Shuru
Apke Nagar Ki App…
बिजली, सड़क और जमीन के मुद्दे पर सुनील कुमार पांडे ने सांसद-विधायक पर साधा निशान बिल्थरारोड। कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता सुनील कुमार पांडे ने एक वीडियो संदेश के माध्यम से क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर सांसद और विधायक पर निशाना साधा। उन्होंने बिजली व्यवस्था, सड़क की समस्याओं और जमीन से जुड़े मुद्दों को लेकर सवाल उठाते हुए जनहित में आवाज उठाने की बात कही। सुनील कुमार पांडे ने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं को लगातार उठाया जाना जरूरी है, ताकि संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों का ध्यान इस ओर आकर्षित हो सके। उन्होंने जनसमस्याओं के समाधान की मांग की।
धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
बिजली, सड़क और जमीन के मुद्दे पर सुनील कुमार पांडे ने सांसद-विधायक पर साधा निशान बिल्थरारोड। कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता सुनील कुमार पांडे ने एक वीडियो संदेश के माध्यम से क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर सांसद और विधायक पर निशाना साधा। उन्होंने बिजली व्यवस्था, सड़क की समस्याओं और जमीन से जुड़े मुद्दों को लेकर सवाल उठाते हुए जनहित में आवाज उठाने की बात कही। सुनील कुमार पांडे ने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं को लगातार उठाया जाना जरूरी है, ताकि संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों का ध्यान इस ओर आकर्षित हो सके। उन्होंने जनसमस्याओं के समाधान की मांग की।
More news from Ballia and nearby areas
- बिजली, सड़क और जमीन के मुद्दे पर सुनील कुमार पांडे ने सांसद-विधायक पर साधा निशान बिल्थरारोड। कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता सुनील कुमार पांडे ने एक वीडियो संदेश के माध्यम से क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर सांसद और विधायक पर निशाना साधा। उन्होंने बिजली व्यवस्था, सड़क की समस्याओं और जमीन से जुड़े मुद्दों को लेकर सवाल उठाते हुए जनहित में आवाज उठाने की बात कही। सुनील कुमार पांडे ने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं को लगातार उठाया जाना जरूरी है, ताकि संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों का ध्यान इस ओर आकर्षित हो सके। उन्होंने जनसमस्याओं के समाधान की मांग की।1
- 50 हजार का इनामी वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, STF-स्वाट व गड़वार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई बलिया। अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एसटीएफ लखनऊ, स्वाट/सर्विलांस टीम बलिया और थाना गड़वार पुलिस की संयुक्त टीम ने हत्या के मामले में वांछित ₹50 हजार के इनामी अभियुक्त देवेन्द्र उपाध्याय उर्फ मुन्ना को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार थाना गड़वार में दर्ज मु0अ0सं0 182/26, धारा 103(1), 109(1), 61(2) बीएनएस से संबंधित नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए ₹50 हजार का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस टीम लगातार उसकी तलाश में जुटी थी। इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर संयुक्त टीम ने 29 सितंबर 2026 को करीब 9:20 बजे जिगनी रेलवे क्रॉसिंग के पास से अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान देवेन्द्र उपाध्याय उर्फ मुन्ना पुत्र स्व. विजयशंकर उपाध्याय, निवासी असनवार पंडितपुरा, थाना गड़वार, जनपद बलिया, उम्र करीब 57 वर्ष के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध थाना गड़वार में एक अन्य मुकदमा मु0अ0सं0 184/2024, धारा 351(3) बीएनएस भी दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद गड़वार पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी संजय वर्मा और क्षेत्राधिकारी नगर सतीश शर्मा के पर्यवेक्षण में की गई।1
- बलिया: मामूली विवाद में गई 22 वर्षीय युवक की जान, गांव में मचा कोहराम!1
- अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन मऊ में मंगलवार परेड में प्रतिभाग कर दिये गए आवश्यक दिशा-निर्देश अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार द्वारा पुलिस लाईन परेड ग्राउंड में मंगलवार परेड की सलामी ली गई तथा परेड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के पश्चात शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रहने के लिए परेड की दौड़ लगवाई। निरीक्षण के क्रम में महोदय द्वारा यू0पी0-112 व थानों से आये वाहनों की गहनता से चेकिंग की गयी तथा पीआरवी पर तैनात पुलिस कर्मियों से वाहनों में उपलब्ध दंगा नियंत्रण/सुरक्षा उपकरणों के सम्बंध में जानकारी लेते हुए उनकी चेकिंग की गयी व तत्पश्चात क्वार्टर गार्द, स्टोर, परिवहन शाखा, मेस, पुलिस बैरक व पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण कर साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने हेतु सम्बंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक अरुण कुमार सिंह व भारी संख्या में पुलिस अधिकारी/ कर्मचारीगण उपस्थित रहें ।1
