Shuru
Apke Nagar Ki App…
(पत्रकार राजेश लाम्बा) खबर लक्सर से है जहां नवरात्रि पर्व को लेकर लक्सर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। आयुक्त विनय शंकर पांडेय और जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर तहसीलदार एवं वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन की टीम ने आटा सप्लायर, होलसेलर और रिटेल स्टोरों का निरीक्षण किया।कार्रवाई के दौरान कुट्टू के आटे और सेंधा नमक के 3 नमूने लिए गए। वहीं एक दुकान से 55 एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक और एक स्टोर से 4 किलो एक्सपायरी आटा बरामद कर नष्ट कराया गया।विभाग ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि बिना मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपायरी डेट वाला कुट्टू का आटा मिलने पर लाइसेंस सस्पेंड करने सहित नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Rajesh kumar
(पत्रकार राजेश लाम्बा) खबर लक्सर से है जहां नवरात्रि पर्व को लेकर लक्सर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। आयुक्त विनय शंकर पांडेय और जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर तहसीलदार एवं वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन की टीम ने आटा सप्लायर, होलसेलर और रिटेल स्टोरों का निरीक्षण किया।कार्रवाई के दौरान कुट्टू के आटे और सेंधा नमक के 3 नमूने लिए गए। वहीं एक दुकान से 55 एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक और एक स्टोर से 4 किलो एक्सपायरी आटा बरामद कर नष्ट कराया गया।विभाग ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि बिना मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपायरी डेट वाला कुट्टू का आटा मिलने पर लाइसेंस सस्पेंड करने सहित नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- (पत्रकार राजेश लाम्बा) खबर लक्सर से है जहां नवरात्रि पर्व को लेकर लक्सर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। आयुक्त विनय शंकर पांडेय और जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर तहसीलदार एवं वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन की टीम ने आटा सप्लायर, होलसेलर और रिटेल स्टोरों का निरीक्षण किया।कार्रवाई के दौरान कुट्टू के आटे और सेंधा नमक के 3 नमूने लिए गए। वहीं एक दुकान से 55 एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक और एक स्टोर से 4 किलो एक्सपायरी आटा बरामद कर नष्ट कराया गया।विभाग ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि बिना मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपायरी डेट वाला कुट्टू का आटा मिलने पर लाइसेंस सस्पेंड करने सहित नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।1
- 🚨 सुल्तानपुर–नेहन्दपुर–बाखरपुर मार्ग की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा! गहरे गड्ढों से राहगीर परेशान, जिला मीडिया प्रवक्ता फ़ैज़ान अंसारी ने SDM लक्सर को सौंपा ज्ञापन1
- लक्सर के हुसैनपुर में सेवा संकल्प अभियान | नशा विरोधी प्रदर्शनी, छात्रों ने दिया नशा मुक्ति का संदेश लक्सर के हुसैनपुर स्थित एसएसपी पब्लिक स्कूल में सेवा संकल्प अभियान के तहत नशा मुक्त युवा प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने नाटक के माध्यम से नशे से होने वाले नुकसान और इसके दुष्प्रभावों को लेकर जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गिरी ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए नशे से दूर रहने की अपील की। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर बीजेपी द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में कुशलपाल सैनी, पूर्व जिला महामंत्री बीजेपी हरिद्वार सहित अन्य लोग मौजूद रहे। देखिए पूरी खबर सिर्फ Shraddha TV Network पर। #Laksar #Haridwar #NashaMukti #SevaSankalpAbhiyan #ShraddhaTVNetwork1
