Shuru
Apke Nagar Ki App…
रानीगंज। रानीगंज से लच्छीपुर की ओर जा रहा तेज रफ्तार ई-रिक्शा मंगलवार को ईसार पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित होकर नाले में पलट गया प्रतापगढ़ ।। रानीगंज। रानीगंज से लच्छीपुर की ओर जा रहा तेज रफ्तार ई-रिक्शा मंगलवार को ईसार पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित होकर नाले में पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि ई-रिक्शा में चालक समेत एक सवारी सवार थी। दुर्घटना में दोनों को मामूली चोटें आईं। हादसा होते ही आसपास मौजूद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और नाले में पलटे ई-रिक्शा से चालक व सवारी को बाहर निकाला। फिलहाल हादसे के कारणों को लेकर स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, तेज रफ्तार के चलते ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर नाले में जा पलटा।
Up khabar24express
रानीगंज। रानीगंज से लच्छीपुर की ओर जा रहा तेज रफ्तार ई-रिक्शा मंगलवार को ईसार पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित होकर नाले में पलट गया प्रतापगढ़ ।। रानीगंज। रानीगंज से लच्छीपुर की ओर जा रहा तेज रफ्तार ई-रिक्शा मंगलवार को ईसार पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित होकर नाले में पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि ई-रिक्शा में चालक समेत एक सवारी सवार थी। दुर्घटना में दोनों को मामूली चोटें आईं। हादसा होते ही आसपास मौजूद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और नाले में पलटे ई-रिक्शा से चालक व सवारी को बाहर निकाला। फिलहाल हादसे के कारणों को लेकर स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, तेज रफ्तार के चलते ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर नाले में जा पलटा।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- रानीगंज। रानीगंज से लच्छीपुर की ओर जा रहा तेज रफ्तार ई-रिक्शा मंगलवार को ईसार पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित होकर नाले में पलट गया प्रतापगढ़ ।। रानीगंज। रानीगंज से लच्छीपुर की ओर जा रहा तेज रफ्तार ई-रिक्शा मंगलवार को ईसार पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित होकर नाले में पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि ई-रिक्शा में चालक समेत एक सवारी सवार थी। दुर्घटना में दोनों को मामूली चोटें आईं। हादसा होते ही आसपास मौजूद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और नाले में पलटे ई-रिक्शा से चालक व सवारी को बाहर निकाला। फिलहाल हादसे के कारणों को लेकर स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, तेज रफ्तार के चलते ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर नाले में जा पलटा।1
- *दिनांक 14.09.2026 को थाना कुण्डा पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए थाना हथिगवां पर पंजीकृत लूट के अभियोग में वांछित ₹25,000/- के इनामियां अभियुक्त सुधाकर सरोज को गिरफ्तार किया गया है।* *इस संबंध में-* *क्षेत्राधिकारी कुण्डा शिव नारायन वैस की बाइट।*1
- चिलबिला हनुमान मंदिर में श्रीकृष्ण बरही पर छप्पन भोग और विशाल भंडारा, रोशनलाल उमरवैश्य ने किया पूजन प्रतापगढ़। श्री हनुमान मंदिर चिलबिला में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की बरही श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाई गई। बरही के अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण को छप्पन प्रकार के व्यंजनों का भोग अर्पित किया गया।इसके बाद विधिवत पूजन-अर्चन एवं आरती कर श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि की कामना की। भव्य आयोजन को लेकर मंदिर परिसर आकर्षक ढंग से सजाया गया था। मंदिर समिति के महासचिव एवं समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य ने भगवान श्रीकृष्ण, हनुमान जी महाराज, माता जी, राम दरबार एवं भगवान भोलेनाथ का विधिवत पूजन-आरती की। इसके पश्चात ब्राह्मण पूजन एवं भोज कराया गया और विशाल भंडारे का शुभारंभ हुआ। ब्राह्मणों को वस्त्र दान कर श्रद्धालुओं ने आशीर्वाद प्राप्त किया। समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य ने कहा कि हनुमान मंदिर चिलबिला में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की बरही पर भंडारे की परंपरा करीब 135 वर्षों से चली आ रही है। पीढ़ियों से चली आ रही इस धार्मिक परंपरा को आज भी पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ निभाया जा रहा है। बरही के दौरान महिलाओं ने मंगलगीत और सोहर गाकर भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की खुशियां मनाईं। माखन खिलाकर कान्हा की बरही की रस्म पूरी की गई। मंदिर परिसर में दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। भंडारे में बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।भंडारे के प्रभारी सूरज उमरवैश्य अपने सहयोगियों के साथ व्यवस्था संभालते रहे। आयोजन को सफल बनाने में सुरेश अग्रवाल, रामगोपाल, विवेक उमरवैश्य, संतोष कुमार, छेदीलाल, देवानंद, पुल्लू, राकेश बनिया, शनि महाराज, सोनू महाराज, अशोक लाइट, ननका, शुभम, सचिन, मनीष, अमन गुप्ता, श्याम बाबू, अमित, रवि गुप्ता, दीपू, विपिन, सनी गुप्ता, सुरेश पांडे नेताजी, विवेक यादव, राजकुमार, राजू महुली सहित बड़ी संख्या में हनुमान भक्तों ने सहयोग किया।1
