योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाए तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी शिविरों में उपस्थित रहकर समस्याओं का समाधान करें। प्रभारी मंत्री ने बताया कि 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विभिन्न विषयों पर आधारित कार्यक्रम चरणबद्ध रूप से आयोजित किए जाएंगे।इनमें ‘मेरे सपनों का भारत-चित्र सेवा’, ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’, ‘आंगन मिलन सेवा’, ‘सेवा की कहानी’ डिजिटल एवं रील्स अभियान, ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा-विकसित भारत का संकल्प’, ‘वडनगर से वाराणसी यात्रा’, ‘सेवा मेरा योगदान’, ‘सेवा सेतु अभियान’, ‘सेवा के संग-राष्ट्र के संग’, ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ तथा ‘सुशासन सेवा संवाद’ जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम शामिल हैं।उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ते हुए राष्ट्र निर्माण में उनकी सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही युवाओं, महिलाओं, किसानों, विद्यार्थियों, स्वयं सहायता समूहों तथा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को भी अभियान से जोड़ने का विशेष प्रयास किया जाएगा।प्रभारी मंत्री ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने विभागों से संबंधित योजनाओं के लाभार्थियों का अद्यतन एवं प्रमाणिक डाटा बैंक तैयार करें। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान पात्र व्यक्तियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने और जनसंपर्क गतिविधियों को प्रभावी बनाने के लिए सटीक आंकड़ों का होना आवश्यक है। उन्होंने कार्यक्रम स्थलों के चिन्हीकरण, रूट व्यवस्था, सुरक्षा, पेयजल, विद्युत, स्वच्छता, प्रचार-प्रसार तथा विभागीय समन्वय से संबंधित सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि अभियान की सफलता के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा प्रत्येक गतिविधि का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। बैठक के अंत में प्रभारी मंत्री ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का मूल उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना तथा जनभागीदारी को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि जब आम नागरिक, जनप्रतिनिधि, अधिकारी और विभिन्न सामाजिक संगठन एकजुट होकर इस अभियान में सहभागिता करेंगे, तभी विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने की दिशा में सार्थक परिणाम प्राप्त होंगे। उन्होंने सभी अधिकारियों से जिम्मेदारी, समर्पण एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि अमेठी जनपद इस अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप देकर प्रदेश में एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करे।बैठक में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।
    1
    प्रभारी मंत्री ने सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की समीक्षा की,अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
17 सितम्बर को शाम 7 बजे ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर विकसित भारत का लिया जाएगा संकल्प
जनभागीदारी से सफल होगा सेवा संकल्प अभियान, अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ-प्रभारी मंत्री
अमेठी।उत्तर प्रदेश सरकार में महिला कल्याण,बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की राज्यमंत्री तथा जनपद अमेठी की प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने आगामी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले ‘‘सेवा संकल्प अभियान’’ की तैयारियों को लेकर आज विकास भवन सभागार में अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक की।बैठक में अभियान के सफल संचालन, विभिन्न कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन तथा जनसामान्य की अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, विधायक गौरीगंज राकेश प्रताप सिंह, जिलाधिकारी संजय चौहान, पुलिस अधीक्षक सरवणन टी.,मुख्य विकास अधिकारी पूजा साहू,भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन एवं सेवा काल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा नागरिकों को ‘विकसित भारत-2047’ के राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ने के उद्देश्य से ‘‘सेवा संकल्प अभियान’’ का आयोजन किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि जनसेवा,सुशासन और जनभागीदारी को मजबूत करने का एक व्यापक जनआंदोलन है।