logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*पुराना बस स्टैंड के पास घायल मिली गौ माता सूचना मिलते ही पहुंचे जतिन यादव व सुमित प्रताप सिंह ने तत्काल कराया उपचार* इटावा पुराना बस स्टैंड रोड के पास आज एक गौ माता के घायल अवस्था में पड़े होने की सूचना मिलते ही विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल के मीडिया प्रभारी सुमित प्रताप सिंह एवं एडवोकेट जतिन यादव तत्काल मौके पर पहुंचे। दोनों ने घायल गौ माता की स्थिति देखी और उसके उपचार के लिए आर्यन गौ सेवक, विश्व हिंदू परिषद को सूचना दी। सूचना मिलते ही आर्यन मौके पर पहुंचे और गौ माता का तत्काल उपचार शुरू किया। उन्होंने आवश्यक दवाएं एवं इंजेक्शन देकर घायल गौ माता का इलाज किया। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने भी उपचार कार्य में सहयोग किया। गौ माता के उपचार एवं सेवा में श्री नीलकंठ मंदिर के सेवक दीपक श्रीवास्तव, ओम कान्त गुप्ता, मयंक, इशू, हिमांशू तिवारी,भोला सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने घायल गौ माता की देखभाल और उपचार में सहयोग किया। रजत यादव पत्रकार जन नीति 24 इटावा मो. 7417197064

1 hr ago
user_रजत यादव
रजत यादव
Voice of people इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago
d9e7e504-74af-477a-a6bb-9c7415d5527b

*पुराना बस स्टैंड के पास घायल मिली गौ माता सूचना मिलते ही पहुंचे जतिन यादव व सुमित प्रताप सिंह ने तत्काल कराया उपचार* इटावा पुराना बस स्टैंड रोड के पास आज एक गौ माता के घायल अवस्था में पड़े होने की सूचना मिलते

ही विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल के मीडिया प्रभारी सुमित प्रताप सिंह एवं एडवोकेट जतिन यादव तत्काल मौके पर पहुंचे। दोनों ने घायल गौ माता की स्थिति देखी और उसके उपचार के लिए आर्यन गौ सेवक, विश्व हिंदू परिषद को सूचना दी। सूचना मिलते

ही आर्यन मौके पर पहुंचे और गौ माता का तत्काल उपचार शुरू किया। उन्होंने आवश्यक दवाएं एवं इंजेक्शन देकर घायल गौ माता का इलाज किया। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने भी उपचार कार्य में सहयोग किया। गौ माता के उपचार एवं

00e027f6-b1a1-4657-9913-3e0e6e554818

सेवा में श्री नीलकंठ मंदिर के सेवक दीपक श्रीवास्तव, ओम कान्त गुप्ता, मयंक, इशू, हिमांशू तिवारी,भोला सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने घायल गौ माता की देखभाल और उपचार में सहयोग किया। रजत यादव पत्रकार जन नीति 24 इटावा मो. 7417197064

