जबलपुर आठ दिन से पानी की किल्लत, कांग्रेस ने महापौर को भेंट की सूखी नल की टोंटी जबलपुर शहर में कई दिनों से बाधित पेयजल आपूर्ति को लेकर सोमवार को युवक कांग्रेस और कांग्रेस पार्षद दल ने सोनू कुकरेले के नेतृत्व में नगर निगम का घेराव किया और महापौर अनु सिंह को सांकेतिक रूप से सूखी नल की टोंटी भेंट कर विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि नर्मदा किनारे बसे जबलपुर में भी त्रिमूर्ति नगर, कृष्णानगर और दमोहना सहित कई क्षेत्रों में आठ दिन से लोग बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान हैं, लेकिन नगर निगम की ओर से पर्याप्त टैंकर व्यवस्था नहीं की गई और अधिकारियों के फोन तक नहीं उठ रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि एक ओर करोड़ों के बजट और आर्थिक विकास की बड़ी-बड़ी बातें की जा रही हैं, वहीं दूसरी ओर लोगों के घरों में नलों से पानी की जगह हवा आ रही है। उन्होंने महापौर से तत्काल पेयजल आपूर्ति बहाल कराने और प्रभावित क्षेत्रों में टैंकर भेजने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो युवक कांग्रेस और कांग्रेस आमजन के साथ उग्र आंदोलन करेगी। जबलपुर से आवाज़ न्यूज 24×7 के लिए दीपक विश्वकर्मा की रिपोर्ट
जबलपुर आठ दिन से पानी की किल्लत, कांग्रेस ने महापौर को भेंट की सूखी नल की टोंटी जबलपुर शहर में कई दिनों से बाधित पेयजल आपूर्ति को लेकर सोमवार को युवक कांग्रेस और कांग्रेस पार्षद दल ने सोनू कुकरेले के नेतृत्व में नगर निगम का घेराव किया और महापौर अनु सिंह को सांकेतिक रूप से सूखी नल की टोंटी भेंट कर विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि नर्मदा किनारे बसे जबलपुर में भी त्रिमूर्ति नगर, कृष्णानगर और दमोहना सहित कई क्षेत्रों में आठ दिन से लोग बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान हैं, लेकिन नगर निगम की ओर से पर्याप्त
टैंकर व्यवस्था नहीं की गई और अधिकारियों के फोन तक नहीं उठ रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि एक ओर करोड़ों के बजट और आर्थिक विकास की बड़ी-बड़ी बातें की जा रही हैं, वहीं दूसरी ओर लोगों के घरों में नलों से पानी की जगह हवा आ रही है। उन्होंने महापौर से तत्काल पेयजल आपूर्ति बहाल कराने और प्रभावित क्षेत्रों में टैंकर भेजने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो युवक कांग्रेस और कांग्रेस आमजन के साथ उग्र आंदोलन करेगी। जबलपुर से आवाज़ न्यूज 24×7 के लिए दीपक विश्वकर्मा की रिपोर्ट
- जबलपुर वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य की संदिग्ध मौत, जबलपुर के गांव में पसरा मातम—परिजनों ने उठाए सवाल, CBI जांच की मांग जबलपुर के परसवाड़ा (जमतरा) गांव में उस वक्त मातम छा गया, जब प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी पटेल उर्फ रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की खबर गांव पहुंची। बचपन से धार्मिक प्रवृत्ति के दीपक की अचानक मौत से परिवार और ग्रामीण स्तब्ध हैं।बताया जा रहा है की दीपक आश्रम की चौथी मंजिल से नीचे गिरे और उनकी मौत हो गई। पुत्र की मौत की खबर सुनकर पिता चैतराम लोधी को सीने में दर्द की शिकायत हुई, हालांकि अब उनकी हालत ठीक बताई जा रही है। परिजनों के मुताबिक दीपक बेहद शांत स्वभाव के थे और नियमित रूप से दिन में दो बार नर्मदा दर्शन के लिए जाते थे। दीपक ने स्कूल की पढ़ाई के बाद स्नातक की डिग्री हासिल की थी। करीब तीन साल पहले नर्मदा परिक्रमा के दौरान उनका संपर्क संत भैया जी सरकार से हुआ, जिसके बाद उनका झुकाव अध्यात्म की ओर और गहरा हो गया। करीब दो साल पहले राधा अष्टमी के अवसर पर वे सांसारिक जीवन छोड़कर वृंदावन चले गए और आश्रम