नगला इच्छा का मुख्य मार्ग बना चलवारा, जलभराव से ग्रामीण परेशान, बच्चे-बुजुर्ग गिरकर चोटिल, शिकायत के बाद भी समाधान नहीं जसवंतनगर।* ग्राम पंचायत नगला इच्छा में जाने वाला मुख्य मार्ग जल निकासी की सुविधा न होने के कारण चलवारा (कीचड़युक्त) बना हुआ है। लंबे समय से जलभराव की समस्या बनी हुई है, जिससे गांव में आने-जाने वालों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस समस्या को लेकर स्थानीय प्रशासन से लेकर जिला प्रशासन तक कई बार शिकायत की गई, लेकिन आज तक कोई निस्तारण नहीं किया गया। कीचड़ और जलभराव के कारण अक्सर स्कूली बच्चे और बुजुर्ग फिसलकर गिरकर चोटिल हो रहे हैं, कपड़े खराब हो रहे हैं। जलभराव से संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा भी सता रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र जल निकासी की व्यवस्था कर मार्ग को दुरुस्त कराने की मांग की है।
नगला इच्छा का मुख्य मार्ग बना चलवारा, जलभराव से ग्रामीण परेशान, बच्चे-बुजुर्ग गिरकर चोटिल, शिकायत के बाद भी समाधान नहीं जसवंतनगर।* ग्राम पंचायत नगला इच्छा में जाने वाला मुख्य मार्ग जल निकासी की सुविधा न होने के कारण चलवारा (कीचड़युक्त) बना हुआ है। लंबे समय से जलभराव की समस्या बनी हुई है, जिससे गांव में आने-जाने वालों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस समस्या को लेकर स्थानीय प्रशासन से लेकर जिला प्रशासन तक कई बार शिकायत की गई, लेकिन आज तक कोई निस्तारण नहीं किया गया। कीचड़ और जलभराव के कारण अक्सर स्कूली बच्चे और बुजुर्ग फिसलकर गिरकर चोटिल हो रहे हैं, कपड़े खराब हो रहे हैं। जलभराव से संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा भी सता रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र जल निकासी की व्यवस्था कर मार्ग को दुरुस्त कराने की मांग की है।
- छत के रास्ते घर में घुसे चोर, मोबाइल, जेवर और नकदी चोरी जसवंतनगर। नगला इच्छा गांव में सोमवार-मंगलवार की आधी रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर मोबाइल फोन, सोने के जेवर और नकदी चोरी कर ली। परिवार के लोग घर के आंगन में सो रहे थे, जबकि चोर छत के रास्ते घर में दाखिल हुए। पीड़ित के मुताबिक चोरी में करीब एक लाख रुपये का सामान पार हुआ है। गांव निवासी दिलीप कुमार पशुपालन का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि वह रोज की तरह परिवार के साथ घर के आंगन में सो रहे थे। रात में चोर छत पर चढ़कर सीढ़ियों के रास्ते नीचे कमरे में पहुंच गए। कमरे में चार्जिंग पर लगे दो मोबाइल फोन, अलमारी में रखी सोने की चेन, सोने की अंगूठी और 10 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। मंगलवार सुबह परिवार के लोग जागे तो कमरे में सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी के ताले टूटे मिले, जिसके बाद चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित का मकान गांव से बाहर खेतों में बना हुआ है। दिलीप कुमार के अनुसार चोरी में करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने पुलिस को सूचना देकर घटना की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।1
