Shuru
Apke Nagar Ki App…
ट्रक से 500 लीटर डीजल चोरी! CCTV में कैद पूरी वारदात इमलिया में चोरों का कारनामा!.. कटनी
Shivcharan Yadav
ट्रक से 500 लीटर डीजल चोरी! CCTV में कैद पूरी वारदात इमलिया में चोरों का कारनामा!.. कटनी
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- ट्रक से 500 लीटर डीजल चोरी! CCTV में कैद पूरी वारदात इमलिया में चोरों का कारनामा!.. कटनी1
- कटनी मप्र की दो महिलाओ से 4 करोड़ 59 लाख का गांजा बरामद छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर पुलिस ने पकड़ी गाँजे की खेप कपड़े गठरिया बना हो रही थी तस्करी कटनी: ओडिशा से मध्यप्रदेश के कटनी जा रही गांजे की एक बड़ी खेप को छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर पुलिस ने जब्त किया है। इस पूरी कार्रवाई में पुलिस ने 2 महिलाओं समेत कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद किए गए गांजे की कुल मात्रा 9 क्विंटल 19 किलोग्राम लगभग 9.20 क्विंटल है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत ₹4.59 करोड़ आंकी गई है।पकड़े गए 6 आरोपियों में से जो दो महिलाएं शामिल हैं, वे मध्य प्रदेश के कटनी की ही रहने वाली हैं। बाकी के 4 पुरुष आरोपी ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के निवासी हैं।छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के नागपुर चौकी पुलिस द्वारा मध्यप्रदेश बॉर्डर से ठीक पहले वाहन चेकिंग के दौरान मादक पदार्थ गाँजे की बड़ी खेप पकड़ी गई। कटनी की दो महिलाओं को भी आरोपी बनाया गया है यह बात सामने आने के बाद कटनी पुलिस भी लगातार छत्तीसगढ़ की पुलिस के संपर्क में और महिलाओं के संबंध में जानकारी जुटा जा रही है जिले में भी महिलाओं के संबंध में सुराग पुलिस लग रही है अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य ने इस संबंध में जानकारी दी। •1
- उमरपानी में जंगल की जमीन पर कथित कब्जे से मचा हड़कंप! संवाददाता बालकिशन नामदेव मवेशी चराने गई महिला से गाली-गलौज और अभद्रता का आरोप, थाने में FIR से गरमाया मामला चराई की जमीन को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश, वन भूमि की जांच और अतिक्रमण हटाने की उठी मांग ढीमरखेड़ा (कटनी)। जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम उमरपानी में वन भूमि पर कथित अतिक्रमण को लेकर विवाद गहरा गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम छाहर निवासी फूल चंद गोंड द्वारा वन विभाग की सरकारी जमीन पर कथित रूप से कब्जा कर खेती की जा रही है। ग्रामीणों के मुताबिक, इस वजह से गांव के मवेशियों के लिए चराई की जमीन कम हो गई है और पशुपालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चराई को लेकर विवाद, महिला से अभद्रता का आरोप मामले ने उस समय तूल पकड़ा जब एक महिला रोज की तरह अपनी भैंस चराने जंगल क्षेत्र में पहुंची। महिला की शिकायत के अनुसार, कथित अतिक्रमण वाले क्षेत्र के पास मौजूद कुछ लोगों ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया और गाली-गलौज करते हुए वहां से जाने के लिए कहा। घटना के बाद महिला ने ग्रामीणों को पूरी जानकारी दी, जिसके बाद क्षेत्र में नाराजगी बढ़ गई। सुबह 10 बजे ढीमरखेड़ा थाने पहुंची महिला घटना के बाद महिला ने ढीमरखेड़ा थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना से जुड़े लोगों के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है। ग्रामीणों ने उठाई वन भूमि की जांच की मांग घटना के बाद उमरपानी और छाहर क्षेत्र के ग्रामीणों में आक्रोश बताया जा रहा है। ग्रामीणों की मांग है कि वन भूमि पर कथित अतिक्रमण की वन विभाग एवं प्रशासन द्वारा निष्पक्ष जांच कराई जाए। यदि जांच में अतिक्रमण पाया जाता है तो नियमानुसार कार्रवाई कर जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया जाए। अब वन विभाग और प्रशासन की कार्रवाई पर नजर FIR दर्ज होने के बाद अब मामले में पुलिस जांच के साथ वन विभाग और स्थानीय प्रशासन की भूमिका भी महत्वपूर्ण हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि जंगल की जमीन पर कथित कब्जे की जांच के साथ महिला से हुई कथित अभद्रता के मामले में भी दोषियों पर नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए। मामले में पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही घटना और कथित अतिक्रमण से जुड़े तथ्य स्पष्ट हो सकेंगे।1