में रहकर साधना एवं सेवा करने लगे, जहां उन्हें 'रसिक दुलारी' नाम मिला। लेकिन परिजनों का कहना है कि धार्मिक और शांत स्वभाव वाले दीपक की इस तरह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। मृतक के भाई और मां ने घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की है। मां का कहना है कि दीपक किसी तरह का नशा या व्यसन नहीं करता था और उन्हें विश्वास नहीं होता कि वह खुद कोई आत्मघाती कदम उठा सकता है। इसी आधार पर परिवार ने मौत के पीछे किसी साजिश की आशंका जताई है। भाई ने आश्रम में हुई घटना की हर पहलू से जांच कराने और पूरे मामले की उच्चस्तरीय CBI जांच की मांग की है। अब परिवार को उम्मीद है कि निष्पक्ष जांच से दीपक की मौत की वास्तविक वजह सामने आएगी और उन्हें न्याय मिलेगा। जबलपुर से आवाज़ न्यूज 24×7के लिए दीपक विश्वकर्मा की ख़ास रिपोर्ट4
- 📰 जबलपुर में होटल के बाहर पति-पत्नी और वकील के बीच विवाद, मारपीट का आरोप जबलपुर। मदन महल स्थित टिमटिम होटल के बाहर उस समय हंगामा हो गया, जब एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को उसके वकील के साथ होटल में देख लिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद और मारपीट की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। होटल में पत्नी को वकील के साथ देखने का दावा जानकारी के मुताबिक, रईस अहमद का अपनी पत्नी के साथ करीब चार साल से कोर्ट में विवाद चल रहा है। रईस का आरोप है कि उसकी पत्नी और उसके वकील सलीम खान के बीच फोन पर बातचीत होती थी। इसी शक के चलते वह होटल पहुंचा, जहां उसने पत्नी को वकील के साथ देखा। इसके बाद होटल के बाहर दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया। रईस अहमद ने वहीं अपनी पत्नी को तीन तलाक देने का दावा किया। ⚖️ वकील ने आरोपों को बताया गलत वहीं, वकील सलीम खान ने रईस अहमद के आरोपों से इनकार किया है। उनका कहना है कि महिला उनकी क्लाइंट है और वे होटल में उससे दूसरे कानूनी मामले को लेकर चर्चा करने पहुंचे थे। वकील के मुताबिक, रईस पिछले करीब दो साल से उन पर इस तरह के आरोप लगा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि होटल के रिसेप्शन पर पहुंचते ही रईस ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। 👮♂️ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संभाला मामला होटल में विवाद और हंगामे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। रईस अहमद ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों और घटनाक्रम की जांच कर रही है। शिकायत और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ⚠️ जरूरी बात इस मामले में पति और वकील—दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग दावे सामने आए हैं। इसलिए किसी भी आरोप को जांच पूरी होने से पहले तथ्य या दोष साबित होने के रूप में नहीं माना जा सकता। 🎤 दीपक विश्वकर्मा की रिपोर्ट | जबलपुर 📰 सच तक पत्रिका न्यूज़ हर खबर तक, सच के साथ।1
- RSS की प्रयोगशाला नागपुर में बने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी ओबीसी महासभा कोर कमेटी के सदस्य महेंद्र लोधी जी मुख्यमंत्री मोहन यादव पर जमकर बरसे1
