ग्रामीणों ने मवेशियों से भरी पिकअप पकड़ी पिकअप से 5 भैंसें बरामद, चार आरोपी पुलिस हिरासत में दमोह। ग्रामीणों ने मवेशियों से भरी एक पिकअप वाहन को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। वाहन में 5 नग भैंसें बरामद हुई हैं। मामले में पुलिस ने वाहन में सवार चार आरोपियों को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों को मवेशियों से भरी पिकअप के क्षेत्र से गुजरने की सूचना मिली थी। इसके बाद ग्रामीणों ने वाहन को रोककर उसकी जांच की, जिसमें भैंसें लदी हुई मिलीं। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी और वाहन सहित आरोपियों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने मवेशियों को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है तथा मवेशियों को कहां ले जाया जा रहा था और उनके परिवहन से संबंधित दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है। मामले में पुलिस की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ग्रामीणों ने मवेशियों से भरी पिकअप पकड़ी पिकअप से 5 भैंसें बरामद, चार आरोपी पुलिस हिरासत में दमोह। ग्रामीणों ने मवेशियों से भरी एक पिकअप वाहन को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। वाहन में 5 नग भैंसें बरामद हुई हैं। मामले में पुलिस ने वाहन में सवार चार आरोपियों को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों को मवेशियों से भरी पिकअप के क्षेत्र से गुजरने की सूचना मिली थी। इसके बाद ग्रामीणों ने वाहन को रोककर उसकी जांच की, जिसमें भैंसें लदी हुई मिलीं। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी और वाहन सहित आरोपियों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने मवेशियों को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है तथा मवेशियों को कहां ले जाया जा रहा था और उनके परिवहन से संबंधित दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है। मामले में पुलिस की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- 15 साल की मोहनी को सांप ने डसा, इलाज में देरी… रास्ते में मौत! 💔 जिम्मेदार कौन? रात 2 बजे सर्पदंश… इलाज के लिए परिवार भटकता रहा और 15 वर्षीय कक्षा 10वीं की छात्रा मोहनी लोधी ने रास्ते में दम तोड़ दिया। 💔 📍 जमुनिया सुल्तान, पट्टी महाराज, जबेरा, दमोह सर्पदंश के इलाज की सुविधा गांवों के करीब क्यों नहीं? वीडियो देखें और अपनी राय बताएं। #Damoh #Jabera #SnakeBite #MadhyaPradesh #SachHameshaNews1
- 105 किमी लंबे फोरलेन मार्ग से बुंदेलखंड-महाकौशल की सड़क कनेक्टिविटी होगी मजबूत : सांसद राहुल सिंह लोधी बुंदेलखंड-महाकौशल की सड़क कनेक्टिविटी होगी मजबूत : सांसद राहुल सिंह लोधी दमोह-कटनी फोरलेन को मिली मंजूरी, 4,470 करोड़ से बदलेगी कनेक्टिविटी की तस्वीर दमोह। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में आयोजित मंत्रि-परिषद की बैठक में दमोह-कटनी के बीच 105 किलोमीटर लंबे फोरलेन मार्ग के निर्माण को मंजूरी प्रदान की गई। लगभग 4,470 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस महत्वपूर्ण सड़क परियोजना को दमोह संसदीय क्षेत्र की कनेक्टिविटी और विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। स्वीकृति पर आभार व्यक्त करते हुए दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी ने कहा कि दमोह को बेहतर सड़क कनेक्टिविटी से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे पहले खजुराहो में आयोजित मंत्रि-परिषद की बैठक में दमोह-सागर 75 किलोमीटर फोरलेन मार्ग को मंजूरी मिली थी, जिसका टेंडर ओपन हो चुका है और आगामी दो से तीन माह में इसके निर्माण कार्य के प्रारंभ होने की उम्मीद है। सांसद ने बताया कि दमोह-जबलपुर फोरलेन को भी केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी द्वारा स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है। वहीं छतरपुर-बक्सवाहा से दमोह तक फोरलेन कनेक्टिविटी की दिशा में भी कार्य आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि अब अगला संकल्प दमोह-पन्ना फोरलेन का है। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से दमोह की आसपास के प्रमुख जिलों से सड़क कनेक्टिविटी और अधिक मजबूत होगी। सांसद राहुल सिंह लोधी ने कहा कि “बेहतर दमोह, कनेक्टिंग दमोह” के संकल्प के साथ वे लगातार प्रयासरत हैं। दमोह-कटनी फोरलेन के निर्माण से दोनों शहरों के बीच आवागमन अधिक सुगम और सुविधाजनक होगा। उन्होंने कहा कि बेहतर सड़क संपर्क का सीधा लाभ क्षेत्र के व्यापार, परिवहन और आर्थिक गतिविधियों को मिलेगा। बुंदेलखंड और महाकौशल के बीच मजबूत सड़क नेटवर्क बनने से आवागमन के साथ-साथ रोजगार एवं व्यवसायिक गतिविधियों को भी गति मिल सकती है। दमोह-कटनी फोरलेन परियोजना की मंजूरी को लेकर सांसद ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह परियोजना दमोह संसदीय क्षेत्र सहित आसपास के क्षेत्रों के विकास और जनसुविधाओं की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।2
- दमोह के अभाना क्षेत्र में ग्रामीणों ने पशु तस्करों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। जानकारी के अनुसार राजघाट गांधी ग्राम स्थित गोंची नाला के पास सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात ग्रामीणों ने संदिग्ध गतिविधियां देखीं। इसके बाद ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर पशु तस्करों को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पकड़े गए आरोपियों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।1
- 11 फरवरी 2026 को मृतक महेंद्र सिंह लोधी को न्याय दिलाने के लिए दमोह कलेक्ट का घेरा किया गया था जिसमें SIT टीम गठित हुई टीम में सभी अधिकारी समान वर्ग के थे परंतु उसकी रिपोर्ट अभी तक नहीं आई परंतु निर्दोष लोगों पर ब्राह्मणवादी मनुवादी पत्रकारों ने हमला किया और दमोह पुलिस ने निर्दोष लोगों पर कार्रवाई करके झूठा केस बनाकर के जेल में डाला दमोह मनुवादी भ्रष्ट पुलिस ने मारा!’—परिवार की चीखों से शुरू हुआ वो घटनाक्रम, जिसने पूरे गांव को हिला दिया…” हिनौता में शिव सिंह लोधी की मौत के बाद सामने आया यह वीडियो पूरे घटनाक्रम को शुरुआत से दिखाता है। परिवार की महिलाएं, बेटी, पत्नी और बेटे की चीख-पुकार… न्याय की मांग… बढ़ता आक्रोश… और फिर हालात का बिगड़ना। इस वीडियो में उस पूरे घटनाक्रम के अलग-अलग पल कैमरे में रिकॉर्ड हैं। शिव सिंह की मौत को लेकर परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि कार्रवाई के दौरान शिव सिंह बेहोशी की हालत में मिले थे और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। मामले में जांच कमेटी गठित की गई है और पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच किए जाने की जानकारी सामने आई है। इस खबर से जुड़े हमारे पिछले वीडियो देखने वाले दर्शकों के लिए यह वीडियो खास है—क्योंकि इसमें परिवार के आक्रोश से लेकर आगे बढ़े घटनाक्रम तक की तस्वीरें एक साथ दिखाई देती हैं। 📍 हिनौता, हिंडोरिया क्षेत्र, जिला दमोह, �1
