उमरपानी में जंगल की जमीन पर कथित कब्जे से मचा हड़कंप! संवाददाता बालकिशन नामदेव मवेशी चराने गई महिला से गाली-गलौज और अभद्रता का आरोप, थाने में FIR से गरमाया मामला चराई की जमीन को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश, वन भूमि की जांच और अतिक्रमण हटाने की उठी मांग ढीमरखेड़ा (कटनी)। जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम उमरपानी में वन भूमि पर कथित अतिक्रमण को लेकर विवाद गहरा गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम छाहर निवासी फूल चंद गोंड द्वारा वन विभाग की सरकारी जमीन पर कथित रूप से कब्जा कर खेती की जा रही है। ग्रामीणों के मुताबिक, इस वजह से गांव के मवेशियों के लिए चराई की जमीन कम हो गई है और पशुपालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चराई को लेकर विवाद, महिला से अभद्रता का आरोप मामले ने उस समय तूल पकड़ा जब एक महिला रोज की तरह अपनी भैंस चराने जंगल क्षेत्र में पहुंची। महिला की शिकायत के अनुसार, कथित अतिक्रमण वाले क्षेत्र के पास मौजूद कुछ लोगों ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया और गाली-गलौज करते हुए वहां से जाने के लिए कहा। घटना के बाद महिला ने ग्रामीणों को पूरी जानकारी दी, जिसके बाद क्षेत्र में नाराजगी बढ़ गई। सुबह 10 बजे ढीमरखेड़ा थाने पहुंची महिला घटना के बाद महिला ने ढीमरखेड़ा थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना से जुड़े लोगों के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है। ग्रामीणों ने उठाई वन भूमि की जांच की मांग घटना के बाद उमरपानी और छाहर क्षेत्र के ग्रामीणों में आक्रोश बताया जा रहा है। ग्रामीणों की मांग है कि वन भूमि पर कथित अतिक्रमण की वन विभाग एवं प्रशासन द्वारा निष्पक्ष जांच कराई जाए। यदि जांच में अतिक्रमण पाया जाता है तो नियमानुसार कार्रवाई कर जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया जाए। अब वन विभाग और प्रशासन की कार्रवाई पर नजर FIR दर्ज होने के बाद अब मामले में पुलिस जांच के साथ वन विभाग और स्थानीय प्रशासन की भूमिका भी महत्वपूर्ण हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि जंगल की जमीन पर कथित कब्जे की जांच के साथ महिला से हुई कथित अभद्रता के मामले में भी दोषियों पर नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए। मामले में पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही घटना और कथित अतिक्रमण से जुड़े तथ्य स्पष्ट हो सकेंगे।

- कटनी मप्र की दो महिलाओ से 4 करोड़ 59 लाख का गांजा बरामद छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर पुलिस ने पकड़ी गाँजे की खेप कपड़े गठरिया बना हो रही थी तस्करी कटनी: ओडिशा से मध्यप्रदेश के कटनी जा रही गांजे की एक बड़ी खेप को छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर पुलिस ने जब्त किया है। इस पूरी कार्रवाई में पुलिस ने 2 महिलाओं समेत कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद किए गए गांजे की कुल मात्रा 9 क्विंटल 19 किलोग्राम लगभग 9.20 क्विंटल है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत ₹4.59 करोड़ आंकी गई है।पकड़े गए 6 आरोपियों में से जो दो महिलाएं शामिल हैं, वे मध्य प्रदेश के कटनी की ही रहने वाली हैं। बाकी के 4 पुरुष आरोपी ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के निवासी हैं।छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के नागपुर चौकी पुलिस द्वारा मध्यप्रदेश बॉर्डर से ठीक पहले वाहन चेकिंग के दौरान मादक पदार्थ गाँजे की बड़ी खेप पकड़ी गई। कटनी की दो महिलाओं को भी आरोपी बनाया गया है यह बात सामने आने के बाद कटनी पुलिस भी लगातार छत्तीसगढ़ की पुलिस के संपर्क में और महिलाओं के संबंध में जानकारी जुटा जा रही है जिले में भी महिलाओं के संबंध में सुराग पुलिस लग रही है अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य ने इस संबंध में जानकारी दी। •1
