logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

8 hrs ago
user_Shri Shyam Dubey
Shri Shyam Dubey
भभुआ, कैमूर (भभुआ), बिहार•
8 hrs ago

More news from बिहार and nearby areas
  • 📢 सूचना (गांव वालों के लिए): आज Panapur गांव में पोलियो से संबंधित जानकारी लेने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम आई थी। वे लोगों से घर-घर जाकर बच्चों के टीकाकरण के बारे में पूछताछ कर रहे थे।
    2
    📢 सूचना (गांव वालों के लिए):
आज Panapur गांव में पोलियो से संबंधित जानकारी लेने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम आई थी। वे लोगों से घर-घर जाकर बच्चों के टीकाकरण के बारे में पूछताछ कर रहे थे।
    user_Engineering Blue star
    Engineering Blue star
    भभुआ, कैमूर (भभुआ), बिहार•
    49 min ago
  • चैनपुर पैक्स चुनाव को लेकर बढ़ी सरगर्मी, 20 अप्रैल को होगा मतदान कैमूर जिले के चैनपुर प्रखंड में पैक्स अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। आगामी 20 अप्रैल को चैनपुर पैक्स के लिए मतदान की तिथि निर्धारित की गई है। जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है, पूरे क्षेत्र में चुनावी माहौल गर्म होता जा रहा है। इस बार चुनाव में दो मजबूत उम्मीदवार आमने-सामने हैं, जिसके कारण पूरे पैक्स क्षेत्र में “कौन बनेगा पैक्स अध्यक्ष” को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। गांव-गांव और चौपालों पर मतदाता अपने-अपने पसंदीदा उम्मीदवार को लेकर चर्चा करते नजर आ रहे हैं। हालांकि जीत-हार का फैसला अभी भविष्य के गर्भ में है, लेकिन क्षेत्र के अधिकांश मतदाता चन्द्रमा सिंह से बड़ी उम्मीद लगाए बैठे हैं। मतदाताओं का कहना है कि उनकी साफ-सुथरी छवि और लोगों के बीच मजबूत पकड़ के कारण वे वर्तमान पैक्स अध्यक्ष को कड़ी टक्कर दे सकते हैं। कई मतदाताओं का यह भी कहना है कि यदि चैनपुर पैक्स क्षेत्र में किसानों की बदहाली दूर करनी है और व्यवस्था में सुधार लाना है, तो इस बार बदलाव जरूरी है। अब देखना दिलचस्प होगा कि 20 अप्रैल को होने वाले मतदान में मतदाता किसे अपना समर्थन देकर चैनपुर पैक्स की कमान सौंपते हैं।
    3
    चैनपुर पैक्स चुनाव को लेकर बढ़ी सरगर्मी, 20 अप्रैल को होगा मतदान
कैमूर जिले के चैनपुर प्रखंड में पैक्स अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। आगामी 20 अप्रैल को चैनपुर पैक्स के लिए मतदान की तिथि निर्धारित की गई है। जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है, पूरे क्षेत्र में चुनावी माहौल गर्म होता जा रहा है।
इस बार चुनाव में दो मजबूत उम्मीदवार आमने-सामने हैं, जिसके कारण पूरे पैक्स क्षेत्र में “कौन बनेगा पैक्स अध्यक्ष” को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। गांव-गांव और चौपालों पर मतदाता अपने-अपने पसंदीदा उम्मीदवार को लेकर चर्चा करते नजर आ रहे हैं।
हालांकि जीत-हार का फैसला अभी भविष्य के गर्भ में है, लेकिन क्षेत्र के अधिकांश मतदाता चन्द्रमा सिंह से बड़ी उम्मीद लगाए बैठे हैं। मतदाताओं का कहना है कि उनकी साफ-सुथरी छवि और लोगों के बीच मजबूत पकड़ के कारण वे वर्तमान पैक्स अध्यक्ष को कड़ी टक्कर दे सकते हैं।
कई मतदाताओं का यह भी कहना है कि यदि चैनपुर पैक्स क्षेत्र में किसानों की बदहाली दूर करनी है और व्यवस्था में सुधार लाना है, तो इस बार बदलाव जरूरी है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि 20 अप्रैल को होने वाले मतदान में मतदाता किसे अपना समर्थन देकर चैनपुर पैक्स की कमान सौंपते हैं।
