Shuru
Apke Nagar Ki App…
सिंधिया पुलिस ने कुंडल गांव से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया कारोबारी फरार समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कुंडल गांव स्थित वार्ड संख्या 11 से सिंधिया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया वहीं इस दौरान रात का फायदा उठाते हुए कारोबारी फरार होने में रहा सफल, यह कारवाई कुंदन सिंह के पुत्र सुशांत सिंह के घर पर की गई छापेमारी में हुई है।थाना अध्यक्ष श्याम कुमार मेहता ने बताया है कि शराब को जप्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Pankaj Baba
सिंधिया पुलिस ने कुंडल गांव से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया कारोबारी फरार समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कुंडल गांव स्थित वार्ड संख्या 11 से सिंधिया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया वहीं इस दौरान रात का फायदा उठाते हुए कारोबारी फरार होने में रहा सफल, यह कारवाई कुंदन सिंह के पुत्र सुशांत सिंह के घर पर की गई छापेमारी में हुई है।थाना अध्यक्ष श्याम कुमार मेहता ने बताया है कि शराब को जप्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
More news from बिहार and nearby areas
- समस्तीपुर:महारानी HP गैस एजेंसी पटसा पर उपभोक्ताओं ने लगाया धोखाधड़ी का आरोप, गैस कार्ड और नकद गायब होने से हड़कंप। समस्तीपुर:महारानी HP गैस एजेंसी पटसा पर उपभोक्ताओं ने लगाया धोखाधड़ी का आरोप, गैस कार्ड और नकद गायब होने से हड़कंप। समस्तीपुर जिले के हसनपुर में अगर आप महारानी एचपी गैस एजेंसी, पटसा के उपभोक्ता हैं तो सावधान हो जाइए। एजेंसी पर कर्मी के भेष में कई जलसाज मौजूद हैं, जो उपभोक्ताओं के साथ विभिन्न प्रकार की धोखाधड़ी कर रहे हैं। ताजा मामला शनिवार का है। एक उपभोक्ता जब गैस की पर्ची कटाने एजेंसी पर गया तो अंदर से ही कर्मी द्वारा उसका गैस कार्ड और पैसा दोनों गायब कर दिया गया। काफी खोजबीन और हंगामे के बावजूद कार्ड और पैसा की रिकवरी नहीं हो पाई है। स्थानीय उपभोक्ताओं का कहना है कि एजेंसी की व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। गैस के लिए उपभोक्ताओं को कई-कई घंटे लाइन में लगना पड़ता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि एजेंसी संचालक एजेंसी चलाने में पूरी तरह असमर्थ हैं। बताया जा रहा है कि दर्जनों लोगों ने इसमें अपनी पूंजी इन्वेस्ट कर रखी है, जिसके कारण एजेंसी पर हमेशा भीड़ और अफरा-तफरी का माहौल बना रहता है। सभी अपना-अपना स्वामित्व जताने लगते हैं। उपभोक्ताओं ने बताया कि जो उपभोक्ता महारानी एजेंसी के नाम बुकिंग करा देते हैं, उन्हें गैस लेने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है। जब भी गैस की गाड़ी आती है तो दर्जनों तथाकथित इन्वेस्टर अपने-अपने तरीके से गैस बेचने के जुगाड़ में लग जाते हैं, जिससे आम उपभोक्ता काफी परेशान हैं। कई उपभोक्ताओं ने बताया कि इस संबंध में कई बार वरीय अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। अब तो हदें पार हो गई हैं, एजेंसी के अंदर से ही कार्ड और पैसे गायब होने लगे हैं। उपभोक्ताओं ने जिला प्रशासन और एचपी गैस कंपनी के अधिकारियों से इस मामले में जांच कर उचित कार्रवाई करने और एजेंसी की व्यवस्था सुधारने की मांग की है।1
- बिरौल में मनरेगा से 6 लाख 25 हजार का हुआ घोटाला, सहयोग शिविर में शिकायत बिरौल प्रखंड क्षेत्र के महमूदा में मनरेगा से 6 लाख 25 हजार का हुआ घोटाला की शिकायत शख्स ने सहयोग शिविर में किया है.बताया गया है कि धरातल पर काम ना कर के कागजी खानापूर्ति की गई है.1
- कुट्टी काटने के दौरान करंट लगने से 40 वर्षीय मजदूर की मौत, परिवार में मचा कोहराम1
- समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के, भैरोखरा वार्ड नंबर 06 में, घर के अंदर घुसे 2 चोरों को 3 बजे रात में लोगों ने धर दबोचा, पिटाई के बाद किया ताजपुर पुलिस के हवाले ।1