- सिविल अस्पताल में महिला मजदूर ने निर्माणाधीन बिल्डिंग से लगाई छलांग, रीढ़ की हड्डी में चोट कटनी। सिविल अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन बिल्डिंग से एक महिला मजदूर द्वारा छलांग 💥*जिला कटनी से ज्योति तिवारी*💥//8103728933// 👈 लगाकर आत्महत्या का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, महिला निर्माणाधीन भवन के ऊपरी हिस्से में पहुंच गई थी। नीचे मौजूद लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन महिला ने कथित तौर पर छलांग लगा दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सूत्रों के अनुसार, उसकी रीढ़ की हड्डी में चोट आई है और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि महिला ने पारिवारिक विवाद को आत्महत्या के प्रयास की वजह बताया है। हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही होगी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और महिला का उपचार जारी है।1
- जे के सीमेंट की सराहनीय पहल, श्री विद्यासागर गौ संवर्धन समिति गौसदन में जाकर की गौ सेवा स्व यदुपति सिंघानिया के जन्मदिवस की उपलक्ष्य पर जे के सीमेंट पहुंचा गौसदन श्री विद्यासागर गौ सेवा एवं संवर्धन समिति को दी आर्थिक सहायता राशि जे.के. सीमेंट के संस्थापक एवं उद्योग जगत के महान ध्वजवाहक स्वर्गीय यदुपति सिंहानिया की जयंती के अवसर पर जे.के. सीमेंट द्वारा अपने सामुदायिक कल्याण के संकल्प को दोहराते हुए एक दिवसीय विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, चश्मा वितरण, स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण अभियान तथा गौ-सेवा कार्यक्रम का अत्यंत सफल आयोजन किया गया। इसी कड़ी में मंगलवार को कंपनी के संस्थापक के जन्मदिवस के अवसर पर जे.के. सीमेंट प्रबंधन व कर्मचारियों द्वारा पवई से 7 किलो मीटर दूर स्थित श्री विद्यासागर गौ सेवा एवं संवर्धन समिति गौ सदन पहुंचे जहां गौशाला में गायों के लिए हरा चारा एवं पौष्टिक आहार उपलब्ध कराकर गौ-सेवा का कार्य संपन्न किया गया।इसके साथ ही गौ शाला को एक लाख की राशि का चैक भी दिया। इस दौरान यूनिट हेड कपिल अग्रवाल एचआर प्रमुख, कमर्शियल हेड, टेक्निकल हेड एवं माइंस हेड ने संयुक्त रूप से कहा "स्वर्गीय यदुपति सिंहानिया का जीवन समाज सेवा, सामुदायिक विकास और समावेशी प्रगति का उत्कृष्ट उदाहरण रहा है। जे.के. सीमेंट परिवार उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास, स्वास्थ्य सुरक्षा और पर्यावरण संतुलन के लिए निरंतर कटिबद्ध है।4
- हटा में अत्यधिक वर्षा से नष्ट हुई उड़द की फसल, मुआवजे को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन हटा में अत्यधिक वर्षा से नष्ट हुई उड़द की फसल, मुआवजे को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन हटा। तहसील हटा क्षेत्र में इस वर्ष हुई अत्यधिक और लगातार बारिश ने किसानों की कमर तोड़ दी है। खेतों में जलभराव होने के कारण खरीफ फसलों, विशेषकर उड़द की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। इस गंभीर समस्या को लेकर भारतीय शक्ति चेतना पार्टी (किसान मोर्चा) और भगवती मानव कल्याण संगठन ने संयुक्त रूप से अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) यानी एसडीएम हटा को एक ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने प्रभावित किसानों को जल्द से जल्द उचित मुआवजा और राहत राशि दिलाने की पुरजोर मांग की है। खेतों में भरा पानी, फसलें हुई बर्बाद ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि इस सीजन में हुई अत्यधिक वर्षा के कारण हटा तहसील के अधिकांश क्षेत्रों में खेतों में पानी भर गया है। लगातार बारिश और जलभराव की वजह से उड़द की फसल पूरी तरह सड़कर नष्ट होने की कगार पर पहुंच गई है। कई गांवों में फसल खराब होने की स्थिति इतनी गंभीर है कि किसानों के सामने गहरा आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। लागत निकालना तो दूर, अब किसानों को भारी कर्ज और आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। संगठन की मुख्य मांगें किसानों के हित में आवाज उठाते हुए संगठन ने एसडीएम के समक्ष निम्नलिखित मांगें रखी हैं संयुक्त सर्वे की मांग*: प्रभावित किसानों को तत्काल राहत देने के लिए राजस्व और कृषि विभाग की एक संयुक्त टीम का गठन किया जाए। यह टीम तुरंत खेतों का स्थल निरीक्षण करे, सर्वे कर पंचनामा बनाए ताकि वास्तविक नुकसान का सही आकलन हो सके। • RBC 6(4) के तहत मिले राहत: फसल क्षति के आकलन के बाद सभी पात्र किसानों को राजस्व पुस्तक परिपत्र (RBC) 6(4) के नियमों और प्रावधानों के अंतर्गत जल्द से जल्द राहत राशि स्वीकृत की जाए। • *फसल बीमा दावों का शीघ्र निराकरण*: जिन किसानों ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) के तहत अपनी फसलों का बीमा कराया है, उनके दावों का निपटारा तुरंत किया जाए। इसके लिए संबंधित बीमा कंपनी और विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए जाएं। इस दौरान भारतीय शक्ति चेतना पार्टी (किसान मोर्चा) और भगवती मानव कल्याण संगठन के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में क्षेत्र के पीड़ित किसान उपस्थित रहे। सभी ने प्रशासन से मांग की है कि अन्नदाता के इस संकट काल में संवेदनशीलता दिखाते हुए त्वरित कार्रवाई की जाए।2
- दमोह कटनी फोरलेन परियोजना को मिली मंजूरी सांसद राहुल सिंह लोधी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री का किया दमोह कटनी फोरलेन परियोजना को मिली मंजूरी सांसद राहुल सिंह लोधी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री का किया आभार विकास की नई राह क्यों निरंतर बढ़ रहा हमारा दमोह- सांसद राहुल सिंह लोधी मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय डॉ मोहन यादव जी की अध्यक्षता में आज मंत्रालय में आयोजित मंत्रि-परिषद की बैठक में दमोह-कटनी के बीच 105 किलोमीटर लंबे फोरलेन मार्ग के निर्माण को मंजूरी प्रदान की गई है।लगभग ₹4,470 करोड़ की लागत से बनने वाली यह महत्वपूर्ण सड़क परियोजना बुंदेलखंड और महाकौशल के बीच सड़क कनेक्टिविटी को और मजबूत करेगी। फोरलेन मार्ग बनने से दमोह-कटनी के बीच आवागमन अधिक सुगम एवं सुविधाजनक होगा, साथ ही भारी वाहनों के दबाव और यातायात की समस्या में भी कमी आएगी एवं बेहतर सड़क संपर्क से क्षेत्र में व्यापार, परिवहन एवं आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी। यह परियोजना #दमोह_संसदीय_क्षेत्र सहित आसपास के क्षेत्रों के विकास और जनसुविधाओं की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के लिए माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी का हार्दिक आभार।1
- बड़ी खबर नेपाल में फिर बाढ़ का कहर, कई इलाकों में हालात बिगड़े । 💥 *बड़ी खबर*💥 *नेपाल में फिर बाढ़ का कहर, कई इलाकों में हालात बिगड़े अब तक 14 की मौत सैकड़ों लापता।* नेपाल में लगातार हो रही तेज बारिश की वजह से एक बार फिर बाढ़ और लैंडस्लाइड के हालात बन गए हैं। चितवन में नारायणी नदी का जलस्तर खतरे के निशान से काफी ऊपर पहुंच गया है। अब तक कम से कम 14 लोगों की मौत हो चुकी है और 100 लोग लापता हैं। चितवन सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में है। करीब 49 जिलों में बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया है। नेपाल अभी पिछले महीने आई भीषण आपदा से उबर ही रहा था, जिसमें सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार करीब 1,450 लोगों की मौत हुई थी।1