- *पुराना बस स्टैंड के पास घायल मिली गौ माता सूचना मिलते ही पहुंचे जतिन यादव व सुमित प्रताप सिंह ने तत्काल कराया उपचार* इटावा पुराना बस स्टैंड रोड के पास आज एक गौ माता के घायल अवस्था में पड़े होने की सूचना मिलते ही विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल के मीडिया प्रभारी सुमित प्रताप सिंह एवं एडवोकेट जतिन यादव तत्काल मौके पर पहुंचे। दोनों ने घायल गौ माता की स्थिति देखी और उसके उपचार के लिए आर्यन गौ सेवक, विश्व हिंदू परिषद को सूचना दी। सूचना मिलते ही आर्यन मौके पर पहुंचे और गौ माता का तत्काल उपचार शुरू किया। उन्होंने आवश्यक दवाएं एवं इंजेक्शन देकर घायल गौ माता का इलाज किया। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने भी उपचार कार्य में सहयोग किया। गौ माता के उपचार एवं सेवा में श्री नीलकंठ मंदिर के सेवक दीपक श्रीवास्तव, ओम कान्त गुप्ता, मयंक, इशू, हिमांशू तिवारी,भोला सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने घायल गौ माता की देखभाल और उपचार में सहयोग किया। रजत यादव पत्रकार जन नीति 24 इटावा मो. 74171970644
- इटावा यातायात नियमों का पालन करा रहे tsi सूबेदार सिंह लोगों को कर रहे हैं जागरूक यातायात नियमों के पालन को लेकर सख्त नजर आ रहे टीएसआई सूबेदार सिंह, वाहन चालकों को लगातार कर रहे जागरूक इटावा। यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से टीएसआई सूबेदार सिंह लगातार वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते नजर आ रहे हैं। अनुशासन को लेकर सख्त माने जाने वाले टीएसआई सूबेदार सिंह आए दिन सड़क पर वाहन चालकों को नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करते हैं। उनके द्वारा विशेष रूप से दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनकर वाहन चलाने तथा चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। उनका कहना है कि यातायात नियम केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि स्वयं और दूसरों की सुरक्षा के लिए बनाए गए हैं। टीएसआई सूबेदार सिंह वाहन चालकों से अपील करते हैं कि सड़क पर वाहन चलाते समय गति पर नियंत्रण रखें, यातायात संकेतों का पालन करें और अपनी सुरक्षा के साथ-साथ अन्य राहगीरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें। उनके लगातार चलाए जा रहे जागरूकता अभियान से वाहन चालकों में यातायात नियमों के प्रति सजगता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। रिपोर्ट: शिवा ठाकुर, संवाददाता — viralvibenews311
- जिला संवाददाता:- मनोज कुमार इटावा FM News Mob:- 8865800182 इटावा :- अंतरजनपदीय पंखिया गैंग के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया, गैंग हाइवे के किनारे मकान और गांव को निशाना बना कर चोरी की घटना को अंजाम दिया करता था, थाना इकदिल पुलिस और एसओजी टीम ने चोरों का किया खुलासा।1
- ईकरी में गणेश उत्सव की धूम, गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर आरती के बाद हुआ महिला संगीत का आयोजन, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर गणेश जी की पूजा-अर्चना की लवेदी। विकासखंड महेवा के ग्राम ईकरी स्थित मंदिर परिसर में गणेश उत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। मंदिर में विराजमान गणेश जी की प्रतिमा के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए रोजाना बड़ी संख्या में पुरुष, महिलाएं और बच्चे पहुंच रहे हैं। श्रद्धालु विधि-विधान से पूजा कर भगवान गणेश का आशीर्वाद लेने के साथ ही ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारे लगा रहे हैं। जयकारों से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में सराबोर नजर आ रहा है। इसी क्रम में गणेश उत्सव के दौरान पंडाल में धार्मिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है। शाम को आरती के बाद महिला संगीत का आयोजन हुआ, जिसमें महिलाओं ने भक्ति गीत प्रस्तुत कर माहौल को और अधिक भक्तिमय बना दिया। महिला संगीत में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और गणेश जी के भजनों पर श्रद्धा के साथ अपनी प्रस्तुतियां दीं। गणेश उत्सव में ग्रामीण बढ़-चढ़कर सहभागिता कर रहे हैं। गणेश त्रिपाठी, हरिओम त्रिपाठी, पवन त्रिपाठी, डब्ल्यू अवस्थी, रिंटू अवस्थी, रवि त्रिपाठी, पूती अवस्थी, अवनीश तिवारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण कार्यक्रम में शामिल होकर व्यवस्थाओं में सहयोग कर रहे हैं। उत्सव के दौरान मंदिर परिसर में सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी हुई है।1
