ईकरी में गणेश उत्सव की धूम, गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर आरती के बाद हुआ महिला संगीत का आयोजन, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर गणेश जी की पूजा-अर्चना की लवेदी। विकासखंड महेवा के ग्राम ईकरी स्थित मंदिर परिसर में गणेश उत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। मंदिर में विराजमान गणेश जी की प्रतिमा के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए रोजाना बड़ी संख्या में पुरुष, महिलाएं और बच्चे पहुंच रहे हैं। श्रद्धालु विधि-विधान से पूजा कर भगवान गणेश का आशीर्वाद लेने के साथ ही ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारे लगा रहे हैं। जयकारों से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में सराबोर नजर आ रहा है। इसी क्रम में गणेश उत्सव के दौरान पंडाल में धार्मिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है। शाम को आरती के बाद महिला संगीत का आयोजन हुआ, जिसमें महिलाओं ने भक्ति गीत प्रस्तुत कर माहौल को और अधिक भक्तिमय बना दिया। महिला संगीत में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और गणेश जी के भजनों पर श्रद्धा के साथ अपनी प्रस्तुतियां दीं। गणेश उत्सव में ग्रामीण बढ़-चढ़कर सहभागिता कर रहे हैं। गणेश त्रिपाठी, हरिओम त्रिपाठी, पवन त्रिपाठी, डब्ल्यू अवस्थी, रिंटू अवस्थी, रवि त्रिपाठी, पूती अवस्थी, अवनीश तिवारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण कार्यक्रम में शामिल होकर व्यवस्थाओं में सहयोग कर रहे हैं। उत्सव के दौरान मंदिर परिसर में सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी हुई है।
ईकरी में गणेश उत्सव की धूम, गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर आरती के बाद हुआ महिला संगीत का आयोजन, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर गणेश जी की पूजा-अर्चना की लवेदी। विकासखंड महेवा के ग्राम ईकरी स्थित मंदिर परिसर में गणेश उत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। मंदिर में विराजमान गणेश जी की प्रतिमा के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए रोजाना बड़ी संख्या में पुरुष, महिलाएं और बच्चे पहुंच रहे हैं। श्रद्धालु विधि-विधान से पूजा कर भगवान गणेश का आशीर्वाद लेने के साथ ही ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारे लगा रहे हैं। जयकारों से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में सराबोर नजर आ रहा है। इसी क्रम में गणेश उत्सव के दौरान पंडाल में धार्मिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है। शाम को आरती के बाद महिला संगीत का आयोजन हुआ, जिसमें महिलाओं ने भक्ति गीत प्रस्तुत कर माहौल को और अधिक भक्तिमय बना दिया। महिला संगीत में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और गणेश जी के भजनों पर श्रद्धा के साथ अपनी प्रस्तुतियां दीं। गणेश उत्सव में ग्रामीण बढ़-चढ़कर सहभागिता कर रहे हैं। गणेश त्रिपाठी, हरिओम त्रिपाठी, पवन त्रिपाठी, डब्ल्यू अवस्थी, रिंटू अवस्थी, रवि त्रिपाठी, पूती अवस्थी, अवनीश तिवारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण कार्यक्रम में शामिल होकर व्यवस्थाओं में सहयोग कर रहे हैं। उत्सव के दौरान मंदिर परिसर में सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी हुई है।
- भिंड में गणेश उत्सव की धूम: 7वें दिन पंडालों में उमड़ा आस्था का सैलाब, वाटरवर्क्स पर सजी आकर्षक झांकी भिंड। जिलेभर में इन दिनों गणेश उत्सव की जबरदस्त धूम देखने को मिल रही है। भगवान श्री गणेश की स्थापना के साथ ही पूरा जिला धर्ममय हो गया है। जगह-जगह स्थापित किए गए आकर्षक पूजा पंडालों और सजे-धजे गणेश मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। उत्सव के सातवें दिन जिले के विभिन्न पंडालों में आस्था का भारी सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से लेकर देर रात तक भक्त अपने आराध्य के दर्शन और आरती के लिए पहुंचते रहे, जिससे पूरा माहौल 'गणपति बाप्पा मोरया' के जयकारों से गूंज उठा। उत्सव को भव्य बनाने