    user_बिहार राइटर
    बिहार राइटर
    पत्रकार भभुआ, कैमूर (भभुआ), बिहार•
    5 hrs ago
  • Post by Shri Shyam Dubey
    1
    Post by Shri Shyam Dubey
    user_Shri Shyam Dubey
    Shri Shyam Dubey
    भभुआ, कैमूर (भभुआ), बिहार•
    8 hrs ago
  • #viral video #पुलिस के डर से भाग रहा है
    1
    #viral video #पुलिस के डर से भाग रहा है
    user_Sandeep kumar
    Sandeep kumar
    भभुआ, कैमूर (भभुआ), बिहार•
    15 hrs ago
  • कैमूर। जिला पदाधिकारी कैमूर नितिन कुमार सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित मां मुंडेश्वरी सभागार में जिला आपदा प्रबंधन शाखा द्वारा संभावित बाढ़ 2026 से निपटने हेतु की जाने वाली पूर्व तैयारियों से संबंधित समीक्षात्मक बैठक की गई। आपको बता दें कि कैमूर जिला पूर्णतः बाढ़ प्रवण जिलों की श्रेणी में नहीं आता है, लेकिन अत्यधिक वर्षा और मूसाखाड़, जगदहवा एवं करमचट डैम से पानी छोड़े जाने के कारण रामगढ़, दुर्गावती और नुऑव अंचल के कुछ क्षेत्रों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो जाती है। वही जिला सांख्यिकी पदाधिकारी ने बताया कि जिले के सभी अंचलों में वर्षा मापक यंत्र चालू स्थिति में हैं । 10 अप्रैल 2026 तक जिले में कुल 5.20 मी.मी. वर्षा दर्ज की गई है। वही बाढ़ राहत सामग्रियों जैसे चावल, दाल, सत्तू, गुड़ आदि के दर निर्धारण हेतु निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वर्तमान में जिला भंडार में 490 पॉलीथीन शीट्स उपलब्ध हैं और आवश्यकतानुसार अन्य अंचलों को भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। आपको बता दें कि प्रशासन ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से ऊंचे स्थलों पर बाढ़ शरण स्थलों की पहचान कर ली है। वही पूर्व के अनुभवों के आधार पर दुर्गावती 04 रामगढ़ 03 और नुऑव 01 अंचलों में कुल 08 बाढ़ शरण स्थलों और 08 सामुदायिक रसोई केंद्रों का चयन किया है। वही जिला पदाधिकारी द्वारा स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया गया कि वे सभी प्राथमिक चिकित्सा केंद्रों पर सर्पदंश की दवा, ओ.आर.एस. घोल और अन्य आवश्यक दवाओं का पर्याप्त भंडारण सुनिश्चित करें । पशुपालन विभाग को पशु चारे और दवाओं की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। आपको बताते हुए चलें कि जिले में बचाव कार्य हेतु 19 गोताखोरों की सूची उपलब्ध है। साथ ही आपदा प्रबंधन कार्यालय में 29 लाइफ जैकेट भंडारित हैं। वही तटबंधों की सुरक्षा के लिए जल संसाधन विभाग के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखने का निर्देश दिया गया है। वही जिला प्रशासन का कहना है कि जिले में 24x7 जिला आपदा संचालन केंद्र (DEOC) को क्रियाशील कर दिया गया है । सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान के लिए 'Aapda Coordination group' नाम से व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया गया है। वही जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिया है कि 31 मई 2026 से पहले सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके ।
    1
