logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आजमगढ़ : तहबरपुर में मुठभेड़, दो इनामी चोर घायल, 25-25 हजार के इनामी बदमाश गिरफ्तार, दो तमंचे व नकदी बरामद आजमगढ़। तहबरपुर क्षेत्र में सोमवार देर रात पुलिस और अंतर्जनपदीय चोर गिरोह के दो इनामी बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। करियाबर गांव के पास सर्विस लेन पर हुई मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से दोनों बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान बरेली के फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के नगरिया कला निवासी दिलशाद (22) और शाहजहांपुर के जैतीपुर थाना क्षेत्र के बजेड़ा भगवानपुर निवासी सोनू अली उर्फ असगर (27) के रूप में हुई। पुलिस ने इनके कब्जे से दो .315 बोर के तमंचे, पांच कारतूस और 15,250 रुपये बरामद किए। पूछताछ में आरोपितों ने SUV से हाईवे व एक्सप्रेसवे के आसपास रेकी कर रात में घरों में घुसकर मशीन से ताले काटने और नकदी-जेवर चोरी करने की बात स्वीकार की। पुलिस के अनुसार गिरोह ने आजमगढ़ के अलावा गाजीपुर, बलिया, जौनपुर और अंबेडकरनगर में भी वारदात की हैं। दोनों के खिलाफ अलीगढ़, आजमगढ़ और अंबेडकरनगर में 20 मुकदमे दर्ज हैं। गिरोह के छह सदस्य गिरफ्तार: अहरौला और तहबरपुर पुलिस की कार्रवाई में पहले चार सदस्य गिरफ्तार किए जा चुके हैं। अब तक गिरोह के छह सदस्य पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं। फरार आफताब और नेसार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।

3 hrs ago
user_Arun Pandey
Arun Pandey
आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

आजमगढ़ : तहबरपुर में मुठभेड़, दो इनामी चोर घायल, 25-25 हजार के इनामी बदमाश गिरफ्तार, दो तमंचे व नकदी बरामद आजमगढ़। तहबरपुर क्षेत्र में सोमवार देर रात पुलिस और अंतर्जनपदीय चोर गिरोह के दो इनामी बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। करियाबर गांव के पास सर्विस लेन पर हुई मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से दोनों बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान बरेली के फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के नगरिया कला निवासी दिलशाद (22) और शाहजहांपुर के जैतीपुर थाना क्षेत्र के बजेड़ा भगवानपुर निवासी सोनू अली उर्फ असगर (27) के रूप में हुई। पुलिस ने इनके कब्जे से दो .315 बोर के तमंचे, पांच कारतूस और 15,250 रुपये बरामद किए। पूछताछ में आरोपितों ने SUV से हाईवे व एक्सप्रेसवे के आसपास रेकी कर रात में घरों में घुसकर मशीन से ताले काटने और नकदी-जेवर चोरी करने की बात स्वीकार की। पुलिस के अनुसार गिरोह ने आजमगढ़ के अलावा गाजीपुर, बलिया, जौनपुर और अंबेडकरनगर में भी वारदात की हैं। दोनों के खिलाफ अलीगढ़, आजमगढ़ और अंबेडकरनगर में 20 मुकदमे दर्ज हैं। गिरोह के छह सदस्य गिरफ्तार: अहरौला और तहबरपुर पुलिस की कार्रवाई में पहले चार सदस्य गिरफ्तार किए जा चुके हैं। अब तक गिरोह के छह सदस्य पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं। फरार आफताब और नेसार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • पुलिस लाइन में प्रशिक्षण का दिखा असर, मंडलीय ताइक्वांडो में आजमगढ़ के खिलाड़ियों ने मारी बाजी आजमगढ़। 70वीं विद्यालय मंडलीय आजमगढ़ विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता में आजमगढ़ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई भार वर्गों में प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों ने प्रदेश स्तरीय विद्यालयी ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए अपनी जगह बनाई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में खेल वामा सारथी के तहत पुलिस लाइन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। पुलिस लाइन में आयोजित मंडलीय प्रतियोगिता में आजमगढ़, मऊ और बलिया के करीब 110 खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु एवं भार वर्गों में हिस्सा लिया। अंडर-14 बालक वर्ग में इरास प्रजापति और आर्यन गौड़ ने अपने-अपने भार वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं अंडर-17 बालक वर्ग में सौरभ यादव और दिव्यांशु कुमार ने प्रथम स्थान हासिल किया। अंडर-14 बालिका वर्ग में परी, रिया चौरसिया, वैष्णवी सिंह और श्रेया यादव ने अपने-अपने भार वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि अंडर-17 बालिका वर्ग में गौरवी गुप्ता ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में मंडलीय सचिव दिनेश सिंह, चयन समिति के भूपेश सिंह, संदीप वर्मा, धीरेन्द्र प्रताप यादव और हृदयनाथ मौजूद रहे। मुख्य रेफरी सुनील कुमार शिंदे के साथ कोच मंगलेश कुमार, मुन्ना यादव समेत अन्य प्रशिक्षक एवं निर्णायक उपस्थित रहे। पुलिस लाइन में खेल वामा सारथी के तहत प्रशिक्षण प्राप्त खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने खुशी जताई और प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
    1
    पुलिस लाइन में प्रशिक्षण का दिखा असर, मंडलीय ताइक्वांडो में आजमगढ़ के खिलाड़ियों ने मारी बाजी
आजमगढ़। 70वीं विद्यालय मंडलीय आजमगढ़ विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता में आजमगढ़ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई भार वर्गों में प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों ने प्रदेश स्तरीय विद्यालयी ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए अपनी जगह बनाई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में खेल वामा सारथी के तहत पुलिस लाइन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। पुलिस लाइन में आयोजित मंडलीय प्रतियोगिता में आजमगढ़, मऊ और बलिया के करीब 110 खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु एवं भार वर्गों में हिस्सा लिया। अंडर-14 बालक वर्ग में इरास प्रजापति और आर्यन गौड़ ने अपने-अपने भार वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं अंडर-17 बालक वर्ग में सौरभ यादव और दिव्यांशु कुमार ने प्रथम स्थान हासिल किया।
अंडर-14 बालिका वर्ग में परी, रिया चौरसिया, वैष्णवी सिंह और श्रेया यादव ने अपने-अपने भार वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि अंडर-17 बालिका वर्ग में गौरवी गुप्ता ने प्रथम स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता में मंडलीय सचिव दिनेश सिंह, चयन समिति के भूपेश सिंह, संदीप वर्मा, धीरेन्द्र प्रताप यादव और हृदयनाथ मौजूद रहे। मुख्य रेफरी सुनील कुमार शिंदे के साथ कोच मंगलेश कुमार, मुन्ना यादव समेत अन्य प्रशिक्षक एवं निर्णायक उपस्थित रहे। पुलिस लाइन में खेल वामा सारथी के तहत प्रशिक्षण प्राप्त खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने खुशी जताई और प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
    user_शैलेन्द्र पत्रकार
    शैलेन्द्र पत्रकार
    आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • ग्राम पंचायत बरईपुर के गांव पथरा में ग्रामीणों ने किया धरना प्रदर्शन रोड नहीं तो वोट नहीं के लगाए नारे ग्रामीणों का कहना कि केवल वोट लेने के समय नेता आते है जीतते ही गायब हो जाते गाँव रास्ता नहीं है जिससे उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ता बच्चों की स्कूल गाड़ी भी आए दिन फस जाती है महाप्रधान हरीश यादव ग्राम प्रधान, रणविजय मिश्रा, अभिषेक यादव, राहुल मिश्रा, छोटू राजभर, दीपक मिश्रा समेत तमाम ग्रामीण मौजूद रहे, उनका कहना है अगर नहीं हुआ तो वो शाहपुर बाजार में चक्का जाम करेंगे
    1
    ग्राम पंचायत बरईपुर के गांव पथरा में ग्रामीणों ने किया धरना प्रदर्शन 
रोड नहीं तो वोट नहीं के लगाए नारे 
