इंदौर वार्ड 58 में उपचुनाव भले ही टल गए हो लेकिन समाजसेवी मोहम्मद अयूब का जन सेवा का सिलसिला इन्दौर: वार्ड 58 में उप-चुनाव भले ही टल गए हों, लेकिन समाजसेवी मोहम्मद अय्यूब का जनसेवा का सिलसिला बदस्तूर जारी है। चुनाव आयोग द्वारा उप-चुनाव स्थगित किए जाने के फैसले के बाद भी मोहम्मद अय्यूब लगातार क्षेत्र की जनता के बीच बने हुए हैं। वे रोज़ाना वार्ड 58 के नागरिकों की समस्याएं सुन रहे हैं और प्रशासनिक व नगर निगम से जुड़े कामों का नियमानुसार निराकरण करवा रहे हैं। जनसेवा की मिसाल पेश करते हुए मोहम्मद अय्यूब ऐसे कार्यों को भी रुकने नहीं दे रहे हैं, जो किसी तकनीकी या नियम-कायदों के कारण सरकारी स्तर पर अटके हुए हैं। ऐसे जनहित के कामों का निराकरण वे अपने निजी खर्च से करवा रहे हैं। अपनी मिलनसार छवि के कारण क्षेत्र की जनता सीधे उनसे जुड़ रही है और अपनी परेशानियां साझा कर रही है। चुनाव तो आते-जाते रहेंगे लेकिन वार्ड की जनता ने मुझे जो प्यार और विश्वास दिया है उसका क़र्ज़ मुझ पर हमेशा रहेगा मेरा मक़सद पद़ पाना नहीं बल्कि जनता के भरोसे पर खरा उतरना उनकी समस्याओं का समाधान करना है क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहकर वे न सिर्फ जनता का दिल जीत रहे हैं, बल्कि बिना किसी पद के भी वार्ड 58 में विकास और सेवा की नई मिसाल कायम कर रहे हैं।
इंदौर वार्ड 58 में उपचुनाव भले ही टल गए हो लेकिन समाजसेवी मोहम्मद अयूब का जन सेवा का सिलसिला इन्दौर: वार्ड 58 में उप-चुनाव भले ही टल गए हों, लेकिन समाजसेवी मोहम्मद अय्यूब का जनसेवा का सिलसिला बदस्तूर जारी है। चुनाव आयोग द्वारा उप-चुनाव स्थगित किए जाने के फैसले के बाद भी मोहम्मद अय्यूब लगातार क्षेत्र की
जनता के बीच बने हुए हैं। वे रोज़ाना वार्ड 58 के नागरिकों की समस्याएं सुन रहे हैं और प्रशासनिक व नगर निगम से जुड़े कामों का नियमानुसार निराकरण करवा रहे हैं। जनसेवा की मिसाल पेश करते हुए मोहम्मद अय्यूब ऐसे कार्यों को भी रुकने नहीं दे रहे हैं, जो किसी तकनीकी या नियम-कायदों के कारण सरकारी
स्तर पर अटके हुए हैं। ऐसे जनहित के कामों का निराकरण वे अपने निजी खर्च से करवा रहे हैं। अपनी मिलनसार छवि के कारण क्षेत्र की जनता सीधे उनसे जुड़ रही है और अपनी परेशानियां साझा कर रही है। चुनाव तो आते-जाते रहेंगे लेकिन वार्ड की जनता ने मुझे जो प्यार और विश्वास दिया है उसका क़र्ज़
मुझ पर हमेशा रहेगा मेरा मक़सद पद़ पाना नहीं बल्कि जनता के भरोसे पर खरा उतरना उनकी समस्याओं का समाधान करना है क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहकर वे न सिर्फ जनता का दिल जीत रहे हैं, बल्कि बिना किसी पद के भी वार्ड 58 में विकास और सेवा की नई मिसाल कायम कर रहे हैं।
- इंदौर कमिश्नर से निवेदन करना चाहता हूं लोडिंग वालों के ऊपर सख्त कार्रवाई होना चाहिए पीछे नंबर प्लेट नहीं लोडिंग में तो राइट साइड में गाड़ी ठोक रहे लोडिंग वाले उनके ऊपर कड़ी से कभी कार्रवाई होना चाहिए1
- जय जवान जय किसान रजिस्ट्रेशन क30057 आदर्श ग्रामीण पटेल1
- इंदौर के चंदन नगर में हज यात्रा 2027 के लिए चयनित हाजियों का मेडिकल चेकअप कैंप आयोजित किया गया । मेडिकल जांच की अंतिम तारीख पर भी बड़ी संख्या में हाजी कैंप में पहुंचे और अपने जरूरी स्वास्थ्य परीक्षण करवाए। इस दौरान हज कमेटी जिला अध्यक्ष हाजी जुनैद खान मौजूद रहे और हाजियों को जरूरी मार्गदर्शन दिया। हज यात्रा 2027 के लिए चयनित हाजियों की मेडिकल जांच प्रदेश के शासकीय चिकित्सालयों में कराई जा रही है। चंदन नगर में आयोजित मेडिकल कैंप में हाजी अपने जरूरी दस्तावेजों के साथ पहुंचे और डॉक्टरों की टीम ने उनके स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण किए। हाजी जुनैद खान ने बताया कि मेडिकल जांच को लेकर कुछ हाजी परेशान भी