- इंजिनियरिंग में आज तकनीकी महोत्सव का हुआ भव्य शुभारम्भ। सेंट विंसेंट पलोटी कॉलेज ऑफ इंजिनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी ऑटोमॉयस कॉलेज में तकनीकी महोत्सव का शुभारंभ। बूटीबोरी मैन्युफैक्चरर एसोसिएशन के वाइस प्रेसिडेंट रवि सिंह रहे मुख्य अतिथि नागपुर। सेंट विंसेंट पलोटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में आज तकनीकी महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बुटीबोरी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (BMA) के उपाध्यक्ष एवं कॉलेज के 2011 बैच (मैकेनिकल इंजीनियरिंग) के पूर्व छात्र श्री रवि सिंह थे। श्री रवि सिंह ने फीता काटकर महोत्सव एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं का उद्घाटन किया। छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने अपने कॉलेज के दिनों और उद्योग क्षेत्र के अनुभवों को साझा किया। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि व्यावहारिक ज्ञान, नवाचार और निरंतर सीखने की आदत ही करियर को नई ऊंचाइयों पर ले जाती है। उन्होंने छात्रों के प्रोजेक्ट्स की सराहना करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कॉलेज प्रशासन, प्राध्यापक और कॉलेज के स्टूडेंट जो पार्टिसिपेट करेंगे वह उपलब्ध रहे।1
- *थाना आसपुर देवसरा पुलिस द्वारा 01 एनबीडब्ल्यू वारण्टी अभियुक्त को किया गिरप्तार* प्रतापगढ़ :- पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर द्वारा वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, थाना अध्यक्ष आसपुर देवसरा राकेश चौरसिया के निर्देशन में थाना आसपुर देवसरा पुलिस द्वारा* देखभाल क्षेत्र, चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन, तलाश वांछित/वारण्टी एवं रात्रि गश्त के दौरान मा0 न्यायालय एससी/एसटी एट्रोसिटीज स्पेशल कोर्ट, जनपद प्रतापगढ़ द्वारा निर्गत एनबीडब्ल्यू मु0नं0 1048/2022, धारा 323/504/506 भादवि व 3(1) एससी/एसटी एक्ट, थाना आसपुर देवसरा से संबंधित वारण्टी अभियुक्त शरद तिवारी पुत्र स्व0 ओमप्रकाश तिवारी निवासी ग्राम सभा तिवारीपट्टी,को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। गिरप्तार करने वाली पुलिस टीम जिसमें उ0नि0 कृष्णानन्द श्रीवास्तव मय हमराह का0 लालबहादुर, थाना आसपुर देवसरा, जनपद प्रतापगढ़ ,, जहां पुलिस के द्वारा अपराधियों पर लगातार कार्यवाही से अपराधियों भय व्याप्त है,वही क्षेत्र में पुलिस के सराहनीय कार्यों की कभी चर्चा भी है,,,,,1
- प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा सामुदायिक “ऑपरेशन सजग” का शुभारंभ प्रतापगढ। ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं पुलिस-जनता के बीच विश्वास को मजबूत बनाने हेतु प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग अभियान “ऑपरेशन सजग” का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन में ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने तथा जनसहभागिता के माध्यम से पुलिस एवं जनता के बीच विश्वास को मजबूत बनाने हेतु प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग अभियान “ऑपरेशन सजग” का शुभारंभ किया गया है। पुलिस अधीक्षक के अनुसार अभियान के अंतर्गत जनपद के प्रत्येक थाना क्षेत्र के प्रत्येक गांव में “ग्राम सुरक्षा समिति” का गठन किया गया है, जिसमें गांव के जिम्मेदार एवं जागरूक नागरिकों को सम्मिलित किया गया है। ग्राम सुरक्षा समितियां पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर अपने गांव की सुरक्षा व्यवस्था में सक्रिय भूमिका निभाएंगी। “ऑपरेशन सजग”के तहत रात्रि में पुलिस बल एवं ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों द्वारा संयुक्त गश्त (नाइट पेट्रोलिंग) की व्यवस्था की गई है। गश्त को नियमित एवं सुव्यवस्थित बनाने हेतु प्रत्येक गांव के लिए विस्तृत रोस्टर तैयार किया गया है, जिसके अनुसार निर्धारित रात्रियों एवं क्षेत्रों में टीमों की तैनाती सुनिश्चित की गई है।