गागलहेड़ी पुलिस ने एक शातिर नशा तस्कर को किया गिरफ्तार, 56 लाख 80 हजार रुपए कीमत की 284 ग्राम अवैध स्मेक बरामद सहारनपुर की गागलहेड़ी पुलिस ने हिंडन नदी के पुराने पुल के पास से एक नशा तस्कर अब्दुल रहमान उर्फ मोनू को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 284 ग्राम स्मैक मिली है, जिसकी कीमत करीब 56.80 लाख रुपये बताई गई है। आरोपी मिर्जापुर थाना क्षेत्र के गांव रायपुर का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक, वह बाहर से स्मैक सस्ते में खरीदकर लाता था और स्थानीय नशेड़ियों को महंगे दाम पर बेचता था। पुलिस का कहना है कि वह पहले भी कई बार ऐसा कर चुका है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर उसके नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है। यह पता लगाया जा रहा है कि स्मैक कहां से आती थी और सहारनपुर में किन लोगों तक पहुंचाई जाती थी। कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया है।
गागलहेड़ी पुलिस ने एक शातिर नशा तस्कर को किया गिरफ्तार, 56 लाख 80 हजार रुपए कीमत की 284 ग्राम अवैध स्मेक बरामद सहारनपुर की गागलहेड़ी पुलिस ने हिंडन नदी के पुराने पुल के पास से एक नशा तस्कर अब्दुल रहमान उर्फ मोनू को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 284 ग्राम स्मैक मिली है, जिसकी कीमत करीब 56.80 लाख रुपये बताई गई है। आरोपी मिर्जापुर थाना क्षेत्र के गांव रायपुर का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक, वह बाहर से स्मैक सस्ते में खरीदकर लाता था और स्थानीय नशेड़ियों को महंगे दाम पर बेचता था। पुलिस का कहना है कि वह पहले भी कई बार ऐसा कर चुका है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर उसके नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है। यह पता लगाया जा रहा है कि स्मैक कहां से आती थी और सहारनपुर में किन लोगों तक पहुंचाई जाती थी। कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया है।
- *"जिला मिलेट्स महोत्सव व मेला-मिलेट्स रेसिपी" कार्यक्रम आयोजित* *फसल चक्र अपनाकर मोटे अनाज उगाए, बदलेगी तस्वीर : मांगेराम* *जनावेश न्यूज* सहारनपुर (राकेश ठाकुर )। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन योजना एवं श्री अन्न (मिलेट्स) पुनरोद्धार कार्यक्रम के तहत आयोजित"जिला मिलेट्स महोत्सव मेला-मिलेट्स रेसिपी"में कृषकों को फसल चक्र अपनाकर मोटे अनाज को उगाने व आहार में सम्मिलित करने का आहवान किया। सहारनपुर के दिल्ली रोड स्थित एक प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष मागेंराम चौधरी ने मा सरास्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया साथ ही कार्यक्रम में रामेन्द्र राणा व जगमाल सिंह सदस्य जिला पंचायत, सेठपाल सिंह पद्मश्री कृषक, सन्दीप पाल उप कृषि निदेशक, सहारनपुर, विकास कुमार उप निदेशक कृषि रक्षा, सहारनपुर मण्डल, सहारनपुर, कपिल कुमार, जिला कृषि अधिकारी, सहारनपुर सतीश गौतम सहकारिता विभाग, डा॰ विरेन्द्र एवं डा॰ काम्या वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र, सहारनपुर सहित लगभग 780 कृषको के द्वारा प्रतिभाग किया गया। किसान मेले में कृषि, एफ.पी.ओ., मिलेट्स रेसिपी, गैर सरकारी संस्थाओं एवं अन्य विभागों के द्वारा 25 स्टॉल लगाये गये। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम चौधरी ने कृषकों को फसल चक्र अपनाने के लिए कहा एवं मोटे अनाज को उगाकर, अपने आहार में सम्मिलित करने की अपील की, साथ ही देश के विकास में किसानो का महत्तवपूर्ण योगदान है साथ ही सरकार किसानो के हित में कार्य कर रही है। पद्मश्रीसेठ सिंह ने कृषकों को फसल विविधिकरण अपनाने के साथ ही जैविक खेती करने हेतु अपील की जिससे हमारी मिट्टी एवं पर्यावरण का स्वास्थ्य सुरक्षित रहेगा। जिससे किसान की लागत में कमी आयेगी। विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिक डा॰ विरेन्द्र कुमार ने रबी फसलो की तकनीकी जानकारी दी और रबी फसलो मे संतुलित उर्वरक एवं कीट रोग प्रबन्धन के विषय मे विस्तार से जानकारी दी तो कृषि वैज्ञानिक डा॰ कॉम्या सिंह ने मिलेट्स का महत्तव एवं पोषक तत्वों के विषय मे विस्तार से जानकारी दी और सहकारिता विभाग के सतीश गौतम ने कृषक ऋण, बीमा एवं अन्य योजनाओं की जानकारी दी, यू.