Shuru
Apke Nagar Ki App…
SONI DEVI
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by SONI DEVI1
- अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन मऊ में मंगलवार परेड में प्रतिभाग कर दिये गए आवश्यक दिशा-निर्देश अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार द्वारा पुलिस लाईन परेड ग्राउंड में मंगलवार परेड की सलामी ली गई तथा परेड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के पश्चात शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रहने के लिए परेड की दौड़ लगवाई। निरीक्षण के क्रम में महोदय द्वारा यू0पी0-112 व थानों से आये वाहनों की गहनता से चेकिंग की गयी तथा पीआरवी पर तैनात पुलिस कर्मियों से वाहनों में उपलब्ध दंगा नियंत्रण/सुरक्षा उपकरणों के सम्बंध में जानकारी लेते हुए उनकी चेकिंग की गयी व तत्पश्चात क्वार्टर गार्द, स्टोर, परिवहन शाखा, मेस, पुलिस बैरक व पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण कर साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने हेतु सम्बंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक अरुण कुमार सिंह व भारी संख्या में पुलिस अधिकारी/ कर्मचारीगण उपस्थित रहें ।1
- सेवा संकल्प अभियान के तहत मऊ में जागरूकता कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक और प्रतियोगिताओं का आयोजन सेवा संकल्प अभियान के तहत मऊ में जागरूकता कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक और प्रतियोगिताओं का आयोजन मऊ में सेवा संकल्प अभियान के तहत आमजन को जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी देने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की दो टीमें अलग-अलग स्थानों पर नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को योजनाओं और अभियान के उद्देश्यों के प्रति जागरूक कर रही हैं। वहीं घोसी तहसील के जैश किसान इंटर कॉलेज, बनगांव में माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए रंगोली और पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता में जूनियर और सीनियर वर्ग के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इसके अलावा जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में जनप्रतिनिधियों की ओर से पौधरोपण भी किया गया। लोगों से पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण की अपील की गई। अभियान के तहत विभागों और संस्थाओं की ओर से जनभागीदारी बढ़ाने और योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने के लिए लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।1
- देर रात सड़क पर उतरे पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी, खुद संभाली सफाई की कमान देर रात सड़क पर उतरे पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी, खुद संभाली सफाई की कमान [Gorakhpur News,Gorakhpur, Vishwajeet Tripathi,Vishwajeet Tripathi Parshad,Gorakhpur Parshad,Betiahata, Gorakhpur Nagar Nigam,Safai Vyavastha, Safai Abhiyan,Gorakhpur Viral Video, Gorakhpur Latest News, UP News,Uttar Pradesh News, Local News,Viral News, News Update,Vande Times]1
- आजमगढ़ : तहबरपुर में मुठभेड़, दो इनामी चोर घायल, 25-25 हजार के इनामी बदमाश गिरफ्तार, दो तमंचे व नकदी बरामद आजमगढ़। तहबरपुर क्षेत्र में सोमवार देर रात पुलिस और अंतर्जनपदीय चोर गिरोह के दो इनामी बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। करियाबर गांव के पास सर्विस लेन पर हुई मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से दोनों बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान बरेली के फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के नगरिया कला निवासी दिलशाद (22) और शाहजहांपुर के जैतीपुर थाना क्षेत्र के बजेड़ा भगवानपुर निवासी सोनू अली उर्फ असगर (27) के रूप में हुई। पुलिस ने इनके कब्जे से दो .315 बोर के तमंचे, पांच कारतूस और 15,250 रुपये बरामद किए। पूछताछ में आरोपितों ने SUV से हाईवे व एक्सप्रेसवे के आसपास रेकी कर रात में घरों में घुसकर मशीन से ताले काटने और नकदी-जेवर चोरी करने की बात स्वीकार की। पुलिस के अनुसार गिरोह ने आजमगढ़ के अलावा गाजीपुर, बलिया, जौनपुर और अंबेडकरनगर में भी वारदात की हैं। दोनों के खिलाफ अलीगढ़, आजमगढ़ और अंबेडकरनगर में 20 मुकदमे दर्ज हैं। गिरोह के छह सदस्य गिरफ्तार: अहरौला और तहबरपुर पुलिस की कार्रवाई में पहले चार सदस्य गिरफ्तार किए जा चुके हैं। अब तक गिरोह के छह सदस्य पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं। फरार आफताब और नेसार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।1
- बिजली, सड़क और जमीन के मुद्दे पर सुनील कुमार पांडे ने सांसद-विधायक पर साधा निशान बिल्थरारोड। कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता सुनील कुमार पांडे ने एक वीडियो संदेश के माध्यम से क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर सांसद और विधायक पर निशाना साधा। उन्होंने बिजली व्यवस्था, सड़क की समस्याओं और जमीन से जुड़े मुद्दों को लेकर सवाल उठाते हुए जनहित में आवाज उठाने की बात कही। सुनील कुमार पांडे ने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं को लगातार उठाया जाना जरूरी है, ताकि संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों का ध्यान इस ओर आकर्षित हो सके। उन्होंने जनसमस्याओं के समाधान की मांग की।1
- राष्ट्रीय लोकदल ने नाले की सफाई और जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन नगर पालिका की जल निकासी व्यवस्था को लेकर किसानों की परेशानी अब जिला प्रशासन तक पहुंच गई है। राष्ट्रीय लोक दल, जनपद मऊ के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने जिलाधिकारी मऊ को ज्ञापन सौंपकर नाले की सफाई और जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि नगर पालिका अदरी के जल निकासी की सही व्यवस्था नहीं होने के कारण करीब 500 एकड़ फसल हर वर्ष जलभराव से प्रभावित हो रही है। बताया गया है कि किसानों के खेतों का पानी छोटी नहर के जरिए तमसा नदी में गिरता है, लेकिन लंबे समय से सफाई नहीं होने के कारण नहर जाम और अवरुद्ध हो गई है। ज्ञापन के मुताबिक, पहले हर साल बारिश से पहले मई-जून में नाले की सफाई कराई जाती थी, लेकिन अब सफाई नहीं होने से पानी का बहाव रुक गया है। इसका सीधा असर किसानों की धान और गेहूं की फसल पर पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि जलभराव की समस्या के कारण खेती बर्बाद होने की स्थिति में पहुंच गई है। इसी को लेकर राष्ट्रीय लोक दल ने प्रशासन से नाले की तत्काल सफाई और जल निकासी का अवरुद्ध मार्ग खुलवाने की मांग की है, ताकि किसानों की फसल की समय पर कटाई और बुआई हो सके।2
- मऊ। थाना दक्षिण टोला क्षेत्र में सोमवार को टेंट लगाने के दौरान बिजली की चपेट में आने से तीन लोग गंभीर रूप से झुलसकर गिर पड़े। घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर ने बताया कि पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। घटना के कारणों की भी जांच की जा रही है। शवों को कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।1