जबलपुर: अवैध शराब कारोबार में 2 आरोपी गिरफ्तार। । जबलपुर : पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब के कारोबार में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध जितेन्द्र सिंह, जोन-2 पल्लवी शुक्ला एवं जोन-4 अंजना तिवारी के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक बरगी अंजुल अयंक मिश्रा, गोरखपुर एम डी नागोतिया तथा अधारताल राजेश्वरी कौरव के नेतृत्व में थाना बरगी, संजीवनी नगर और पनागर पुलिस ने अवैध शराब जब्त की। नगर पुलिस अधीक्षक बरगी अंजुल अयंक मिश्रा के नेतृत्व में थाना प्रभारी बरगी नीलेश दोहरे की टीम ने दीपक पटैल को 60 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। संजीवनी नगर थाना प्रभारी बी.डी. द्विवेदी ने अभिषेक बर्मन के घर से अंग्रेजी और देशी शराब की बॉटलें, नगद और मोबाइल जब्त किया। थाना पनागर के उप पुलिस अधीक्षक विपिन सिंह की टीम ने ग्राम ककरहाई के जंगल में छोटू उर्फ प्रभुलाल केवट को 52 लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ा। सभी मामलों में आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
जबलपुर: अवैध शराब कारोबार में 2 आरोपी गिरफ्तार। । जबलपुर : पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब के कारोबार में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध जितेन्द्र सिंह,
जोन-2 पल्लवी शुक्ला एवं जोन-4 अंजना तिवारी के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक बरगी अंजुल अयंक मिश्रा, गोरखपुर एम डी नागोतिया तथा अधारताल राजेश्वरी कौरव के नेतृत्व में थाना बरगी, संजीवनी नगर और पनागर पुलिस ने अवैध शराब जब्त की। नगर पुलिस अधीक्षक बरगी अंजुल
अयंक मिश्रा के नेतृत्व में थाना प्रभारी बरगी नीलेश दोहरे की टीम ने दीपक पटैल को 60 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। संजीवनी नगर थाना प्रभारी बी.डी. द्विवेदी ने अभिषेक बर्मन के घर से अंग्रेजी और देशी शराब की बॉटलें, नगद और
मोबाइल जब्त किया। थाना पनागर के उप पुलिस अधीक्षक विपिन सिंह की टीम ने ग्राम ककरहाई के जंगल में छोटू उर्फ प्रभुलाल केवट को 52 लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ा। सभी मामलों में आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
- खर्रा घाट में व्यारमा नदी में बहता आया मृत मगरमच्छ स्टॉप डैम में शव दिखने से मचा हड़कंप, देखने उमड़ी लोगों की भीड़ दमोह। इमलिया खर्राघाट व्यारमा नदी के खर्रा घाट क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब नदी के पानी के साथ बहकर आया एक मृत मगरमच्छ स्टॉप डैम के पास दिखाई दिया। मगरमच्छ का शव पानी में दिखाई देने के बाद स्थानीय लोगों में कौतूहल के साथ चिंता का माहौल बन गया। मृत मगरमच्छ को देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने के बाद संबंधित विभाग को मामले की जानकारी दी गई। फिलहाल मगरमच्छ की मौत किस कारण से हुई और वह नदी के किस क्षेत्र से बहकर यहां पहुंचा, इसकी जानकारी स्पष्ट नहीं हो सकी है।1
- 15 साल की मोहनी को सांप ने डसा, इलाज में देरी… रास्ते में मौत! 💔 जिम्मेदार कौन? रात 2 बजे सर्पदंश… इलाज के लिए परिवार भटकता रहा और 15 वर्षीय कक्षा 10वीं की छात्रा मोहनी लोधी ने रास्ते में दम तोड़ दिया। 💔 📍 जमुनिया सुल्तान, पट्टी महाराज, जबेरा, दमोह सर्पदंश के इलाज की सुविधा गांवों के करीब क्यों नहीं? वीडियो देखें और अपनी राय बताएं। #Damoh #Jabera #SnakeBite #MadhyaPradesh #SachHameshaNews1
- गोटेगांव की सड़क समस्या को लेकर बच्चों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल गोटेगांव के बच्चों ने नरसिंहपुर पहुंचकर कलेक्टर महोदय को मुरदई रोड एवं गोटेगांव-बेलखेड़ी मार्ग की समस्या को लेकर ज्ञापन सौंपा। सड़क की खराब स्थिति के कारण विद्यार्थियों को स्कूल आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों ने मार्ग की समस्या के शीघ्र निराकरण की मांग की। 📱 93294465062
- सनातन की ठेकेदारी छोड़ देश के हालात सुधारें सरकार… धर्म की शिक्षा धर्मगुरुओं का काम नरसिंहपुर जिले के झोतेश्वर प्रवास पर पहुंचे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती अपने गुरु ब्रह्मलीन जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज की समराधना कार्यक्रम में शामिल हुए । जहा पर स्थानीय मीडिया से उन्होंने चर्चा करते हुए सनातन धर्म, जेन जी आंदोलन, चुनाव आयोग और गाय की दुर्दशा को लेकर कई अहम बयान दिए। उन्होंने कहा कि धर्म की शिक्षा देने का काम सरकार का नहीं, बल्कि धर्मगुरुओं का है। सनातन की बात करने वालों को पहले धर्मगुरुओं का सम्मान करना चाहिए। वही जेन जी आंदोलन को लेकर भी शंकराचार्य ने कहा कि युवाओं के आक्रोश और उनकी मांगों को समझने की जरूरत है। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को लेकर उठ रही बातों पर भी टिप्पणी की और कहा कि यदि ये बातें सही साबित होती हैं, तो यह गंभीर विषय है। वहीं, गाय को पशु का दर्जा दिए जाने को उसकी दुर्दशा की वजह बताते हुए उन्होंने सरकार से देश के हालात सुधारने पर ध्यान देने की बात कही।1
- शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने सनातन और युवाओं के मुद्दे पर रखी बात शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने सनातन और युवाओं के मुद्दे पर रखी बात झोतेश्वर। ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने अपने गुरु स्थान झोतेश्वर प्रवास के दौरान सनातन धर्म, युवाओं और समसामयिक मुद्दों को लेकर बयान दिया। उन्होंने सनातन धर्म के दोनों शंकराचार्यों के सम्मान को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि एक ओर सनातन धर्म को बढ़ावा देने की बात की जा रही है, वहीं दूसरी ओर सनातन के गुरुओं की अवहेलना हो रही है। शंकराचार्य ने कहा कि सनातन धर्म की बात करने वालों को पहले सनातन परंपरा के गुरुओं का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने नेताओं एवं अन्य लोगों द्वारा सनातन धर्म की व्याख्या किए जाने पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जो लोग भगवान राम को भगवान नहीं मानते और डंडे को गुरु मानने की बात करते हैं, वे सनातन धर्म को किस प्रकार बढ़ावा देंगे। युवाओं के मुद्दे पर भी जताई चिंता जैन समाज और युवाओं से जुड़े सवाल पर शंकराचार्य ने कहा कि जिस देश के युवाओं के हाथों में भविष्य सौंपा जाना है, आज उसी युवा वर्ग को कुचला जा रहा है। उन्होंने युवाओं से जुड़े मामलों में की जा रही कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठाए। शंकराचार्य ने ये बातें नरसिंहपुर जिले के झोतेश्वर स्थित अपने गुरु स्थान पर प्रवास के दौरान कहीं।3
- ट्रक से 500 लीटर डीजल चोरी! CCTV में कैद पूरी वारदात इमलिया में चोरों का कारनामा!.. कटनी1
- जबलपुर आठ दिन से पानी की किल्लत, कांग्रेस ने महापौर को भेंट की सूखी नल की टोंटी जबलपुर शहर में कई दिनों से बाधित पेयजल आपूर्ति को लेकर सोमवार को युवक कांग्रेस और कांग्रेस पार्षद दल ने सोनू कुकरेले के नेतृत्व में नगर निगम का घेराव किया और महापौर अनु सिंह को सांकेतिक रूप से सूखी नल की टोंटी भेंट कर विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि नर्मदा किनारे बसे जबलपुर में भी त्रिमूर्ति नगर, कृष्णानगर और दमोहना सहित कई क्षेत्रों में आठ दिन से लोग बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान हैं, लेकिन नगर निगम की ओर से पर्याप्त टैंकर व्यवस्था नहीं की गई और अधिकारियों के फोन तक नहीं उठ रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि एक ओर करोड़ों के बजट और आर्थिक विकास की बड़ी-बड़ी बातें की जा रही हैं, वहीं दूसरी ओर लोगों के घरों में नलों से पानी की जगह हवा आ रही है। उन्होंने महापौर से तत्काल पेयजल आपूर्ति बहाल कराने और प्रभावित क्षेत्रों में टैंकर भेजने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो युवक कांग्रेस और कांग्रेस आमजन के साथ उग्र आंदोलन करेगी। जबलपुर से आवाज़ न्यूज 24×7 के लिए दीपक विश्वकर्मा की रिपोर्ट2
- गोटेगांव-मुरदई रोड की हालत खराब, छात्रों ने कलेक्टर व पूर्व राज्य मंत्री को सौंपा ज्ञापन गोटेगांव-मुरदई रोड की हालत खराब, छात्रों ने कलेक्टर व पूर्व राज्य मंत्री को सौंपा ज्ञापन गोटेगांव। गोटेगांव के गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने गोटेगांव से मुरदई तक सड़क निर्माण की मांग को लेकर नरसिंहपुर पहुंचकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। इसके बाद विद्यार्थियों ने पूर्व राज्य मंत्री जालम सिंह पटेल को भी समस्या से अवगत कराते हुए ज्ञापन दिया। विद्यार्थियों ने बताया कि मार्ग पर जगह-जगह बड़े गड्ढे होने से स्कूल आने-जाने में परेशानी होती है। साइकिल और दोपहिया वाहनों से आवागमन भी मुश्किल हो गया है। छात्रों ने सड़क का शीघ्र निर्माण कराने की मांग की। साथ ही समस्या का जल्द निराकरण नहीं होने पर पालकों के साथ धरना देने की बात कही।1
- गोटेगांव में श्रीधाम रेलवे स्टेशन से लेकर परमहंसी गंगा आश्रम तक जगह जगह शंकराचार्य जी महाराज का भव्य स्वागत ।1