Shuru
Apke Nagar Ki App…
भदरोया के जंगल में मृत मिला तेंदुआ, कारणों की जांच जारी भदरोया वन रेंज के जंगल में एक तेंदुआ मृत अवस्था में मिलने से वन विभाग में हड कंप मच गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम और वेटनरी डॉक्टर मौके पर पहुंचे और शव का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। अधिकारियों के अनुसार तेंदुए की मौत तीन-चार दिन पहले होने की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट होंगे। आसपास के क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है।
ASHISH JOURNALIST
भदरोया के जंगल में मृत मिला तेंदुआ, कारणों की जांच जारी भदरोया वन रेंज के जंगल में एक तेंदुआ मृत अवस्था में मिलने से वन विभाग में हड कंप मच गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम और वेटनरी डॉक्टर मौके पर पहुंचे और शव का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। अधिकारियों के अनुसार तेंदुए की मौत तीन-चार दिन पहले होने की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट होंगे। आसपास के क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है।
More news from Himachal Pradesh and nearby areas
- भदरोया वन रेंज के जंगल में एक तेंदुआ मृत अवस्था में मिलने से वन विभाग में हड कंप मच गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम और वेटनरी डॉक्टर मौके पर पहुंचे और शव का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। अधिकारियों के अनुसार तेंदुए की मौत तीन-चार दिन पहले होने की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट होंगे। आसपास के क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है।1
- सुजानपुर राजकीय महाविद्यालय सुजानपुर में शुक्रवार को कैरियर काउंसलिंग और गाइडेंस सेल के माध्यम से साइबर सिक्योरिटी के ऊपर एक व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्या डॉ विभा ठाकुर के संबोधन से हुई। जिसमें जी एन ए यूनिवर्सिटी फगवाड़ा से सह आचार्य डॉ राजेश शर्मा ने महाविद्यालय के विद्यार्थियों को संबोधित किया जिसमें उन्होंने साइबर क्राइम के प्रकार और उनके रोकने के संदर्भ में विस्तार से चर्चा की। उनके सहयोगी श्री आर्यन और कुमार मोनू ने भी प्रैक्टिकल कुछ उदाहरण भी प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में उप प्राचार्य डॉ जितेंद्र कुमार बनवाल, डॉ आचार्य डॉ सुमन शर्मा, प्रो प्रमोज शर्मा, प्रो दिव्या शर्मा, प्रो राजेश खरवाल, प्रो वंदना प्रो राजीव ठाकुर, प्रो अरविंद कुमार, प्रो शशि शर्मा,प्रो अरविंद पुरी, प्रो संदीप शर्मा, प्रो साहिल शर्मा, सहित बीबीए और बीसीए के सभी स्टाफ सहित लगभग 400 विद्यार्थी उपस्थित रहे। आज ही एक्सीलेंस टेक्नोलॉजी कंपनी मोहाली के माध्यम से महाविद्यालय के बीसीए और बीबीए विभाग के 90 विद्यार्थियों ने 45 दिनों का डाटा साइंस, डिजिटल मार्केटिंग कोर्स पूरा किया ।प्रबंधक श्री दीपक कश्यप और उनकी टीम ने भी महाविद्यालय में शिरकत की और विद्यार्थियों को आईटी सेक्टर में करियर की संभावनाओं के बारे में अवगत करवाया। मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ विभा ठाकुर, श्री दीपक कश्यप बीबीए समन्वयक डॉ जितेंद्र ठाकुर, बीसीए समन्वयक प्रो प्रमोज शर्मा ने उत्तीर्ण विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र बांटे और शुभकामनाएं प्रदान की।2
- पक्काभरो के पास कंटेनर में भीषण आग, आर्मी जवान का सामान व बाइक जलकर राख हमीरपुर, जिला हमीरपुर के पक्काभरो क्षेत्र के पास शुक्रवार को एक बड़ा आगजनी हादसा पेश आया, जिसमें एक कंटेनर में रखा सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। इस घटना में एक मोटरसाइकिल, घरेलू सामान और स्वयं कंटेनर को भारी नुकसान पहुंचा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कंटेनर चेन्नई से पालमपुर की ओर जा रहा था और उसमें एक आर्मी जवान का घरेलू सामान लदा हुआ था।बताया जा रहा है कि सुबह करीब 3:30 बजे जब कंटेनर नंबर HR39F1012 पक्काभरो के समीप पहुंचा तो अचानक वाहन से धुआं उठता दिखाई दिया। चालक ने तुरंत वाहन को सड़क किनारे रोका और कंटेनर का दरवाजा खोला। दरवाजा खुलते ही अंदर आग की लपटें दिखाई दीं, जो तेजी से फैलती चली गईं। चालक ने शोर मचाकर स्थानीय लोगों को सहायता के लिए बुलाया। वहीं स्थानीय लोगों ने तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक कंटेनर में रखा एक बाइक और अन्य घरेलू सामान पूरी तरह जल चुका था। आग की चपेट में आने से वाहन के पिछले हिस्से को भी काफी नुकसान पहुंचा है।इस आगजनी की घटना में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। गनीमत यह रही कि हादसे में किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। वहीं एसपी हमीरपुर बलबीर सिंह ठाकुर ने बताया कि कंटेनर चेन्नई से पालमपुर जा रहा था और पक्काभरो के पास अचानक धुआं उठने की घटना सामने आई। चालक द्वारा दरवाजा खोलने पर अंदर रखा सामान जलता हुआ पाया गया। उन्होंने बताया कि अग्निशमन विभाग और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया।पुलिस विभाग द्वारा मामला दर्ज कर लिया गया है और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। अभी तक आग लगने के सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट या किसी ज्वलनशील सामग्री के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही की जाएगी।1
