हमीरपुर के पक्का भरो में कंटेनर ट्रक में रखा सामान जलकर हुआ राख अग्निशमन विभाग की गाड़ी ने मौके पर आग पर पाया काबू हमीरपुर जिला मुख्यालय के साथ लगते पक्का भरो में शुक्रवार को अग्निकांड हुआ है। हादसे में एक कंटेनर ट्रक में रखा सामान जलकर राख हो गया। घटना में एक कार, मोटरसाइकिल, घरेलू सामान और कंटेनर को नुकसान पहुंचा है। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट या किसी ज्वलनशील सामग्री के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है। कंटेनर चेन्नई से पालमपुर की ओर जा रहा था और इसमें सेना के जवान का घरेलू सामान लदा हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोपहर 3:30 बजे जब कंटेनर पक्काभरो के समीप पहुंचा तो अचानक वाहन से धुआं उठता दिखाई दिया। चालक ने तुरंत वाहन को सड़क किनारे रोका और कंटेनर का दरवाजा खोला। दरवाजा खुलते ही अंदर आग की लपटें दिखाई दीं। चालक ने शोर मचाकर स्थानीय लोगों को सहायता के लिए बुलाया। लोगों ने तुरंत घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक कंटेनर में रखी कार, बाइक और अन्य घरेलू सामान पूरी तरह जल चुका था। आग की चपेट में आने से वाहन के पिछले हिस्से को भी नुकसान पहुंचा है। घटना में सेना के जवान को लाखों रुपये के नुकसान हुआ है। गनीमत यह रही कि हादसे में किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ। कंटेनर चेन्नई से पालमपुर जा रहा था। सेना के जवान ने कंटेनर में सामान भरा हुआ था।
हमीरपुर के पक्का भरो में कंटेनर ट्रक में रखा सामान जलकर हुआ राख अग्निशमन विभाग की गाड़ी ने मौके पर आग पर पाया काबू हमीरपुर जिला मुख्यालय के साथ लगते पक्का भरो में शुक्रवार को अग्निकांड हुआ है। हादसे में एक कंटेनर ट्रक में रखा सामान जलकर राख हो गया। घटना में एक कार, मोटरसाइकिल, घरेलू सामान और कंटेनर को नुकसान पहुंचा है। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट या किसी ज्वलनशील सामग्री के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है। कंटेनर चेन्नई से पालमपुर की ओर जा रहा था और इसमें सेना के जवान का घरेलू सामान लदा हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोपहर 3:30 बजे जब कंटेनर पक्काभरो के समीप पहुंचा तो अचानक वाहन से धुआं उठता दिखाई दिया। चालक ने तुरंत वाहन को सड़क किनारे रोका और कंटेनर का दरवाजा खोला। दरवाजा खुलते ही अंदर आग की लपटें दिखाई दीं। चालक ने शोर मचाकर स्थानीय लोगों को सहायता के लिए बुलाया। लोगों ने तुरंत घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक कंटेनर में रखी कार, बाइक और अन्य घरेलू सामान पूरी तरह जल चुका था। आग की चपेट में आने से वाहन के पिछले हिस्से को भी नुकसान पहुंचा है। घटना में सेना के जवान को लाखों रुपये के नुकसान हुआ है। गनीमत यह रही कि हादसे में किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ। कंटेनर चेन्नई से पालमपुर जा रहा था। सेना के जवान ने कंटेनर में सामान भरा हुआ था।
- हमीरपुर कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुमन भारती ने हमीरपुर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान भाजपा द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा झूठी बयान बाजी करके लोगों को गुमराह करने का काम करती आई है। सुमन भारती ने राहुल गांधी और कांग्रेस के सांसदों को दिल्ली में जान से मारने की धमकी कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि भाजपा नथूराम गोडसे की बंशज है। सुप्रभारती ने कहा कि कहां की भाजपा ने महात्मा गांधी की हत्या की है। आज यही लोग नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और अन्य 25 सांसदों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं इस तरह की अराजकता फैलाना निंदनीय है उन्होंने प्रधानमंत्री से मांग की है कि ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाएं। वही सुमन भारती ने भाजपा द्वारा दिए जा रहे बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि जयराम सरकार में अपने कार्यकाल में 70000 करोड रुपए का कर्ज लिया था और 75 000 करोड रुपए का कर्ज़ प्रदेश पर थोप दिया था। भाजपा अपने इतिहास पर कभी भी नजर नहीं दौड़ाती वही सुजानपुर होली मेला ग्राउंड आवंटन को लेकर पूर्व विधायक राजेंद्र राणा द्वारा उठाए गए सवालों पर पलटवार करते हुए सुमन भारती ने कहा कि पूर्व विधायक राजेंद्र राणा एक बात या कहते हैं कि प्रदेश को चलाने के लिए अपने आंतरिक स्रोतों को बढ़ाना चाहिए। वहीं दूसरी तरफ कहते हैं कि मेला आवंटन को लेकर भ्रष्टाचार किया गया है उन्होंने कहा कि राजेंद्र राणा दो मुँही तलवार की तरह बयान बाजी करते हैं उन्होंने कहा कि सुजानपुर होली मेला ग्राउंड का एक व्यक्ति को ही आवंटन किया गया है जिसके तहत सरकार को दो करोड़ के आसपास राजस्व एकत्रित होगा। बाइट-- सुमन भारती ( कांग्रेस जिलाध्यक्ष, हमीरपुर4
- सुजानपुर सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सुजानपुर संधोल मुख्य मार्ग पर रिहानी खडड के ऊपर डबल लेन स्पेन पुल बनेगा जिसकी लंबाई करीब 25 मीटर होगी यह जानकारी विधायक सुजानपुर कैप्टन रंजीत ने इस डबल लेन स्पेन पुल के निर्माण कार्य शुरू होने से पहले रखे गए भूमि पूजन कार्यक्रम में भाग लेने के बाद मीडिया से मुखतिब होते हुए कही विधायक ने कहा कि अक्सर इस पुल के ऊपर जाम लगता था लोगों को भारी परेशानी होती थी उस समस्या को ध्यान में रखते हुए इस पुल को डबल करने का कार्य शुरू किया जाएगा संबंधित विभाग जल्द निर्माण कार्य पूरा करेगा ऐसे उन्होंने निर्देश दिए हैं इससे पहले यहां कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि विधायक सुजानपुर का विभागीय उच्च अधिकारियों सहित अन्य लोगों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया विधायक ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए पैसे की कोई कमी नहीं है जहां जरूरत है वहां पर निर्माण कार्य शुरू करवाए जा रहे हैं बात विधायक निधि की हो या फिर अन्य बजट की हर कार्य को करवाने के लिए लगातार कार्य किया जा रहे हैं उन्होंने कहा कि सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में जो कार्य किये जा रहे हैं उसे लोग याद रखेंगे उन्हें विधायक यहां की जनता ने बनाया है और जब तक वह विधायक हैं विधानसभा क्षेत्र की किसी भी पंचायत में किसी भी चीज की कोई कमी नहीं रहेगी । एक अन्य कार्यक्रम में विधायक सुजानपुर ने विधानसभा क्षेत्र की पंचायत चलोह में पहुंचकर सामुदायिक सेवा केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया यहां पंचायत के निर्वातमन प्रधान राजेश गथानिया सहित विभागीय अधिकारियों ने विधायक का स्वागत किया विधायक ने कहा कि इस पंचायत के लिए लगातार बजट जारी किया है आगे भी विकास कार्य के लिए बजट की कोई कमी नहीं आएगी यहां पहुंचे विधायक का पंचायत निवर्तमान प्रधान सहित अन्य लोगों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।3
- Post by न्यूज रिपोर्टर1
- प्रांत स्तरीय सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम 22 फरवरी को बिलासपुर जिला मुख्यालय पर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर निहाल में आयोजित होगा। जिसमें पूरे प्रांत से 200 के करीब प्रबुद्ध महिलाएं शामिल होंगी। यह जानकारी प्रांत संयोजिका सुनीला शर्मा ने शुक्रवार को आयोजित पत्रकारवार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि एचएएस अंशु चंदेल कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगी, जबकि राज्य व राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित सेवानिवृत प्रधानाचार्य सोमा राणा मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगी। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं में वैचारिक दृष्टि का परिवर्तन लाना है। कार्यक्रम में शामिल प्रबुद्ध महिलाओं को सम्मानित भी किया जाएगा। साथ ही विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा भी होगी।1