के लिए शहर के सभी प्रमुख गणेश मंदिरों में विशेष विद्युत और पुष्प सज्जा की गई है। वाटरवर्क्स पर सजी विशेष झांकी शहर के वाटरवर्क्स स्थित गणेश समिति की ओर से भगवान श्री गणेश की अत्यंत आकर्षक और भव्य झांकी सजाई गई है, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में शहरवासी पहुंच रहे हैं। भजन संध्या और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पंडालों में धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों की भी भरमार है। विभिन्न स्थानों पर विशेष भजन संध्याओं का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें स्थानीय कलाकार और श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही, बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए जा रहे धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उत्सव के रंग को और भी खास बना दिया है।4
- नगला इच्छा का मुख्य मार्ग बना चलवारा, जलभराव से ग्रामीण परेशान, बच्चे-बुजुर्ग गिरकर चोटिल, शिकायत के बाद भी समाधान नहीं जसवंतनगर।* ग्राम पंचायत नगला इच्छा में जाने वाला मुख्य मार्ग जल निकासी की सुविधा न होने के कारण चलवारा (कीचड़युक्त) बना हुआ है। लंबे समय से जलभराव की समस्या बनी हुई है, जिससे गांव में आने-जाने वालों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस समस्या को लेकर स्थानीय प्रशासन से लेकर जिला प्रशासन तक कई बार शिकायत की गई, लेकिन आज तक कोई निस्तारण नहीं किया गया। कीचड़ और जलभराव के कारण अक्सर स्कूली बच्चे और बुजुर्ग फिसलकर गिरकर चोटिल हो रहे हैं, कपड़े खराब हो रहे हैं। जलभराव से संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा भी सता रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र जल निकासी की व्यवस्था कर मार्ग को दुरुस्त कराने की मांग की है।1
- दिबियापुर स्थित लोहियानगर में चक्रेश्वर महादेव मंदिर में पहुंचे पूर्व राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत औरैया: दिबियापुर स्थित लोहियानगर में चक्रेश्वर महादेव मंदिर में पहुंचे पूर्व राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत जी। अवधेश शुक्ला सहित अन्य भाजपा नेताओं ने दी उपस्थित। लोहियानगर स्थित चक्रेश्वर महादेव मंदिर में पूर्व मंत्री लाखन सिंह राजपूत जी ने बुढ़वा मंगल पर प्रसाद वितरण में दी सहभागिता। व्यापारी अंकित दूबे अभिषेक चतुर्वेदी सहित अन्य सहयोगियों ने कार्यक्रम में पूर्व मंत्री लाखन सिंह राजपूत को कार्यक्रम में सहभागिता हेतु दिया था निमंत्रण। पूर्व राज्यमंत्री मंत्री लाखन सिंह राजपूत जी ने प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम की करी शुरुआत। जमीनी नेता के रूप में जाने जाते हैं पूर्व मंत्री/ विधायक लाखन सिंह राजपूत जी। लगातार एक के बाद कार्यों से जनता में अपनत्व की छवि छोड़ रहे हैं जमीनी नेता लाखन सिंह राजपूत। भारतीय जनता पार्टी ने विधायक के बाद दिया था मंत्री पद। जनता की आश कैबिनेट मंत्री के पद पर देखना चाहती है पूर्व राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत को।1
- कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव नें औरैया में पदाधिकारियों कार्यकर्त्ताओं से किया संवाद पार्टी को मजबूत बनाकर आगामी चुनावी तैयारियों की गई औरैया, के बहु चर्चित सांई मन्दिर मैरिज हॉल में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव जगदीश चंद जांगडिया नें पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्त्ताओं से संवाद स्थापित किया, कार्यक्रम की प्रमुख भूमिका में श्रीधर पाण्डेय उर्फ़ मखलू पाण्डेय रही, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष औरैया नें द्वारा किया गया है, कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष की गरिमामय बृज लाल खाबरी एवं जालौन जिला के पूर्व सांसद, अंशु तिवारी प्रांतीय सचिव, सेवा दल के प्रदेश सचिव जितेन्द्र यादव, महेन्द्र यादव प्रदेश महासचिव ओबीसी प्रकोष्ठ, मनोज यादव पूर्व प्रत्याशी बिधानसभा दिबियापुर कॉग्रेस पार्टी, छात्र कॉग्रेस जिलाध्यक्ष, यूथ कॉग्रेस जिलाध्यक्ष आशीष यादव, चन्द्र शेखर अग्निहोत्री बरिष्ठ कॉग्रेस नेता आदि की उपस्थित में तथा प्रवीन गुप्ता के संचालन में कॉग्रेस पार्टी को मजबूत बनाकर उत्तर प्रदेश में आगामी बिधानसभा चुनाव की तैयारियों पर विशेष ध्यान दिया4