    कैमूर। जिला पदाधिकारी कैमूर नितिन कुमार सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित मां मुंडेश्वरी सभागार में जिला आपदा प्रबंधन शाखा द्वारा संभावित बाढ़ 2026 से निपटने हेतु की जाने वाली पूर्व तैयारियों से संबंधित समीक्षात्मक बैठक की गई। आपको बता दें कि कैमूर जिला पूर्णतः बाढ़ प्रवण जिलों की श्रेणी में नहीं आता है, लेकिन अत्यधिक वर्षा और मूसाखाड़, जगदहवा एवं करमचट डैम से पानी छोड़े जाने के कारण रामगढ़, दुर्गावती और नुऑव अंचल के कुछ क्षेत्रों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो जाती है। वही जिला सांख्यिकी पदाधिकारी ने बताया कि जिले के सभी अंचलों में वर्षा मापक यंत्र चालू स्थिति में हैं । 10 अप्रैल 2026 तक जिले में कुल 5.20 मी.मी. वर्षा दर्ज की गई है। वही बाढ़ राहत सामग्रियों जैसे चावल, दाल, सत्तू, गुड़ आदि के दर निर्धारण हेतु निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वर्तमान में जिला भंडार में 490 पॉलीथीन शीट्स उपलब्ध हैं और आवश्यकतानुसार अन्य अंचलों को भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। आपको बता दें कि प्रशासन ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से ऊंचे स्थलों पर बाढ़ शरण स्थलों की पहचान कर ली है। वही पूर्व के अनुभवों के आधार पर दुर्गावती 04 रामगढ़ 03 और नुऑव 01 अंचलों में कुल 08 बाढ़ शरण स्थलों और 08 सामुदायिक रसोई केंद्रों का चयन किया है। वही जिला पदाधिकारी द्वारा स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया गया कि वे सभी प्राथमिक चिकित्सा केंद्रों पर सर्पदंश की दवा, ओ.आर.एस. घोल और अन्य आवश्यक दवाओं का पर्याप्त भंडारण सुनिश्चित करें । पशुपालन विभाग को पशु चारे और दवाओं की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। आपको बताते हुए चलें कि जिले में बचाव कार्य हेतु 19 गोताखोरों की सूची उपलब्ध है। साथ ही आपदा प्रबंधन कार्यालय में 29 लाइफ जैकेट भंडारित हैं। वही तटबंधों की सुरक्षा के लिए जल संसाधन विभाग के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखने का निर्देश दिया गया है। वही जिला प्रशासन का कहना है कि जिले में 24x7 जिला आपदा संचालन केंद्र (DEOC) को क्रियाशील कर दिया गया है । सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान के लिए 'Aapda Coordination group' नाम से व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया गया है। वही जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिया है कि 31 मई 2026 से पहले सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके ।
    user_Satyam Kumar Upadhyay
    Satyam Kumar Upadhyay
    Local News Reporter Bhabua, Patna•
    17 hrs ago
  • Post by VIKESH DAS
    1
    Post by VIKESH DAS
    user_VIKESH DAS
    VIKESH DAS
    Farmer Nuaon, Kaimur (Bhabua)•
    17 hrs ago
  • वाराणसी में परम पूज्य बोधिसत्व डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती समारोह के अवसर पर ‘रन फॉर अम्बेडकर’ का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अखिल भारतीय अनुसूचित जाति/जनजाति कर्मचारी कल्याण एसोसिएशन (ABAJKA) वाराणसी इकाई, बहुजन बोलि समाज संघर्ष समिति (BBS-3), ऑल इंडिया डॉ. अम्बेडकर रट्डेट्स एसोसिएशन (AIDASA) एवं रमाबाई अम्बेडकर महिला एसोसिएशन (RAMA) सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के संयुक्त नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन कचहरी स्थित डॉ. अम्बेडकर स्मारक पर किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत बुद्ध नमन, त्रिशरण पंचशील एवं बुद्ध वंदना के साथ हुई, जिसे पूज्य भिक्खू संघ द्वारा विधिवत सम्पन्न कराया गया। इसके बाद बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर एवं अन्य बहुजन महापुरुषों की प्रतिमाओं पर अतिथियों द्वारा माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।इस दौरान उपस्थित लोगों ने सामाजिक समानता, शिक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए बाबा साहेब के विचारों को अपनाने का संकल्प लिया। 👉 आयोजन में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विभिन्न संगठनों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली, जिससे कार्यक्रम में खास उत्साह का माहौल रहा।