- जबलपुर वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य की संदिग्ध मौत, जबलपुर के गांव में पसरा मातम—परिजनों ने उठाए सवाल, CBI जांच की मांग जबलपुर के परसवाड़ा (जमतरा) गांव में उस वक्त मातम छा गया, जब प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी पटेल उर्फ रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की खबर गांव पहुंची। बचपन से धार्मिक प्रवृत्ति के दीपक की अचानक मौत से परिवार और ग्रामीण स्तब्ध हैं।बताया जा रहा है की दीपक आश्रम की चौथी मंजिल से नीचे गिरे और उनकी मौत हो गई। पुत्र की मौत की खबर सुनकर पिता चैतराम लोधी को सीने में दर्द की शिकायत हुई, हालांकि अब उनकी हालत ठीक बताई जा रही है। परिजनों के मुताबिक दीपक बेहद शांत स्वभाव के थे और नियमित रूप से दिन में दो बार नर्मदा दर्शन के लिए जाते थे। दीपक ने स्कूल की पढ़ाई के बाद स्नातक की डिग्री हासिल की थी। करीब तीन साल पहले नर्मदा परिक्रमा के दौरान उनका संपर्क संत भैया जी सरकार से हुआ, जिसके बाद उनका झुकाव अध्यात्म की ओर और गहरा हो गया। करीब दो साल पहले राधा अष्टमी के अवसर पर वे सांसारिक जीवन छोड़कर वृंदावन चले गए और आश्रम में रहकर साधना एवं सेवा करने लगे, जहां उन्हें 'रसिक दुलारी' नाम मिला। लेकिन परिजनों का कहना है कि धार्मिक और शांत स्वभाव वाले दीपक की इस तरह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। मृतक के भाई और मां ने घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की है। मां का कहना है कि दीपक किसी तरह का नशा या व्यसन नहीं करता था और उन्हें विश्वास नहीं होता कि वह खुद कोई आत्मघाती कदम उठा सकता है। इसी आधार पर परिवार ने मौत के पीछे किसी साजिश की आशंका जताई है। भाई ने आश्रम में हुई घटना की हर पहलू से जांच कराने और पूरे मामले की उच्चस्तरीय CBI जांच की मांग की है। अब परिवार को उम्मीद है कि निष्पक्ष जांच से दीपक की मौत की वास्तविक वजह सामने आएगी और उन्हें न्याय मिलेगा। जबलपुर से आवाज़ न्यूज 24×7के लिए दीपक विश्वकर्मा की ख़ास रिपोर्ट4
- हटा में अत्यधिक वर्षा से नष्ट हुई उड़द की फसल, मुआवजे को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन हटा में अत्यधिक वर्षा से नष्ट हुई उड़द की फसल, मुआवजे को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन हटा। तहसील हटा क्षेत्र में इस वर्ष हुई अत्यधिक और लगातार बारिश ने किसानों की कमर तोड़ दी है। खेतों में जलभराव होने के कारण खरीफ फसलों, विशेषकर उड़द की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। इस गंभीर समस्या को लेकर भारतीय शक्ति चेतना पार्टी (किसान मोर्चा) और भगवती मानव कल्याण संगठन ने संयुक्त रूप से अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) यानी एसडीएम हटा को एक ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने प्रभावित किसानों को जल्द से जल्द उचित मुआवजा और राहत राशि दिलाने की पुरजोर मांग की है। खेतों में भरा पानी, फसलें हुई बर्बाद ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि इस सीजन में हुई अत्यधिक वर्षा के कारण हटा तहसील के अधिकांश क्षेत्रों में खेतों में पानी भर गया है। लगातार बारिश और जलभराव की वजह से उड़द की फसल पूरी तरह सड़कर नष्ट होने की कगार पर पहुंच गई है। कई गांवों में फसल खराब होने की स्थिति इतनी गंभीर है कि किसानों के सामने गहरा आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। लागत निकालना तो दूर, अब किसानों को भारी कर्ज और आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। संगठन की मुख्य मांगें किसानों के हित में आवाज उठाते हुए संगठन ने एसडीएम के समक्ष निम्नलिखित मांगें रखी हैं संयुक्त सर्वे की मांग*: प्रभावित किसानों को तत्काल राहत देने के लिए राजस्व और कृषि विभाग की एक संयुक्त टीम का गठन किया जाए। यह टीम तुरंत खेतों का स्थल निरीक्षण करे, सर्वे कर पंचनामा बनाए ताकि वास्तविक नुकसान का सही आकलन हो सके। • RBC 6(4) के तहत मिले राहत: फसल क्षति के आकलन