- औरैया जिले की बिधूना तहसील क्षेत्र में बुढ़वा मंगल पर हुये विविध कार्यक्रम औरैया जिले की तहसील बिधूना के कस्बा बिधूना और एरवाकटरा क्षेत्र में बुढ़वा मंगल के अवसर पर श्रद्धालुओं ने मंदिरों पर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया और प्रसाद चढ़ाया। कस्बा याकूबपुर में गणेश महोत्सव की शोभायात्रा और बुढ़वा मंगल पर स्थान-स्थान पर भंडारों का आयोजन हुआ। बिधूना कस्बे में जगह-जगह भंडारे लगाए गए, जिनमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इससे पहले हनुमान मंदिरों से लेकर घरों तक हवन-पूजन और सुंदरकांड का पाठ हुआ। लोहा मंडी, दिबियापुर रोड और छिबरामऊ बस अड्डे के पास हनुमान भक्तों ने स्टाल लगाकर प्रसाद वितरित किया।1
- बुढ़वा मंगल पर दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, विशाल भंडारे के साथ लगा भव्य मेला औरैया। बुढ़वा मंगल के पावन अवसर पर क्षेत्र के प्रसिद्ध श्री दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मंदिर परिसर में बजरंगबली के दर्शन और पूजन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। इस विशेष अवसर पर मंदिर परिसर में एक भव्य एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर प्रभु का प्रसाद ग्रहण किया। इसके साथ ही मंदिर परिसर के बाहर एक भव्य मेले का भी आयोजन हुआ, जहाँ बच्चों और महिलाओं ने जमकर खरीदारी की और झूलों का आनंद लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने और व्यवस्थाओं को संभालने में मुख्य रूप से राम जी शुक्ला, लाल जी शुक्ला का विशेष योगदान रहा। पूरे दिन मंदिर परिसर बजरंगबली के जयकारों से गूंजता रहा, जिससे आसपास का वातावरण पूरी तरह से भक्तिमय हो गया। भक्तों ने हनुमान जी के दिव्य दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।3
- बुढ़वा मंगल के अवसर पर प्रमुख डाकघर हनुमान जी के पुजारी ने बताया महत्व बुढ़वा मंगल पर पक्का तालाब में भव्य भंडारा, बड़े हनुमान मंदिर में हुआ भव्य श्रृंगार इटावा। बुढ़वा मंगल के पावन अवसर पर पक्का तालाब स्थित कटरा सेवक अली क्षेत्र में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। वहीं डाकघर स्थित बड़े हनुमान जी के मंदिर में भगवान हनुमान जी का भव्य श्रृंगार किया गया। मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं आरती का आयोजन हुआ। इस दौरान भक्तों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और हनुमान जी के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। भंडारे में श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था की गई, जिसमें लोगों ने श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया। बुढ़वा मंगल के अवसर पर क्षेत्र में पूरे दिन धार्मिक उत्साह और भक्ति का माहौल बना रहा। रिपोर्ट — शिवा ठाकुर, संवाददाता viralvibenews311
- इटावा जिले में कुल 90 नाट्य मंचन कार्यक्रम किए जाएंगे आयोजित 1. इटावा भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता ने प्रेस वार्ता कर नमो सेवा-अनकही कहानियां कार्यक्रम की जानकारी दी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा देशभर में सेवा संकल्प अभियान, अभियान के तहत इटावा जिले में कुल 90 नाट्य मंचन कार्यक्रम किए जाएंगे आयोजित 2. इटावा में युवक को 20 दिन में छह बार सांप ने काटा, युवक अंकुश का दावा-रक्षाबंधन के बाद से लगातार सांप काट रहा, घर के अलावा रिश्तेदारी में जाने पर भी सांप के काटने का दावा, कई बार सर्पदंश के बाद सैफई समेत कई जगह कराया इलाज, फिर सांप के काटने पर परिजन युवक को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जिला अस्पताल में भर्ती युवक का डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी, जसवंतनगर क्षेत्र के नगला भगत गांव का रहने वाला है युवक1
- औरैया में दिबियापुर बाईपास पर खुला न्यू प्लस हॉस्पिटल, 24 घण्टे मिलेगी सेवा1