- ग्रामीणों ने मवेशियों से भरी पिकअप पकड़ी पिकअप से 5 भैंसें बरामद, चार आरोपी पुलिस हिरासत में दमोह। ग्रामीणों ने मवेशियों से भरी एक पिकअप वाहन को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। वाहन में 5 नग भैंसें बरामद हुई हैं। मामले में पुलिस ने वाहन में सवार चार आरोपियों को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों को मवेशियों से भरी पिकअप के क्षेत्र से गुजरने की सूचना मिली थी। इसके बाद ग्रामीणों ने वाहन को रोककर उसकी जांच की, जिसमें भैंसें लदी हुई मिलीं। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी और वाहन सहित आरोपियों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने मवेशियों को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है तथा मवेशियों को कहां ले जाया जा रहा था और उनके परिवहन से संबंधित दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है। मामले में पुलिस की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।1
- सिवनी जिले की तहसील लखनादौन अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत दरगड़ा में जनसुनवाई में अनुपस्थित पंचायत सरपंच ग्राम पटवारी एवं कर्मचारी रोजगार सहायक के भरोसे जनसुनवाई अपनी समस्या लेकर गए ग्रामीणों में आक्रोश जिला कलेक्टर से की कार्यवाही की मांग। सिवनी जिले की तहसील लखनादौन अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत दरगड़ा में जनसुनवाई में अनुपस्थित पंचायत सरपंच ग्राम पटवारी एवं कर्मचारी रोजगार सहायक के भरोसे जनसुनवाई अपनी समस्या लेकर गए ग्रामीणों में आक्रोश जिला कलेक्टर से की कार्यवाही की मांग।1
- हर सोमवार मुआर घाट में होती है भव्य मां नर्मदा महाआरती 🙏 मां नर्मदा के पावन तट मुआर घाट पर प्रत्येक सोमवार भव्य महाआरती का आयोजन किया जाता है। महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर मां नर्मदा की आराधना करते हैं। मां नर्मदे हर4
- आंगन से विकसित भारत तक—सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन टोली उत्सव आंगन से विकसित भारत तक—सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन टोली उत्सव गोटेगांव। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत खेड़ा आंगनवाड़ी केंद्र में आंगन टोली उत्सव आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नन्हे बच्चों, माताओं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं ने सहभागिता की। इस अवसर पर बच्चों ने प्राकृतिक रंगों से विकसित भारत की आकर्षक रंगोली बनाकर अपने सपनों को आकार दिया। वक्ताओं ने कहा कि आंगनवाड़ी बच्चों के लिए पहली पाठशाला है, जहां पोषण के साथ संस्कार, जिज्ञासा और आत्मविश्वास की नींव रखी जाती है। कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के सेवा, समर्पण और मातृभाव से किए जा रहे कार्यों की सराहना की गई। इस दौरान हर आंगन में पोषण, हर मन में संस्कार और हर बच्चे में सीखने की जिज्ञासा का संकल्प लिया गया। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया।2
- जबलपुर: अवैध शराब कारोबार में 2 आरोपी गिरफ्तार। । जबलपुर : पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब के कारोबार में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध जितेन्द्र सिंह, जोन-2 पल्लवी शुक्ला एवं जोन-4 अंजना तिवारी के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक बरगी अंजुल अयंक मिश्रा, गोरखपुर एम डी नागोतिया तथा अधारताल राजेश्वरी कौरव के नेतृत्व में थाना बरगी, संजीवनी नगर और पनागर पुलिस ने अवैध शराब जब्त की। नगर पुलिस अधीक्षक बरगी अंजुल अयंक मिश्रा के नेतृत्व में थाना प्रभारी बरगी नीलेश दोहरे की टीम ने दीपक पटैल को 60 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। संजीवनी नगर थाना प्रभारी बी.डी. द्विवेदी ने अभिषेक बर्मन के घर से अंग्रेजी और देशी शराब की बॉटलें, नगद और मोबाइल जब्त किया। थाना पनागर के उप पुलिस अधीक्षक विपिन सिंह की टीम ने ग्राम ककरहाई के जंगल में छोटू उर्फ प्रभुलाल केवट को 52 लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ा। सभी मामलों में आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।4