इसके माध्यम से केंद्र सरकार के 12 वर्षों तथा उत्तर प्रदेश सरकार के 10 वर्षों में हुए विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जाएगी तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने का कार्य भी किया जाएगा। प्रभारी मंत्री ने बताया कि अभियान का शुभारंभ 17 सितम्बर को ‘‘सेवा दिवस-आशीर्वाद का दीया’’ थीम के साथ किया जाएगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए तथा विकसित भारत-2047 के सामूहिक संकल्प के प्रतीक स्वरूप सायं 7 बजे दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।उन्होंने बताया कि केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित परिवारों सहित आम नागरिक अपने घरों, प्रतिष्ठानों,सरकारी भवनों,विकास परियोजनाओं,सार्वजनिक स्थलों तथा आवासों पर दीप जलाकर राष्ट्र निर्माण के इस अभियान में सहभागिता करेंगे।साथ ही जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों,युवाओं,स्वयंसेवी संस्थाओं एवं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स से ‘आशीर्वाद का दीया’ के साथ अपने फोटो एवं वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करने की अपील भी की गई है।बैठक के दौरान प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक विकास खण्ड में एक सप्ताह तक विशेष शिविर आयोजित किए जाएं, जिनमें आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप लोगों को उनके द्वार पर ही योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाए तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी शिविरों में उपस्थित रहकर समस्याओं का समाधान करें। प्रभारी मंत्री ने बताया कि 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विभिन्न विषयों पर आधारित कार्यक्रम चरणबद्ध रूप से आयोजित किए जाएंगे।इनमें ‘मेरे सपनों का भारत-चित्र सेवा’, ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’, ‘आंगन मिलन सेवा’, ‘सेवा की कहानी’ डिजिटल एवं रील्स अभियान, ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा-विकसित भारत का संकल्प’, ‘वडनगर से वाराणसी यात्रा’, ‘सेवा मेरा योगदान’, ‘सेवा सेतु अभियान’, ‘सेवा के संग-राष्ट्र के संग’, ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ तथा ‘सुशासन सेवा संवाद’ जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम शामिल हैं।उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ते हुए राष्ट्र निर्माण में उनकी सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही युवाओं, महिलाओं, किसानों, विद्यार्थियों, स्वयं सहायता समूहों तथा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को भी अभियान से जोड़ने का विशेष प्रयास किया जाएगा।प्रभारी मंत्री ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने विभागों से संबंधित योजनाओं के लाभार्थियों का अद्यतन एवं प्रमाणिक डाटा बैंक तैयार करें। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान पात्र व्यक्तियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने और जनसंपर्क गतिविधियों को प्रभावी बनाने के लिए सटीक आंकड़ों का होना आवश्यक है। उन्होंने कार्यक्रम स्थलों के चिन्हीकरण, रूट व्यवस्था, सुरक्षा, पेयजल, विद्युत, स्वच्छता, प्रचार-प्रसार तथा विभागीय समन्वय से संबंधित सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि अभियान की सफलता के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा प्रत्येक गतिविधि का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। बैठक के अंत में प्रभारी मंत्री ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का मूल उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना तथा जनभागीदारी को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि जब आम नागरिक, जनप्रतिनिधि, अधिकारी और विभिन्न सामाजिक संगठन एकजुट होकर इस अभियान में सहभागिता करेंगे, तभी विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने की दिशा में सार्थक परिणाम प्राप्त होंगे। उन्होंने सभी अधिकारियों से जिम्मेदारी, समर्पण एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि अमेठी जनपद इस अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप देकर प्रदेश में एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करे।बैठक में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।
    user_पवन कुमार द्विवेदी
    पवन कुमार द्विवेदी
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    51 min ago