के बाद सभी पात्र किसानों को राजस्व पुस्तक परिपत्र (RBC) 6(4) के नियमों और प्रावधानों के अंतर्गत जल्द से जल्द राहत राशि स्वीकृत की जाए। • *फसल बीमा दावों का शीघ्र निराकरण*: जिन किसानों ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) के तहत अपनी फसलों का बीमा कराया है, उनके दावों का निपटारा तुरंत किया जाए। इसके लिए संबंधित बीमा कंपनी और विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए जाएं। इस दौरान भारतीय शक्ति चेतना पार्टी (किसान मोर्चा) और भगवती मानव कल्याण संगठन के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में क्षेत्र के पीड़ित किसान उपस्थित रहे। सभी ने प्रशासन से मांग की है कि अन्नदाता के इस संकट काल में संवेदनशीलता दिखाते हुए त्वरित कार्रवाई की जाए।2
- खर्रा घाट इमलिया में नदी में बहता मिला मगरमच्छ का शव, ग्रामीणों में मचा हड़कंप व्यारमा नदी के स्टॉप डैम के ओवरफ्लो पर मिला शव, वन विभाग ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा दमोह। दमोह रेंज के खर्रा घाट इमलिया स्थित बड़े पुल के पास मंगलवार सुबह व्यारमा नदी के स्टॉप डैम के ओवरफ्लो हिस्से में मगरमच्छ का शव मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। नदी की ओर पहुंचे ग्रामीणों ने पानी में मगरमच्छ का शव देखा, जिसके बाद मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर रेंजर विक्रम चौधरी के नेतृत्व में वन विभाग की टीम पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई गई है कि मगरमच्छ नदी के बहाव में बहकर यहां पहुंचा। अधिकारियों के अनुसार प्रथम दृष्टया मौत प्राकृतिक प्रतीत हो रही है। हालांकि वास्तविक कारण स्पष्ट करने के लिए शव का पोस्टमार्टम और आवश्यक सैंपलिंग कराई जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।3
- दमोह में जल जन सेवा संकल्प यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। गुजरात के बड़नगर से वाराणसी तक निकाली जा रही यह यात्रा सोमवार शाम बांसा तारखेड़ा टोल प्लाजा पहुंची, जहां जनप्रतिनिधियों और भाजपा पदाधिकारियों ने बाइक राइडर्स का स्वागत किया। इसके बाद शासकीय आनंद श्रीवास्तव स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया। वहीं ऑडिटोरियम में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम के माध्यम से जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, सेवा और जनभागीदारी का संदेश देते हुए विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर जोर दिया गया।1
- जबलपुर: अवैध शराब कारोबार में 2 आरोपी गिरफ्तार। । जबलपुर : पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब के कारोबार में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध जितेन्द्र सिंह, जोन-2 पल्लवी शुक्ला एवं जोन-4 अंजना तिवारी के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक बरगी अंजुल अयंक मिश्रा, गोरखपुर एम डी नागोतिया तथा अधारताल राजेश्वरी कौरव के नेतृत्व में थाना बरगी, संजीवनी नगर और पनागर पुलिस ने अवैध शराब जब्त की। नगर पुलिस अधीक्षक बरगी अंजुल अयंक मिश्रा के नेतृत्व में थाना प्रभारी बरगी नीलेश दोहरे की टीम ने दीपक पटैल को 60 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। संजीवनी नगर थाना प्रभारी बी.डी. द्विवेदी ने अभिषेक बर्मन के घर से अंग्रेजी और देशी शराब की बॉटलें, नगद और मोबाइल जब्त किया। थाना पनागर के उप पुलिस अधीक्षक विपिन सिंह की टीम ने ग्राम ककरहाई के जंगल में छोटू उर्फ प्रभुलाल केवट को 52 लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ा। सभी मामलों में आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।4