पी.नेडा विभाग के आर.बी.वर्मा ने कृषकों को पी.एम.कुसुम योजना एवं सोलर रूफटोप पर अनुदान की विस्तृत जानकारी दी। सहारनपुर मण्डल के कृषि रक्षा उपनिदेशक विकास कुमार ने जैविक कीटनाशी-बीवेरिया बेसियाना, जैविक फफूदनाशी, ट्राईकोडर्मा के प्रयोग के बारे में बताते हुए कहा कि जनपद की समस्त कृषि रक्षा ईकाईयों पर उपरोक्त कृषि निवेश 75 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध है। इस दौरान अतिथियों ने विभिन्न योजनाओं में लाभन्वित कृषकों को प्रमाण पत्र, चाबी, महिला कृषकों व कृषि सखियों को शॉल भेंट किये, साथ लगभग 50 कृषकों को निःशुल्क सरसो बीज मिनिकिट वितरित किये। कार्यक्रम में प्रगतिशील कृषक संजय सैनी, बिजेन्द्र पंवार, एवं सुश्री सुभावरी चौहान के द्वारा मोटे अनाजो के बारे बहुमूल्य के सुझाव दिये। उप कृषि निदेशक सन्दीप पाल ने कृषि विभाग की योजनाओं की जानकारी देते हुए उपस्थित कृषकों व अतिथियों का धन्यवाद किया, संचालन जिला कृषि अधिकारी कपिल कुमार द्वारा किया गया। कार्यक्रम में रामेन्द्र राणा व जगमाल सिंह सदस्य जिला पंचायत, सेठपाल सिंह पद्मश्री कृषक, सन्दीप पाल उप कृषि निदेशक, सहारनपुर, विकास कुमार उप निदेशक कृषि रक्षा, सहारनपुर मण्डल, सहारनपुर, कपिल कुमार, जिला कृषि अधिकारी, सहारनपुर सतीश गौतम सहकारिता विभाग, डा॰ विरेन्द्र एवं डा॰ काम्या वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र, सहारनपुर सहित लगभग 780 कृषको के द्वारा प्रतिभाग किया गया। किसान मेले में कृषि, एफ.पी.ओ., मिलेट्स रेसिपी, गैर सरकारी संस्थाओं एवं अन्य विभागों के द्वारा 25 स्टॉल लगाये गये,सहारनपुर से राकेश ठाकुर की रिपोर्ट4
- गागलहेड़ी पुलिस ने एक शातिर नशा तस्कर को किया गिरफ्तार, 56 लाख 80 हजार रुपए कीमत की 284 ग्राम अवैध स्मेक बरामद सहारनपुर की गागलहेड़ी पुलिस ने हिंडन नदी के पुराने पुल के पास से एक नशा तस्कर अब्दुल रहमान उर्फ मोनू को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 284 ग्राम स्मैक मिली है, जिसकी कीमत करीब 56.80 लाख रुपये बताई गई है। आरोपी मिर्जापुर थाना क्षेत्र के गांव रायपुर का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक, वह बाहर से स्मैक सस्ते में खरीदकर लाता था और स्थानीय नशेड़ियों को महंगे दाम पर बेचता था। पुलिस का कहना है कि वह पहले भी कई बार ऐसा कर चुका है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर उसके नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है। यह पता लगाया जा रहा है कि स्मैक कहां से आती थी और सहारनपुर में किन लोगों तक पहुंचाई जाती थी। कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया है।1
- सहारनपुरनानौता में चोरी की तीन वारदातों का खुलासा, पांच शातिर चोर गिरफ्तार सहारनपुर के नानौता थाना पुलिस ने चोरी की तीन घटनाओं का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की 04 मोटर, एक मोनोब्लॉक मोटर, नलकूप इंजन के खुले पार्ट्स, डीजल टंकी, बेल्ट और इंजन-मोटर खोलने के औजार बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने नानौता क्षेत्र में खेतों और नलकूपों से मोटर व इंजन का सामान चोरी किया था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अब्दुल अजीज, शहजाद खान, सावेज पुत्र इकराम, नदीम और सावेज पुत्र अहसान के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को रुहाड़ा पुलिया से गिरफ्तार किया। इनके खिलाफ संबंधित मुकदमों में बरामदगी के आधार पर धाराओं की बढ़ोतरी की गई है। पांचों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।1
- ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग पर सपा का प्रदर्शन, पुलिस ने रास्ते में रोका सहारनपुर। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को सहारनपुर में जोरदार प्रदर्शन किया। सपा कार्यालय से गांधी पार्क की ओर बढ़ रहे बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रास्ते में ही रोक दिया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने “वोट चोर, गद्दी छोड़” समेत कई नारे लगाए। हाथों में नारे लिखी तख्तियां लेकर कार्यकर्ता गांधी पार्क की ओर बढ़ रहे थे। पुलिस द्वारा रास्ते में रोके जाने के बाद मौके पर काफी देर तक गहमागहमी का माहौल बना रहा। सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन में पार्टी के नेताओं के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- 🚨 हरियाणा बाबा की खास सूचना! 🙏 भक्तों के लिए पूज्य सरकार ने दी विशेष सूचना पूरी वीडियो सुनिए और जानिए क्या कहा बाबा ने… 👇 🚨 हरियाणा बाबा की खास सूचना! 🙏 भक्तों के लिए पूज्य सरकार ने दी विशेष सूचना पूरी वीडियो सुनिए और जानिए क्या कहा बाबा ने… 👇1
- 👉मुजफ्फरनगर में सोलर प्लांट चोरी का खुलासा, 5 शातिर चोर गिरफ्तार सोलर प्लांट चोरी का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार मुजफ्फरनगर में थाना भोपा पुलिस और एसओजी देहात की संयुक्त टीम ने सोलर प्लांट से चोरी की घटना का खुलासा करते हुए पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया कॉपर तार, नकदी, स्कॉर्पियो और चोरी के पैसों से खरीदी गई बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की है। मामला थाना भोपा क्षेत्र के शुक्रताल स्थित सोलर प्लांट का है। पुलिस के मुताबिक, 25 और 26 सितंबर की रात अज्ञात चोरों ने सोलर प्लांट से कॉपर तार चोरी किया था। मामले में थाना भोपा पर मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया। इसी क्रम में 8 अक्टूबर को थाना भोपा पुलिस और एसओजी देहात की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर भोपा-बेलड़ा रोड स्थित जनता इंटर कॉलेज के पास चेकिंग के दौरान पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से POLYCAB कंपनी के चोरी किए गए 8 बंडल कॉपर तार, 30 हजार रुपये नकद, एक स्कॉर्पियो और एक बुलेट मोटरसाइकिल बरामद हुई है। पुलिस का कहना है कि बुलेट मोटरसाइकिल चोरी के पैसों से करीब 2 लाख 55 हजार रुपये में खरीदी गई थी। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजीज अहमद, अमन, अश्वनी कुमार, ज्ञानबाबू और शाहनवाज के रूप में हुई है। सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बाइट- श्री राधा रमण सिंह (क्षेत्राधिकारी भोपा, मुजफ्फरनगर)3
- (पत्रकार राजेश लाम्बा) खबर लक्सर से है जहां नवरात्रि पर्व को लेकर लक्सर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। आयुक्त विनय शंकर पांडेय और जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर तहसीलदार एवं वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन की टीम ने आटा सप्लायर, होलसेलर और रिटेल स्टोरों का निरीक्षण किया।कार्रवाई के दौरान कुट्टू के आटे और सेंधा नमक के 3 नमूने लिए गए। वहीं एक दुकान से 55 एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक और एक स्टोर से 4 किलो एक्सपायरी आटा बरामद कर नष्ट कराया गया।विभाग ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि बिना मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपायरी डेट वाला कुट्टू का आटा मिलने पर लाइसेंस सस्पेंड करने सहित नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।1
- आगरा में 15 नवंबर को दलित सम्मेलन, मुजफ्फरनगर में सपा ने फूंका तैयारियों का बिगुल —PDA संवाद में भरा जोश, बोले—बड़ी संख्या में आगरा पहुंचकर सम्मेलन को बनाएं ऐतिहासिक; जिलाध्यक्ष जिया चौधरी ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर दिया जोर मुजफ्फरनगर। कुकड़ा चौराहा स्थित मधुर मिलन पैलेस में समाजवादी पार्टी की ओर से आयोजित पीडीए संवाद कार्यक्रम में पार्टी ने आगामी 15 नवंबर को आगरा में होने वाले दलित सम्मेलन को लेकर कार्यकर्ताओं के बीच व्यापक लामबंदी का संदेश दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन ने पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए सम्मेलन में मुजफ्फरनगर से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किसी भी संगठन की मजबूती उसके सक्रिय कार्यकर्ताओं से होती है। इसलिए कार्यकर्ता केवल पार्टी कार्यक्रमों तक सीमित न रहें, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग के बीच जाकर पार्टी की नीतियों और विचारधारा को पहुंचाने का काम करें। उन्होंने विशेष रूप से दलित, पिछड़े, वंचित और कमजोर वर्गों के बीच संवाद बढ़ाने तथा उन्हें संगठन से जोड़ने पर जोर दिया। रामजीलाल सुमन ने कार्यकर्ताओं से कहा कि 15 नवंबर को आगरा में होने वाला दलित सम्मेलन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक अधिकारों की आवाज को मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने मुजफ्फरनगर से सम्मेलन में बड़ी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पार्टी पदाधिकारियों को अभी से तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। कार्यकर्ताओं को दी जिम्मेदारी, गांव-गांव संपर्क पर जोर संवाद कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव ने पार्टी कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को लगातार जनसंपर्क करना होगा। प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में लोगों से संवाद स्थापित करे और उन्हें पार्टी के कार्यक्रमों से जोड़े। उन्होंने कहा कि आगामी सम्मेलन को लेकर जिले में व्यापक स्तर पर तैयारी की जाए, ताकि मुजफ्फरनगर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता आगरा पहुंच सकें। सम्मेलन में कार्यकर्ताओं की भागीदारी जितनी मजबूत होगी, संगठन का संदेश उतना ही प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचेगा। जिया चौधरी ने संगठन को मजबूत करने पर दिया जोर कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष जिया चौधरी न आगरा में 15 नवंबर को दलित सम्मेलन, मुजफ्फरनगर में सपा ने फूंका तैयारियों का बिगुल —PDA संवाद में भरा जोश, बोले—बड़ी संख्या में आगरा पहुंचकर सम्मेलन को बनाएं ऐतिहासिक; जिलाध्यक्ष जिया चौधरी ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर दिया जोर मुजफ्फरनगर। कुकड़ा चौराहा स्थित मधुर मिलन पैलेस में समाजवादी पार्टी की ओर से आयोजित पीडीए संवाद कार्यक्रम में पार्टी ने आगामी 15 नवंबर को आगरा में होने वाले दलित सम्मेलन को लेकर कार्यकर्ताओं के बीच व्यापक लामबंदी का संदेश दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन ने पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए सम्मेलन में मुजफ्फरनगर से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किसी भी संगठन की मजबूती उसके सक्रिय कार्यकर्ताओं से होती है। इसलिए कार्यकर्ता केवल पार्टी कार्यक्रमों तक सीमित न रहें, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग के बीच जाकर पार्टी की नीतियों और विचारधारा को पहुंचाने का काम करें। उन्होंने विशेष रूप से दलित, पिछड़े, वंचित और कमजोर वर्गों के बीच संवाद बढ़ाने तथा उन्हें संगठन से जोड़ने पर जोर दिया। रामजीलाल सुमन ने कार्यकर्ताओं से कहा कि 15 नवंबर को आगरा में होने वाला दलित सम्मेलन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक अधिकारों की आवाज को मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने मुजफ्फरनगर से सम्मेलन में बड़ी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पार्टी पदाधिकारियों को अभी से तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। कार्यकर्ताओं को दी जिम्मेदारी, गांव-गांव संपर्क पर जोर संवाद कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव ने पार्टी कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को लगातार जनसंपर्क करना होगा। प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में लोगों से संवाद स्थापित करे और उन्हें पार्टी के कार्यक्रमों से जोड़े। उन्होंने कहा कि आगामी सम्मेलन को लेकर जिले में व्यापक स्तर पर तैयारी की जाए, ताकि मुजफ्फरनगर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता आगरा पहुंच सकें। सम्मेलन में कार्यकर्ताओं की भागीदारी जितनी मजबूत होगी, संगठन का संदेश उतना ही प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचेगा। जिया चौधरी ने संगठन को मजबूत करने पर दिया जोर कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष जिया चौधरी न की1