- उमरपानी में जंगल की जमीन पर कथित कब्जे से मचा हड़कंप! संवाददाता बालकिशन नामदेव मवेशी चराने गई महिला से गाली-गलौज और अभद्रता का आरोप, थाने में FIR से गरमाया मामला चराई की जमीन को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश, वन भूमि की जांच और अतिक्रमण हटाने की उठी मांग ढीमरखेड़ा (कटनी)। जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम उमरपानी में वन भूमि पर कथित अतिक्रमण को लेकर विवाद गहरा गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम छाहर निवासी फूल चंद गोंड द्वारा वन विभाग की सरकारी जमीन पर कथित रूप से कब्जा कर खेती की जा रही है। ग्रामीणों के मुताबिक, इस वजह से गांव के मवेशियों के लिए चराई की जमीन कम हो गई है और पशुपालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चराई को लेकर विवाद, महिला से अभद्रता का आरोप मामले ने उस समय तूल पकड़ा जब एक महिला रोज की तरह अपनी भैंस चराने जंगल क्षेत्र में पहुंची। महिला की शिकायत के अनुसार, कथित अतिक्रमण वाले क्षेत्र के पास मौजूद कुछ लोगों ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया और गाली-गलौज करते हुए वहां से जाने के लिए कहा। घटना के बाद महिला ने ग्रामीणों को पूरी जानकारी दी, जिसके बाद क्षेत्र में नाराजगी बढ़ गई। सुबह 10 बजे ढीमरखेड़ा थाने पहुंची महिला घटना के बाद महिला ने ढीमरखेड़ा थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना से जुड़े लोगों के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है। ग्रामीणों ने उठाई वन भूमि की जांच की मांग घटना के बाद उमरपानी और छाहर क्षेत्र के ग्रामीणों में आक्रोश बताया जा रहा है। ग्रामीणों की मांग है कि वन भूमि पर कथित अतिक्रमण की वन विभाग एवं प्रशासन द्वारा निष्पक्ष जांच कराई जाए। यदि जांच में अतिक्रमण पाया जाता है तो नियमानुसार कार्रवाई कर जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया जाए। अब वन विभाग और प्रशासन की कार्रवाई पर नजर FIR दर्ज होने के बाद अब मामले में पुलिस जांच के साथ वन विभाग और स्थानीय प्रशासन की भूमिका भी महत्वपूर्ण हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि जंगल की जमीन पर कथित कब्जे की जांच के साथ महिला से हुई कथित अभद्रता के मामले में भी दोषियों पर नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए। मामले में पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही घटना और कथित अतिक्रमण से जुड़े तथ्य स्पष्ट हो सकेंगे।1
- सिविल अस्पताल में महिला मजदूर ने निर्माणाधीन बिल्डिंग से लगाई छलांग, रीढ़ की हड्डी में चोट कटनी। सिविल अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन बिल्डिंग से एक महिला मजदूर द्वारा छलांग 💥*जिला कटनी से ज्योति तिवारी*💥//8103728933// 👈 लगाकर आत्महत्या का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, महिला निर्माणाधीन भवन के ऊपरी हिस्से में पहुंच गई थी। नीचे मौजूद लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन महिला ने कथित तौर पर छलांग लगा दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सूत्रों के अनुसार, उसकी रीढ़ की हड्डी में चोट आई है और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि महिला ने पारिवारिक विवाद को आत्महत्या के प्रयास की वजह बताया है। हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही होगी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और महिला का उपचार जारी है।1
- ट्रक से 500 लीटर डीजल चोरी! CCTV में कैद पूरी वारदात इमलिया में चोरों का कारनामा!.. कटनी1
