साकेत नगर व तिलक नगर में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को गति महापौर ने किए कई निर्देश (तिलक नगर इंदौर) इंदौर। नगर निगम द्वारा शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर को सुदृढ़ बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा के लिए सोमवार को महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने झोन क्रमांक 10 के साकेत नगर और तिलक नगर क्षेत्रों का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण में विधायक महेंद्र हार्डिया एवं आयुक्त क्षितिज सिंघल एमआईसी सदस्य राजेंद्र राठौड़ राजेश उदावत सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी उनके साथ रहे। इस दौरान चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता और समयसीमा को लेकर अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की गई निरीक्षण दल में महापौर परिषद सदस्य राजेंद्र राठौर, राजेश उदावत, पार्षद मृदुल अग्रवाल, अपर आयुक्त अभय राजनगांवकर, अधीक्षण यंत्री नरेश जायसवाल, उपयंत्री पराग अग्रवाल, झोनल अधिकारी सहित निगम के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। शासकीय खदान भूमि के उपयोग की संभावनाएँ तलाशीं महापौर ने संविद नगर के पास स्थित शासकीय खदान की भूमि का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने निगम अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि यदि यह भूमि निगम स्वामित्व की है तो यहां के लिए विस्तृत विकास योजना (डेवलपमेंट प्लान) तैयार की जाए, ताकि भविष्य में इसे क्षेत्र की सुविधाओं के विस्तार के लिए उपयोग किया जा सके। रुपए 2.27 करोड़ की सड़क परियोजना को समय पर पूरा करने पर जोर इसके बाद निरीक्षण दल श्री कृष्णा पब्लिक स्कूल से महावीर बाग पानी की टंकी तक बन रही सड़क परियोजना पर पहुंचा। लगभग ₹2.27 करोड़ की लागत से तैयार की जा रही यह सड़क 370 मीटर लंबी और 18 मीटर चौड़ी होगी। महापौर ने निर्माण कार्य की गति बढ़ाने के निर्देश देते हुए कहा कि सड़क क्षेत्र की महत्वपूर्ण कनेक्टिविटी को बेहतर बनाएगी, इसलिए इसे तय समयसीमा में पूरा करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों से गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा तथा ठेकेदार को निर्देशित किया कि ट्रैफिक और नागरिक असुविधा को कम करते हुए तेजी से कार्य पूरा किया जाए निगम की प्राथमिकता सुव्यवस्थित इंफ्रास्ट्रक्चर निरीक्षण के दौरान महापौर ने कहा कि निगम की प्राथमिकता शहर के हर क्षेत्र तक सुव्यवस्थित सड़कें, जलप्रदाय तथा अन्य मूलभूत सुविधाएं पहुँचाना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है, उनमें किसी भी स्तर पर शिथिलता नहीं होनी चाहिए। महापौर ने कहा कि विकास कार्यों की निगरानी और नागरिकों से संवाद, दोनों ही शहर के सतत विकास के महत्वपूर्ण तत्व हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि क्षेत्र में जलप्रदाय समस्याएँ,पानी के मुद्दे और सड़क कार्य से जुड़ी सभी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निवारण किया जा रहा है।

- Post by कमलेश मौर्य5
- Post by Vishal Jadhav1
- Post by Pankaj Spd darwai1
- धार भोजशाला में अखंड पूजा और नमाज़ का शांतिपूर्ण इंतजाम करवाने के बाद पुलिसकर्मियों से मनाया जश्न, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल1
