logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

औरैया में योग से निरोग रहने का दिया संदेश, छात्रों ने किया सामूहिक अभ्यास औरैया। राष्ट्रीय आयुष मिशन उत्तर प्रदेश सरकार के तहत संचालित योग वैलनेस सेंटर, राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय औरैया की ओर से सोमवार को कामदगिरि शिक्षा निकेतन विद्यालय, मोहल्ला सत्तेश्वर में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम जिलाधिकारी बृजेश कुमार के निर्देशन तथा जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ. निधि शुक्ला और डॉ. परवीन के मार्गदर्शन में हुआ। इस दौरान छात्र-छात्राओं को योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। प्रातःकालीन प्रथम सत्र में योग प्रशिक्षक योगेंद्र कुमार मिश्र ने विद्यार्थियों को विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया। उन्होंने विशेष रूप से उत्कटासन के लाभ और उसकी सही विधि की जानकारी दी। विद्यार्थियों को बताया गया कि नियमित रूप से योग करने से शरीर स्वस्थ और सक्रिय रहता है। साथ ही मानसिक एकाग्रता बढ़ाने में भी योग महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। योग प्रशिक्षक ने उत्कटासन करते समय शरीर की सही मुद्रा, पैरों की स्थिति और श्वास-प्रश्वास के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के लिए योग और प्राणायाम बेहद उपयोगी हैं। नियमित अभ्यास से शारीरिक क्षमता के साथ मानसिक दृढ़ता और एकाग्रता भी विकसित होती है। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ सामूहिक योगाभ्यास किया। योग प्रशिक्षक ने विद्यार्थियों से अपील की कि वे योग को केवल कार्यक्रम तक सीमित न रखते हुए इसे अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। उन्होंने स्वस्थ जीवन के लिए नियमित योग, संतुलित आहार और अनुशासित दिनचर्या अपनाने पर जोर दिया। विद्यालय में आयोजित योग कार्यक्रम से छात्र-छात्राओं में भी उत्साह देखने को मिला। योग वैलनेस सेंटर की ओर से विद्यालयों में इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों को योग एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

10 hrs ago
user_कुमार सुनील
कुमार सुनील
पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
10 hrs ago

औरैया में योग से निरोग रहने का दिया संदेश, छात्रों ने किया सामूहिक अभ्यास औरैया। राष्ट्रीय आयुष मिशन उत्तर प्रदेश सरकार के तहत संचालित योग वैलनेस सेंटर, राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय औरैया की ओर से सोमवार को कामदगिरि शिक्षा निकेतन विद्यालय, मोहल्ला सत्तेश्वर में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम जिलाधिकारी बृजेश कुमार के निर्देशन तथा जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ. निधि शुक्ला और डॉ. परवीन के मार्गदर्शन में हुआ। इस दौरान छात्र-छात्राओं को योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। प्रातःकालीन प्रथम सत्र में योग प्रशिक्षक योगेंद्र कुमार मिश्र ने विद्यार्थियों को विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया। उन्होंने विशेष रूप से उत्कटासन के लाभ और उसकी सही विधि की जानकारी दी। विद्यार्थियों को बताया गया कि नियमित रूप से योग करने से शरीर स्वस्थ और सक्रिय रहता है। साथ ही मानसिक एकाग्रता बढ़ाने में भी योग महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। योग प्रशिक्षक ने उत्कटासन करते समय शरीर की सही मुद्रा, पैरों की स्थिति और श्वास-प्रश्वास के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के लिए योग और प्राणायाम बेहद उपयोगी हैं। नियमित अभ्यास से शारीरिक क्षमता के साथ मानसिक दृढ़ता और एकाग्रता भी विकसित होती है। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ सामूहिक योगाभ्यास किया। योग प्रशिक्षक ने विद्यार्थियों से अपील की कि वे योग को केवल कार्यक्रम तक सीमित न रखते हुए इसे अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। उन्होंने स्वस्थ जीवन के लिए नियमित योग, संतुलित आहार और अनुशासित दिनचर्या अपनाने पर जोर दिया। विद्यालय में आयोजित योग कार्यक्रम से छात्र-छात्राओं में भी उत्साह देखने को मिला। योग वैलनेस सेंटर की ओर से विद्यालयों में इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों को योग एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • *औरैया देवकली मंदिर में DM - SP ने कांवडियो पर की पुष्प वर्षा व सुरक्षा व्यवस्थाओ का लिया जायजा* ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया औरैया ब्यूरो - रजनीश कुमार *औरैया देवकली मंदिर में DM - SP ने कांवडियो पर की पुष्प वर्षा व सुरक्षा व्यवस्थाओ का लिया जायजा* औरैया - औरैया देवकली मंदिर पर श्रावण मास में कांवड़ यात्रा लेकर पहुंचे श्रद्धालुओं और दर्शन करने आए शिव भक्तों पर डीएम बृजेश कुमार व एसपी अभिषेक भारती ने की पुष्प वर्षा। डीएम बृजेश कुमार, एसपी अभिषेक भारती ने आला आला अधिकारियों के साथ देवकली मंदिर का किया निरीक्षण। डीएम बृजेश कुमार व एसपी अभिषेक भारती ने सुरक्षा व व्यवस्थाओं का लिया जायजा। भीड़ नियंत्रण, यातायात, बैरिकेडिंग व सुगम दर्शन व्यवस्था के दिए निर्देश। श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, साफ-सफाई व चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश। एडीएम अविनाश चंद्र मौर्य, एएसपी आलोक मिश्रा सहित अन्य अधिकारी रहे मौजूद।
    3
    *औरैया देवकली मंदिर में DM - SP ने कांवडियो पर की पुष्प वर्षा व सुरक्षा व्यवस्थाओ का लिया जायजा*

ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया 
औरैया ब्यूरो - रजनीश कुमार 
*औरैया देवकली मंदिर में DM - SP ने कांवडियो पर की पुष्प वर्षा व सुरक्षा व्यवस्थाओ का लिया जायजा*
औरैया -
औरैया देवकली मंदिर पर श्रावण मास में कांवड़ यात्रा लेकर पहुंचे श्रद्धालुओं और दर्शन करने आए शिव भक्तों पर डीएम बृजेश कुमार व एसपी अभिषेक भारती ने की पुष्प वर्षा।
डीएम बृजेश कुमार, एसपी अभिषेक भारती ने आला आला अधिकारियों के साथ देवकली मंदिर का किया निरीक्षण।
डीएम बृजेश कुमार व एसपी अभिषेक भारती ने सुरक्षा व व्यवस्थाओं का लिया जायजा।
भीड़ नियंत्रण, यातायात, बैरिकेडिंग व सुगम दर्शन व्यवस्था के दिए निर्देश।
श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, साफ-सफाई व चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश।
एडीएम अविनाश चंद्र मौर्य, एएसपी आलोक मिश्रा सहित अन्य अधिकारी रहे मौजूद।
    user_Rajneesh kumar पत्रकार
    Rajneesh kumar पत्रकार
    अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • औरैया में योग से निरोग रहने का दिया संदेश, छात्रों ने किया सामूहिक अभ्यास औरैया। राष्ट्रीय आयुष मिशन उत्तर प्रदेश सरकार के तहत संचालित योग वैलनेस सेंटर, राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय औरैया की ओर से सोमवार को कामदगिरि शिक्षा निकेतन विद्यालय, मोहल्ला सत्तेश्वर में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम जिलाधिकारी बृजेश कुमार के निर्देशन तथा जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ. निधि शुक्ला और डॉ. परवीन के मार्गदर्शन में हुआ। इस दौरान छात्र-छात्राओं को योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। प्रातःकालीन प्रथम सत्र में योग प्रशिक्षक योगेंद्र कुमार मिश्र ने विद्यार्थियों को विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया। उन्होंने विशेष रूप से उत्कटासन के लाभ और उसकी सही विधि की जानकारी दी। विद्यार्थियों को बताया गया कि नियमित रूप से योग करने से शरीर स्वस्थ और सक्रिय रहता है। साथ ही मानसिक एकाग्रता बढ़ाने में भी योग महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। योग प्रशिक्षक ने उत्कटासन करते समय शरीर की सही मुद्रा, पैरों की स्थिति और श्वास-प्रश्वास के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के लिए योग और प्राणायाम बेहद उपयोगी हैं। नियमित अभ्यास से शारीरिक क्षमता के साथ मानसिक दृढ़ता और एकाग्रता भी विकसित होती है। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ सामूहिक योगाभ्यास किया। योग प्रशिक्षक ने विद्यार्थियों से अपील की कि वे योग को केवल कार्यक्रम तक सीमित न रखते हुए इसे अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। उन्होंने स्वस्थ जीवन के लिए नियमित योग, संतुलित आहार और अनुशासित दिनचर्या अपनाने पर जोर दिया। विद्यालय में आयोजित योग कार्यक्रम से छात्र-छात्राओं में भी उत्साह देखने को मिला। योग वैलनेस सेंटर की ओर से विद्यालयों में इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों को योग एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