- पतंजलि योगपीठ के पास सिंचाई विभाग द्वारा पेड़ लगाए जाने का मामला अब चर्चा का विषय बन गया है। पतंजलि योगपीठ के पास सिंचाई विभाग द्वारा पेड़ लगाए जाने का मामला अब चर्चा का विषय बन गया है। दरअसल, शांतरशाह क्षेत्र में सिंचाई विभाग द्वारा नदी के किनारे मिट्टी के कटाव को रोकने के उद्देश्य से पौधरोपण किया जा रहा है। इसी को लेकर ग्रामीणों और विभाग के बीच बातचीत का दौर भी शुरू हो गया है। मामले की जानकारी मिलने के बाद आज सिंचाई विभाग के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्राम प्रधान पति और स्थानीय ग्रामीणों से बातचीत की और मौके की स्थिति का जायजा लिया। सिंचाई विभाग के अधिकारियों का कहना है कि नदी के तेज बहाव के कारण लगातार हो रहे मिट्टी के कटाव को रोकने के लिए यहां पेड़ लगाए जा रहे हैं। विभाग का उद्देश्य नदी के किनारे की जमीन को कटाव से बचाना और क्षेत्र में हरियाली को बढ़ावा देना बताया गया है। वहीं, मौके पर मौजूद ग्रामीणों का कहना है कि जिस क्षेत्र में पौधरोपण किया जा रहा है, वहां उनके पूर्वजों के समय से पट्टे चले आ रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार, नदी के तेज बहाव के कारण पहले दिए गए पट्टों की जमीन का काफी हिस्सा बह चुका है। हालांकि, ग्रामीणों का यह भी कहना है कि नदी के कटाव को रोकने के लिए यदि सिंचाई विभाग द्वारा पेड़ लगाए जा रहे हैं तो उन्हें इससे कोई आपत्ति नहीं है। वहीं, ग्राम प्रधान पति ने भी मौके पर स्थिति को लेकर अपना पक्ष रखा। उनका कहना है कि संबंधित संपत्ति सिंचाई विभाग की है और विभाग द्वारा नदी के कटाव को रोकने के लिए यहां पेड़ लगाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में पहले ग्रामीणों को पट्टे दिए गए थे, लेकिन नदी के तेज बहाव के चलते जमीन का काफी हिस्सा बह गया। अब सिंचाई विभाग द्वारा भविष्य में होने वाले मिट्टी के कटाव को रोकने के लिए यहां पौधरोपण किया जा रहा है। मौके पर विभागीय अधिकारियों और ग्रामीणों के बीच हुई बातचीत के बाद फिलहाल स्थिति को लेकर तस्वीर काफी हद तक स्पष्ट होती दिखाई दे रही है। एक तरफ सिंचाई विभाग नदी के कटाव को रोकने के लिए पौधरोपण को जरूरी बता रहा है, तो दूसरी तरफ ग्रामीण अपने पुराने पट्टों और जमीन से जुड़े अधिकारों की बात कर रहे हैं। और कुछ पट्टा धारकों ने आरोप लगाए गए हैं कि यह संपत्ति सिंचाई विभाग की नहीं है अब देखना होगा कि आगे क्या कार्रवाई की जाती है। फिलहाल, शांतरशाह में सिंचाई विभाग द्वारा किए जा रहे पौधरोपण को लेकर मामला चर्चा में है और स्थानीय लोगों की नजरें अब विभाग की आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।1
- ऑपरेशन प्रहार का दिख रहा असर, तमंचा लेकर किसी बडी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था आरोपी कनखल पुलिस ने किया गिरफ्तार। पुलिस मुख्यालय से चलाये जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली कनखल पुलिस ने दिनांक 07.10.2026 को संदिग्धों की चैकिंग के दौरान जियापोता जमालपुर रोड पर श्यामपुर बहादराबाद पर बन रहे नये फ्लाई ओवर के पास से मोटर साइकिल होण्डा पर सवार 01 व्यक्ति को 01अवैध तमंचा 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी किसी बारदात को अंजाम देने की फिराक मे घूम रहा था । अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। *पंजीकृत अभियोग –* मु0अ0सं0 384/2026 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम *गिरफ्तार आरोपी-* 1- कृष्णवीर उर्फ बिट्टू पुत्र श्री गजेन्द्र सिंह निवासी खंजरपुर मोदीनगर गाजियाबाद उ0प्र0 उम्र-40 वर्ष *बरामदगी-* 01 तमंचा 315 बोर बरामद *पुलिस टीम-* 1- उ0नि0 देवेन्द्र पाल 2- अ0उ0नि0 ललित मोहन 3- हे0का0 प्रमोद कुमार , 4- कानि0 सुनील चौहान1
- राष्ट्रीय सनातनी संगठन ट्रस्ट द्वारा आज छठे दिन का महायज्ञ4
- Molana mohd ali bijnori1
- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार दौरे के दौरान कांग्रेसियों ने दिखाने चाहे काले झंडे कांग्रेसी नेता मनोज धनकर और साथियों को हरिद्वार पुलिस ने घर से गिरफ्तार कर ले गई कोतवाली सिडकुल।1