Shuru
Apke Nagar Ki App…
ayurvedic tips video ko like karo share karo follow karo
Asha Rani
ayurvedic tips video ko like karo share karo follow karo
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- Post by Asha Rani1
- शाहजहांपुर में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक ने हनुमतधाम परिसर में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की। इस दौरान मंदिर परिसर, आसपास के प्रमुख मार्गों और संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। गश्त के दौरान पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी पर मौजूद पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। इस दौरान एसपी ने स्थानीय नागरिकों, दुकानदारों और श्रद्धालुओं से भी संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने का भरोसा दिलाया।1
- शाहजहांपुर/लखनऊ। मनरेगा विभाग में मानदेय भुगतान को लेकर बड़ा प्रशासनिक विरोधाभास सामने आया है, जिससे कार्मिकों में भारी असंतोष व्याप्त है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार्यालय संयुक्त आयुक्त (मनरेगा) के पत्रांक संख्या- 504/मनरेगा सेल दिनांक 28 फरवरी 2026 के तहत सभी मनरेगा कार्मिकों का माहवार लंबित मानदेय वेबसाइट पर फीड करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं दूसरी ओर, आयुक्त ग्राम्य विकास, उत्तर प्रदेश के पुराने पत्रांक (संख्या- 281 टीसी/569/2019-20, दिनांक 18 मार्च 2020) का हवाला देते हुए अधिकारी ग्राम पंचायत स्तर पर हुए व्यय के सापेक्ष मात्र 3.5 प्रतिशत प्रशासनिक मद से ही भुगतान करने की बात कह रहे हैं। ऐसे में दोनों निर्देशों के बीच स्पष्ट विरोधाभास की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इस स्थिति से मनरेगा कार्मिकों में रोष बढ़ता जा रहा है। उनका कहना है कि एक ओर लंबित मानदेय का डाटा ऑनलाइन फीड करने का दबाव बनाया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर भुगतान के लिए सीमित बजट का हवाला देकर उन्हें टाला जा रहा है। कार्मिकों ने यह भी आरोप लगाया कि कोई भी जिम्मेदार अधिकारी इस मामले में स्पष्ट दिशा-निर्देश देने को तैयार नहीं है, जिससे असमंजस की स्थिति बनी हुई है। कार्मिकों ने शासन से मांग की है कि इस विरोधाभास को तत्काल दूर करते हुए स्पष्ट निर्देश जारी किए जाएं, ताकि लंबित मानदेय का समय से भुगतान सुनिश्चित हो सके और कर्मचारियों में व्याप्त असंतोष समाप्त हो। इस संबंध में जब खंड विकास अधिकारी से बात हुई तो उन्होंने बताया कि उपरोक्त शासनादेश के अनुसार ही 3.5% के हिसाब से मानदेय का भुगतान किया जाएगा1
- शाहजहांपुर के नाहिल क्षेत्र से जुड़े प्रकरण को लेकर मंगलवार, 17 मार्च को राष्ट्रीय वैश्य स्वाभिमान संघ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग की। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनन गुप्ता के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने राजेश द्विवेदी (पुलिस अधीक्षक, शाहजहांपुर) को ज्ञापन सौंपा।1
- हनुमतधाम परिसर में एसपी ने किया पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा2
- Post by Dharmendra kumar mishra1
- Post by रिपोर्टर रईस खान1
- शाहजहांपुर, 17 मार्च। थाना तिलहर पुलिस ने अभियान चलाते हुए एक वांछित वारण्टी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने नदीम (30) निवासी मोहल्ला दिलाजाक को संबंधित मुकदमे में जारी वारंट के आधार पर पकड़ा। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार व कांस्टेबल तुषान्त चौधरी शामिल रहे।1