    1
    औरैया में योग से निरोग रहने का दिया संदेश, छात्रों ने किया सामूहिक अभ्यास
औरैया। राष्ट्रीय आयुष मिशन उत्तर प्रदेश सरकार के तहत संचालित योग वैलनेस सेंटर, राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय औरैया की ओर से सोमवार को कामदगिरि शिक्षा निकेतन विद्यालय, मोहल्ला सत्तेश्वर में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम जिलाधिकारी बृजेश कुमार के निर्देशन तथा जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ. निधि शुक्ला और डॉ. परवीन के मार्गदर्शन में हुआ। इस दौरान छात्र-छात्राओं को योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
प्रातःकालीन प्रथम सत्र में योग प्रशिक्षक योगेंद्र कुमार मिश्र ने विद्यार्थियों को विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया। उन्होंने विशेष रूप से उत्कटासन के लाभ और उसकी सही विधि की जानकारी दी। विद्यार्थियों को बताया गया कि नियमित रूप से योग करने से शरीर स्वस्थ और सक्रिय रहता है। साथ ही मानसिक एकाग्रता बढ़ाने में भी योग महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
योग प्रशिक्षक ने उत्कटासन करते समय शरीर की सही मुद्रा, पैरों की स्थिति और श्वास-प्रश्वास के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के लिए योग और प्राणायाम बेहद उपयोगी हैं। नियमित अभ्यास से शारीरिक क्षमता के साथ मानसिक दृढ़ता और एकाग्रता भी विकसित होती है।
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ सामूहिक योगाभ्यास किया। योग प्रशिक्षक ने विद्यार्थियों से अपील की कि वे योग को केवल कार्यक्रम तक सीमित न रखते हुए इसे अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। उन्होंने स्वस्थ जीवन के लिए नियमित योग, संतुलित आहार और अनुशासित दिनचर्या अपनाने पर जोर दिया।
विद्यालय में आयोजित योग कार्यक्रम से छात्र-छात्राओं में भी उत्साह देखने को मिला। योग वैलनेस सेंटर की ओर से विद्यालयों में इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों को योग एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
    user_कुमार सुनील
    कुमार सुनील
    पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • मध्यप्रदेश जिला भिंड ग्राम पंचायत#टेहनगुर में शासकीय प्राथमिक विद्यालय के बच्चे बरसात मैं बच्चे को स्कूल जाने के लिए रास्ता नहीं है अगर इन बच्चों के साथ कुछ हादसा हो जाये तो जिम्मेदार कौन होगा। स्कूल मोजूद शिक्षक क्या कर रहे है। Dr Mohan Yadav आपकी सरकार मैं बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ क्यों। आख़िरकार इसका जिम्मेदार कौन #Collector_Office_Bhind उक्त विद्यालय के बच्चों के साथ कुछ भी जनहानि हुई तो इसका जिम्मेदार जिला प्रशासन भिंड होगा। मध्यप्रदेश जिला भिंड ग्राम पंचायत#टेहनगुर में शासकीय प्राथमिक विद्यालय के बच्चे बरसात मैं बच्चे को स्कूल जाने के लिए रास्ता नहीं है अगर इन बच्चों के साथ कुछ हादसा हो जाये तो जिम्मेदार कौन होगा। स्कूल मोजूद शिक्षक क्या कर रहे है। Dr Mohan Yadav आपकी सरकार मैं बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ क्यों। आख़िरकार इसका जिम्मेदार कौन #Collector_Office_Bhind उक्त विद्यालय के बच्चों के साथ कुछ भी जनहानि हुई तो इसका जिम्मेदार जिला प्रशासन भिंड होगा।
    1
    मध्यप्रदेश जिला भिंड ग्राम पंचायत#टेहनगुर में शासकीय प्राथमिक विद्यालय के बच्चे बरसात मैं बच्चे को स्कूल जाने के लिए रास्ता नहीं है 

अगर इन बच्चों के साथ कुछ हादसा हो जाये तो जिम्मेदार कौन होगा।
स्कूल मोजूद शिक्षक क्या कर रहे है।

Dr Mohan Yadav आपकी सरकार मैं बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ क्यों। आख़िरकार इसका जिम्मेदार कौन 

#Collector_Office_Bhind उक्त विद्यालय के बच्चों के साथ कुछ भी जनहानि हुई तो इसका जिम्मेदार जिला प्रशासन भिंड होगा।
मध्यप्रदेश जिला भिंड ग्राम पंचायत#टेहनगुर में शासकीय प्राथमिक विद्यालय के बच्चे बरसात मैं बच्चे को स्कूल जाने के लिए रास्ता नहीं है 
अगर इन बच्चों के साथ कुछ हादसा हो जाये तो जिम्मेदार कौन होगा।
स्कूल मोजूद शिक्षक क्या कर रहे है।