  • रानीगंज। रानीगंज से लच्छीपुर की ओर जा रहा तेज रफ्तार ई-रिक्शा मंगलवार को ईसार पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित होकर नाले में पलट गया प्रतापगढ़ ।। रानीगंज। रानीगंज से लच्छीपुर की ओर जा रहा तेज रफ्तार ई-रिक्शा मंगलवार को ईसार पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित होकर नाले में पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि ई-रिक्शा में चालक समेत एक सवारी सवार थी। दुर्घटना में दोनों को मामूली चोटें आईं। हादसा होते ही आसपास मौजूद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और नाले में पलटे ई-रिक्शा से चालक व सवारी को बाहर निकाला। फिलहाल हादसे के कारणों को लेकर स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, तेज रफ्तार के चलते ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर नाले में जा पलटा।
    1
    रानीगंज। रानीगंज से लच्छीपुर की ओर जा रहा तेज रफ्तार ई-रिक्शा मंगलवार को ईसार पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित होकर नाले में पलट गया
प्रतापगढ़ ।।
रानीगंज। रानीगंज से लच्छीपुर की ओर जा रहा तेज रफ्तार ई-रिक्शा मंगलवार को ईसार पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित होकर नाले में पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
बताया जा रहा है कि ई-रिक्शा में चालक समेत एक सवारी सवार थी। दुर्घटना में दोनों को मामूली चोटें आईं। हादसा होते ही आसपास मौजूद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और नाले में पलटे ई-रिक्शा से चालक व सवारी को बाहर निकाला।
फिलहाल हादसे के कारणों को लेकर स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, तेज रफ्तार के चलते ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर नाले में जा पलटा।
    user_Up khabar24express
    Up khabar24express
    Media company रानीगंज, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • गौरीगंज में सड़क किनारे खड़ी स्कॉर्पियो का अचानक खुला दरवाजा, तीन लोग घायल अमेठी। गौरीगंज के हनुमान तिराहा स्थित रायबरेली रोड पर मंगलवार को बड़ा हादसा होते-होते बच गया। सड़क किनारे खड़ी स्कॉर्पियो का अचानक दरवाजा खुलने से वहां से गुजर रहे तीन लोग इसकी चपेट में आकर घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। हादसे ने सड़क किनारे वाहन खड़ा करते समय बरती जाने वाली सावधानी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने वाहन चालकों से अपील की है कि सड़क किनारे गाड़ी खड़ी करने के बाद दरवाजा खोलने से पहले आगे-पीछे जरूर देखें, ताकि पीछे से आ रहे वाहन या राहगीर इसकी चपेट में न आएं। थोड़ी सी सावधानी बड़े हादसे को टाल सकती है।
    1
    गौरीगंज में सड़क किनारे खड़ी स्कॉर्पियो का अचानक खुला दरवाजा, तीन लोग घायल
अमेठी। गौरीगंज के हनुमान तिराहा स्थित रायबरेली रोड पर मंगलवार को बड़ा हादसा होते-होते बच गया। सड़क किनारे खड़ी स्कॉर्पियो का अचानक दरवाजा खुलने से वहां से गुजर रहे तीन लोग इसकी चपेट में आकर घायल हो गए।
घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। हादसे ने सड़क किनारे वाहन खड़ा करते समय बरती जाने वाली सावधानी पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
स्थानीय लोगों ने वाहन चालकों से अपील की है कि सड़क किनारे गाड़ी खड़ी करने के बाद दरवाजा खोलने से पहले आगे-पीछे जरूर देखें, ताकि पीछे से आ रहे वाहन या राहगीर इसकी चपेट में न आएं। थोड़ी सी सावधानी बड़े हादसे को टाल सकती है।
    user_Komal Gupta
    Komal Gupta
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • मान्धाता ब्लॉक के नौवापुर प्राथमिक विद्यालय में बुनियादी समस्या बरकरार। जिलाधिकारी से बच्चों की सुविधाएं दिलाने की किया मांग
    1
    मान्धाता ब्लॉक के नौवापुर प्राथमिक विद्यालय में बुनियादी समस्या बरकरार। जिलाधिकारी से बच्चों की सुविधाएं दिलाने की किया मांग
    user_रमेश श्रीवास्तव
    रमेश श्रीवास्तव
    Software Developer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Prayagraj: श्रृंगवेरपुर धाम में उम्र उमड़ा आस्था का जन सैलाब गणेश चतुर्थी और हरितालिका तीज पर लगी लंबी कतारें प्रयागराज के प्रसिद्ध श्रृंगवेरपुर धाम में आज आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। गणेश चतुर्थी और हरतालिका तीज के पावन पर्व पर सुबह से ही दर्शनार्थियों का तांता लगा रहा।आपको बता दें कि श्रृंगवेरपुर धाम भगवान राम और निषादराज की मिलन स्थली है। मान्यता है कि यहां दर्शन करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। आज गणेश चतुर्थी के मौके पर भगवान गणेश की पूजा और हरतालिका तीज पर सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखकर धाम में पूजा-अर्चना की। मंदिर प्रशासन के अनुसार आज हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। मंदिर के पट खुलते ही जय श्री राम और हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा धाम गूंज उठा। भीड़ को देखते हुए पुलिस और मंदिर प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे।