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • नगला इच्छा का मुख्य मार्ग बना चलवारा, जलभराव से ग्रामीण परेशान, बच्चे-बुजुर्ग गिरकर चोटिल, शिकायत के बाद भी समाधान नहीं जसवंतनगर।* ग्राम पंचायत नगला इच्छा में जाने वाला मुख्य मार्ग जल निकासी की सुविधा न होने के कारण चलवारा (कीचड़युक्त) बना हुआ है। लंबे समय से जलभराव की समस्या बनी हुई है, जिससे गांव में आने-जाने वालों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस समस्या को लेकर स्थानीय प्रशासन से लेकर जिला प्रशासन तक कई बार शिकायत की गई, लेकिन आज तक कोई निस्तारण नहीं किया गया। कीचड़ और जलभराव के कारण अक्सर स्कूली बच्चे और बुजुर्ग फिसलकर गिरकर चोटिल हो रहे हैं, कपड़े खराब हो रहे हैं। जलभराव से संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा भी सता रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र जल निकासी की व्यवस्था कर मार्ग को दुरुस्त कराने की मांग की है।
    1
    नगला इच्छा का मुख्य मार्ग बना चलवारा, जलभराव से ग्रामीण परेशान, बच्चे-बुजुर्ग गिरकर चोटिल, शिकायत के बाद भी समाधान नहीं
जसवंतनगर।* ग्राम पंचायत नगला इच्छा में जाने वाला मुख्य मार्ग जल निकासी की सुविधा न होने के कारण चलवारा (कीचड़युक्त) बना हुआ है। लंबे समय से जलभराव की समस्या बनी हुई है, जिससे गांव में आने-जाने वालों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का आरोप है कि इस समस्या को लेकर स्थानीय प्रशासन से लेकर जिला प्रशासन तक कई बार शिकायत की गई, लेकिन आज तक कोई निस्तारण नहीं किया गया।
कीचड़ और जलभराव के कारण अक्सर स्कूली बच्चे और बुजुर्ग फिसलकर गिरकर चोटिल हो रहे हैं, कपड़े खराब हो रहे हैं। जलभराव से संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा भी सता रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र जल निकासी की व्यवस्था कर मार्ग को दुरुस्त कराने की मांग की है।
    user_M. Janib -Jaswant Nagar
    M. Janib -Jaswant Nagar
    पत्रकार जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रामशंकर कठेरिया के जन्मदिन पर 400 से अधिक लोगों की अल्ट्रासाउंड निःशुल्क जांच ब्रेकिंग न्यूज इटावा रिपोर्ट ओमकार कठेरिया इटावा के ऊसराहार स्थित किशनी रोड पर श्रीजी अल्ट्रासाउंड सेंटर में सोमवार को इटावा के पूर्व सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री तथा पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग, भारत सरकार डॉ. प्रो. रामशंकर कठेरिया के जन्मदिन के अवसर पर निःशुल्क अल्ट्रासाउंड जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में क्षेत्र के महिला-पुरुषों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया। श्रीजी अल्ट्रासाउंड सेंटर के संचालक नितिन, नवीन एवं यतेंद्र ने बताया कि डॉ. रामशंकर कठेरिया के जन्मदिन के अवसर पर समाजसेवा की भावना से लोगों के लिए निःशुल्क अल्ट्रासाउंड जांच की व्यवस्था की गई। शिविर के दौरान गर्भावस्था, पेल्विक, लिवर, किडनी तथा महिला रोगों से संबंधित अल्ट्रासाउंड जांच की गई। पूरे दिन सेंटर पर मरीजों की भीड़ लगी रही और 400 से अधिक महिला-पुरुषों की निःशुल्क अल्ट्रासाउंड जांच की गई। संचालकों ने कहा कि समाज के जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराना ही कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि समय-समय पर इस प्रकार के स्वास्थ्य सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने इसे समाजसेवा और मानवता की दिशा में एक छोटा प्रयास बताते हुए कहा कि समाजसेवा ही असली सेवा है। शिविर में अधिक संख्या में मरीज पहुंचने के कारण जिन लोगों की 21 सितंबर को पर्ची काटी गई है और उनकी जांच नहीं हो सकी, उन्हें अगले दिन भी निःशुल्क अल्ट्रासाउंड जांच का लाभ दिया जाएगा। ऐसे मरीज अपनी पर्ची साथ लेकर सेंटर पहुंच सकते हैं। संचालकों ने बताया कि किसी भी पात्र व्यक्ति को केवल भीड़ के कारण सुविधा से वंचित नहीं किया जाएगा। श्रीजी अल्ट्रासाउंड सेंटर की ओर से बताया गया कि डॉ. रामशंकर कठेरिया के जन्मदिन के शुभ अवसर पर हर वर्ष निःशुल्क स्वास्थ्य जांच कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिससे क्षेत्र के लोगों को लगातार इसका लाभ मिलता रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीजी अल्ट्रासाउंड सेंटर के स्टाफ विक्कू पंडित, हेमंत धनुषवंशी, ट्विंकल दुबे, लवली शाक्य, कौशकी सहित अन्य कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। शिविर के दौरान महिला एवं पुरुष मरीजों ने निःशुल्क जांच की सुविधा मिलने पर आयोजकों के प्रति आभार जताया।
    1
    पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रामशंकर कठेरिया के जन्मदिन पर 400 से अधिक लोगों की अल्ट्रासाउंड निःशुल्क जांच 
ब्रेकिंग न्यूज इटावा 
रिपोर्ट ओमकार कठेरिया 