Dr Mohan Yadav आपकी सरकार मैं बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ क्यों। आख़िरकार इसका जिम्मेदार कौन 
#Collector_Office_Bhind उक्त विद्यालय के बच्चों के साथ कुछ भी जनहानि हुई तो इसका जिम्मेदार जिला प्रशासन भिंड होगा।
    user_Vinay
    Vinay
    Chakarnagar, Etawah•
    2 hrs ago
  • संतकबीरनगर में माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के प्रस्तावित आगमन के दृष्टिगत पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा कार्यक्रम स्थल पर ड्यूटी में तैनात अधिकारी एवं कर्मचारियों की ब्रीफिंग की गई। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों की जिम्मेदारियों एवं आवश्यक दिशा-निर्देशों के संबंध में जानकारी दी गई। ब्रीफिंग के उपरांत पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर ने मीडिया को बाइट भी दी। ब्यूरो रिपोर्ट | कानून की नजर 24
    1
    संतकबीरनगर में माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के प्रस्तावित आगमन के दृष्टिगत पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा कार्यक्रम स्थल पर ड्यूटी में तैनात अधिकारी एवं कर्मचारियों की ब्रीफिंग की गई। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों की जिम्मेदारियों एवं आवश्यक दिशा-निर्देशों के संबंध में जानकारी दी गई। ब्रीफिंग के उपरांत पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर ने मीडिया को बाइट भी दी।
ब्यूरो रिपोर्ट | कानून की नजर 24
    user_संपादक -कार्तिकेय सोनी भारत सं
    संपादक -कार्तिकेय सोनी भारत सं
    Media company औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन शान मोहम्मद पत्रकार, औरैया औरैया। भारतीय किसान यूनियन (भानु) के प्रदेश प्रवक्ता ठाकुर दीपक सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारियों एवं किसानों ने समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन शान मोहम्मद पत्रकार, औरैया औरैया। भारतीय किसान यूनियन (भानु) के प्रदेश प्रवक्ता ठाकुर दीपक सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारियों एवं किसानों ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से राजा राम नगरिया में चल रही चकबंदी प्रक्रिया में किसानों के साथ अधिकारियों द्वारा कथित शोषण एवं उत्पीड़न की शिकायत करते हुए मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की गई। इसके अलावा गदनपुर गांव में 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन से होने वाले हादसों की समस्या को भी उठाया गया। किसानों ने मांग की कि गांव में विद्युत लाइन को सुरक्षित तरीके से प्लास्टिक/इंसुलेटेड केबल से बदला जाए, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की दुर्घटना न हो। किसानों ने समय पर खाद और बीज उपलब्ध कराने तथा खाद वितरण में कथित भेदभाव को समाप्त करने की भी मांग की। किसान नेताओं ने कहा कि किसानों को सरकारी योजनाओं एवं कृषि सामग्री का लाभ पारदर्शी तरीके से मिलना चाहिए। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन (भानु) के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। बाइट: ठाकुर दीपक सिंह, प्रदेश प्रवक्ता, भारतीय किसान यूनियन (भानु)
    2
    समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
शान मोहम्मद पत्रकार, औरैया
औरैया। भारतीय किसान यूनियन (भानु) के प्रदेश प्रवक्ता ठाकुर दीपक सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारियों एवं किसानों ने
समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
शान मोहम्मद पत्रकार, औरैया
औरैया। भारतीय किसान यूनियन (भानु) के प्रदेश प्रवक्ता ठाकुर दीपक सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारियों एवं किसानों ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से राजा राम नगरिया में चल रही चकबंदी प्रक्रिया में किसानों के साथ अधिकारियों द्वारा कथित शोषण एवं उत्पीड़न की शिकायत करते हुए मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की गई।
इसके अलावा गदनपुर गांव में 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन से होने वाले हादसों की समस्या को भी उठाया गया। किसानों ने मांग की कि गांव में विद्युत लाइन को सुरक्षित तरीके से प्लास्टिक/इंसुलेटेड केबल से बदला जाए, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की दुर्घटना न हो।