- Post by SONI DEVI1
- सेवा संकल्प अभियान के तहत मऊ में जागरूकता कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक और प्रतियोगिताओं का आयोजन सेवा संकल्प अभियान के तहत मऊ में जागरूकता कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक और प्रतियोगिताओं का आयोजन मऊ में सेवा संकल्प अभियान के तहत आमजन को जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी देने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की दो टीमें अलग-अलग स्थानों पर नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को योजनाओं और अभियान के उद्देश्यों के प्रति जागरूक कर रही हैं। वहीं घोसी तहसील के जैश किसान इंटर कॉलेज, बनगांव में माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए रंगोली और पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता में जूनियर और सीनियर वर्ग के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इसके अलावा जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में जनप्रतिनिधियों की ओर से पौधरोपण भी किया गया। लोगों से पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण की अपील की गई। अभियान के तहत विभागों और संस्थाओं की ओर से जनभागीदारी बढ़ाने और योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने के लिए लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।1
- 72 घंटे से बिजली गुल, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा; भीमपुरा-बेलौली मार्ग पर लगाया जा बिल्थरारोड तहसील क्षेत्र अंतर्गत रजईपुर विद्युत उपकेंद्र से सम्बद्ध गांव में 72 घंटे बाद भी बिजली नहीं आई तो ग्रामीणों ने जाम किया मार्ग, बलिया। चक्रवाती तूफान के दौरान पेड़ गिरने से क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था चरमरा गई। उधरन-सेमरी क्षेत्र में 72 घंटे बाद भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं होने से नाराज ग्रामीणों का सोमवार को आक्रोश फूट पड़ा। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शक्ति कुमार सिंह के नेतृत्व में सेमरी गांव के समीप भीमपुरा-बेलौली मार्ग पर आंशिक जाम लगा दिया और विद्युत विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई। ग्रामीणों का आरोप था कि रजईपुर विद्युत उपकेंद्र के कर्मचारियों को बार-बार सूचना देने के बावजूद विद्युत आपूर्ति बहाल करने में लापरवाही बरती गई। ग्रामीणों ने कहा कि बिजली बिल वसूलने के लिए कर्मचारी समय से गांवों में पहुंच जाते हैं, लेकिन आपूर्ति बाधित होने पर शिकायत के बाद भी समस्या के समाधान में देरी होती है। इस दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र में जर्जर विद्युत तार और पुराने खंभों की समस्या भी उठाई। उनका कहना था कि जर्जर विद्युत व्यवस्था के कारण आए दिन आपूर्ति बाधित होती है, लेकिन शिकायतों के बावजूद विभाग की ओर से स्थायी समाधान के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। मार्ग जाम की सूचना मिलते ही विद्युत विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आपूर्ति बहाल करने के कार्य में जुट गए। कर्मचारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त कर दिया। देर रात बिजली आपूर्ति बहाल होने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। रजईपुर विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता हुकुमचंद ने बताया कि चक्रवाती तूफान के कारण क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई थी। विभागीय कर्मचारी दिन-रात लगकर विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करने में जुटे थे। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के सभी गांवों में विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई है। जाम के दौरान कल्पनाथ राव, कौशल गोस्वामी, पिंटू कुमार, शिवम समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।4
- मऊ। थाना दक्षिण टोला क्षेत्र में सोमवार को टेंट लगाने के दौरान बिजली की चपेट में आने से तीन लोग गंभीर रूप से झुलसकर गिर पड़े। घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर ने बताया कि पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। घटना के कारणों की भी जांच की जा रही है। शवों को कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।1