    4
    वाराणसी में परम पूज्य बोधिसत्व डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती समारोह के अवसर पर ‘रन फॉर अम्बेडकर’ का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अखिल भारतीय अनुसूचित जाति/जनजाति कर्मचारी कल्याण एसोसिएशन (ABAJKA) वाराणसी इकाई, बहुजन बोलि समाज संघर्ष समिति (BBS-3), ऑल इंडिया डॉ. अम्बेडकर रट्डेट्स एसोसिएशन (AIDASA) एवं रमाबाई अम्बेडकर महिला एसोसिएशन (RAMA) सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के संयुक्त नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन कचहरी स्थित डॉ. अम्बेडकर स्मारक पर किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत बुद्ध नमन, त्रिशरण पंचशील एवं बुद्ध वंदना के साथ हुई, जिसे पूज्य भिक्खू संघ द्वारा विधिवत सम्पन्न कराया गया। इसके बाद बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर एवं अन्य बहुजन महापुरुषों की प्रतिमाओं पर अतिथियों द्वारा माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।इस दौरान उपस्थित लोगों ने सामाजिक समानता, शिक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए बाबा साहेब के विचारों को अपनाने का संकल्प लिया।
👉 आयोजन में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विभिन्न संगठनों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली, जिससे कार्यक्रम में खास उत्साह का माहौल रहा।
    user_Sant Dayal Yadav
    Sant Dayal Yadav
    Journalist चंदौली, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • पुलिस ने शनिवार को शाम क़रीब 4 बजे बताया कि इंद्रपुरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 11 लोगों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें अनुमंडल पदाधिकारी, डेहरी के समक्ष प्रस्तुत कर बांड डाउन कराया। थानाध्यक्ष ने बताया कि बडीहां गांव में लड़का-लड़की के बातचीत को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था, जिसमें दो व्यक्तियों पर कार्रवाई की गई। वहीं सुजानपुर गांव में आपसी लड़ाई के मामले में नौ लोगों, जिनमें दो महिलाएं और सात पुरुष शामिल हैं, के खिलाफ कार्रवाई की गई। सभी पर बीएनएसएस की धारा 126/170 के तहत कार्रवाई कर प्रशासन ने भविष्य में शांति बनाए रखने की सख्त चेतावनी दी है।
    1
    पुलिस ने शनिवार को शाम क़रीब 4 बजे बताया कि इंद्रपुरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 11 लोगों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें अनुमंडल पदाधिकारी, डेहरी के समक्ष प्रस्तुत कर बांड डाउन कराया। थानाध्यक्ष ने बताया कि बडीहां गांव में लड़का-लड़की के बातचीत को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था, जिसमें दो व्यक्तियों पर कार्रवाई की गई। वहीं सुजानपुर गांव में आपसी लड़ाई के मामले में नौ लोगों, जिनमें दो महिलाएं और सात पुरुष शामिल हैं, के खिलाफ कार्रवाई की गई। सभी पर बीएनएसएस की धारा 126/170 के तहत कार्रवाई कर प्रशासन ने भविष्य में शांति बनाए रखने की सख्त चेतावनी दी है।
    user_Pushpa kumari
    Pushpa kumari
    Sasaram, Rohtas•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.