किसानों ने समय पर खाद और बीज उपलब्ध कराने तथा खाद वितरण में कथित भेदभाव को समाप्त करने की भी मांग की। किसान नेताओं ने कहा कि किसानों को सरकारी योजनाओं एवं कृषि सामग्री का लाभ पारदर्शी तरीके से मिलना चाहिए।
इस दौरान भारतीय किसान यूनियन (भानु) के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
बाइट: ठाकुर दीपक सिंह, प्रदेश प्रवक्ता, भारतीय किसान यूनियन (भानु)
    user_शान मोहम्मद पत्रकार
    शान मोहम्मद पत्रकार
    Insurance Agent औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • मनवार कांसीराम साहब जी के सपनों को आगे बढ़ाना है जय भीम जय संविधान सत्ता परिवर्तन यात्रा आज जिला औरेया के दिबियापुर मै शुरू हुई यात्रा का मतलब है अम्बेडकर वादी नेता साथ में आओ
    1
    मनवार कांसीराम साहब जी के सपनों को आगे बढ़ाना है जय भीम जय संविधान 
सत्ता परिवर्तन यात्रा आज जिला औरेया के दिबियापुर मै शुरू हुई यात्रा का मतलब है अम्बेडकर वादी नेता साथ में आओ
    user_Ravindra Jatav
    Ravindra Jatav
    चाकरनागर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • *पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा श्री देवघट बाबा मंदिर का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा ।* दिनांक 10.08.2026 को श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के अवसर पर पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा थाना बिधूना क्षेत्रान्तर्गत स्थित श्री देवघट बाबा मंदिर का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर एवं आसपास की सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, साफ-सफाई, श्रद्धालुओं की सुविधा सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा मंदिर परिसर में ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल की उपस्थिति एवं मुस्तैदी का भी निरीक्षण कर संबंधित अधिकारी/कर्मचारियों को पूर्ण सतर्कता, अनुशासन एवं संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी का निर्वहन करने तथा श्रद्धालुओं को पंक्तिबद्ध एवं व्यवस्थित तरीके से सुगम जलाभिषेक कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही महिला, वृद्ध एवं दिव्यांग श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने हेतु निर्देशित किया गया। इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा श्री देवघट बाबा मंदिर में जलाभिषेक कर पुष्प अर्पित करते हुए पूजा-अर्चना की गई तथा जनपद में शांति, सुरक्षा एवं समृद्धि की कामना की गई। इस दौरान क्षेत्राधिकारी बिधूना सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
    4
    *पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा श्री देवघट बाबा मंदिर का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा ।*
दिनांक 10.08.2026 को श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के अवसर पर पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा थाना बिधूना क्षेत्रान्तर्गत स्थित श्री देवघट बाबा मंदिर का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर एवं आसपास की सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, साफ-सफाई, श्रद्धालुओं की सुविधा सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा मंदिर परिसर में ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल की उपस्थिति एवं मुस्तैदी का भी निरीक्षण कर संबंधित अधिकारी/कर्मचारियों को पूर्ण सतर्कता, अनुशासन एवं संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी का निर्वहन करने तथा श्रद्धालुओं को पंक्तिबद्ध एवं व्यवस्थित तरीके से सुगम जलाभिषेक कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही महिला, वृद्ध एवं दिव्यांग श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने हेतु निर्देशित किया गया। इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा श्री देवघट बाबा मंदिर में जलाभिषेक कर पुष्प अर्पित करते हुए पूजा-अर्चना की गई तथा जनपद में शांति, सुरक्षा एवं समृद्धि की कामना की गई। इस दौरान क्षेत्राधिकारी बिधूना सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
    user_दिलीप कुमार
    दिलीप कुमार