- जन संवाद मे आमजनों की समस्याओं के त्वरित एवं समयबद्ध निष्पादन का डी एम दिया निर्देश! समस्तीपुर जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जन संवाद में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आमजनों ने अपनी समस्याओं, शिकायतों एवं मांगों से संबंधित आवेदन जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किए। जन संवाद के दौरान आम नागरिकों द्वारा भूमि एवं राजस्व संबंधी मामले, दाखिल-खारिज, अतिक्रमण, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड, आवास योजना, विद्युत, सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विभिन्न विभागों से संबंधित जनहित के मामलों को जिलाधिकारी के समक्ष रखा गया। जिलाधिकारी ने प्रत्येक आवेदक की समस्या को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित पदाधिकारियों को मामलों की नियमानुसार जांच कर समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जन संवाद का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं को सीधे सुनना तथा उनके समाधान की प्रक्रिया को प्रभावी एवं त्वरित बनाना है। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि जन संवाद में प्राप्त आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करें। जिन मामलों में अन्य विभागों अथवा उच्चतर स्तर से कार्रवाई अपेक्षित है, उनमें संबंधित कार्यालय से समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई की जाए। साथ ही, प्रत्येक आवेदन के निष्पादन की स्थिति का नियमित रूप से अनुश्रवण करने का भी निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि जन शिकायतों के निष्पादन में अनावश्यक विलंब किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया कि आम नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े। उन्होंने अधिकारियों से संवेदनशीलता एवं उत्तरदायित्व के साथ जनसमस्याओं के समाधान की दिशा में कार्य करने को कहा। सामाजिक सुरक्षा से संबंधित मामलों में सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा श्रीमती साक्षी को भी आवश्यक कार्रवाई एवं अनुश्रवण हेतु निर्देशित किया गया। वहीं राजस्व एवं भूमि संबंधी मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित राजस्व पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। जन संवाद के दौरान अपर समाहर्ता श्री ब्रजेश कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी श्री विष्णु देव मंडल, राजस्व प्रभारी श्री धर्मराज, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा श्रीमती साक्षी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं संबंधित कर्मी उपस्थित रहे।1
- " बरसो से बंद पड़ी विद्यापति स्मारक चौक का हाई मास्ट लाइट " " बरसो से बंद पड़ी विद्यापति स्मारक चौक का हाई मास्ट लाइट " अनुमंडल ब्यूरो चीफ अनीश कुमार सिंह विद्यापति प्रखंड अंतर्गत स्मारक चौक के पास बरसो से बंद पड़ी है हाई मास्ट लाइट जिसे शुरू करने के लिए मंत्री महोदय तथा विद्यापति के पदाधिकारी से स्थानीय दुकानदारों के द्वारा चालू करने का निवेदन स्थानीय दुकानदारों का आग्रह है कि इसे जल्द से जल्द चालू किया जाए ताकि स्मारक चौक पर भी उजाला हो।1
- एक सड़क, दो योजनाएं! निर्माण योजना पर उठे सवाल, मुहल्ला के लोग राज्य सभा सांसद कोटे का कर रहें विरोध. नगर निगम की योजना के बाद राज्य सभा सांसद कोटा से भी कार्यादेश, स्थानीय लोगों के सवाल पर पल्ला क्षाड़ रहें अधिकारी1
- कोशी विद्यापीठ स्कूल के बच्चों पर मंडरा रहा 11 हजार वोल्ट तार का खतरा1
- 🔴 मुझे टारगेट करके कुछ लोग पूछ रहे हैं कि मैं मणिगाछी थाना के SHO के ऊपर वीडियो क्यों नहीं बना रहा? भाई, मैंने वीडियो बनाया है और पूरी बात आपके सामने रखी है। सिर्फ किसी को टारगेट करने के लिए वीडियो बनाना मेरा उद्देश्य नहीं है। मणिगाछी थाना अंतर्गत हुई घटना की पूरी जानकारी, SHO रंजीत कुमार सिंह की भूमिका और अजय पासवान जी के मामले में जो कुछ हुआ, उसे मैंने अपनी जानकारी और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर वीडियो में बताया है। मैं अभी भी यही कह रहा हूं कि मेरी जानकारी के अनुसार SHO रंजीत कुमार सिंह के खिलाफ किसी गरीब/पीड़ित से पैसे लेने या उनके साथ दुर्व्यवहार करने का कोई ऐसा रिकॉर्ड मेरे सामने नहीं है, जिसके आधार पर मैं उन पर आरोप लगाऊं। जो चूक हुई थी, उसका समाधान निकला और अजय पासवान जी सकुशल अपने घर वापस लौट आए। 🙏 और जो लोग पीड़ित की आवाज को कानूनी दायरे में उठाने में सहयोग करते हैं, उनके प्रयास को भी मैं सराहना की नजर से देखता हूं। मेरा काम किसी को बचाना या टारगेट करना नहीं है—मेरा काम है जो तथ्य सामने हों, उन्हें लोगों के सामने रखना। पूरी बात वीडियो में देखिए। 🙏 जय भीम ✊💙 #ManigachhiThana #AjayPaswan #Darbhanga #Bihar #GroundReport #KishoreCreation1