गश्त योजना तैयार करते समय CCTNS पोर्टल पर उपलब्ध संपत्ति संबंधी अपराधों (चोरी, लूट आदि) के घटना-स्थल संबंधी आंकड़ों का विश्लेषण किया गया है, जिसके आधार पर अपराध की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों को चिन्हित कर वहां प्रभावी एवं केंद्रित गश्त सुनिश्चित की जा रही है। अभियान के अंतर्गत दूरस्थ एवं एकांत क्षेत्रों में पुलिस की उपस्थिति सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया है, ताकि ऐसे क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों में सुरक्षा एवं आत्मविश्वास की भावना बनी रहे तथा पुलिस की पहुंच प्रत्येक गांव एवं प्रत्येक बसावट तक सुनिश्चित हो सके।इसके अतिरिक्त गांव एवं कस्बों में निवासरत फेरीवालों, किरायेदारों एवं घुमंतू/खानाबदोश प्रवृत्ति के व्यक्तियों के सत्यापन हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान करना, संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखना तथा आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना है।“ऑपरेशन सजग” के प्रमुख उद्देश्य ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता से सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा देना। ग्रामवासियों के सहयोग से रात्रिकालीन संयुक्त गश्त सुनिश्चित करना। चोरी, लूट एवं अन्य आपराधिक घटनाओं की रोकथाम करना। CCTNS क्राइम डेटा के आधार पर संवेदनशील क्षेत्रों में प्रभावी गश्त सुनिश्चित करना।दूरस्थ एवं एकांत बसावट वाले क्षेत्रों में विशेष रूप से पुलिस उपस्थिति सुनिश्चित करना। फेरीवालों, किरायेदारों एवं घुमंतू व्यक्तियों का सत्यापन कर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखना।सतर्कता एवं सक्रिय पुलिस उपस्थिति के माध्यम से अपराध की रोकथाम करना। ग्रामीण क्षेत्रों में निवासियों के बीच सुरक्षा एवं आत्मविश्वास की भावना का संचार करना। पुलिस एवं जनता के बीच आपसी विश्वास तथा समन्वय को और अधिक सुदृढ़ करना। “ऑपरेशन सजग” प्रतापगढ़ पुलिस की उस प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिसके अंतर्गत आमजन को केवल सुरक्षा का लाभार्थी न मानकर सुरक्षा व्यवस्था में एक सक्रिय भागीदार के रूप में सम्मिलित किया जा रहा है। डेटा आधारित गश्त योजना के माध्यम से उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करते हुए दूर-दराज एवं संवेदनशील गांवों को भी पुलिस निगरानी के दायरे में लाया जा रहा है।इस अभियान से ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय स्तर पर सतर्कता बढ़ाने, संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस तक शीघ्र पहुंचाने तथा चोरी, लूट एवं अन्य आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने में सहायता मिलेगी। समस्त ग्रामवासियों से अपील की गई है कि वे अपने-अपने गांव की ग्राम सुरक्षा समिति में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें तथा रात्रिकालीन गश्त में पुलिस एवं ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों को अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करें, जिससे गांवों को और अधिक सुरक्षित बनाया जा सके। पुलिस अधीक्षक1
- थोक महंगाई दर अगस्त महीने में 9.92% पर जा पहुंची है। खाने-पीने की चीजों के दाम बेतहाशा बढ़ गए हैं। • फूड इंडेक्स में महंगाई: 7.05% • फ्यूल एंड पावर में महंगाई: 22.93% • मैन्युफैक्चर्ड प्रोडक्ट्स में महंगाई: 8.37% • मैन्युफैक्चर्ड फ़ूड प्रोडक्ट्स में महंगाई: 9.65% • मैन्युफैक्चर्ड रबर और प्लास्टिक प्रोडक्ट्स में महंगाई: 11.18% • मैन्युफैक्चर्ड केमिकल्स, केमिकल प्रोडक्ट्स में महंगाई: 14.30%1
- तालाब में डूबने से आलोक वर्मा उम्र करीब 15 वर्ष की मृत्यु हो गई।मृत बालक कोहड़ौर थाना क्षेत्र के नरहरपुर का रहने वाला था। तालाब में डूबने से किशोर की मौत गड़वारा बाजार के राजापुर वार्ड स्थित तालाब में हुआ। घंटों की मशक्कत के बाद किशोर का शव तालाब से बाहर निकाला जा सका। जानकारी के अनुसार, डंडवा वार्ड निवासी 15 वर्षीय आलोक कुमार अपने ननिहाल मदाफरपुर आया हुआ था। सोमवार को वह अपने एक साथी के साथ करेमुआ का साग तोड़ने के लिए राजापुर वार्ड के तालाब की ओर गया था। बताया जा रहा है कि साग तोड़ने के दौरान अचानक आलोक का पैर फिसल गया और वह तालाब के गहरे पानी में चला गया। गहरे पानी में जाने के बाद वह तालाब में मौजूद जलकुंभियों में फंस गया और डूब गया। उसके साथी ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और किशोर की तलाश शुरू की गई। स्थानीय लोगों ने काफी देर तक तालाब में तलाश की। घंटों की मशक्कत के बाद आलोक का शव पानी से बाहर निकाला जा सका। हादसे की सूचना मिलते ही अंतू पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई के लिए अस्पताल भेज दिया। किशोर की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इस हादसे के बाद गांव में भी मातम का माहौल है।1