ग्रामीणों का कहना कि केवल वोट लेने के समय नेता आते है जीतते ही गायब हो जाते गाँव रास्ता नहीं है जिससे उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ता बच्चों की स्कूल गाड़ी भी आए दिन फस जाती है 
महाप्रधान हरीश यादव ग्राम प्रधान, रणविजय मिश्रा, अभिषेक यादव, राहुल मिश्रा, छोटू राजभर, दीपक मिश्रा समेत तमाम ग्रामीण मौजूद रहे, उनका कहना है अगर नहीं हुआ तो वो शाहपुर बाजार में चक्का जाम करेंगे
    user_एसके मिश्रा
    एसके मिश्रा
    Lawyer आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • "अच्छा कितना जने हमके जनने हाथ उठावा!" जनसभा में OP Rajbhar का देसी अंदाज, छूटी हंसी
    1
    "अच्छा कितना जने हमके जनने हाथ उठावा!" जनसभा में OP Rajbhar का देसी अंदाज, छूटी हंसी
    user_News Update
    News Update
    Local News Reporter बुरहानपुर, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • अकेले हनुमान जी लंका जला के आए थे!" मंच से OP Rajbhar ने सपा-कांग्रेस पर बोला बड़ा हमला
    1
    अकेले हनुमान जी लंका जला के आए थे!" मंच से OP Rajbhar ने सपा-कांग्रेस पर बोला बड़ा हमला
    user_Akash Modanwal
    Akash Modanwal
    Repoter बुरहानपुर, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • देर रात सड़क पर उतरे पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी, खुद संभाली सफाई की कमान देर रात सड़क पर उतरे पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी, खुद संभाली सफाई की कमान [Gorakhpur News,Gorakhpur, Vishwajeet Tripathi,Vishwajeet Tripathi Parshad,Gorakhpur Parshad,Betiahata, Gorakhpur Nagar Nigam,Safai Vyavastha, Safai Abhiyan,Gorakhpur Viral Video, Gorakhpur Latest News, UP News,Uttar Pradesh News, Local News,Viral News, News Update,Vande Times]
    1
    देर रात सड़क पर उतरे पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी, खुद संभाली सफाई की कमान
देर रात सड़क पर उतरे पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी, खुद संभाली सफाई की कमान
[Gorakhpur News,Gorakhpur,
Vishwajeet Tripathi,Vishwajeet Tripathi Parshad,Gorakhpur Parshad,Betiahata,
Gorakhpur Nagar Nigam,Safai Vyavastha,
Safai Abhiyan,Gorakhpur Viral Video,
Gorakhpur Latest News,
UP News,Uttar Pradesh News,
Local News,Viral News,
News Update,Vande Times]
    user_Vande Times
    Vande Times
    Gola, Gorakhpur•
    1 hr ago
  • Post by SONI DEVI
    1
    Post by SONI DEVI
    user_SONI DEVI
    SONI DEVI
    Voice of people घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • नई किरण में दो पारिवारिक विवादों का कराया समझौता, बहू से छेड़खानी का आरोपी ससुर गिरफ्तार आजमगढ़। परिवारिक विवादों के समाधान के लिए चलाए जा रहे नई किरण परिवार परामर्श प्रकोष्ठ की बैठक में सोमवार को दो मामलों में दोनों पक्षों के बीच सफल समझौता कराया गया। वहीं, थाना तहबरपुर पुलिस ने बहू से छेड़खानी, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में वांछित 65 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थाना कोतवाली परिसर स्थित परिवार परामर्श प्रकोष्ठ में आयोजित बैठक में छह पत्रावलियों में दोनों पक्षों को नोटिस और फोन के माध्यम से बुलाया गया था। इनमें चार मामलों में दोनों पक्ष उपस्थित हुए। काउंसलिंग और आपसी बातचीत के माध्यम से दो पारिवारिक विवादों का समाधान कराया गया। एक मामले में ससुराल में न रहने देने, मारपीट और गाली-गलौज का विवाद था, जबकि दूसरे मामले में बहू के बार-बार मायके जाने और वापस नहीं आने को लेकर विवाद चल रहा था। एक पत्रावली को अन्य कारण से बंद कर दिया गया। इधर, थाना तहबरपुर पुलिस ने बहू से छेड़खानी और मारपीट के मामले में वांछित आरोपी जित्तू चौहान निवासी खरचलपुर को सरदहा अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार दो सितंबर को पीड़िता ने अपने ससुर पर बाल पकड़कर जमीन पर पटकने, मारपीट, छेड़खानी और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। इसके आधार पर थाना तहबरपुर में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी। पुलिस ने बताया कि विवेचना के दौरान पीड़िता के बयान के आधार पर मुकदमे में धारा 64 बीएनएस की बढ़ोतरी की गई। वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार सुबह 8:35 बजे पुलिस टीम ने जित्तू चौहान (65) को गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। नई किरण की बैठक में काउंसलर डॉ. उमेश चंद्र पांडेय, उपनिरीक्षक महेंद्र प्रसाद तिवारी, उपनिरीक्षक सत्यनारायण यादव, कांस्टेबल जितेंद्र कुमार साह, कांस्टेबल सुनील कुमार गुप्ता और महिला कांस्टेबल नेहा सिंह मौजूद रहीं। तहबरपुर पुलिस टीम में उपनिरीक्षक लाल बहादुर प्रसाद, कांस्टेबल बृजेश यादव और कांस्टेबल प्रदीप कुमार यादव शामिल रहे।
    1
    नई किरण में दो पारिवारिक विवादों का कराया समझौता, बहू से छेड़खानी का आरोपी ससुर गिरफ्तार
आजमगढ़। परिवारिक विवादों के समाधान के लिए चलाए जा रहे नई किरण परिवार परामर्श प्रकोष्ठ की बैठक में सोमवार को दो मामलों में दोनों पक्षों के बीच सफल समझौता कराया गया। वहीं, थाना तहबरपुर पुलिस ने बहू से छेड़खानी, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में वांछित 65 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
थाना कोतवाली परिसर स्थित परिवार परामर्श प्रकोष्ठ में आयोजित बैठक में छह पत्रावलियों में दोनों पक्षों को नोटिस और फोन के माध्यम से बुलाया गया था। इनमें चार मामलों में दोनों पक्ष उपस्थित हुए। काउंसलिंग और आपसी बातचीत के माध्यम से दो पारिवारिक विवादों का समाधान कराया गया। एक मामले में ससुराल में न रहने देने, मारपीट और गाली-गलौज का विवाद था, जबकि दूसरे मामले में बहू के बार-बार मायके जाने और वापस नहीं आने को लेकर विवाद चल रहा था। एक पत्रावली को अन्य कारण से बंद कर दिया गया। इधर, थाना तहबरपुर पुलिस ने बहू से छेड़खानी और मारपीट के मामले में वांछित आरोपी जित्तू चौहान निवासी खरचलपुर को सरदहा अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार दो सितंबर को पीड़िता ने अपने ससुर पर बाल पकड़कर जमीन पर पटकने, मारपीट, छेड़खानी और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। इसके आधार पर थाना तहबरपुर में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी। पुलिस ने बताया कि विवेचना के दौरान पीड़िता के बयान के आधार पर मुकदमे में धारा 64 बीएनएस की बढ़ोतरी की गई। वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार सुबह 8:35 बजे पुलिस टीम ने जित्तू चौहान (65) को गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
नई किरण की बैठक में काउंसलर डॉ. उमेश चंद्र पांडेय, उपनिरीक्षक महेंद्र प्रसाद तिवारी, उपनिरीक्षक सत्यनारायण यादव, कांस्टेबल जितेंद्र कुमार साह, कांस्टेबल सुनील कुमार गुप्ता और महिला कांस्टेबल नेहा सिंह मौजूद रहीं। तहबरपुर पुलिस टीम में उपनिरीक्षक लाल बहादुर प्रसाद, कांस्टेबल बृजेश यादव और कांस्टेबल प्रदीप कुमार यादव शामिल रहे।
    user_शैलेन्द्र पत्रकार
    शैलेन्द्र पत्रकार
    आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • नेपाल में बाढ़ भरभराकर नदी में समाया! पहाड़. .
    1
    नेपाल में बाढ़ भरभराकर नदी में समाया! पहाड़.              .
    user_News Update
    News Update
    Local News Reporter बुरहानपुर, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • नेपाल में बाढ़ के बीच एक और घर भरभराकर नदी में समाया! ।।
    1
    नेपाल में बाढ़ के बीच एक और घर भरभराकर नदी में समाया! ।।
    user_Akash Modanwal
    Akash Modanwal
    Repoter बुरहानपुर, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.