- इंदौर के परदेशीपुरा चौराहे स्थित सुगना देवी मैदान में एक महिला घायल अवस्था में मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को इलाज के लिए एमवाय अस्पताल भेजा गया। महिला के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं। पुलिस आसपास के CCTV फुटेज की जांच कर रही है और मामले की हर पहलू से जांच जारी है। 👉 ताज़ा ब्रेकिंग और स्थानीय खबरों के लिए चैनल को Subscribe करें 👉 वीडियो को Like, Share और Comment ज़रूर करें1
- इंदौर के न्यायालय से अजन्मे शिशु को भी माना गया आश्रित पुलिस आरक्षक की मौत पर फैसल जिला न्यायालय ने दिया बड़ा फैसला 50 लाख 88 हजार रुपए का मुआवजा देने का आदेश 6 प्रतिशत वार्षिक ब्याज के आधार पर यह राशि का भी आदेश शामिल आरक्षक सतीश, पिता कैलाश रुडेलें की मौत हुई थी मृतक की धर्मपत्नी हादसे के वक्त थी गर्भावस्था में न्यायालय के आदेश से परिवार को बड़ी राहत मिली है एंकर - इंदौर की जिला कोर्ट ने सीहोर जिले के जवरा थाना क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना मौत हो गई थी जिसको लेकर न्यायालय ने एक अहम और संवेदनशील फैसला सुनाया है। इस फैसले में गर्भ में पल रहे अजन्मे शिशु को भी मृतक के परिजनों की श्रेणी में शामिल करते हुए मुआवजा देने का आदेश दिया गया है। वियो अधिवक्ता राजेश खंडेलवाल के मुताबिक यह फैसला न केवल पीड़ित परिवार के लिए राहत लेकर आया है, बल्कि भविष्य के ऐसे मामलों के लिए भी एक मिसाल माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार आरक्षक सतीश, पिता कैलाश रुडेलें, जो झाबुआ में पदस्थ थे, एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। यह हादसा जवरा थाना सीहोर क्षेत्र में उस समय हुआ, जब उनकी कार को तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रही एक ट्रक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि इसमें आरक्षक सतीश सहित एक अन्य की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पत्नी रेखा उस समय सात महीने की गर्भवती थीं। हादसे के बाद परिवार की ओर से हर्जाने को लेकर न्यायालय में याचिका दायर की गई। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने इस तथ्य को गंभीरता से लिया कि मृतक की पत्नी गर्भवती थी और गर्भ में पल रहा शिशु भी मृतक पर आश्रित माना जाना चाहिए। कोर्ट ने मृतक के परिवार को कुल 50 लाख 88 हजार रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया। इसके साथ ही 6 प्रतिशत वार्षिक ब्याज के आधार पर यह राशि बढ़कर लगभग 60 लाख रुपये तक पहुंच गई। इस मुआवजे में मृतक की पत्नी, दो बच्चे, मां, अजन्मा शिशु और उनके साथ रहने वाले छोटे भाई को आश्रित मानते हुए शामिल किया गया है। न्यायालय के इस फैसले को कानूनी विशेषज्ञों ने ऐतिहासिक बताया है। उनका कहना है कि यह निर्णय समाज में गर्भस्थ शिशु के अधिकारों को मान्यता देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। वहीं पीड़ित परिवार ने न्यायालय के फैसले पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि यह मुआवजा उनके भविष्य को कुछ हद तक सुरक्षित करने में सहायक होगा। यह फैसला सड़क दुर्घटनाओं में पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उदाहरण बनकर सामने आया है। बाइट - राजेश खंडेलवाल , वरिष्ठ एडवोकेट , इंदौर1
- इस बेवकूफ छपारी को अपनी बाइक पर पेट्रोल डालते हुए जरा भी अंदाजा नहीं है कि यह कितना खतरनाक है। पेट्रोल पंप के पास आग या विस्फोट का गंभीर खतरा होता है। यह जन सुरक्षा के लिए बेहद खतरनाक है।1
- इन्दौर मै ग्याक के साथ हुई मारपीट आयोजन कर्ताओं ने मारपीट करने वाले युवकों को समझाने की कोशिश की तो गुन्डे वर्ग युवकों ने मंत्री समर्थन बताते हुए रोब जमाया और अपनी गाड़ी लेकर चले गए1