- भदरोया वन रेंज के जंगल में एक तेंदुआ मृत अवस्था में मिलने से वन विभाग में हड कंप मच गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम और वेटनरी डॉक्टर मौके पर पहुंचे और शव का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। अधिकारियों के अनुसार तेंदुए की मौत तीन-चार दिन पहले होने की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट होंगे। आसपास के क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है।1
- बिजली महादेव के जंगल में भड़की आग जिया पंचायत वार्ड नंबर 4 के युवा रात को आग बुझाने की कोशिश कर रहे है। जानकारी के अनुसार यह आग किसी शरारती तत्व द्वारा लगाई गई है। जनता ने मांग उठाई है कि विभाग ऐसे लोगों पर शख्त कार्रवाई अमल में लाए,,,,1
- हमीरपुर शुक्रवार को धनेटा स्कूल की एमसी और छात्रों ने स्कूल मर्ज करने को लेकर डीसी कार्यालय हमीरपुर के बाहर धरना प्रदर्शन किया है। आपको बता दें कि धनेटा गर्ल स्कूल को मर्ज करके सीबीएसई स्कूल किया गया है । इसके विरोध में धनेटा गर्ल स्कूल की एमसी और छात्रों ने जमकर विरोध किया है।एसएमसी और छात्राओं के अभिभावकों ने बताया कि वह अपने बच्चों को एचपी बोर्ड से ही शिक्षा दिलवाना चाहते हैं और सीबीएसई में अपने बच्चों को नहीं पढ़ाना चाहते। छात्राओं के अभिभावकों ने बताया कि 1934 से धनेटा गर्ल्स स्कूल चल रहा है और काफी संख्या में यहां पर छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रही है, लेकिन सरकार की बीते दिन नोटिफिकेशन हुई है जिसके चलते स्कूल को मर्ज किया गया है। जिसका एसएमसी और छात्राओं के अभिभावक विरोध कर रहे हैं। वहीँ एसएमसी की प्रधान नीना देवी ने बताया कि गर्ल्स स्कूल को मर्ज किया जा रहा है। जिसका वह विरोध करती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से मांग करते हैं कि इस स्कूल को मर्ज ना किया जाए। अगर सरकार ने उनकी मांगों को नहीं माना तो सड़क पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं अभिभावक ने बताया कि धनता गर्ल स्कूल 1934 से कार्यरत है लेकिन सरकार द्वारा अभी से मर्ज किया जा रहा है उन्होंने कहा कि वह अपने बच्चों को एचपी बोर्ड के माध्यम से ही शिक्षा देना चाहती है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि धनेटा गर्ल स्कूल को बंद ना किया जाए। वहीं स्कूल की छात्रा अपेक्षा ने बताया कि कल स्कूल धनेटा मर्ज नहीं होना चाहिए यहां पर बेहतरीन तरीके से छात्रों को पढ़ाई करवाई जाती है उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि स्कूल को मर्ज ना किया जाए।2
- Post by न्यूज रिपोर्टर1
- मंडी के शिवरात्रि मेले जाते वक्त बरमाना में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि आगामी शैक्षणिक सत्र से चयनित सरकारी विद्यालयों में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड पाठ्यक्रम लागू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस निर्णय का उद्देश्य विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की गुणवत्तापूर्ण और प्रतिस्पर्धी शिक्षा उपलब्ध करवाना है ताकि सरकारी स्कूलों के छात्र भी बेहतर अवसर प्राप्त कर सकें। मंत्री ने कहा कि पहले हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 9.71 लाख से अधिक विद्यार्थी पढ़ते थे जो अब घटकर करीब 4.02 लाख रह गए हैं। सरकारी स्कूलों को सशक्त बनाने के लिए लीड स्कूल मॉडल लागू किया जा रहा है और स्कूलों का रेशनलाइजेशन भी किया जा रहा है। इसके अलावा बिलासपुर और घुमारवीं में बालक और बालिका विद्यालयों का विलय कर सह-शिक्षा संस्थान बनाए जा रहे हैं, जिससे संसाधनों का बेहतर उपयोग और विद्यार्थियों को अधिक सुविधाएं मिल सकें। मंडी जाते समय बरमाना में मीडिया से बातचीत के दौरान पूर्व विधायक तिलक राज शर्मा ने पंजागई स्कूल को सीबीएसई से संबद्धता दिलाने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का क्षेत्र की जनता की ओर से आभार भी व्यक्त किया ।1