- जे के सीमेंट की सराहनीय पहल, श्री विद्यासागर गौ संवर्धन समिति गौसदन में जाकर की गौ सेवा स्व यदुपति सिंघानिया के जन्मदिवस की उपलक्ष्य पर जे के सीमेंट पहुंचा गौसदन श्री विद्यासागर गौ सेवा एवं संवर्धन समिति को दी आर्थिक सहायता राशि जे.के. सीमेंट के संस्थापक एवं उद्योग जगत के महान ध्वजवाहक स्वर्गीय यदुपति सिंहानिया की जयंती के अवसर पर जे.के. सीमेंट द्वारा अपने सामुदायिक कल्याण के संकल्प को दोहराते हुए एक दिवसीय विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, चश्मा वितरण, स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण अभियान तथा गौ-सेवा कार्यक्रम का अत्यंत सफल आयोजन किया गया। इसी कड़ी में मंगलवार को कंपनी के संस्थापक के जन्मदिवस के अवसर पर जे.के. सीमेंट प्रबंधन व कर्मचारियों द्वारा पवई से 7 किलो मीटर दूर स्थित श्री विद्यासागर गौ सेवा एवं संवर्धन समिति गौ सदन पहुंचे जहां गौशाला में गायों के लिए हरा चारा एवं पौष्टिक आहार उपलब्ध कराकर गौ-सेवा का कार्य संपन्न किया गया।इसके साथ ही गौ शाला को एक लाख की राशि का चैक भी दिया। इस दौरान यूनिट हेड कपिल अग्रवाल एचआर प्रमुख, कमर्शियल हेड, टेक्निकल हेड एवं माइंस हेड ने संयुक्त रूप से कहा "स्वर्गीय यदुपति सिंहानिया का जीवन समाज सेवा, सामुदायिक विकास और समावेशी प्रगति का उत्कृष्ट उदाहरण रहा है। जे.के. सीमेंट परिवार उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास, स्वास्थ्य सुरक्षा और पर्यावरण संतुलन के लिए निरंतर कटिबद्ध है।4
- छह सूत्रीय मांगों को अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे नगर परिषद पवई के सफाई कर्मचारी भारतीय सफाई मजदूर संघ मध्य प्रदेश इकाई नगर परिषद पवई के समस्त सफाई कर्मी मंगलवार को अपनी छह सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। सफाई कर्मचारियों की मांग है कि समस्त सफाई कर्मियों का बकाया ईपीएफओ राशि तुरंत डाली जाए, सफाई कर्मियों की फाइल तैयार की जाए, जिन सफाई कर्मियों के 10 वर्ष से अधिक हो गए हैं उनका 1500 रुपए बढ़ाया जाए, निकाले गए 6 कर्मचारियों को पुनः बहाल किया जाए, सफाई कर्मियों से दूसरा काम ना लिया जाए ताकि वे अपना कार्य सही तरीके से कर सकें,इसके साथ ही समस्त कर्मचारियों का वेतन महीने की 10 तारीख के अंदर डाला जाए जैसी मांगे प्रमुख है। सफाई कर्मचारियों का कहना है कि बार-बार उन्हें केवल आश्वासन दिया जाता है,उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता । उनका कहना है कि इस बार जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होती तब तक वह हड़ताल खत्म नहीं करेंगे।3
- बड़ी खबर नेपाल में फिर बाढ़ का कहर, कई इलाकों में हालात बिगड़े । 💥 *बड़ी खबर*💥 *नेपाल में फिर बाढ़ का कहर, कई इलाकों में हालात बिगड़े अब तक 14 की मौत सैकड़ों लापता।* नेपाल में लगातार हो रही तेज बारिश की वजह से एक बार फिर बाढ़ और लैंडस्लाइड के हालात बन गए हैं। चितवन में नारायणी नदी का जलस्तर खतरे के निशान से काफी ऊपर पहुंच गया है। अब तक कम से कम 14 लोगों की मौत हो चुकी है और 100 लोग लापता हैं। चितवन सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में है। करीब 49 जिलों में बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया है। नेपाल अभी पिछले महीने आई भीषण आपदा से उबर ही रहा था, जिसमें सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार करीब 1,450 लोगों की मौत हुई थी।1
- *सड़क दुर्घटना में घायल पिता पुत्र की युवा समाजसेवी यश पाठक ने की मदद, बड़वारा के पास दुर्घटना में घायलों की अपने वाहन से हॉस्पिटल भिजवाया* आज शाम बड़वारा के समीप उमरिया जिले के बांधवगढ़ से वापस लौट रहे एक्सीडेंट में घायल मैहर निवासी अरुण तोमर और उसके पिता को सड़क पर घायल देख युवा समाजसेवी यश पाठक ने तत्काल उनकी मदद की और अपने ही वाहन से उन्हें नजदीकी हॉस्पिटल बड़वारा पहुंचाया। जहां डॉक्टर के द्वारा उनका उपचार शुरू किए जाने की खबर है । *सड़क दुर्घटना में घायल पिता पुत्र की युवा समाजसेवी यश पाठक ने की मदद, बड़वारा के पास दुर्घटना में घायलों की अपने वाहन से हॉस्पिटल भिजवाया* आज शाम बड़वारा के समीप उमरिया जिले के बांधवगढ़ से वापस लौट रहे एक्सीडेंट में घायल मैहर निवासी अरुण तोमर और उसके पिता को सड़क पर घायल देख युवा समाजसेवी यश पाठक ने तत्काल उनकी मदद की और अपने ही वाहन से उन्हें नजदीकी हॉस्पिटल बड़वारा पहुंचाया। जहां डॉक्टर के द्वारा उनका उपचार शुरू किए जाने की खबर है ।2