- Post by इन्दौरा रिपोर्टर3
- हमीरपुर जिला मुख्यालय के साथ लगते पक्का भरो में शुक्रवार को अग्निकांड हुआ है। हादसे में एक कंटेनर ट्रक में रखा सामान जलकर राख हो गया। घटना में एक कार, मोटरसाइकिल, घरेलू सामान और कंटेनर को नुकसान पहुंचा है। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट या किसी ज्वलनशील सामग्री के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है। कंटेनर चेन्नई से पालमपुर की ओर जा रहा था और इसमें सेना के जवान का घरेलू सामान लदा हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोपहर 3:30 बजे जब कंटेनर पक्काभरो के समीप पहुंचा तो अचानक वाहन से धुआं उठता दिखाई दिया। चालक ने तुरंत वाहन को सड़क किनारे रोका और कंटेनर का दरवाजा खोला। दरवाजा खुलते ही अंदर आग की लपटें दिखाई दीं। चालक ने शोर मचाकर स्थानीय लोगों को सहायता के लिए बुलाया। लोगों ने तुरंत घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक कंटेनर में रखी कार, बाइक और अन्य घरेलू सामान पूरी तरह जल चुका था। आग की चपेट में आने से वाहन के पिछले हिस्से को भी नुकसान पहुंचा है। घटना में सेना के जवान को लाखों रुपये के नुकसान हुआ है। गनीमत यह रही कि हादसे में किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ। कंटेनर चेन्नई से पालमपुर जा रहा था। सेना के जवान ने कंटेनर में सामान भरा हुआ था।1
- Post by Dishant Bramnhotra1
- बंगाणा, उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थानाकलां में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत विज्ञान के सिद्धांतों पर आधारित मॉडल बना कर विद्यार्थियों ने अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान (RAA) भारत सरकार (शिक्षा मंत्रालय) शुरू की गई एक पहल है, जिसका उद्देश्य 6-18 आयु वर्ग के बच्चों में विज्ञान, गणित और प्रौद्योगिकी के प्रति जिज्ञासा और रचनात्मकता को बढ़ाना है। यह 12वीं कक्षा तक के छात्रों को प्रयोग, अवलोकन और रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से सीखने के लिए प्रेरित करता है, ताकि विद्यालयों को नवाचार केंद्र बनाया जा सके। संजीव पराशर प्रधानाचार्य ने अपने कहा किराष्ट्रीय आविष्कार अभियान के प्रमुख उद्देश्य छात्रों में वैज्ञानिक सोच विकसित करना, विषय के प्रति रुचि जगाना और रटने की बजाय 'करके सीखने' (Learning by Doing) को बढ़ावा देना है विद्यालय में इस दिशा में सतत प्रयासरत है।इस कार्यक्रम को सफल बनाने विज्ञान संकाय के प्रवक्ताओं प्रवेश राणा, अरविंद शर्मा, संदेश कुमारी, कमल चौहान ने सक्रिय योगदान दिया। इस दौरान विद्यालय के प्रवक्ता बलबिंद्र कुमार,अनिल कुमार,हंसराज सुमन, राधिका, संयोगिता,नंद लाल, सतीश डोगरा, विनोद कुमार, अमित सोंखला,सुरिंदर कुमार, पंकज ठाकुर, रजनीश सोहल व सुमन लता लिपिक व लवेश कुमार मौजूद रहे। विज्ञान प्रदर्शनी का विद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने अवलोकन किया।1
- सुजानपुर सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सुजानपुर संधोल मुख्य मार्ग पर रिहानी खडड के ऊपर डबल लेन स्पेन पुल बनेगा जिसकी लंबाई करीब 25 मीटर होगी यह जानकारी विधायक सुजानपुर कैप्टन रंजीत ने इस डबल लेन स्पेन पुल के निर्माण कार्य शुरू होने से पहले रखे गए भूमि पूजन कार्यक्रम में भाग लेने के बाद मीडिया से मुखतिब होते हुए कही विधायक ने कहा कि अक्सर इस पुल के ऊपर जाम लगता था लोगों को भारी परेशानी होती थी उस समस्या को ध्यान में रखते हुए इस पुल को डबल करने का कार्य शुरू किया जाएगा संबंधित विभाग जल्द निर्माण कार्य पूरा करेगा ऐसे उन्होंने निर्देश दिए हैं इससे पहले यहां कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि विधायक सुजानपुर का विभागीय उच्च अधिकारियों सहित अन्य लोगों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया विधायक ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए पैसे की कोई कमी नहीं है जहां जरूरत है वहां पर निर्माण कार्य शुरू करवाए जा रहे हैं बात विधायक निधि की हो या फिर अन्य बजट की हर कार्य को करवाने के लिए लगातार कार्य किया जा रहे हैं उन्होंने कहा कि सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में जो कार्य किये जा रहे हैं उसे लोग याद रखेंगे उन्हें विधायक यहां की जनता ने बनाया है और जब तक वह विधायक हैं विधानसभा क्षेत्र की किसी भी पंचायत में किसी भी चीज की कोई कमी नहीं रहेगी । एक अन्य कार्यक्रम में विधायक सुजानपुर ने विधानसभा क्षेत्र की पंचायत चलोह में पहुंचकर सामुदायिक सेवा केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया यहां पंचायत के निर्वातमन प्रधान राजेश गथानिया सहित विभागीय अधिकारियों ने विधायक का स्वागत किया विधायक ने कहा कि इस पंचायत के लिए लगातार बजट जारी किया है आगे भी विकास कार्य के लिए बजट की कोई कमी नहीं आएगी यहां पहुंचे विधायक का पंचायत निवर्तमान प्रधान सहित अन्य लोगों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।3