Shuru
Apke Nagar Ki App…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार दौरे के दौरान कांग्रेसियों ने दिखाने चाहे काले झंडे कांग्रेसी नेता मनोज धनकर और साथियों को हरिद्वार पुलिस ने घर से गिरफ्तार कर ले गई कोतवाली सिडकुल।
Dpk Chauhan
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार दौरे के दौरान कांग्रेसियों ने दिखाने चाहे काले झंडे कांग्रेसी नेता मनोज धनकर और साथियों को हरिद्वार पुलिस ने घर से गिरफ्तार कर ले गई कोतवाली सिडकुल।
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार दौरे के दौरान कांग्रेसियों ने दिखाने चाहे काले झंडे कांग्रेसी नेता मनोज धनकर और साथियों को हरिद्वार पुलिस ने घर से गिरफ्तार कर ले गई कोतवाली सिडकुल।1
- राष्ट्रीय सनातनी संगठन ट्रस्ट द्वारा आज छठे दिन का महायज्ञ4
- उमेश कुमार के कैंप कार्यालय पहुंचे क्रिकेटर मोहम्मद शमी, दोनों ने साथ खेला क्रिकेट शमी बोले- “मैं और उमेश कुमार भाई हैं”, पूर्व पत्नी से जुड़े सवाल पर टिप्पणी से किया इनकार उमेश कुमार के कैंप कार्यालय पहुंचे क्रिकेटर मोहम्मद शमी, दोनों ने साथ खेला क्रिकेट अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी बुधवार को खानपुर विधायक उमेश कुमार के नहर किनारा स्थित कैंप कार्यालय पहुंचे। इस दौरान दोनों ने साथ में क्रिकेट खेला। शमी ने उमेश कुमार को गेंदबाजी कराई और दोनों ने कुछ देर तक क्रिकेट का आनंद लिया। मौके पर मौजूद लोगों में शमी को देखने और उनके साथ तस्वीरें लेने को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। इस दौरान मोहम्मद शमी ने उमेश कुमार को अपना भाई बताते हुए कहा— “मैं और उमेश कुमार भाई हैं।” वहीं, जब शमी से उनकी पूर्व पत्नी से जुड़े सवाल पूछे गए तो उन्होंने इस मामले पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।1
- कांग्रेस द्वारा आज निकाली गई ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में कुछ कांग्रेसियों को सिर बचाने भारी पड़ गये। रैली में दो कांग्रेसी नेता आपस में उलझ गए।इस दौरान खूब गाली-गलौज हुई और कपड़े भी फटे, मारपीट तो घटना के वायरल हो रहे वीडियो में होती दिखाई दे ही रही है। दोनों नेताओं के समर्थकों के भी आमने-सामने आ जाने से मामला व्यापक रूप लेने वाला था लेकिन बड़े बुजुर्गो ने बीच में आकर मामला संभाल लिया। बताया जा रहा है कि यात्रा शुरु होते ही दो नेताओं गुरजीत लहरी और जितेंद्र पंवार आपस में भिड़ गए। जानकारी ये मिली है कि मंगलौर के कांग्रेसी नेता जितेन्द्र पंवार ने पार्टी के वरिष्ठ नेता हरीश रावत को लेकर कोई टिप्पणी कर दी, हरीश रावत समर्थक गुरजीत लहरी को ये बुरा लगा जिसके बाद पहले दोनों और फिर उनके समर्थक भी आपस में गुत्थमगुत्था हो गये।इस दौरान 'इसकी मां का...इसकी बाहण का' जैसे शब्द भी सुने गए। जबकि रैली में कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी सैलजा प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल सहित बड़े नेता भी मौजूद थे। सरेराह हुए इस विवाद से पार्टी के भीतर की गुटबाजी भी सामने आ गई है। कांग्रेस के बड़े नेता जहां घटना पर अपने होंठ बंद किए हुए हैं वहीं विपक्ष इसपर चटखारे ले रहा है। हरिद्वार भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा जनसंवाद यात्रा निकाल रहे कांग्रेस के टाईगर हरीश रावत को हाईकमान आंखें दिखा रहा है तो कहीं सड़कों पर कांग्रेसी आपस में उलझ रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस को 2027 के दिवास्वप्न देखने की बजाय पहले कुनबे को समेटने पर ध्यान देना चाहिए। (_कुमार दुष्यंत_)1