नजर आए, जिन्हें हज कमेटी के सदस्यों ने समझाया और पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने डॉक्टरों, मेडिकल टीम, हज कमेटी और सभी सहयोग करने वालों का धन्यवाद भी व्यक्त किया। इस दौरान हाजियों को मक्का-मदीना की यात्रा के लिए अभी से अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी गई। हाजी जुनैद खान ने खान-पान का ध्यान रखने, नियमित पैदल चलने और शारीरिक रूप से यात्रा के लिए खुद को तैयार करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट के माध्यम से यदि किसी स्वास्थ्य संबंधी समस्या की जानकारी मिलती है तो उसका समय रहते उपचार कराया जा सकता है। साथ ही हाजियों से अपील की गई कि किसी भी परेशानी की स्थिति में वे हज कमेटी से संपर्क कर मार्गदर्शन प्राप्त करें।1
- Indore : चलती कार बनी आग का गोला, युवक 40% झुलसा | Traffic Police ने बचाई जान | Indore News1
- खजराना गणेश को सवा लाख मोदक प्रसाद का भोग समर्पित भक्तों में किया गया मोदक प्रसाद का वितरण खजराना गणेश को सवा लाख मोदक प्रसाद का भोग समर्पित भक्तों में किया गया मोदक प्रसाद का वितरण – 12 दिनों तक अलग-अलग किस्म के लड्डुओं का भोग भी लगेगा इंदौर, । खजराना स्थित सिद्धि विनायक गणेश मंदिर पर भक्त मंडल की ओर से गणेश चतुर्थी पर आज सुबह सवा लाख मोदक प्रसाद का भोग खजराना गणेश को समर्पित किया गया। इसके साथ ही प्रतिदिन खजराना गणेश को विभिन्न किस्म के अनाज के लड्डुओं का भोग भी समर्पित होगा। श्री सिद्धि विनायक भक्त मंडल के अरविंद बागड़ी, कैलाश पंच एवं पार्षद पुष्पेन्द्र पाटीदार ने बताया कि मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर शिवम वर्मा तथा मंदिर प्रशासक एवं निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने ध्वजा पूजन एवं गणेशजी को स्वर्ण आभूषण समर्पित किए। इसके पश्चात भक्त मंडल द्वारा निर्मित सवा लाख मोदक का भोग लगाकर भक्तों में वितरण किया गया। मंदिर के मुख्य पुजारी पं. अशोक भट्ट, पं. सुमित भट्ट एवं जयदेव भट्ट द्वारा वैदिक मंगलाचरण के बीच मोदक का भोग समर्पित किया गया। क्षेत्र के विधायक महेंद्र हार्डिया भी विशेष रूप से उपस्थित थे। प्रसाद वितरण के लिए मंदिर के प्रबंधक गौरीशंकर मिश्रा एवं घनश्याम शुक्ला के मार्गदर्शन में भक्त मंडल से जुड़े सुभाष नायक, दिलीप सर, गोकुल पाटीदार, वासुदेव पाटीदार सहित 21 कार्यकर्ताओं ने जिम्मेदारी संभाली। बागड़ी ने बताया कि भक्त मंडल की ओर से सवा लाख मोदक का निर्माण पिछले छः दिनों से लगातार प्रसिद्ध रसोईए खेमजी महाराज और 20 सहयोगी 8 सुपर भट्टियों पर कर रहे थे। खजराना गणेश को आज पहले दिन सवा लाख मोदक प्रसाद के अलावा प्रतिदिन संध्या को अलग-अलग किस्म के लड्डुओं का भोग भी समर्पित किया जाएगा। इनमें अजवाईन, मूंग, चवले, उड़द, गोंद, बेसन, मोतीचूर, बड़ी बूंदी और फरियाली ड्रायफ्रूट्स के लड्डूओं का भोग भी शामिल है। भक्त मंडल द्वारा मोदक प्रसाद वितरण के लिए 50 बड़ी परातों एवं 100 ट्रे की व्यवस्था की गई थी। भक्त मंडल से जुड़े 21 कार्यकर्ताओं ने प्रसाद वितरण की व्यवस्था पूरे दिन संभाली। आज गणेशोत्सव के पहले दिन करीब डेढ़ लाख भक्तों ने खजराना गणेश के दर्शन, पूजन कर मोदक प्रसाद का भी पुण्यलाभ उठाया।1
- सालंगपुर हनुमान दादा के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ कष्ट भंजन दादा का यह स्वरूप विश्व में एक मात्र सालंगपुर गुजरात में विराजमान है यह भक्तों के दुखों का नाश होता है दुख हर लिये जाते है इसलिए दादा को दुख हरण हनुमान दादा कहा जाता है जय बजरंगबली की2
- इंदौर में तीन पहिया लोडिंग वाला रिक्शा वाला नंबर प्लेट भी नहीं है पीछे और राइट साइड में उन्हें गाड़ी दबा के कर का साइड क्लास तोड़ दिया एक्सीडेंटल उसने गाड़ी वाले की भरपाई भी नहीं करी1