इटावा के ऊसराहार स्थित किशनी रोड पर श्रीजी अल्ट्रासाउंड सेंटर में सोमवार को इटावा के पूर्व सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री तथा पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग, भारत सरकार डॉ. प्रो. रामशंकर कठेरिया के जन्मदिन के अवसर पर निःशुल्क अल्ट्रासाउंड जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में क्षेत्र के महिला-पुरुषों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया।
श्रीजी अल्ट्रासाउंड सेंटर के संचालक नितिन, नवीन एवं यतेंद्र ने बताया कि डॉ. रामशंकर कठेरिया के जन्मदिन के अवसर पर समाजसेवा की भावना से लोगों के लिए निःशुल्क अल्ट्रासाउंड जांच की व्यवस्था की गई। शिविर के दौरान गर्भावस्था, पेल्विक, लिवर, किडनी तथा महिला रोगों से संबंधित अल्ट्रासाउंड जांच की गई। पूरे दिन सेंटर पर मरीजों की भीड़ लगी रही और 400 से अधिक महिला-पुरुषों की निःशुल्क अल्ट्रासाउंड जांच की गई।
संचालकों ने कहा कि समाज के जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराना ही कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि समय-समय पर इस प्रकार के स्वास्थ्य सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने इसे समाजसेवा और मानवता की दिशा में एक छोटा प्रयास बताते हुए कहा कि समाजसेवा ही असली सेवा है।
शिविर में अधिक संख्या में मरीज पहुंचने के कारण जिन लोगों की 21 सितंबर को पर्ची काटी गई है और उनकी जांच नहीं हो सकी, उन्हें अगले दिन भी निःशुल्क अल्ट्रासाउंड जांच का लाभ दिया जाएगा। ऐसे मरीज अपनी पर्ची साथ लेकर सेंटर पहुंच सकते हैं। संचालकों ने बताया कि किसी भी पात्र व्यक्ति को केवल भीड़ के कारण सुविधा से वंचित नहीं किया जाएगा।
श्रीजी अल्ट्रासाउंड सेंटर की ओर से बताया गया कि डॉ. रामशंकर कठेरिया के जन्मदिन के शुभ अवसर पर हर वर्ष निःशुल्क स्वास्थ्य जांच कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिससे क्षेत्र के लोगों को लगातार इसका लाभ मिलता रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीजी अल्ट्रासाउंड सेंटर के स्टाफ विक्कू पंडित, हेमंत धनुषवंशी, ट्विंकल दुबे, लवली शाक्य, कौशकी सहित अन्य कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। शिविर के दौरान महिला एवं पुरुष मरीजों ने निःशुल्क जांच की सुविधा मिलने पर आयोजकों के प्रति आभार जताया।
    user_ओमकार कठेरिया पत्रकार
    ओमकार कठेरिया पत्रकार
    Court reporter तखा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • सीएम विजय ने स्कूल पहुंचकर बच्चों संग किया नाश्ता ! India TV news सीएम विजय ने स्कूल पहुंचकर बच्चों संग किया नाश्ता !
    1
    सीएम विजय ने स्कूल पहुंचकर बच्चों संग किया नाश्ता ! India TV news 
सीएम विजय ने स्कूल पहुंचकर बच्चों संग किया नाश्ता !
    user_India TV news reporter surjeet
    India TV news reporter surjeet
    Court reporter मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • बुढ़वा मंगल पर वीर हनुमान मंदिर में उमड़े श्रद्धालु अखंड पाठ, भजन-कीर्तन और भंडारे में शामिल हुए श्रद्धालु, जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर औरैया। बुढ़वा मंगल के अवसर पर मंगलवार को शहर के इंडियन ऑयल तिराहा स्थित वीर हनुमान मंदिर में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। भक्तों ने हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। पूरे दिन मंदिर परिसर में भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा। मंदिर में अखंड पाठ का आयोजन किया गया। अखंड पाठ के समापन के बाद महिलाओं ने भजन-कीर्तन किया। भक्ति गीतों पर श्रद्धालु देर तक झूमते रहे। इस दौरान वीर हनुमान बाबा का विशेष श्रृंगार कर विधिवत पूजा-अर्चना की गई। मंदिर परिसर में आयोजित भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में महंत श्री विनोद कुमार तिवारी उर्फ मुखिया पंडित जी, राजमणि तिवारी उर्फ लल्ला तिवारी, पंकज पाण्डेय, कृपाल जी शुक्ला, आनंद दीक्षित, रमेश चंद्र मिश्रा, रामजी पाण्डेय, गौरव मिश्रा अध्यक्ष छात्र हित संगठन, विष्णु शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम और बजरंगबली के जयकारे लगाए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। बुढ़वा मंगल के चलते दिनभर श्रद्धालुओं के मंदिर पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। शहर के अन्य धार्मिक स्थलों पर भी बुढ़वा मंगल के अवसर पर पूजा-अर्चना, सुंदरकांड, भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण के कार्यक्रम आयोजित किए गए। जगह-जगह भंडारे का आयोजन कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। धार्मिक आयोजनों के चलते शहर में दिनभर भक्तिमय माहौल बना रहा।
    1
    बुढ़वा मंगल पर वीर हनुमान मंदिर में उमड़े श्रद्धालु