- उत्तराखंड प्रदेश प्रधान संगठन के आह्वान पर प्रदेश भर के सैकड़ों ग्राम प्रधानों ने देहरादून के परेड ग्राउंड में अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर एक बड़ी जनसभा की और वहां से सचिवालय कूच किया। उत्तराखंड प्रदेश प्रधान संगठन के आह्वान पर प्रदेश भर के सैकड़ों ग्राम प्रधानों ने देहरादून के परेड ग्राउंड में अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर एक बड़ी जनसभा की और वहां से सचिवालय कूच किया। इस प्रदर्शन के दौरान जब ग्राम प्रधान जुलूस की शक्ल में सचिवालय की ओर बढ़े, तो पुलिस प्रशासन ने सचिवालय से पहले ही सुभाष रोड (पुलिस मुख्यालय के पास) पर भारी बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोक दिया। इस दौरान आक्रोशित प्रधानों और पुलिस के बीच तीखी बहस और जमकर धक्का-मुक्की हुई। कुछ प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग तोड़कर और फांदकर आगे बढ़ गए, जिससे मौके पर काफी समय तक तनाव की स्थिति बनी रही। ग्राम प्रधानों की प्रमुख मांगें: संगठन के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश माहरा और अन्य पदाधिकारियों के नेतृत्व में प्रधानों ने सरकार पर उनके साथ दोहरा व्यवहार करने का आरोप लगाया और निम्नलिखित मांगें उठाईं: मानदेय में वृद्धि: ग्राम प्रधानों के लिए 20,000 रुपये मासिक वेतन/मानदेय तय किया जाए। मनरेगा मजदूरी और उपस्थिति: मनरेगा श्रमिकों की मजदूरी को महंगाई के अनुपात में बढ़ाया जाए और ऑनलाइन उपस्थिति (NMMS) में नेटवर्क की समस्या के कारण आ रही दिक्कतों को दूर किया जाए। अधिकारों का हस्तांतरण: पंचायती राज विभाग के 29 विषयों को पूरी तरह पंचायतों को हस्तांतरित किया जाए और ₹10 लाख तक के कार्यों के लिए पंचायत को ही कार्यदायी संस्था बनाया जाए। टैक्स बाध्यता का विरोध: 16वें वित्त आयोग की नई गाइडलाइन के तहत ग्राम पंचायतों में परिवारों से जबरन ₹100 प्रतिमाह टैक्स वसूलने के नियम का विरोध किया गया, क्योंकि ऐसा न करने पर बजट में 20% कटौती का प्रावधान है। अन्य मांगें: सांसदों और विधायकों की तरह प्रधान निधि का गठन हो और जिला योजना की बैठकों में प्रधानों को नामित किया जाए। प्रधान संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने उनकी इन मांगों पर जल्द ही कोई ठोस और सकारात्मक निर्णय नहीं लिया, तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।3
- देहरादून के 🚨 क्लेमेंटटाउन में सड़क पर झगड़ा, 3 हिरासत में।।। The Aman Times | देहरादून 🚨 क्लेमेंटटाउन में सड़क पर झगड़ा, 3 हिरासत में चंद्रमणि चौक के पास जूस की दुकानों के ग्राहकों को लेकर दो पक्षों में विवाद के बाद सड़क पर झगड़ा और हुड़दंग हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका में दोनों पक्षों के 3 लोगों को धारा 170 BNSS के तहत हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों की अगल-बगल जूस की दुकानें हैं और ग्राहकों को लेकर पहले बहस हुई, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।1
- 🚨 सुल्तानपुर–नेहन्दपुर–बाखरपुर मार्ग की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा! गहरे गड्ढों से राहगीर परेशान, जिला मीडिया प्रवक्ता फ़ैज़ान अंसारी ने SDM लक्सर को सौंपा ज्ञापन1
- पेंटागन मॉल स्थित स्पा सेंटर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा जमकर वायरस, बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर लगे महिलाओं से मारपीट के आरोप।1