    1
    Prayagraj: श्रृंगवेरपुर धाम में उम्र उमड़ा आस्था का जन सैलाब गणेश चतुर्थी और हरितालिका तीज पर लगी लंबी कतारें
प्रयागराज के प्रसिद्ध श्रृंगवेरपुर धाम में आज आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। गणेश चतुर्थी और हरतालिका तीज के पावन पर्व पर सुबह से ही दर्शनार्थियों का तांता लगा रहा।आपको बता दें कि श्रृंगवेरपुर धाम भगवान राम और निषादराज की मिलन स्थली है। मान्यता है कि यहां दर्शन करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
आज गणेश चतुर्थी के मौके पर भगवान गणेश की पूजा और हरतालिका तीज पर सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखकर धाम में पूजा-अर्चना की।
मंदिर प्रशासन के अनुसार आज हजारों की संख्या में
श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। मंदिर के पट खुलते ही जय श्री राम और हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा धाम गूंज उठा। भीड़ को देखते हुए पुलिस और मंदिर प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे।
    user_VBed Vyas
    VBed Vyas
    Lawyer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • थाना पीपरपुर पुलिस द्वारा चोरी में प्रयोग करने वाले विभिन्न उपकरणों के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार, अभियुक्त की निशानदेही से चोरी का 01 गैस सिलेण्डर बरामद अमेठी।पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद अमेठी में संदिग्धों की चेकिंग एवं अपराध व अपराधियों की धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत क्षेत्राधिकारी अमेठी मनोज कुमार मिश्रा के कुशल नेतृत्व में दिनांक 15.09.2026 को थाना पीपरपुर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर साइकिल सवार अभियुक्त करम राज पुत्र स्व0 पूरन निवासी ग्राम हारीपुर बाजार तिराहा थाना पीपरपुर जनपद अमेठी उम्र करीब 28 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।अभियुक्त करम राज के कब्जे से लोहे की 01 हथौड़ी, लोहे की 01 छेनी, कुछ प्लास्टिक की बोतले व ईट पाथने का सांचा बरामद हुआ।पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह बाहर पडे लोगों का सामान व कबाड़ उठ लेता है जिससे लोगों को लगे की वह कबाड़ उठाने का काम करता है इसी हथौड़ी व छेनी से 08-09 दिन पहले मादापुर स्कूल के रसोई घर का ताला तोड़कर 01 गैस सिलेण्डर चोरी किया था जिसे लौटते समय एक गन्ने के खेत में छिपा दिया था।अभियुक्त की निशानदेही से चोरी का 01 गैस सिलेण्डर बरामद हबरामदगी व गिरफ्तारी के संबंध में थाना पीपरपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है।
    1
    थाना पीपरपुर पुलिस द्वारा चोरी में प्रयोग करने वाले विभिन्न उपकरणों के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार, अभियुक्त की निशानदेही से चोरी का 01 गैस सिलेण्डर बरामद
अमेठी।पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद अमेठी में संदिग्धों की चेकिंग एवं अपराध व अपराधियों की धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत क्षेत्राधिकारी अमेठी मनोज कुमार मिश्रा के कुशल नेतृत्व में दिनांक 15.09.2026 को थाना पीपरपुर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर साइकिल सवार अभियुक्त करम राज पुत्र स्व0 पूरन निवासी ग्राम हारीपुर बाजार तिराहा थाना पीपरपुर जनपद अमेठी उम्र करीब 28 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।अभियुक्त करम राज के कब्जे से लोहे की 01 हथौड़ी, लोहे की 01 छेनी, कुछ प्लास्टिक की बोतले व ईट पाथने का सांचा बरामद हुआ।पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह बाहर पडे लोगों का सामान व कबाड़ उठ लेता है जिससे लोगों को लगे की वह कबाड़ उठाने का काम करता है इसी हथौड़ी व छेनी से 08-09 दिन पहले मादापुर स्कूल के रसोई घर का ताला तोड़कर 01 गैस सिलेण्डर चोरी किया था जिसे लौटते समय एक गन्ने के खेत में छिपा दिया था।अभियुक्त की निशानदेही से चोरी का 01 गैस सिलेण्डर बरामद हबरामदगी व गिरफ्तारी के संबंध में थाना पीपरपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है।
    user_पवन कुमार द्विवेदी
    पवन कुमार द्विवेदी
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.