पुवायां ब्लॉक मे मनरेगा मानदेय भुगतान पर विरोधाभास, कार्मिकों में रोष शाहजहांपुर/लखनऊ। मनरेगा विभाग में मानदेय भुगतान को लेकर बड़ा प्रशासनिक विरोधाभास सामने आया है, जिससे कार्मिकों में भारी असंतोष व्याप्त है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार्यालय संयुक्त आयुक्त (मनरेगा) के पत्रांक संख्या- 504/मनरेगा सेल दिनांक 28 फरवरी 2026 के तहत सभी मनरेगा कार्मिकों का माहवार लंबित मानदेय वेबसाइट पर फीड करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं दूसरी ओर, आयुक्त ग्राम्य विकास, उत्तर प्रदेश के पुराने पत्रांक (संख्या- 281 टीसी/569/2019-20, दिनांक 18 मार्च 2020) का हवाला देते हुए अधिकारी ग्राम पंचायत स्तर पर हुए व्यय के सापेक्ष मात्र 3.5 प्रतिशत प्रशासनिक मद से ही भुगतान करने की बात कह रहे हैं। ऐसे में दोनों निर्देशों के बीच स्पष्ट विरोधाभास की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इस स्थिति से मनरेगा कार्मिकों में रोष बढ़ता जा रहा है। उनका कहना है कि एक ओर लंबित मानदेय का डाटा ऑनलाइन फीड करने का दबाव बनाया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर भुगतान के लिए सीमित बजट का हवाला देकर उन्हें टाला जा रहा है। कार्मिकों ने यह भी आरोप लगाया कि कोई भी जिम्मेदार अधिकारी इस मामले में स्पष्ट दिशा-निर्देश देने को तैयार नहीं है, जिससे असमंजस की स्थिति बनी हुई है। कार्मिकों ने शासन से मांग की है कि इस विरोधाभास को तत्काल दूर करते हुए स्पष्ट निर्देश जारी किए जाएं, ताकि लंबित मानदेय का समय से भुगतान सुनिश्चित हो सके और कर्मचारियों में व्याप्त असंतोष समाप्त हो। इस संबंध में जब खंड विकास अधिकारी से बात हुई तो उन्होंने बताया कि उपरोक्त शासनादेश के अनुसार ही 3.5% के हिसाब से मानदेय का भुगतान किया जाएगा

- सिंगल बैल गाड़ी1
- Post by Dharmendra kumar mishra1
- वारंटी नदीम गिरफ्तार, तिलहर पुलिस की कार्रवाई शाहजहांपुर। थाना तिलहर पुलिस ने अभियान चलाकर एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार जनपद में अपराध की रोकथाम और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी तिलहर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक तिलहर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वारंटी नदीम पुत्र स्व. वंशी (उम्र करीब 30 वर्ष) निवासी मोहल्ला दिलाजाक, थाना तिलहर को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत वारंट जारी था। पुलिस टीम ने उसे 17 मार्च 2026 को सुबह करीब 11 बजे मोहल्ला दिलाजाक से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार वारंटी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।2
- ग्राम पंचायत धनबार-बढैया गांव में बनी नालियों की हालत कंडीशन आप लोगों के सामने है फोटो में देख सकते हो/जिला/हरदोई/तासीर/सहाबाद/पोस्ट/चठिया/धनबार1
- उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम हरदोई डिपो की बस में परिचालक से बार-बार दिव्यांग पास अपनी रिकॉर्ड में चढ़ा लेने कहता रहा परंतु परिचालक द्वारा दिव्यांग पास अपने रिकॉर्ड में नहीं चढ़ाया गया हरदोई डिपो बस नंबर UP 78LN 3572 हरदोई से बरेली वापस बरेली से हरदोई फिर हरदोई से पाली शाहाबाद यह बस जाती है4
- Post by Harshdeep Mishra1
- शाहजहांपुर, 17 मार्च। जनपद में ट्रांसफार्मरों से तेल चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। थाना रोजा क्षेत्र के अटसलिया फीडर हाउस अंतर्गत चोरों ने अलग-अलग गांवों में पांच ट्रांसफार्मरों को काटकर तेल चोरी कर लिया, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार गांव सल्लिया में ट्यूबवेल के तीन ट्रांसफार्मरों को निशाना बनाते हुए उनका तेल चोरी कर लिया गया। वहीं गांव मानपुर चचरी में भी चोरों ने दो ट्रांसफार्मरों को काटकर तेल पार कर दिया। लगातार हो रही इन घटनाओं से किसानों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि सल्लिया गांव में पहले भी कई बार ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन इसके बावजूद चोरों पर लगाम नहीं लग पाई है। कुछ समय पूर्व पुलिस ने एक गिरोह का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया था और उनके पास से भारी मात्रा में तेल व उपकरण बरामद किए थे। मामले में अटसलिया फीडर हाउस के जूनियर इंजीनियर संजीव कुमार ने थाना रोजा में तहरीर दी है। थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम गठित कर दी गई है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।1
- Post by MAHARAJ SINGH1
- उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस बदायूं डिपो की जो बदायूं से हरदोई होते हुए लखनऊ जाती है और लखनऊ से हरदोई होते हुए बताई जाती है परिचालक द्वारा कितना लगेज इस बस में रखा जाता है बार-बार गाड़ी को रोकना और चलाना सभी यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है इसी बीच टीआई साहब इस बस को चेक करते हैं कितना लगेज होने के बावजूद होटल में बंदर बाट करते हैं जो कि बड़ा निंदनीय है अब देखना है आगे अधिकारी कर्मचारी क्या कार्रवाई करते हैं जबकि परिचालक द्वारा बस में लगे अधिकारियों के नंबर भी मिटा देता है जिससे कोई भी यात्री अधिकारियों कर्मचारियों को शिकायत ना कर सके बस के अंदर लगी पोस्ट में साफ देखा जा सकता है की परिचालक द्वारा बस में नंबर मिटाए गए हैं अधिकारी और कर्मचारियों के4