अखंड पाठ, भजन-कीर्तन और भंडारे में शामिल हुए श्रद्धालु, जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर
औरैया। बुढ़वा मंगल के अवसर पर मंगलवार को शहर के इंडियन ऑयल तिराहा स्थित वीर हनुमान मंदिर में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। भक्तों ने हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। पूरे दिन मंदिर परिसर में भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा।
मंदिर में अखंड पाठ का आयोजन किया गया। अखंड पाठ के समापन के बाद महिलाओं ने भजन-कीर्तन किया। भक्ति गीतों पर श्रद्धालु देर तक झूमते रहे। इस दौरान वीर हनुमान बाबा का विशेष श्रृंगार कर विधिवत पूजा-अर्चना की गई। मंदिर परिसर में आयोजित भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम में महंत श्री विनोद कुमार तिवारी उर्फ मुखिया पंडित जी, राजमणि तिवारी उर्फ लल्ला तिवारी, पंकज पाण्डेय, कृपाल जी शुक्ला, आनंद दीक्षित, रमेश चंद्र मिश्रा, रामजी पाण्डेय, गौरव मिश्रा अध्यक्ष छात्र हित संगठन, विष्णु शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम और बजरंगबली के जयकारे लगाए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। बुढ़वा मंगल के चलते दिनभर श्रद्धालुओं के मंदिर पहुंचने का सिलसिला जारी रहा।
शहर के अन्य धार्मिक स्थलों पर भी बुढ़वा मंगल के अवसर पर पूजा-अर्चना, सुंदरकांड, भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण के कार्यक्रम आयोजित किए गए। जगह-जगह भंडारे का आयोजन कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। धार्मिक आयोजनों के चलते शहर में दिनभर भक्तिमय माहौल बना रहा।
    user_Rohit Awsthi
    Rohit Awsthi
    Local News Reporter बिधूना, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • मनसुखपुरा थाना क्षेत्र में जमकर चल रहा अवैध मिट्टी का खनन पिनाहट,, मनसुखपुरा थाना क्षेत्र में जमकर चल रहा अवैध मिट्टी का खनन मिट्टी का खनन करके ट्रैक्टर ट्रालियों से ऊंचे दामों में बेची जा रही मिट्टी मिट्टी का परिवहन करने में लगे कई ट्रैक्टर ट्रॉली, सूत्रों के मुताबिक स्थानीय पुलिस की मिली भगत से चल रही मिट्टी 4-5 दिन पूर्व भी अबैध मिट्टी खनन परिवहन करने का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ था वाहन थाना मनसुखपुरा क्षेत्र के टोडा का मामला।
    1
    मनसुखपुरा थाना क्षेत्र में जमकर चल रहा अवैध मिट्टी का खनन 