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • देवकली मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था कांवड़ यात्रियों पर पुष्पवर्षा कर किया स्वागत, ड्रोन से हुई निगरानी औरैया। श्रावण मास के द्वितीय सोमवार को प्राचीन देवकली मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम जलाभिषेक को लेकर प्रशासन एवं पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। जिलाधिकारी औरैया और पुलिस अधीक्षक औरैया ने सोमवार को देवकली मंदिर पहुंचकर व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मंदिर परिसर और आसपास की सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं की कतार, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, साफ-सफाई तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों एवं संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो और उन्हें व्यवस्थित तरीके से कतारबद्ध कर सुगम रूप से जलाभिषेक कराया जाए। इसके बाद डीएम-एसपी ने प्रमुख चौराहों, कांवड़ मार्ग और संवेदनशील स्थलों का भी भ्रमण किया। यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने के साथ ड्रोन कैमरों से की जा रही निगरानी का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को भीड़ नियंत्रण, यातायात संचालन और श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, अपर जिलाधिकारी और अपर पुलिस अधीक्षक ने मंदिर में जलाभिषेक के लिए पहुंच रहे कांवड़ यात्रियों एवं श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत और अभिनंदन किया। पुष्पवर्षा होते ही श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला और पूरा वातावरण हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा। श्रावण मास के द्वितीय सोमवार को देवकली मंदिर में उमड़ी भीड़ को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती के साथ सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी गई। प्रशासन की मुस्तैदी के चलते श्रद्धालुओं को व्यवस्थित तरीके से दर्शन एवं जलाभिषेक की सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया।
    1
    देवकली मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था
कांवड़ यात्रियों पर पुष्पवर्षा कर किया स्वागत, ड्रोन से हुई निगरानी
औरैया। श्रावण मास के द्वितीय सोमवार को प्राचीन देवकली मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम जलाभिषेक को लेकर प्रशासन एवं पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। जिलाधिकारी औरैया और पुलिस अधीक्षक औरैया ने सोमवार को देवकली मंदिर पहुंचकर व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया।
अधिकारियों ने मंदिर परिसर और आसपास की सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं की कतार, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, साफ-सफाई तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों एवं संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो और उन्हें व्यवस्थित तरीके से कतारबद्ध कर सुगम रूप से जलाभिषेक कराया जाए।
इसके बाद डीएम-एसपी ने प्रमुख चौराहों, कांवड़ मार्ग और संवेदनशील स्थलों का भी भ्रमण किया। यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने के साथ ड्रोन कैमरों से की जा रही निगरानी का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को भीड़ नियंत्रण, यातायात संचालन और श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, अपर जिलाधिकारी और अपर पुलिस अधीक्षक ने मंदिर में जलाभिषेक के लिए पहुंच रहे कांवड़ यात्रियों एवं श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत और अभिनंदन किया। पुष्पवर्षा होते ही श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला और पूरा वातावरण हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा।
श्रावण मास के द्वितीय सोमवार को देवकली मंदिर में उमड़ी भीड़ को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती के साथ सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी गई। प्रशासन की मुस्तैदी के चलते श्रद्धालुओं को व्यवस्थित तरीके से दर्शन एवं जलाभिषेक की सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया।
    user_कुमार सुनील
    कुमार सुनील
    पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.