Shuru
Apke Nagar Ki App…
बरेली के बहेड़ी थाना क्षेत्र स्थित आमडण्डा चेक पोस्ट के पास तेज गति से गुजर रही ट्रेन की चपेट में आने से 2 लोगों की मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों मृतकों के शवों का पंचायतनामा भरा और उन्हें पोस्टमार्टम की कार्यवाही के लिए भेज दिया। इस पूरे मामले को लेकर एसपी नॉर्थ द्वारा बाइट जारी कर आवश्यक जानकारी दी गई है।
जितेन्द्र पाल
बरेली के बहेड़ी थाना क्षेत्र स्थित आमडण्डा चेक पोस्ट के पास तेज गति से गुजर रही ट्रेन की चपेट में आने से 2 लोगों की मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों मृतकों के शवों का पंचायतनामा भरा और उन्हें पोस्टमार्टम की कार्यवाही के लिए भेज दिया। इस पूरे मामले को लेकर एसपी नॉर्थ द्वारा बाइट जारी कर आवश्यक जानकारी दी गई है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के बहेड़ी स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर तीखा राजनीतिक हमला बोला गया। सपा के प्रदेश महासचिव, बहेड़ी विधायक एवं पूर्व मंत्री मोहम्मद अता उर रहमान ने हालिया छात्र आंदोलन को छात्रों और आम जनता की बड़ी जीत बताते हुए इसमें शामिल सभी लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सरकार ने छात्रों और आम जनता के बीच डर व दमन का माहौल बनाया था, लेकिन अब लोग खुलकर अपने अधिकारों की आवाज उठा रहे हैं और भाजपा का अहंकार टूट चुका है तथा उसकी उल्टी गिनती शुरू हो गई है। अता उर रहमान ने आगे कहा कि यह जीत केवल छात्रों की नहीं बल्कि व्यवस्था से परेशान होकर लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाने वाले हर व्यक्ति की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि समाजवादी पार्टी हमेशा छात्रों, युवाओं और आम जनता के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाती रहेगी। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष नासिर रजा खां, जोन प्रभारी ठाकुर चंद्रपाल सिंह, विधानसभा महासचिव हाशिम अली, राजू मौर्य, राम अवतार श्रीवास्तव, नगर मीडिया प्रभारी फरद अंसारी, रफीक प्रधान, तस्लीम मंसूरी, रिजवान शानू, नईम बहलीम, आरिफ खां और मोहम्मद ताहिर सहित पार्टी के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- बरेली में समाजवादी पार्टी द्वारा PDA महापंचायत का आयोजन किया गया, जिसमें कार्यकर्ताओं और आम जनता का जबरदस्त जनसैलाब उमड़ पड़ा। डॉ. अनीश बेग के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम से पूरा आईएमए (IMA) ऑडिटोरियम खचाखच भरा नज़र आया। इस PDA महासंग्राम के दौरान अखिलेश यादव की नीतियों और उनके PDA संदेश की गूंज से आईएमए हॉल सराबोर रहा। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी की समस्त कार्यकारिणी, कार्यकर्ताओं और आम जनता की व्यापक उपस्थिति रही।1
- GST SIT टीम और बरेली पुलिस ने जाली GST अभिलेख तैयार करने, फर्जी चालान जारी करने और इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) के माध्यम से 16.26 करोड़ की धोखाधड़ी करने के मामले में 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इन अभियुक्तों ने केंद्र व प्रदेश सरकार के राजस्व को नुकसान पहुंचाया है। इस पूरी कार्रवाई और अभियुक्तों की गिरफ्तारी के संबंध में एसपी क्राइम द्वारा बाइट देकर जानकारी साझा की गई है।1
- बरेली के थाना सुभाष नगर इलाके से एक मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले को लेकर पीड़ित महिला ने इंसाफ की गुहार लगाई है।1
- बरेली के अलीगंज थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने ही भाई पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अपने भाई के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए पीड़िता ने इस मामले में इंसाफ की गुहार लगाई है।1
- बरेली के मठ लक्ष्मीपुर में दुर्गा मंदिर के पास कुछ ही दिनों पहले बनी नाली में रुकावट के कारण गंदा पानी जमा होने लगा है। आरोप है कि पड़ोसी ने नाली में अपनी तरफ से ईंटें बिछवा दी हैं, जिसकी वजह से घर के आगे पानी पूरी तरह रुक गया है। पानी निकासी न होने के कारण वहां जमा गंदे पानी में लगातार मच्छर पैदा हो रहे हैं। इस समस्या को देखते हुए नाली में अवैध रूप से लगाई गई ईंटों को तुरंत हटवाने और पानी का बहाव सुचारू रूप से चालू कराने की मांग की गई है।1
- बरेली के बहेड़ी थाना क्षेत्र स्थित आमडण्डा चेक पोस्ट के पास तेज गति से गुजर रही ट्रेन की चपेट में आने से 2 लोगों की मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों मृतकों के शवों का पंचायतनामा भरा और उन्हें पोस्टमार्टम की कार्यवाही के लिए भेज दिया। इस पूरे मामले को लेकर एसपी नॉर्थ द्वारा बाइट जारी कर आवश्यक जानकारी दी गई है।1
- बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिमरा गांव में 25 जुलाई की रात दो पक्षों के बीच मारपीट और पत्थरबाजी की घटना हुई है। इस घटना के संबंध में पुलिस ने सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया है और मामले में आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जा रही है। इस पूरी वारदात और की जा रही पुलिस कार्यवाही के संबंध में सीओ फरीदपुर द्वारा बयान जारी कर जानकारी दी गई है।1
- बरेली के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित आलमगीरी गंज में रविवार दोपहर करीब 2 बजे एक मंदबुद्धि युवक पर बल्ले से जानलेवा हमला किया गया। यहाँ रहने वाले युवक कृष्ण पर शिबू नाम के शख्स ने कथित तौर पर बल्ले से वार कर दिया। बल्ले का सीधा हमला सिर पर होने से कृष्ण का सिर फट गया और वह लहूलुहान होकर मौके पर गिर पड़ा। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायल कृष्ण को संभाला और कोतवाली पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज और मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद इलाके में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल है। पीड़ित पक्ष और स्थानीय निवासियों ने आरोपी शिबू के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है और मेडिकल रिपोर्ट व जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई करने की बात कह रही है।1