पिनाहट,,
मनसुखपुरा थाना क्षेत्र में जमकर चल रहा अवैध मिट्टी का खनन 
मिट्टी का खनन करके ट्रैक्टर ट्रालियों से ऊंचे दामों में बेची जा रही मिट्टी 
मिट्टी का परिवहन करने में लगे कई ट्रैक्टर ट्रॉली, सूत्रों के मुताबिक स्थानीय पुलिस की मिली भगत से चल रही मिट्टी 
4-5 दिन पूर्व भी अबैध मिट्टी खनन परिवहन करने का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ था वाहन 
थाना मनसुखपुरा क्षेत्र के टोडा का मामला।
    user_विद्याराम वर्मा पत्रकार
    विद्याराम वर्मा पत्रकार
    Court reporter बाह, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • बुढ़वा मंगल के अवसर पर प्रमुख डाकघर हनुमान जी के पुजारी ने बताया महत्व बुढ़वा मंगल पर पक्का तालाब में भव्य भंडारा, बड़े हनुमान मंदिर में हुआ भव्य श्रृंगार इटावा। बुढ़वा मंगल के पावन अवसर पर पक्का तालाब स्थित कटरा सेवक अली क्षेत्र में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। वहीं डाकघर स्थित बड़े हनुमान जी के मंदिर में भगवान हनुमान जी का भव्य श्रृंगार किया गया। मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं आरती का आयोजन हुआ। इस दौरान भक्तों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और हनुमान जी के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। भंडारे में श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था की गई, जिसमें लोगों ने श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया। बुढ़वा मंगल के अवसर पर क्षेत्र में पूरे दिन धार्मिक उत्साह और भक्ति का माहौल बना रहा। रिपोर्ट — शिवा ठाकुर, संवाददाता viralvibenews31
    1
    बुढ़वा मंगल के अवसर पर प्रमुख डाकघर हनुमान जी के पुजारी ने बताया महत्व
बुढ़वा मंगल पर पक्का तालाब में भव्य भंडारा, बड़े हनुमान मंदिर में हुआ भव्य श्रृंगार
इटावा। बुढ़वा मंगल के पावन अवसर पर पक्का तालाब स्थित कटरा सेवक अली क्षेत्र में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।
वहीं डाकघर स्थित बड़े हनुमान जी के मंदिर में भगवान हनुमान जी का भव्य श्रृंगार किया गया। मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं आरती का आयोजन हुआ। इस दौरान भक्तों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और हनुमान जी के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
भंडारे में श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था की गई, जिसमें लोगों ने श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया। बुढ़वा मंगल के अवसर पर क्षेत्र में पूरे दिन धार्मिक उत्साह और भक्ति का माहौल बना रहा।
रिपोर्ट — शिवा ठाकुर, संवाददाता viralvibenews31
    user_शिवा ठाकुर जिला अध्यक्ष
    शिवा ठाकुर जिला अध्यक्ष
    Animal rescue service इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • indiatvnews Gen Z को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले- "मैं आपको कहता हूं In-G यानी Indian Generation" indiatvnews Gen Z को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले- "मैं आपको कहता हूं In-G यानी Indian Generation"
    1
    indiatvnews Gen Z को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले- "मैं आपको कहता हूं In-G यानी Indian Generation"
indiatvnews Gen Z को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले- "मैं आपको कहता हूं In-G यानी Indian Generation"
    user_India TV news reporter surjeet
    India TV news reporter surjeet
    Court reporter मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by SANJAY RAJBHAR
    1
    Post by SANJAY RAJBHAR
    user_SANJAY RAJBHAR
    SANJAY RAJBHAR
    बाह, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • *थाना सहार क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पूर्वा सोमवंशी में पिता द्वारा अपने 15 वर्षीय पुत्र की पीटकर हत्या करने की सूचना के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी बिधूना द्वारा दी गयी बाईट ।*👇
    1
    *थाना सहार क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पूर्वा सोमवंशी में पिता द्वारा अपने 15 वर्षीय पुत्र की पीटकर हत्या करने की सूचना के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी बिधूना द्वारा दी गयी बाईट ।*👇
    user_कुमार सुनील
    कुमार सुनील
    पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.