- भिंड में गणेश उत्सव की धूम: 7वें दिन पंडालों में उमड़ा आस्था का सैलाब, वाटरवर्क्स पर सजी आकर्षक झांकी भिंड। जिलेभर में इन दिनों गणेश उत्सव की जबरदस्त धूम देखने को मिल रही है। भगवान श्री गणेश की स्थापना के साथ ही पूरा जिला धर्ममय हो गया है। जगह-जगह स्थापित किए गए आकर्षक पूजा पंडालों और सजे-धजे गणेश मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। उत्सव के सातवें दिन जिले के विभिन्न पंडालों में आस्था का भारी सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से लेकर देर रात तक भक्त अपने आराध्य के दर्शन और आरती के लिए पहुंचते रहे, जिससे पूरा माहौल 'गणपति बाप्पा मोरया' के जयकारों से गूंज उठा। उत्सव को भव्य बनाने के लिए शहर के सभी प्रमुख गणेश मंदिरों में विशेष विद्युत और पुष्प सज्जा की गई है। वाटरवर्क्स पर सजी विशेष झांकी शहर के वाटरवर्क्स स्थित गणेश समिति की ओर से भगवान श्री गणेश की अत्यंत आकर्षक और भव्य झांकी सजाई गई है, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में शहरवासी पहुंच रहे हैं। भजन संध्या और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पंडालों में धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों की भी भरमार है। विभिन्न स्थानों पर विशेष भजन संध्याओं का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें स्थानीय कलाकार और श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही, बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए जा रहे धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उत्सव के रंग को और भी खास बना दिया है।4
- मनसुखपुरा थाना क्षेत्र में जमकर चल रहा अवैध मिट्टी का खनन पिनाहट,, मनसुखपुरा थाना क्षेत्र में जमकर चल रहा अवैध मिट्टी का खनन मिट्टी का खनन करके ट्रैक्टर ट्रालियों से ऊंचे दामों में बेची जा रही मिट्टी मिट्टी का परिवहन करने में लगे कई ट्रैक्टर ट्रॉली, सूत्रों के मुताबिक स्थानीय पुलिस की मिली भगत से चल रही मिट्टी 4-5 दिन पूर्व भी अबैध मिट्टी खनन परिवहन करने का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ था वाहन थाना मनसुखपुरा क्षेत्र के टोडा का मामला।1
- नगला इच्छा का मुख्य मार्ग बना चलवारा, जलभराव से ग्रामीण परेशान, बच्चे-बुजुर्ग गिरकर चोटिल, शिकायत के बाद भी समाधान नहीं जसवंतनगर।* ग्राम पंचायत नगला इच्छा में जाने वाला मुख्य मार्ग जल निकासी की सुविधा न होने के कारण चलवारा (कीचड़युक्त) बना हुआ है। लंबे समय से जलभराव की समस्या बनी हुई है, जिससे गांव में आने-जाने वालों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस समस्या को लेकर स्थानीय प्रशासन से लेकर जिला प्रशासन तक कई बार शिकायत की गई, लेकिन आज तक कोई निस्तारण नहीं किया गया। कीचड़ और जलभराव के कारण अक्सर स्कूली बच्चे और बुजुर्ग फिसलकर गिरकर चोटिल हो रहे हैं, कपड़े खराब हो रहे हैं। जलभराव से संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा भी सता रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र जल निकासी की व्यवस्था कर मार्ग को दुरुस्त कराने की मांग की है।1